आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 11 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 10 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

  January 2021 current affairs



10 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

6 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी संसद पर हमला कर दिया।
इसके बाद डेमोक्रेट सांसद डोनाल्ड ट्रंप कि राष्ट्रपति पद की शक्तियों को तुरंत खत्म करने की मांग कर रहे हैं।
उपराष्ट्रपति माइक पेंस पर 25वें संशोधन को लागू करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह संशोधन राष्ट्रपति से उपराष्ट्रपति को सत्ता हस्तांतरण की अनुमति देता है।

25वां संशोधन इस तरह से करता है काम
25वें संशोधन के अनुसार, यदि राष्ट्रपति अपना कर्तव्य निभाने में असमर्थ होता है, तो यह उप राष्ट्रपति को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनने की अनुमति देता है। 
उदाहरण के लिए यदि वह शारीरिक या मानसिक बीमारी के कारण असमर्थ हो जाता है। संशोधन के चौथे हिस्से की चर्चा की जा रही है, जो उप राष्ट्रपति और कैबिनेट के बहुमत से राष्ट्रपति ट्रंप को अपने कर्तव्यों को निभाने में असमर्थ घोषित करने की अनुमति देता है। उन्हें एक हस्ताक्षरित पत्र प्रतिनिधि सभा और सीनेट के स्पीकर्स को भेजना होगा, जिसमें यह घोषणा करनी होगी कि राष्ट्रपति सरकार को चलाने के लिए अक्षम हैं या सक्षम नहीं हैं और इसलिए उन्हें कर्तव्यों और अधिकारों से मुक्त किया जाए। इस स्थिति में उप राष्ट्रपति माइक पेंस अपने आप पदभार संभाल लेंगे।

• लिखित प्रक्रिया का होता है मौका :- यदि राष्ट्रपति को लिखित प्रक्रिया का मौका दिया जाता है और वह विरोध करता है, तो कांग्रेस को निर्णय करना होगा। 
राष्ट्रपति को हटाने के लिए सीनेट और हाउस ऑफ कामंस में दो तिहाई बहुमत की जरूरत होगी। 
मामले के हल होने तक उप राष्ट्रपति को राष्ट्रपति के रूप में कार्य करना होगा।

• हटाने का एक और रास्ता:- इसके लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरी बार महाभियोग चलाना होगा। ट्रंप पहले भी डेमोक्रेट के नेतृत्व वाले हाउस में दिसंबर 2019 में महाभियोग का सामना कर चुके हैं। आरोप था कि ट्रंप ने यूक्रेन से एक बार फिर से चुनाव जीतने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए मदद मांगी थी। 

नोट:- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इतिहास में तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जिनके खिलाफ महाभियोग लाया गया। यह एक आपराधिक प्रक्रिया के बजाय एक राजनीतिक प्रक्रिया है। उन पर सत्ता का दुरुपयोग और कांग्रेस के अवरोध के आरोप थे लेकिन बाद में रिपब्लिकन की अगुआई वाली सीनेट ने उन्हें बरी कर दिया।

खुद को माफी दे सकते है ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति को माफी देने का अधिकार है, लेकिन खुद को माफी देने की शक्ति का प्रयोग अभी तक नहीं किया गया है। इस अधिकार की वैधानिकता को लेकर विशेषज्ञों में भी मतभेद है। न्याय विभाग के एक कानूनी मेमो में बताया गया है कि राष्ट्रपति खुद को माफी नहीं दे सकते। लेकिन वह इस्तीफा देकर उप राष्ट्रपति को अपना कार्यभार सौंपकर माफी देने का आग्रह कर सकते हैं। हालांकि इस कानूनी पहलू की बाध्यता नहीं है।

नोट:- अमेरिकी संसद परिसर को कैपिटल कहा जाता है।
• अगर महाभियोग से ट्रंप को हटाया जाता है, तो ट्रंप न केवल समय से पहले हटेंगे बल्कि 2024 में चुनाव में खड़े होने से वंचित हो सकते हैं।
• महाभियोग की स्थिति में ट्रंप अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बन जाएंगे जिन पर एक ही कार्यकाल में दो महाभियोग लाए गए।
• 1967 में 25 वां संशोधन आने के बाद से अभी तक इसका उपयोग नहीं हुआ है।
• उपराष्ट्रपति माइक पेंस और कैबिनेट ट्रंप को संविधान के 25 वें संशोधन के तहत पद से हटाते हैं तो महाभियोग की जरूरत नहीं रहेगी।
महाभियोग की प्रक्रिया:- 
हमारी लोकसभा राज्यसभा की तरह अमेरिका में भी दो सदन होते हैं।
1. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (निचला सदन)
2. सीनेट
सीनेट में कुल 100 वोट है।
महाभियोग पारित करने के लिए सीनेट में दो-तिहाई वोट (67) मिलने जरूरी है।

गुजरात के लिए औद्योगिक विवाद अधिनियम
औद्योगिक विवाद (गुजरात संशोधन) विधेयक 2020 राज्य विधानसभा ने 22 सितंबर 2020 को पारित कर दिया था। इसे 1 जनवरी को राष्ट्रपति की स्वीकृति मिल गई है।
• इस संशोधन में कर्मचारियों की छंटनी, खर्च में कमी, तालाबंदी और मुआवजे की रकम को लेकर प्रक्रिया के सरलीकरण के प्रावधान किए गए हैं।
• औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के अनुसार 100 या इससे ज्यादा कर्मचारियों वाले कारखाने को कर्मचारियों की छंटनी या तालाबंदी से पहले राज्य सरकार की अनुमति लेनी होती थी लेकिन संशोधन के बाद यह नियम 300 या इससे ज्यादा कर्मचारियों वाले कारखाने पर लागू होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव सिंह सोलंकी का 9 जनवरी को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

भारतवंशी सबरीना सिंह को अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति के लिए व्हाइट हाउस में डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर नामित किया गया है।

विश्व हिंदी दिवस 
10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
10 जनवरी 1975 को पहला विश्व हिंदी सम्मेलन नागपुर में आयोजित हुआ। 2006 में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा हुई।
भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।


11 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

बर्ड फ्लू
हाल ही राजस्थान, केरल, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं।
क्या है बर्ड फ्लू या एवियन इनफ्लुएंजा
बर्ड फ्लू को एवियन इंफ्लूएंजा भी कहते है। यह एक संक्रामक रोग है, जो सामान्यतः पक्षियों (मुर्गा-मुर्गी, कौआ, ...) में होता है।
• इनफ्लुएंजा के 11 वायरस हैं, जो इंसानों को संक्रमित करते हैं। लेकिन इनमें से सिर्फ पांच ऐसे हैं जो इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं. ये हैं- ये हैं- H5N1, H7N3, H7N7, H7N9 और H9N2
बर्ड फ्लू पक्षियों के जरिए ही इंसानों में फैलता है। 
लक्षण:- बुखार, खांसी, गले में दर्द, सर्दी-जुकाम, मांसपेशियों व शरीर में दर्द, थकान, सर दर्द।
• फरवरी 2005 में बर्ड फ्लू का H5N1 वायरस महाराष्ट्र व गुजरात में फैला था।
• केरल में बर्ड फ्लू को राजकीय आपदा घोषित किया गया है।
केरल में बर्ड फ्लू के एच5एन8 स्ट्रेन को नियंत्रित करने के लिए मुर्गे-मुर्गियों और बत्तखों को मारा जा रहा है।
नोट:- एवियन इनफ्लुएंजा मल, लार व संक्रमित पक्षी के स्त्राव के जरिए इंसानों में फैलता है।
• भारत में अभी तक इंसान से इंसान में बर्ड फ्लू के प्रसार का कोई साक्ष्य नहीं पाया गया है।

भ्रमण सारथी
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 9 जनवरी को महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। भ्रमण सारथी नामक इस योजना के तहत 25 पिंक बसें शुरू की गई है।

अमेरिका ने तालिबान के साथ राजनयिक संपर्क स्थापित करने पर लगे प्रतिबंध हटा लिए है।
गौरतलब है कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और अपनी राजनयिक ताकत का इस्तेमाल कर ताइवान को ऐसे किसी भी संगठन में शामिल होने से रोकता है, जिसकी सदस्यता के लिए देश का दर्जा होना जरूरी है।

कैलाश सत्यार्थी
जन्म - 11 जनवरी 1954 (मध्यप्रदेश में)
1980 में बचपन बचाओ आंदोलन की स्थापना की।
2014 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

2018 में बाजरा को राष्ट्रीय अनाज घोषित किया गया।

जंगली बिल्ली कैराकल
राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति ने जंगली बिल्ली ‘कैराकल’ (Caracal) को केंद्र प्रायोजित योजना ‘वन्यजीव निवास स्थलों का विकास’ के तहत वित्तीय सहायता के साथ संरक्षण के प्रयासों के अंतर्गत ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त’ प्रजातियों (critically endangered species) की सूची में शामिल करने की स्वीकृति दी है।
• यह राजस्थान और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक मध्यम आकार की जंगली बिल्ली है।
अब, ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त’ प्रजातियों के लिए रिकवरी कार्यक्रम में 22 वन्यजीव प्रजातियां शामिल हो गई हैं।

‘एडुकॉन 2020’
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने 7 जनवरी, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दो दिवसीय वर्चुअल अंतर्राष्ट्रीय अखंड सम्मेलन ‘एडुकॉन 2020’ (Virtual International Akhand Conference ‘EDUCON-2020’) का शुभारम्भ किया।
एडुकॉन- 2020 का मुख्य विषय:- ‘वैश्विक शांति को साकार करने को युवाओं में बदलाव के लिए शिक्षा की संकल्पना’ (Envisioning Education for Transforming Youth to Restore Global Peace)

निजी क्षेत्र के बैंक बंधन बैंक ने भारतीय सेना के साथ सेना कर्मियों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 

फॉस्टिन-आर्कचेंज तौडेरा दोबारा मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गए है।

अमेरिकी के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल की अमेरिकी सुमोना गुहा को दक्षिण एशिया का वरिष्ठ निदेशक और तरुण छाबड़ा को प्रौद्योगिकी और राष्ट्रीय सुरक्षा का वरिष्ठ निदेशक नामित किया है।

जापान ने भारत के COVID राहत प्रयासों के लिए की 2,113 करोड़ रु का ऋण देने की घोषणा की है।


12 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 से प्रतिकूल निष्कर्षों का अध्ययन करने के लिए प्रीति पंत की अध्यक्षता में एक तकनीकी विशेषज्ञ समूह का गठन किया है।

सूर्य सेन
12 जनवरी 1934 को महान क्रांतिकारी सूर्यसेन को विद्रोह के आरोप में चटगांव में फांसी दी गई।
उन्होंने 18 अप्रैल 1930 को ब्रिटिश शासन के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंका था। उनकी योजना शस्त्रागार लूटने, कलकत्ता से संपर्क काटने और जेल में बंद क्रांतिकारियों को मुक्त कराने की थी।
• इन्हें मास्टर दा कहा जाता था।

स्वामी विवेकानंद
12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म कलकत्ता में हुआ। वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था।
• 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया और देश की मजबूत छवि पेश की।
• स्वामी विवेकानंद नव्य वेदांत विचारक थे, जिन्होंने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में वेदांत दर्शन को पहुंचाया।
• 1897 में रामकृष्ण मिशन की नींव रखी। 4 जुलाई 1902 को शरीर त्याग दिया।
• प्रतिवर्ष उनके जन्मदिन (12 जनवरी) को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

सदर जापारोव मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए है।

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कौन होंगे ?
गणतंत्र दिवस 2021 के राष्ट्रीय समारोह के लिए सुरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को आमंत्रित किया गया है। पहले इस समारोह में ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन आने वाले थे लेकिन ब्रिटेन में कोविड के नए स्ट्रेन और बढ़ती महामारी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी थी।

प्रसिद्ध भारतवंशी लेखक व उपन्यासकार वेद मेहता का 9 जनवरी, 2021 को न्यूयॉर्क में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे।
• उन्होंने 24 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया। इनमें भारत पर रिपोर्ताज भी शामिल है, जिनमें ‘वाकिंग द इंडियन स्ट्रीट्स’ (1960), ‘पोर्टेट ऑफ इंडिया’ (1970) और ‘महात्मा गांधी एंड हिज अपासल’ (1977) शामिल है। इसके अलावा उन्होंने दर्शन, धर्मशास्त्र और भाषा विज्ञान पर कई रचनाएं लिखीं।
• उनके प्रारंभिक संघर्ष पर आधारित 12 अंकों वाला उनका संस्मरण ‘कॉन्टीनेंट्स ऑफ एक्जाइल’ (Continents of Exile) बहुत प्रसिद्ध हुआ था। 

निकारागुआ चिड़ियाघर में पैदा हुआ दुर्लभ सफेद बाघ
जनवरी 2021 में मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ के राष्ट्रीय चिड़ियाघर मसाया में, 'नीव' नामक एक दुर्लभ सफेद बाघ का जन्म हुआ है।
• स्पेनिश में नीव का अर्थ ‘बर्फ’ है।  
• नीव इस देश में पैदा होने वाला पहला सफेद बंगाल टाइगर है।
सफेद बाघ:- 'सफेद बाघ' बंगाल टाइगर (पैंथेरा टाइग्रिस टाइग्रिस) का एक दुर्लभ रूप है, जो भारत, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान में पाया जाता है।
ये एक अलग प्रजाति नहीं है, बल्कि इसका सफेद रंग एक जीन के रिसेसिव म्यूटेशन यानि कमजोर पड़ जाने का परिणाम है।
2013 में चीनी शोधकर्ताओं की एक टीम ने पाया कि SLC45A2 नामक वर्णक जीन (pigment gene) इस विशेषता के लिए जिम्मेदार था।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने चेन्नई बंदरगाह पर तटीय अनुसंधान वाहन "सागर अन्वेषिका" का जलावतरण किया है। 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीना 
18 जनवरी, 2021 से 17 फरवरी, 2021 के दौरान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीना मनाया जाएगा।
• सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय हर साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाता है, लेकिन वर्ष, 2021 में सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की जगह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने का निर्णय लिया है।

हाल ही पद्मश्री से सम्मानित तेलुगु पत्रकार तुरलापति कुटुम्बा राव राव का 11 जनवरी 2021 को निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।

51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए बांग्लादेश को ‘Country in Focus’ के रूप में चुना गया है। यह फेस्टिवल 16 जनवरी से 24 जनवरी, 2021 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। 

लद्दाख (भारत) के जिग्मेट डोलमा ने ढाका मैराथन 2021 में चौथा स्थान हासिल किया है। 

हाल ही पुलित्जर पुरस्कार विजेता लेखक और पत्रकार नील शीहान का निधन हो गया। उन्होंने  1989 में "ए ब्राइट शाइनिंग लाई: जॉन पॉल वान और अमेरिका इन वियतनाम" के लिए पुलित्जर पुरस्कार और राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार जीता था।

केंद्र सरकार ने पूर्व ट्राई प्रमुख आरएस शर्मा को कोविड -19 वैक्सीन के प्रशासन के लिए गठित अधिकार प्राप्त दस सदस्यीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

हाल ही सबसे अधिक उम्र की जीवित ओलंपिक चैंपियन हंगरी की अगनेस केलेटी ने अपना 100 वां जन्मदिन मनाया है।

सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल
भारत में कोयला खदान शुरू करने के लिए जरूरी सभी औपचारिकताओं को पूरा करने और मंजूरियां दिलाने की प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 जनवरी, 2021 को कोयला मंत्रालय के ‘सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल’ का शुभारंभ किया।

प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक प्रोफेसर शशिकुमार मधुसूदन चित्रे का 11 जनवरी 2021 को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।

तजाकिस्तान के फॉरवर्ड कोमरोन तुर्सुनोव ने 10 जनवरी 2021 को ‘आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट’ के इतिहास का सबसे तेज गोल किया।

8 जनवरी 2021 को श्रीलंका के 29 वर्षीय क्रिकेटर शेहान जयसूर्या ने श्रीलंका क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments