आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 8 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 7 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

 

December 2020 Current Affairs




7 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी लुधियाना को भारतीय कृषि खोज परिषद की साल 2019 की रैंकिंग में देश की वेटरनरी यूनिवर्सिटीज में पहला स्थान मिला है।

एफडीआई 500 अरब डॉलर के पार
भारत के इक्विटी बाजार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 500 अरब डॉलर को पार कर गया है।
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2000 से सितंबर 2020 के दौरान देश में 500.12 अरब डॉलर का एफडीआई आया है।
इस दौरान सर्वाधिक एफडीआई मॉरीशस से आया है। (29%)

अफगानिस्तान की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल सुहैला सिद्दीक का कोरोनावायरस के कारण 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

6 दिसंबर को अभिनेता रवि पटवर्धन का 84 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

क्रांतिकारी यतींद्रनाथ
यतींद्रनाथ मुखर्जी का जन्म 7 दिसंबर 1879 को बंगाल में हुआ था। अपनी बहादुरी से एक बाघ को मार देने के कारण उन्हें बाघा यतींद्र के नाम से भी जाना जाता था।
वह क्रांतिकारियों के प्रमुख संगठन युगांतर पार्टी के मुख्य नेता थे। अंग्रेजों की बंग भंग योजना का जमकर विरोध किया। आंदोलन को धार देने के लिए अपने चार साथियों के साथ मिलकर 26 अगस्त, 1915 को कोलकाता रोड एंड कंपनी के बंदूक बिक्री केंद्र से पिस्तौलें लूट लीं।
9 सितंबर, 1915 को अंग्रेजों के साथ हुई मुठभेड़ में वह बुरी तरह घायल हो गए और 10 सितंबर को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस 7 दिसंबर
2020 का विषय:- वैश्विक विमानन विकास के लिए नवाचार को आगे बढ़ाना।

केंद्र सरकार ने दो नए चिड़ियाघरों को मान्यता दी है -
1. राजगीर चिड़ियाघर सफारी - (नालंदा, बिहार)
2. शहीद अशफाक उल्लाह खान उद्यान - (गोरखपुर, यूपी)

5 दिसंबर 2020 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी टेलीविजन प्रसारकों को ऑनलाइन गेमिंग, फैंटेसी स्पोर्ट्स आदि से संबंधित विज्ञापनों के लिए भारतीय विज्ञापन मानक परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु एडवाइजरी जारी की।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर
प्रत्येक भारत में वर्ष 1949 से प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को देश को सुरक्षित रखने के लिए सीमा पर लड़ने वाले देश के सैनिकों, नाविकों और वायु सैनिकों के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।
इसे भारतीय झंडा दिवस भी कहते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिसंबर महीने को गौरव माह के रूप में मनाने की घोषणा की है।

बांग्लादेश ने किया पहला तरजीही व्‍यापार समझौता
6 दिसंबर, 2020 को बांग्लादेश ने अपने पहले ‘तरजीही व्यापार समझौते’ (Preferential Trade Agreement- PTA) पर भूटान के साथ हस्ताक्षर किए। बांग्लादेश का दुनिया के किसी भी देश के साथ यह पहला PTA है।
इसके तहत 100 बांग्लादेशी उत्पादों को भूटान में ड्यूटी फ्री एक्सेस मिलेगा जबकि भूटानी 34 वस्तुओं को बांग्लादेश में ड्यूटी फ्री एक्सेस मिलेगा।
1971 में बांग्लादेश के गठन के बाद उसे सबसे पहले मान्यता देने वाला देश भूटान ही था। उसके बाद भारत ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता प्रदान की थी।

हाल ही जाने-माने बंगाली अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन हो गया। उनकी प्रमुख फिल्में जॉय बाबा फेलुनाथ और गणशत्रु है।

हाल ही फाइबर ऑप्टिक्स के जनक कहे जाने वाले नरेंद्र सिंह कपानी का निधन हो गया।
कपानी 1954 में फाइबर ऑप्टिक्स के माध्यम से चित्रों को प्रसारित करने और हाई स्पीड इंटरनेट तकनीक की नींव रखने वाले पहले व्यक्ति थे।

पंजाब नेशनल बैंक ने ऑनलाइन ऋण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए Lens-The Lending Solution लांच किया है।


8 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

बाला देवी यूरोप में शीर्ष स्तर की पेशेवर लीग में गोल करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनी है।

7 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने 8379 करोड़ रुपए की लागत के आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया।

प्रोजेक्ट टाइगर
देश में 7 अप्रैल 1973 को बाघ बचाओ परियोजना (प्रोजेक्ट टाइगर) की शुरुआत हुई थी। 9 टाइगर रिजर्व से शुरू हुई इस परियोजना में वर्तमान में 50 रिजर्व फॉरेस्ट है।
• 2006 में देश में विधिवत बाघों की गिनती शुरू की गई।
2010, 2014 के बाद चौथी गणना 2018 में हुई।
• इस गणना के अनुसार देश में 2967 बाघ पाए गए।
• मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट कहा जाता है।
गौरतलब है कि 2020 में मध्य प्रदेश में 26 बाघों की मौत हो चुकी है।
2012 से 2019 के बीच बाघों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है। (172 बाघों की मौत)

प्रतिवर्ष नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर के अवसर पर नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
सभी पुरस्कार स्टॉकहोम में दिए जाते हैं लेकिन शांति का पुरस्कार नार्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है।

हाल ही टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर का 34 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

हाल ही किस राज्य ने ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाया है ? -आंध्र प्रदेश

जयपुर के युवा लेखक व शिक्षाविद सीएस प्रतीक भंसाली को विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

जेहान दरूवाला F2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने है।
उन्होंने बहरीन में आयोजित वर्ष 2020 की सखीर ग्रैंड प्रिक्स फॉर्मूला 2 रेस जीती है।

सर्जियो पेरेज ने बहरीन में आयोजित 2020 सखीर ग्रैंड प्रिक्स रेस जीती है।

श्रीलंका जून 2021 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान 2022 में एशिया कप की मेजबानी करेगा।

QRMP योजना
केंद्र सरकार ने GST प्रणाली के अंर्तगत आने वाले छोटे करदाताओं के लिए त्रैमासिक रिटर्न फाइलिंग और मासिक भुगतान कर (Quarterly Return filing & Monthly Payment of Taxes) योजना की शुरूआर की है। पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ रुपये तक के कुल वार्षिक कारोबार वाले करदाताओं और 30 नवंबर, 2020 तक अपना अक्टूबर GSTR-3B (बिक्री) रिटर्न जमा करने वाले इस योजना के लिए पात्र होंगे।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research) ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय राजा भूमिबोल विश्व मृदा दिवस पुरस्कार 2020 जीता है। यह पुरस्कार खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। 

हाल ही प्रख्यात हिंदी लेखक मधुकर गंगाधर का निधन हो गया। वह नई कहानी अभियान के प्रमुख कहानीकार थे।

पत्रकार-लेखक राज कमल झा ने अपने उपन्यास "The City and The Sea" के लिए तीसरा रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार जीता है।
झा की पुस्तक, जो दिसंबर 2012 के निर्भया बलात्कार और हत्या के मामले पर आधारित है।

संयुक्त राष्ट्र- यूएनसीटीएडी (UNCTAD) ने भारत की राष्ट्रीय निवेश संवर्धन एजेंसी ‘इन्वेस्ट इंडिया’ को संयुक्त राष्ट्र निवेश प्रोत्साहन पुरस्कार 2020 का विजेता घोषित किया है। 

बीमा पर्यवेक्षकों का अंतर्रष्ट्रीय संघ
दिसंबर 2020 में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) को ‘बीमा पर्यवेक्षकों के अंतरराष्ट्रीय संघ’ (International Association of Insurance Supervisors- IAIS) की सदस्यता मिल गई है।
• IAIS का गठन वर्ष 1994 में हुआ, जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड में स्थित है। यह एक स्वैच्छिक सदस्यता वाला संगठन है, जिसमें 200 से ज्यादा न्यायाधिकरण (अधिकार क्षेत्र) के दायरे में आने वाले बीमा पर्यवेक्षक और नियामक जुड़े हुए हैं, जो कि दुनिया के 97% बीमा प्रीमियम में हिस्स्दारी रखते हैं।

WHO फाउंडेशन ने भारतीय मूल के वैश्विक स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनिल सोनी को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वे 1 जनवरी, 2021 से कार्यभार संभालेंगे।

वैश्विक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2021
7 दिसंबर, 2020 को जर्मनी में जारी वैश्विक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2021 (Climate Change Performance Index-CCPI) में भारत लगातार दूसरे वर्ष शीर्ष 10 में बना हुआ है।
ग्रीनहाउस गैसों (GHG) का सबसे बड़ा वर्तमान उत्सर्जक चीन 33वें स्थान पर है, जबकि ऐतिहासिक रूप से सबसे बड़ा प्रदूषक, संयुक्त राज्य अमेरिका सूची में सबसे नीचे 61वें स्थान पर है।
भारत पिछले साल नौवें स्थान से एक स्थान नीचे खिसक गया है। 
वैश्विक रूप से CCPI की वार्षिक रिपोर्ट के लिए मूल्यांकन किए गए देशों में से कोई भी देश पेरिस समझौते के लक्ष्यों की दिशा में अग्रसर नहीं है।
CCPI 2021, जो वर्ष 2020 को कवर करता है, के अनुसार केवल दो जी20 देश - यूनाइटेड किंगडम (5वें) और भारत (10वें) उच्च रैंक वाले देश हैं।
सूचकांक 57 देशों और यूरोपीय संघ (एक पूरे के रूप में) को चार श्रेणियों - जीएचजी उत्सर्जन (40%), नवीकरणीय ऊर्जा (20%), ऊर्जा उपयोग (20%) और जलवायु नीति (20%) के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है।
CCPI को क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क के साथ गैर-लाभकारी संगठन 'जर्मनवॉच' और न्यूक्लाइमेट इंस्टिट्यूट (जर्मनी) द्वारा विकसित किया गया है।
इसे वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष प्रकाशित किया जा रहा है।


9 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

नरसंहार के शिकार और इसके पीड़ितों की गरिमा और इस अपराध की रोकथाम का अंतर्रष्ट्रीय दिवस - 9 दिसंबर
वर्ष 1948 में 'नरसंहार के अपराध की रोकथाम और सजा पर अभिसमय' (नरसंहार अभिसमय) संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाई गई पहली मानवाधिकार संधि है।

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 86 सेंटीमीटर बढ़ कर 8848.86 मीटर हो गई है।
8 दिसंबर, 2020 को नेपाल और चीन के विदेश मंत्रियों द्वारा संयुक्त रूप से माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को समुद्र तल से 8,848.86 मीटर प्रमाणित किया गया, जोकि 1954 में मापी गई ऊंचाई की तुलना में 86 सेमी. अधिक है।
• माउंट एवरेस्ट नेपाल और चीन की सीमा पर अवस्थित है। माउंट एवरेस्ट को नेपाल में ‘सागरमाथा’ और चीन में ‘माउंट कोमोलंगमा’ (Qomolangma) के नाम से भी जाना जाता है।

संविधान सभा की प्रथम बैठक कब आयोजित की गई ? - 9 दिसंबर 1946

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस - 9 दिसंबर
संयुक्त राष्ट्र ने 31 अक्टूबर 2003 को भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ और एचसीएल एंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नडार मल्होत्रा दुनिया की सर्वाधिक 100 शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स की सूची में शामिल की गई है।
इस सूची में लगातार दसवें साल जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल शीर्ष स्थान पर है।

ब्रेक डांस को 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है।
इसके अलावा स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइंबिंग और सर्फिंग को भी इन खेलों में शामिल किया गया है।

पश्चिम बंगाल परिवहन निगम देश का पहला टायर पार्क बनाएगा।

ब्रिटेन की 90 वर्षीय दादी अम्मा मार्गेट कीनन फाइजर की वैक्सीन लगवाने वाली दुनिया की पहली शख्स बनी है।

सुंदरबन फॉरेस्ट
सुंदरबन में मैंग्रोव फॉरेस्ट 10,000 वर्ग किलोमीटर से विधि क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका 6,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र बांग्लादेश और 4,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र भारत में है।
सुंदरी पेड़ों की बाहुल्यता के कारण इसका नाम सुंदरबन पड़ा।
सुंदरबन को यूनेस्को द्वारा विश्व के विरासत स्थलों में शामिल किया गया है।
• दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव फॉरेस्ट सुंदरबन से मैंग्रोव प्रजाति के पेड़-पौधे विलुप्त होते जा रहे हैं।
यह पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ चक्रवात की तीव्रता को कम करने में उपयोगी है।
नदी किनारे भूमि कटान को भी नियंत्रित करते हैं।

भारतवंशी विधायक राज चौहान को कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय है।

दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ ने पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन को आगामी सत्र के लिए अपनी क्रिकेट सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया है।

8 दिसंबर को भारतीय सेना और डीआरडीओ ने संयुक्त रूप से पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में देश में निर्मित उन्नत युद्धक टैंक अर्जुन मार्क-1ए का परीक्षण किया है। 
इसे हंटर किलर भी कहा जाता है।
गौरतलब है कि देश में ही निर्मित अर्जुन टैंक को 2004 में सेना में शामिल गया था।

राजस्थान के करौली जिले के पैरा एथलीट सुंदर गुर्जर को फिक्की द्वारा पैरा एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
सुंदर अकेले खिलाड़ी है जो कि लगातार दो पैरा वर्ल्ड कप में मेडल जीत चुके हैं।

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिट इंडिया साइक्लोथॉन के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया है। इसका आयोजन 7 दिसंबर से 31 दिसंबर 2020 तक होगा।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 दिसंबर, 2020 वर्चुअल इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2020 को संबोधित किया। यह कांग्रेस 8 से 10 दिसंबर, 2020 तक आयोजित की गई।
विषय: ‘समावेशी नवाचार - स्मार्ट, सुरक्षित, स्थायी’ (Inclusive Innovation - Smart, Secure, Sustainable)।
मुख्य उद्देश्य:- प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत', 'डिजिटल समावेशिता' एवं 'सतत विकास, उद्यमिता और नवाचार' के विजन को बढ़ावा देने में मदद करना।

भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के कराड़ जनता सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावना नहीं दिखाई देने के कारण रद्द कर दिया है। यह बैंक, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रावधानों का पालन नहीं कर पा रहा था।

यूनेस्को द्वारा मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक किले शहरों ग्वालियर और ओरछा को अपने विश्व धरोहर शहर कार्यक्रम के अंतर्गत यूनेस्को विश्व विरासत शहरों की सूची में शामिल किया गया है। इन शहरों को अर्बन लैंडस्केप सिटी प्रोग्राम के तहत शामिल किया गया है। अब भारत में यूनेस्को विश्व विरासत शहरों की कुल संख्या बढ़कर 40 हो गई है।
• ग्वालियर की स्थापना 9वीं शताब्दी में हुई थी और इस पर गुर्जर प्रतिहार राजवंश, तोमर, बघेल कछवाहो और सिंधिया का शासन रहा। यह बलुआ पत्थर के पठार पर स्थित है।
• ओरछा का अर्थ - 'छिपे हुए महल'।
यह 16वीं शताब्दी में बुंदेला साम्राज्य की राजधानी थी।

स्वीडिश पोल वाल्टर मोंडो डुप्लांटिस और वेनेजुएला की ट्रिपल जंपर युलिमर रोहास को वर्ष 2020 के पुरुष और महिला विश्व एथलीट ऑफ द ईयर खिताब से नवाजा गया हैं।

भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और विद्युत मंत्रालय के तहत सार्वजनिक उपक्रम, एनटीपीसी लिमिटेड ने 4 दिसंबर, 2020 को ‘नर्मदा प्राकृतिक सौंदर्य पुनर्स्थापना परियोजना’ को लागू करने के लिए भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भोपाल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

पनडुब्बी दिवस - 8 दिसंबर
भारतीय नौसेना द्वारा 8 दिसंबर को पनडुब्बी दिवस मनाया गया। 8 दिसंबर, 1967 को लातविया के रीगा में भारतीय नौसेना का ध्वज आईएनएस कलवरी पर फहराया गया था, जो भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली पहली पनडुब्बी थी।
हिंद महासागर में पायी जाने वाली टाइगर शार्क का मलयालम में नाम 'कलवरी' है। इस पहली पनडुब्बी को 1996 में सेवा मुक्त (decommissioned) किया गया था।

विश्व में हथियारों के बाजार पर सिपरी रिपोर्ट
7 दिसंबर, 2020 को स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट-सिपरी (Stockholm International Peace Research Institute– SIPRI) द्वारा विश्व में हथियारों के बाजार पर एक रिपोर्ट जारी की गई।
वर्ष 2019 में विश्व के ‘शीर्ष 25’ निर्माताओं द्वारा की गयी कुल बिक्री में अमेरिकी हथियार उद्योग का 61% हिस्सा और चीनी हथियार उद्योग का 15.7% हिस्सा था।
शीर्ष 25 निर्माताओं की कुल बिक्री में 2018 के मुकाबले 8.5% की वृद्धि हुई और यह 2019 में 361 बिलियन डॉलर तक पहुँच गई, जो कि संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के वार्षिक बजट का 50 गुना अधिक है।

भारत - ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज 2020-21
4 से 8 दिसंबर, 2020 के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य टी-20 सीरीज खेली गई। यह सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की।
• कैनबरा में मनुका ओवल मैदान पर खेले गए पहले मैच को भारत ने 11 रनों से जीता। इस मैच में चोटिल रवीन्द्र जडेजा की जगह बतौर ‘कन्कशन सबस्टीट्यूट’ (concussion substitute) मैदान में उतरे स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट हासिल किए और ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे।
युजवेंद्र चहल अंतर्रष्ट्रीय क्रिकेट में ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने जाने वाले पहले कन्कशन सबस्टीट्यूट बन गए।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments