आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 17 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 16 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 January 2021 current affairs



16 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

स्पेस लॉन्च सिस्टम क्या है ?
स्पेंस लॉन्च सिस्टम नासा द्वारा तैयार किया गया सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। इसकी मदद से नासा चंद्रमा की सतह पर पहली महिला अंतरिक्ष यात्री और अगले मैन मिशन की तैयारी कर रहा है। 
यह लंबी यात्राओं के लिए तैयार किया गया रॉकेट है जो पहले चंद्रमा और उसकी सफलता के बाद मंगल पर मानव मिशन की भूमिका तैयार करेगा।

न्यूजीलैंड की कप्तान और स्टार क्रिकेटर सोफी डिवाइन 14 जनवरी‚ 2021 को मात्र 36 गेदों पर शतक लगाकर महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई।

किस भारतीय राज्य में वैनेडियम मिलने की संभावना है ?
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में वैनेडियम के भंडार होने की संभावना जताई है। इसमें सफलता मिलने पर भारत वैनेडियम का प्रमुख उत्पादक बन सकता है। 
वैनेडियम मूल्यवान धातु है, जिसका उपयोग स्टील व टाइटेनियम को मजबूती देने के लिए किया जाता है।
इसका प्रतीक (V) है और इसका परमाणु क्रमांक 23 है।
• वैनेडियम का सबसे बड़ा भंडार चीन में है।

26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस परेड में बांग्लादेशी सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी राजपथ पर मार्च करती हुई दिखाई देगी। 

हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लांगिट्यूडनल एजिंग स्टडीज इन इंडिया सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार देश में 75% उम्रदराज लोग दीर्घकालिक बीमारी से जबकि 40% बुजुर्ग किसी न किसी तरह की अपंगता से जूझ रहे है। वहीं 20% से अधिक लोग मानसिक बीमारी से परेशान हैं।
• 2001 की जनगणना के अनुसार देश की आबादी का लगभग 8.5% हिस्सा उम्रदराज लोगों का था।
गौरतलब है कि बुजुर्गों की संख्या में प्रतिवर्ष 3% की वृद्धि हो रही है।

8 जनवरी को खत्म सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 586 अरब डॉलर के पार पहुंच गया।

टी नटराजन एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कश्मीरी मूल की समीरा फाजली को राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के उपनिदेशक पद के लिए नामित किया है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने भारतीय मूल की गरिमा वर्मा को अपने कार्यालय में डिजिटल निदेशक नामित किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कमल मोरारका का 15 जनवरी को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे मूल रूप से राजस्थान के नवलगढ़ के थे। वे 1990-91 के बीच चंद्रशेखर सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री थे।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले और खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने 15 जनवरी 2021 को नई दिल्ली में दो दिवसीय 'प्रारम्भ', स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल समिट का उद्घाटन किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 जनवरी 2021 को भारत की पहली 'ड्राइवरलेस मेट्रो कार' का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 14 जनवरी, 2021 को इंजीनियरिंग ग्राफिक्स पाठ्यक्रम के छात्रों और संकाय के लिए संयुक्त रूप से 'कोलैबकैड' (CollabCAD) सॉफ्टवेयर लॉन्च किया।

17 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।
• देश का पहला टीका दिल्ली एम्स के सफाईकर्मी मनीष कुमार को लगाया गया।
• भाजपा सांसद महेश शर्मा टीका लगवाने वाले देश के पहले सांसद बने।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2021
इसका आयोजन हर वर्ष 12 से 16 जनवरी को किया जाता है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
• महोत्सव का विषय:- युवा - उत्साह नये भारत का।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 16 जनवरी को 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की शुरुआत की।
उन्होंने हर साल भारतीय सिनेमा जगत की एक प्रमुख हस्ती को पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड देने की घोषणा की।
• दिग्गज अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी को पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड (वर्ष के भारतीय व्यक्तित्व पुुरस्कार) देने की घोषणा की गई।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट इंटरनेशनल माइग्रेशन 2020  हाइलाइट्स के अनुसार विदेशों में रहने के मामले में भारतीय दुनियाभर में पहले स्थान पर है।
वर्ष 2020 में देश से बाहर रहने वाले लोगों की संख्या 18 मिलियन (1 करोड़ 80 लाख) है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतवंशी विदुर शर्मा को कोविड-19 रिस्पांस टीम में परीक्षण सलाहकार के तौर पर नामित किया है।

बड़ौदा के कप्तान केदार देवधर मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में 2000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने है।

प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 जनवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ को संबोधित किया।
• इस दौरान प्रधानमंत्री ने 1000 करोड़ रुपये के ‘स्टार्टअप इंडिया सीड फंड’ की घोषणा की।
• उन्होंने ‘इवोल्यूशन ऑफ स्टार्टअप इंडिया’ शीर्षक से एक पुस्तिका का भी विमोचन किया, जिसमें स्टार्टअप क्षेत्र में भारत की 5 साल के सफर के अनुभवों को दर्ज किया गया है।

महान भारतीय शास्त्रीय संगीतकार और पद्म पुरस्कारों से सम्मानित उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का 17 जनवरी 2021 को मुंबई में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।
उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में 3 मार्च 1931 को हुआ।

मुक्त आकाश समझौता (Open Sky Treaty)
रूस ने 15 जनवरी 2021 'ओपन स्काई संधि' (Open Skies Treaty) से अलग होने की घोषणा की है।
संधि का उद्देश्य:- सदस्य देशों के बीच आपसी खुलेपन के माध्यम से विश्वास का निर्माण करना, जिससे आकस्मिक युद्ध की संभावना कम हो जाती है।
• यह संधि 30 से अधिक देशों के बीच एक समझौता है, जो सदस्य देशों को उनके साथी सदस्य देशों के किसी भी हिस्से में निहत्थे निगरानी विमानों को उड़ाने की अनुमति देती है।
रूस पर समझौते के उल्लंघन करने के आरोपों के बाद अमेरिका ने वर्ष 2020 में इस संधि को छोड़ दिया था। रूस ने अब संधि छोड़ने के अपने फैसले के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया है।
1955 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर द्वारा शीत युद्ध के दौरान तनाव को कम करने के साधन के रूप में इस संधि को प्रस्तावित किया गया था।
सोवियत संघ के विघटन के बाद नाटो सदस्यों और पूर्व वारसॉ समझौते वाले देशों के बीच 1992 में ऐतिहासिक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
यह संधि 2002 में प्रभावी हुई और इसमें 35 हस्ताक्षरकर्ता थे, जिनमें प्रमुख देश अमेरिका और रूस भी थे।
संधि के तहत, एक सदस्य देश अन्य देश की सहमति से 72 घंटे पहले नोटिस देकर उसके किसी भी हिस्से पर हवाई निगरानी कर सकता है और 24 घंटे पहले अपनी सटीक उड़ान पथ साझा कर सकता है।
सैन्य गतिविधियों, सैन्य अभ्यास और मिसाइल तैनाती पर एकत्रित जानकारी को सभी सदस्य देशों के साथ साझा करना होता है।


18 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

17 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाली 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन ट्रेनों के जरिए गुजरात के नर्मदा जिले का केवड़िया गांव देश के दर्जनों शहरों से सीधे जुड़ जाएगा और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा।
यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्टेचू ऑफ यूनिटी है।

जी-7 समूह
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 11 से 13 जून 2021 के बीच ब्रिटेन की अध्यक्षता में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। जी-7 में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल है।

पुडुचेरी के सांता मूर्ति टी-20 क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने है। (उम्र 41 वर्ष 129 दिन)

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम में 20 भारतवंशियों को नामित किया गया है। इनमें 13 महिलाएं है।

20 जनवरी को अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश सोनिया सोटोमायोर, जो कि पहली लैटिन अमेरिकी न्यायाधीश है, शपथ दिलवाएंगी।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हरित और स्वच्छ ऊर्जा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक महीने तक चलने वाले "सक्षम" नामक जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। 

किरण मजूमदार शॉ यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल USIBC की उपाध्यक्ष चुनी गई है। 
मिलिंद पंत और एडवर्ड नाइट भी उपाध्यक्ष चुने गए है।

अमेरिका ने यूएई, बहरीन को 'प्रमुख रणनीतिक साझेदार' के रूप में नामित किया है।

प्रसिद्द इतिहासकार रामचंद्र गुहा की नई पुस्तक 'द कॉमनवेल्थ ऑफ क्रिकेट' इसी महीने में वर्चुअली लॉन्च की जाएगी।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments