आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 5 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 4 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

 
December 2020 Current Affairs




4 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

भारतवंशी वैज्ञानिक गीतांजलि राव (15) को टाइम मैगजीन ने पहले किड ऑफ द ईयर के खिताब के लिए चुना है।

ब्रिटेन के सेंट हेलेना टापू पर दुनिया का सबसे उम्रदराज कछुए का नाम है ? - जोनाथन (1832 में जन्म)

4 दिसंबर 1829 को राजा राममोहन राय के प्रयासों से ब्रिटिश सरकार ने सती प्रथा पर रोक लगाई।

नौसेना दिवस 4 दिसंबर
4 दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट लॉन्च किया और कराची बंदरगाह पर हमला किया। इससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। भारतीय नौसेना के पराक्रम का यह दिन हर साल नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
2020 की थीम :- Indian Navy combat ready credible and cohesive.

एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशनी नादर मल्होत्रा देश की सबसे अमीर महिला बनी है।

हाल ही डिकैथलॉन में 1960 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिकी डिकैथलेट और फिल्म अभिनेता रैफर जॉनसन का निधन हो गया।

प्यूर्टो रिको
दस वर्षों में तीसरी बार, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्यूर्टो रिको क्षेत्र ने राज्य का दर्जा दिए जाने के पक्ष में मतदान किया गया है।
प्यूर्टो रिको स्पेनिश भाषी द्वीप है, जो अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से लगभग 1,600 किमी. दक्षिण-पूर्व में कैरिबियन सागर में स्थित है।1493 में क्रिस्टोफर कोलंबस द्वारा खोज किये जाने के बाद से, प्यूर्टो रिको 4 शताब्दियों तक स्पेनिश साम्राज्य का एक हिस्सा था, वर्ष 1898 में संयुक्त राज्य द्वारा इसका आधिपत्य कर लिया गया था।
वर्ष 1917 में, प्यूर्टो रिको के निवासियों को अमेरिकी नागरिकता प्रदान की गई थी, लेकिन इस द्वीप को कभी भी पूर्ण राज्य नहीं बनाया गया था, और गुआम, उत्तरी मैरियाना द्वीप समूह, अमेरिकी समोआ और यूएस वर्जिन द्वीप समूह सहित एक ‘अमेरिकी क्षेत्र’ (US territory) बना हुआ है।

ग्लोबल टीचर प्राइज 2020
भारत में लड़कियों की शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने और पाठ्यपुस्तक में त्वरित-प्रतिक्रिया (QR) कोर्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्राइमरी विद्यालय के शिक्षक रंजीत सिंह दिसाले को ग्लोबल टीचर प्राइज 2020 से सम्मानित किया गया है।
पुरस्कार राशि - 7.5 करोड़ रुपए।
रंजीत सिंह दिसाले महाराष्ट्र के सौलापुर जिले के परितीवाडी गांव के रहने वाले हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने देश के सबसे बड़े निजी कर्जदाता एचडीएफसी बैंक को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कोई भी नया उत्पाद लांच करने पर रोक लगा दी है।

देश के 100 सर्वश्रेष्ठ थाने
3 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के 100 सर्वश्रेष्ठ थानों की सूची जारी की।
देश का सर्वश्रेष्ठ थाना - नोंगपोक सेेमकई (थौबल जिला, मणिपुर)

प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस मनाया जाता है।

भारत और अमेरिका ने बौद्धिक संपदा सहयोग के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
ओडिशा में अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल के 9वें और कोणार्क महोत्सव के 31वें संस्करण का शुभारंभ हुआ है।

हाल ही फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिसकॉर्ड डी' ऑनसिंग (Valery Giscard d’Estaing) का 94 वर्ष की आयु में कोरोनोवायरस के कारण निधन हो गया। 
उन्होंने 1974 से 1981 के दौरान फ्रांस के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। 

हाल ही पाकिस्तान के 15वें प्रधान मंत्री ज़फ़रुल्लाह खान जमाली का निधन गया। उन्होंने नवंबर 2002 से जून 2004 तक पीएम के रूप में कार्य किया था। वह प्रधानमंत्री बनने वाले बलूचिस्तान के पहले राजनेता हैं।

श्रीनगर में जन्मे वुशु कोच और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पहले द्रोणाचार्य अवार्डी कुलदीप हांडू को फिट इंडिया मूवमेंट का एम्बेसडर बनाया गया है।

केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 दिसंबर, 2020 को अयोध्या में सरयू नदी पर 'रामायण क्रूज टूर' शुरू करने की घोषणा की।

इंडियन ऑयल ने 1 दिसंबर, 2020 को देश में विश्व स्तरीय प्रीमियम-ग्रेड पेट्रोल ‘ऑक्टेन 100’ के उपयोग का शुभारंभ किया है। इसे उत्तर प्रदेश की मथुरा रिफाइनरी में तैयार किया गया है।

नेगेटिव यील्ड बॉण्ड
'नेगेटिव यील्ड बॉण्ड' एक ऐसे ऋण साधन हैं, जो निवेशक को बॉण्ड की खरीद मूल्य से कम परिपक्वता राशि का भुगतान करने की पेशकश करते हैं।
ये आम तौर पर केंद्रीय बैंकों या सरकारों द्वारा जारी किए जाते हैं, और निवेशक अपने पैसे को उधारकर्ता के पास रखने के लिए उधारकर्ता को ब्याज देते हैं।
'नेगेटिव यील्ड बॉण्ड’ तनाव और अनिश्चितता के समय निवेश को आकर्षित करते हैं क्योंकि निवेशक अपनी पूंजी को महत्वपूर्ण क्षरण से बचाने का प्रयास करते हैं।


5 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

मौद्रिक नीति समीक्षा रिपोर्ट 2-4 दिसंबर
आरबीआई ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा है।

बांग्लादेश में रोहिंग्या मुस्लिमों को बंगाल की खाड़ी में सुदूर स्थित एक निर्जन द्वीप भासनचार पर बसाया जा रहा है।
गौरतलब है कि म्यांमार में 2017 में सेना के अत्याचार के कारण लगभग 7.5 लाख रोहिंग्या भागकर बांग्लादेश आ 
गए थे।
बांग्लादेश के बाद पिछले कुछ वर्षों में अवैध रूप से भारत में दाखिल हो चुके हजारों रोहिंग्या शरणार्थी आज देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं।

ब्रह्मपुत्र पुल
भारत ब्रह्मपुत्र नदी देश का सबसे लंबा पुल बना रहा है।
इससे भूटान, पूर्वोत्तर भारत और वियतनाम आपस में जुड़ जाएंगे।
19 किलोमीटर लंबा धुबरी-फुलबारी असम के धुबरी और मेघालय के फुलबारी को जोड़ेगा। इसका आखिरी किनारा भूटान में होगा।
यह पुल दो अंतर्राष्ट्रीय कॉरिडोर को जोड़ेगा।
1. भारत द्वारा शुरू किया गया भारत-म्यांमार-थाईलैंड त्रिपक्षीय हाईवे।
2. जापान द्वारा शुरू किया गया ईस्ट वेस्ट इकोनामिक कॉरिडोर
यह पहल जापान ने थाईलैंड, लाओस व वियतनाम के साथ मिलकर शुरू की है।

4 दिसंबर को लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

भारत ने पूर्वी हिंद महासागर में रूस के साथ पैसेज नामक दो दिवसीय नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने कोविड-19 पर अपने प्रमुख सलाहकार एवं भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति को अगला सर्जन जनरल नियुक्त किया है।

राधाकृष्ण नायर को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

उदय शंकर फिक्की के नए चेयरमैन बने है। उनका कार्यकाल 1 साल का होगा तथा संगीता रेड्डी की जगह लेंगे।

प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया जाता है।

विश्व मृदा दिवस 5 दिसंबर
प्रतिवर्ष पांच दिसंबर को विश्वभर में मिट्टी के नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है। 
दिसंबर 2013 में अपने 68वें सत्र में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पांच दिसंबर को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। 
पहला विश्व मृदा दिवस पांच दिसंबर, 2014 को मनाया गया था। 

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर लिखी गई “40 Years with Abdul Kalam- Untold Stories” नामक किताब का विमोचन किया है। इस पुस्तक का लेखन डॉ. ए.शिवथानु पिल्लई ने किया है। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कोलकाता में नवनिर्मित "माजेरहाट ब्रिज" का नाम बदलकर 'जय हिंद' पुल कर दिया है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए भारत के दिवंगत प्रधान मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी इंद्र कुमार गुजराल के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है।


6 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

कथाकार रणेंद्र को श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान 2020 दिया जाएगा।
ग्लोबल गांव के देवता और गायब होता देश उनके प्रमुख उपन्यास है।

ब्रिटेन के बाद बहरीन फाइजर के आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने वाला दूसरा देश बना है।

कोरोना वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला को एशियन ऑफ द ईयर चुना गया है।
सिंगापुर के अखबार द स्ट्रेट्स टाइम्स ने कोरोना से जंग के लिए पूनावाला समेत छह लोगों का चयन किया है।

ग्लोबल फायर पावर रैंकिंग 2020
इसके अनुसार विश्व में चीन और भारत के पास सबसे बड़ी सेना है। चीन की सेना में 21.83 लाख और भारत के पास कुल 14.44 लाख जवान है।

अमेरिका के बाद चंद्रमा पर झंडा फहराने वाला चीन दुनिया का दूसरा देश बना है।

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन ने 29 वर्ष की आयु में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

भारत में तस्करी रिपोर्ट 2019-20
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने 4 दिसंबर, 2020 को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'भारत में तस्करी रिपोर्ट 2019-20' जारी की।
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु में 2019-20 के दौरान सबसे ज्यादा मादक पदार्थों की बरामदगी हुई है।
भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी ‘बी. शंकरन’ को विशिष्ट और प्रतिबद्ध सेवा के लिए डीआरआई उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया।

दिसंबर 2020 में जलवायु परिवर्तन पर भारत की गंभीरता की पुष्टि करने वाले एक अन्य कदम में, 
हाल ही दिसंबर 2020 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में पेरिस समझौते के कार्यान्वयन के लिए एक उच्च-स्तरीय (Apex Committee for Implementation of Paris Agreement- AIPA) अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया गया है।
यह समिति पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 के तहत भारत में कार्बन बाजारों को विनियमित करने के लिए एक राष्ट्रीय प्राधिकरण के रूप में काम करेगी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और आयुष मंत्रालय ने 4 दिसंबर, 2020 को ‘आयुष निर्यात संवर्धन परिषद’ की स्थापना का निर्णय लिया है।

निर्यात संवर्धन परिषद
दिसंबर 2020 में वस्त्र मंत्रालय ने तकनीकी वस्त्र के लिए एक समर्पित निर्यात संवर्धन परिषद के गठन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।
तकनीकी वस्त्र के लिए निर्यात संवर्धन परिषद का गठन, ‘राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन’ का हिस्सा है।
फरवरी 2020 में तकनीकी वस्त्र क्षेत्र में भारत को वैश्विक रूप से अग्रणी स्थान दिलाने के लक्ष्य के साथ 1,480 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय के साथ एक राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन स्थापित करने की मंजूरी दी गई थी।
मिशन की वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक चार वर्ष की कार्यान्वयन अवधि होगी।
तकनीकी वस्त्र:- तकनीकी वस्त्र वे वस्त्र सामग्री और उत्पाद हैं, जो खूबसूरती संबंधी विशेषताओं के बजाए मुख्य रूप से तकनीकी प्रदर्शन और कार्यात्मक गुणों के लिए बनाए जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 दिसंबर 2020 को ‘पैन आईआईटीयूएसए’ (PanIIT USA) द्वारा आयोजित ‘आईआईटी-2020 वैश्विक शिखर सम्मेलन’ को संबोधित किया।
शिखर सम्मेलन का विषय: 'फ्यूचर इज नाउ' (Future is now) 

महाराष्ट्र में 10 नए संरक्षण आरक्षिति
4 दिसंबर, 2020 को महाराष्ट्र राज्य वन्यजीव बोर्ड ने राज्य के पश्चिमी भाग में आठ और विदर्भ में दो क्षेत्रों को 'संरक्षण आरक्षिति' (conservation reserves) और चंद्रपुर जिले में कन्हारगाँव को अभयारण्य (राज्य का 50वां वन्यजीव अभयारण्य) घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments