प्रसाद योजना
12 जनवरी को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 6 धार्मिक स्थलों को प्रसाद योजना में शामिल करने की मंजूरी दी है। इनमें मध्य प्रदेश के अमरकंटक, त्रिपुरा के त्रिपुर सुंदरी मंदिर, तेलंगाना के जोगुलंबा देवी मंदिर, अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड, सिक्किम के युकसोम, छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित बम्लेश्वरी देवी मंदिर शामिल है।
इस योजना के तहत पर्यटन मंत्रालय का उद्देश्य धार्मिक स्थलों के विकास के साथ स्थानीय संस्कृति और कला का संरक्षण करना है।
2014-15 में शुरू इस योजना में अब तक कुल 36 धार्मिक स्थल शामिल कर लिए गए है।
एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने गाय के गोबर से बना खादी प्राकृतिक पेंट लांच किया है।
भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने है।
डिजीज एक्स
डिजीज एक्स अत्यधिक संक्रामक बीमारी है। इबोला के खोजकर्ता डॉक्टर जीन जैक्स मुएंब तामफम ने इस बारे में चेताया है। इसका संक्रमण बहुत तेजी से फैलेगा।
हाल ही में कांगो के इंगेंड में एक महिला मरीज में बुखार सहित कई लक्षण पाए गए हैं। डॉक्टर इसे डिजीज एक्स का पहला मरीज मान रहे हैं।
अटल टिंकरिंग लैब क्या है ?
बच्चों में उद्यमिता और नवाचार का विकास करने के लिए देश के माध्यमिक विद्यालयों में चयन के आधार पर अटल टिकरिंग लैब स्थापित किए जा रहे हैं।
इसे अटल इनोवेशन मिशन के तहत तैयार किया जा रहा है।
कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल बनाए गए तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को लागू करने पर अगले अदालती आदेश तक रोक लगा दी।
साथ ही 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी अपनी रिपोर्ट 2 महीने के अंदर देगी।
कमेटी के सदस्य:-
• भूपिंदर सिंह मान -भारतीय किसान यूनियन और ऑल इंडिया किसान को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष।
• डॉ प्रमोद जोशी - कृषि अर्थशास्त्री और साउथ एशिया इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक
• अशोक गुलाटी - कृषि अर्थशास्त्री और एग्रीकल्चरल कॉस्ट एंड प्राइस कमीशन के पूर्व अध्यक्ष।
• अनिल घनवट - शेतकरी संगठन के अध्यक्ष।
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2021
हेनली एंड पार्टनर्स द्वारा हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2021 जारी किया गया है। इस सूचकांक में वीज़ा-फ्री स्कोर 58 के साथ भारत को 110 देशों में 85 वां स्थान मिला है।
• जापान ने लगातार तीसरे वर्ष दुनिया में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट होने की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। जापानी नागरिक 191 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं।
15 फरवरी 2021 को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी अपनी किताब "द पॉपुलेशन मिथ: इस्लाम, फैमिली प्लानिंग एंड पॉलिटिक्स इन इंडिया" का विमोचन करेंगे।
11 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महाराष्ट्र स्थित वसंतदादा नगरी सहकारी बैंक का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।
फ्रांस सरकार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चौथी ‘One Planet Summit’ का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य विश्व की जैव विविधता की रक्षा करना था।
शिखर सम्मेलन का विषय:- “Let’s act together for nature!”
भारतीय रिजर्व बैंक ने जमा पर ब्याज दर से संबंधित निर्देशों के कुछ प्रावधानों का पालन न करने पर डॉएश बैंक एजी पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने चेरी ब्लॉसम महोत्सव के चौथे संस्करण का वर्चुली उद्घाटन किया है।
• मणिपुर में सेनापति जिले का ‘माओ क्षेत्र’ चेरी ब्लॉसम के लिए जाना जाता है। यह पौधा जापान में लोकप्रिय रूप से ‘सकुरा’ (Sakura) के रूप में जाना जाता है।
• मणिपुरसरकार 2017 से हर साल इस महोत्सव का आयोजन करती है।
संसद में 1 फरवरी को पेश किया जाने वाला केंद्रीय बजट (Union Budget) 2021 मौजूदा कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर पूरी तरह से कागज रहित (पेपरलेस) पेश किया जाएगा।
14 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स
मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने वर्चुली लेफ्टिनेंट जनरल कोनसम हिमालय सिंह द्वारा लिखित Making of a General-A Himalayan Echo पुस्तक का विमोचन किया है।
83 तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी
13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति ने देश में ही बने 83 तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी है।
इस सबसे बड़ी स्वदेशी रक्षा खरीद के तहत करीब 48,000 करोड रुपए की लागत से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित फोर प्लस श्रेणी के 73 लड़ाकू तेजस विमान और 10 ट्रेनर विमान खरीदे जाएंगे।
तेजस की विशेषता:-
• 2,222 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम।
• 43.4 फीट लंबा और 14.9 फीट ऊंचा है।
• हवा से हवा में मार करने वाली 6 तथा हवा से जमीन पर मार करने वाली दो तरह की मिसाइलें की जा सकती है तैनात।
• एक बार में 54000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।
• लेजर गाइडेड बम, ग्लाइड बम व कलस्टर वेपन भी लगाए जा सकते हैं।
• तेजस की अधिकतम गति 1.6 मैक है।
• यह विमान इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्कैन किए गए सक्रिय एरे रडार (Active Electronically Scanned Array –AESA Radar), दृश्य सीमा से परे (Beyond Visual Range) मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक युद्धक्षमता और एयर टू एयर रिफ्यूलिंग (Air to Air Refuelling) की महत्वपूर्ण परिचालन क्षमताओं से लैस है।
मकर सक्रांति
वैदिक मान्यताओं में मकर सक्रांति का दिन बेहद शुभ माना गया है। इसे लेकर धार्मिक परंपराएं और विज्ञान दोनों एकमत हैं।
खगोल विज्ञान के अनुसार उत्तरी व दक्षिणी छोर के अंतिम बिंदु (कर्क और मकर रेखा) तक सूर्य की रोशनी एकदम सीधी पड़ती है।
धरती के उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा से सूर्य जब दक्षिण की ओर बढ़ता है तो दक्षिणायन और जब मकर रेखा से उत्तर की ओर बढ़ता है तो उत्तरायण का जाता है।
इन दोनों अवस्था में 6 महीने का अंतराल होता है।
• मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्य उत्तर की ओर बढ़ता है, जिससे ठंड कम होने लगती है और दिन बड़े होते हैं।
• सूर्य के उत्तरायण होने का अर्थ है सूर्य द्वारा मकर रेखा को संक्रांत करना और धनु से मकर पर पहुंचना।
भोगली बिहू किस राज्य का प्रमुख त्योहार है ? - असम
मनीष चौहान को पुर्तगाल में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
सिरसा (हरियाणा) के डॉ रामजीलाल जयमल के जीवन पर आधारित शार्ट फिल्म बिफोर आई डाई ने उर्वटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड जीता है।
वर्ष 2017 से प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) मनाया जाता है।
हाल ही प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म श्री से सम्मानित डी प्रकाश राव का निधन हो गया।
उन्होंने 2000 में शुरू किए अपने स्कूल ‘Asha O Ashwasana’ कार्यक्रम के माध्यम से अपनी पूरी कमाई झुग्गी-गरीब तबके के बच्चों को शिक्षित करने के लिए खर्च कर की दी थी।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में भारत के पहले 'फायर पार्क' का उद्घाटन किया है।
भारत ब्रेक आउट इकोनॉमीज में चौथे स्थान पर रहा है।
चीन पहले स्थान पर रहा है।
ब्रेक आउट इकोनॉमीज़ वे हैं, जो बहुत तेज़ी से डिजिटल बन रही हैं।
नीति आयोग और Flipkart ने एक महिला उद्यमिता मंच (वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म) लॉन्च करने के लिए हाथ मिलाया हैं।
15 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स
13 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ निचले सदन में महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया गया। वह दूसरी बार महाभियोग का सामना करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बन गए हैं।
• प्रस्ताव में ट्रंप पर आरोप लगाया गया है, कि उन्होंने 6 जनवरी को संसद परिसर (कैपिटल) पर हमले के लिए भीड़ को उकसाया था।
कृषि सुधार कानूनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई 4 सदस्यीय कमेटी से भूपिंदर सिंह मान अलग हो गए हैं।
पीएमकेवीवाई 3.0
15 जनवरी से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का तीसरा चरण शुरू हुआ। तीसरे चरण का शुभारंभ केंद्रीय कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने किया।
इस चरण में कोरोना से जुड़े कौशल विकास पर फोकस होगा।
• कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्रालय के अनुसार स्किल इंडिया मिशन पीएमकेवीवाई 3.0 के तहत 2020-21 के योजना काल में आठ लाख लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
• इस योजना को मार्च 2021 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए शुरू किया गया है।
भारत की पहली महिला मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थी ? - वीएस रमादेवी
प्रतिवर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 73वां भारतीय सेना दिवस है।
• वर्ष 1949 में इसी दिन जनरल के.एम. करियप्पा (बाद में फील्ड मार्शल) ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर फ्रांसिस रॉबर्ट रॉय बुचर से सेना की कमान संभाली थी। वे स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने थे।
हाल ही दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।
केरल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधार लागू करने वाला 8वां राज्य बना है।
केरल से पहले आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना सुधार लागू कर चुके हैं।
इंटेल ने पैट गेलसिंजर को 15 फरवरी 2021 से अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया है।
DRDO ने भारत की पहली 9mm मशीन पिस्टल बनाई है।
विरासत संरक्षण समिति का काम है ?
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अतिरिक्त
सचिव के नेतृत्व में काम करने वाली विरासत संरक्षण
समिति भारत की ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण से
संबंधित कार्य करती है।
हाल ही में इस समिति ने नई दिल्ली में बनने वाले नए संसद भवन की सेंट्रल विस्टा परियोजना को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।
• सुप्रीम कोर्ट ने इस परियोजना के लिए विरासत संरक्षण समिति की सहमति को अनिवार्य किया था।
भारत में संरक्षित क्षेत्रों की संख्या है ?
केन्द्रीय पर्यावरण, बन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा हाल में जारी प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन में देश में संरक्षित क्षेत्रों की संख्या 903 बताई गई है।
• यह देश के कुल क्षेत्रफल का 5% है।
• इस मूल्यांकन में 146 राष्ट्रीय उद्यानों व वन्यजीव अभयारण्यों के साथ देश के चिड़ियाघरों के प्रबंधन को शामिल किया गया है।
• इस वर्ष से प्रत्येक वर्ष देश में 10 सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय उद्यानों, 5 तटीय एवं समुद्री उद्यानों और शीर्ष 5 चिड़ियाघरों की सूची जारी की जाएगी और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
सी विजिल-21 क्या है ?
12 और 13 जनवरी को भारतीय नौसेना द्वारा दो दिवसीय सी विजिल-21 नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया गया।
इस रक्षा अभ्यास में देश का 7,516 किलोमीटर का तटीय क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्र शामिल रहा।
सी विजिल अभ्यास का पहला संस्करण जनवरी 2019 में हुआ था।
नोट:- यह द्विवार्षिक अभ्यास है।
14 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश की पहली एयर टैक्सी सेवा को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हिसार के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भारतीय चिड़ियाघरों के लिए प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन रुपरेखा
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने 11 जनवरी 2021 को भारतीय चिड़ियाघरों के लिए प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन [Management Effectiveness Evaluation of Indian Zoos (MEE-ZOO)] की रूपरेखा को लॉन्च किया।
भारत और जापान ने 15 जनवरी, 2021 को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
नवोन्मेष पोर्टल
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 14 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान- भारत [National Innovation Foundation (NIF) – India] द्वारा विकसित एक ‘नवोन्मेष पोर्टल’ (Innovation Portal) राष्ट्र को समर्पित किया।
• इस राष्ट्रीय नवोन्मेष पोर्टल पर वर्तमान में इंजीनियरिंग, कृषि, पशु चिकित्सा और मानव स्वास्थ्य को कवर करते हुए देश के आम लोगों के लगभग 1.15 लाख नवाचारों का ब्यौरा है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा भारतीय सेना द्वारा संयुक्त रूप से भारत की पहली स्वदेशी ‘9 एमएम मशीन पिस्तौल’ विकसित की गई है, जिसका नाम ‘अस्मी’ (Asmi) रखा गया है।
अस्मी का अर्थ:- गर्व, आत्मसम्मान तथा कठिन परिश्रम है।
अबू धाबी महिला टेनिस ओपन 2021
6 से 13 जनवरी‚ 2021 तक अबू धाबी महिला टेनिस ओपन 2021 प्रतियोगिता अबू धाबी‚ संयुक्त अरब अमीरात में संपन्न हुई।
महिला एकल विजेता:- एरीना सबालेंका (बेलारूस); उपविजेता- वेरोनिका कुदेरमेटोवा (रूस)।
महिला युगल विजेता:- शुको ओयामा और एना शिबाहारा (दोनों जापान); उपविजेता- हेले कार्टर (अमेरिका) और लुईसा स्टेफनी (ब्राजील)।
SAVE WATER
0 Comments