आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 2 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 1 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

 
 
December 2020 Current Affairs




1 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

सिक्खों के प्रथम गुरु नानक के 551वें प्रकाशोत्सव (जयंती) के अवसर पर लंदन में हैवलॉक रोड का नाम बदलकर गुरु नानक के नाम पर रखने की घोषणा की गई है।

अपनी 14वीं पंचवर्षीय योजना के तहत चीन की ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बनाने की योजना है। इससे भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और बांग्लादेश में सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न की जा सकती है।
वर्तमान में चीन का थ्री जॉर्ज बांध दुनिया का सबसे बड़ा बांध है।
गौरतलब है कि ट्रांस बॉर्डर नदी समझौते के अनुसार भारत और बांग्लादेश को ब्रह्मपुत्र का पानी इस्तेमाल करने का अधिकार मिला हुआ है।

फीफा रैंकिंग
हाल ही में जारी की गई वर्ष 2020 की फीफा रैंकिंग में बेल्जियम ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
भारत की रैंक इस साल एक स्थान गिरकर 109वीं हो गई है।

ऑस्कर की लघु फिल्म श्रेणी के लिए नामित भारतीय फिल्म है ?
शेमलेस को भारत की ओर से ऑस्कर शार्ट फिल्म कैटेगरी के लिए नामित किया गया है। यह 15 मिनट की कॉमेडी थ्रिलर है, जिसका निर्देशन कीथ गोम्स ने किया है।

हाइड्रोग्राफी क्रियान्वयन समझौता
हाल ही में भारत ने वियतनाम के साथ हाइड्रोग्राफी क्रियान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों देश हाइड्रोग्राफिक डाटा साझा करेंगे और नैविगेशनल चार्ट में एक-दूसरे की मदद करेंगे।

सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस
1 दिसंबर 1965 को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का गठन हुआ था। यह विश्व का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है।
इस वर्ष बीएसएफ का 56 वां स्थापना दिवस है।

विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर
एचआईवी संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसके आयोजन की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े गेम्स डब्ल्यू बुन और थॉमस नेटर ने 1987 में की थी।
2020 की थीम:- “Global solidarity, shared responsibility”.
• 1981 में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 5 समलैंगिक युवकों में एड्स के लक्षण पहली बार मिले थे।
• भारत में एड्स का पहला रोगी 1986 में तमिलनाडु के वेल्लूर में मिला था।
• भारत सरकार ने 1992 में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की स्थापना की।
2030 तक एड्स के खात्मे का सतत विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए भारत सरकार ने 2017 से 2024 तक 7 वर्षीय राष्ट्रीय कार्य नीति योजना भी तैयार की है।
• यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में एड्स पीड़ित सर्वाधिक संख्या किशोरों की है, जिनमें से 10 लाख से भी अधिक किशोर दुनिया के 6 देशों दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, केन्या, मोजांबिक, तंजानिया और भारत में है।
• एड्स का प्रमुख कारण असुरक्षित यौन संबंध है। (80%)
• एचआईवी संक्रमण को निष्क्रिय करने के लिए एंटी-रिट्रोवायरल थेरेपी का सहारा लिया जाता है।

शहीद मेजर शैतान सिंह
1 दिसंबर 1924 को मेजर शैतान सिंह का जन्म राजस्थान में हुआ।
18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध में 13वीं कुमाऊंनी बटालियन की सी कंपनी ने रेजांग ला में चीनी सैनिकों का सामना किया, जिसका नेतृत्व मेजर शैतान सिंह कर रहे थे। इस दौरान मेजर शैतान सिंह शहीद हो गए। उनके साहसिक नेतृत्व की वजह से इस मोर्चे पर भारतीय सेना ने 1000 से अधिक चीनी सैनिकों को मार गिराया। मरणोपरांत उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने बहरीन ग्रांप्रि जीती है।

टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके चार भारतीय मुक्केबाजों को खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम  (टॉप्स) में शामिल किया गया है।
सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा)
आशीष कुमार (75 किग्रा), सतीश कुमार (प्लस 91 किग्रा)
TOPS:- युवा मामले और खेल मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम TOPS भारत के शीर्ष एथलीटों को सहायता प्रदान करने का एक प्रयास है, ताकि वे 2020 ओलंपिक (जो अब अगस्त 2021 में निर्धारित हैं) तथा 2024 ओलंपिक में पदक जीत सकें।  योजना के तहत, खेल विभाग उन एथलीटों की पहचान करेगा, जो 2020/2024 के ओलंपिक में संभावित पदक विजेता हैं।

मरियम वेबस्टर ने पैन्डेमिक को 2020 का सबसे प्रचलित शब्द घोषित किया है।

अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी कम्युनिकेशन यानी प्रेस टीम में सिर्फ महिलाओं को ही रखा है। ऐसा करने वाले वे पहले राष्ट्रपति हैं।
• भारतवंशी नीरा टंडन को इकोनॉमी टीम में शामिल किया गया है।

30 नवंबर को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वर्चुअली 19वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस बैठक में भारत ने एक बार फिर चीन के बीआरआई प्रोजेक्ट में शामिल होने से इनकार कर दिया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 30 अक्टूबर को उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा महासचिव नियुक्त किया।

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा का संन्यास 
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा ने पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर 2020 में खेली गई टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के समापन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।  
एल्टन चिगुम्बुरा ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 14 टेस्ट, 213 एकदिवसीय और 57 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने 62 एकदिवसीय और 18 टी-20 मैचों में जिम्बाब्वे की कप्तानी की।

जॉनस मसेटी 
29 नवंबर, 2020 को 'मन की बात 2.0' की 18वीं कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के ‘जॉनस मसेटी’ का जिक्र किया। जॉनस को ‘विश्वनाथ’ के नाम से भी जाना जाता है। वे ब्राजील में लोगों को वेदांत और गीता सिखाते हैं।
वे ‘विश्वविद्या’ नाम की एक संस्था चलाते हैं।

वाइन स्नेक की नई प्रजातियों की खोज 
नवंबर 2020 में सेंटर फॉर इकोलॉजिकल साइंसेज (सीईएस), भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के शोधकर्ताओं की एक टीम ने प्रायद्वीपीय भारत में वाइन स्नेक (vine snakes) की नई प्रजातियों की खोज की है।
वाइन स्नेक प्रायद्वीपीय भारत में सबसे आम सांपों में से एक के रूप में जाना जाता है, यहां तक कि यह कई शहरी क्षेत्रों के आस-पास भी पाया जाता है जहां कुछ हरियाली हो, और पश्चिमी घाट में।  
पूरे महाद्वीप में वितरित एशियाई वाइन स्नेक, 'अहैतुल्ला' वंश और हाल ही में वर्णित 'प्राहेतुल्ला' वंश से संबंधित हैं। 
टीम को पश्चिमी घाटों के वर्षावनों में ही चार अलग-अलग छोटे शरीर वाली और छोटी नाक वाली प्रजातियाँ मिलीं: उत्तरी पश्चिमी घाट वाइन स्नेक, फर्नस्वर्थ वाइन स्नेक, मालाबार वाइन स्नेक और वॉल्स वाइन स्नेक।
पश्चिमी घाट में अब ‘वाइन स्नेक’ की छ: प्रजातियां स्थानिक हैं।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शहद उत्पादन के लिए पांच राज्यों में हनी फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPO) प्रोग्राम का उद्घाटन किया।
पूर्वी चंपारण (बिहार), मुरैना (मध्य प्रदेश), भरतपुर (राजस्थान), मथुरा (उत्तर प्रदेश), सुंदरबन (पश्चिम बंगाल)

विराट कोहली सबसे तेज 22,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बने है।

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने ‘Future of Regional Cooperation in Asia and the Pacific’ नामक एक नई बुक जारी की है। 

सहकार प्रज्ञा
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में सहकार प्रज्ञा नामक एक नई पहल का अनावरण किया है। सहकार प्रज्ञा, भारत में प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सहकारी क्षेत्र की क्षमता के विकास में मदद करने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की एक पहल है।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के नए विद्युतीकृत ढिगावड़ा-बांदीकुई रेल खंड का उद्घाटन किया है। ढिगावड़ा-बांदीकुई खंड जयपुर से होकर जाने वाले दिल्ली-अजमेर रेल मार्ग पर है।


2 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

भारत सरकार द्वारा IAS अधिकारी वर्षा जोशी को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के डोईवाला में सूर्यधार झील का लोकार्पण किया है। सूर्यधार झील 550 मीटर लंबी, 28 मीटर चौड़ी और 10 मीटर गहरी है और जिसकी क्षमता 77,000 क्यूबिक मीटर है।
यूएस एयर क्वालिटी इंडेक्स द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है। भारत की राजधानी नई दिल्ली विश्व का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है।

1 दिसंबर को नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के नौसैनिक वर्जन का परीक्षण किया।ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत-रूस का संयुक्त उपक्रम है। 
यह सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का उत्पादन करता है, जिसे पनडुब्बी, पोत, लड़ाकू विमान या जमीन से भी लांच किया जा सकता है।

विश्‍व मलेरिया रिपोर्ट 2020
30 नवंबर, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2020 के अनुसार भारत ने मलेरिया के मामलों में कमी लाने के काम में प्रभावी प्रगति की है।
भारत इस बीमारी से प्रभावित वह अकेला देश है, जहां 2018 के मुकाबले 2019 में इस बीमारी के मामलों में 17.6% की कमी दर्ज की गई।
2016 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘नेशनल फ्रेमवर्क फॉर मलेरिया एलिमिनेशन’(एनएफएमई) की शुरुआत की तथा जुलाई 2017 में मलेरिया उन्मूलन के लिए एक राष्ट्रीय रणनीतिक योजना 2017- 2022 की शुरुआत की गई।
विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2020 के अनुसार 2019 में दुनिया भर में मलेरिया के 22.9 करोड़ मामले सामने आए।

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के नए महानिदेशक बनाए गए हैं। चौधरी बीआरओ के 27वें महानिदेशक है।

केंद्र सरकार ने कोविड-19 वैक्सीनेशन को आसान बनाने के लिए मिशन कोविड सुरक्षा प्रोग्राम शुरू किया है।

वरुणास्त्र क्या है ? - यह एक हैवी टॉरपीडो है, जिसका विकास नौसेना विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला द्वारा किया गया है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल के माजू वर्गीस को शपथ ग्रहण समारोह (इनॉग्रेशन डे) में होने वाले उत्सवों का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1986 से दुनिया भर में दास प्रथा को ख़त्म करने के लिए हर साल 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया मनाया जाता है।

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2 दिसंबर
भारत में हर साल 2 दिसंबर को वर्ष 1984 में 2 से 3 दिसंबर की रात को हुई भोपाल गैस त्रासदी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जीवन गंवाने वाले लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2020 में भोपाल गैस त्रासदी की 36 वीं वर्षगांठ है।

ऑस्कर और ग्रैमी विजेता भारतीय संगीतकार एआर रहमान को भारत में बाफ्टा की  ब्रेकथ्रू पहल का एम्बेसडर चुना गया है।

बाटा जूता संगठन ने संदीप कटारिया को अपना नया वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वह पहले भारतीय हैं जिन्हें बाटा में वैश्विक भूमिका निभाने के लिए चुना किया गया है। 

हर साल 2 दिसंबर दुनिया भर में डिजिटल साक्षरता से अलग-थलग पड़े समुदायों में जागरूकता पैदा करने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ाया देने के लिए विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी -9.9% रहने का अनुमान जताया है।


3 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने आदि महोत्सव-मध्य प्रदेश के पहले वर्चुली संस्करण का शुभारम्भ किया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 11 राज्य-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने और इसका लाभ उठाने में मदद करने के लिए ‘द्वारे सरकार’ (दरवाजे पर सरकार) नामक एक बड़े अभियान का शुभारंभ किया है। 

कौशांबी में प्लास्टिक कचरे से देश का पहला कीबोर्डनुमा टेबल बनाया गया है।

2021 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मुख्य अतिथि होंगे।

रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-V का भारत में दूसरे व तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हुआ है।
इस वैक्सीन का उत्पादन भारत स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी हेटेरो करेगी।
यह टीका 28वें दिन तक 91.4% और 42वें दिन तक 95% तक प्रभावी है।

3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है।
वर्ष 2020 की थीम:- हर दिव्यांगता दिखती नहीं है।
1992 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की सिफारिश पर विश्व दिव्यांग दिवस को मनाने की शुरुआत हुई।

राजेंद्र प्रसाद
3 दिसंबर 1884 को पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म बिहार में हुआ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीन बार अध्यक्ष रहे। 1946 में हुए चुनाव के बाद केंद्र की सरकार में खाद्य एवं कृषि मंत्री बने। भारतीय संविधान को तैयार करने के लिए गठित संविधान सभा के अध्यक्ष रहे। आजाद भारत के पहले राष्ट्रपति बने। 1962 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

ब्रिटेन दवा कंपनी फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 टीके को मंजूरी देने वाला पहला देश बना है।

विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज 12000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। कोहली ने सबसे कम पारियों (242) में यह उपलब्धि हासिल की।

कैंब्रिज डिक्शनरी ने क्वारंटाइन को वर्ड ऑफ ईयर 2020 घोषित किया है।

हाल ही स्पेन के टेनिस खिलाड़ी एनरिक लोपेज पर फिक्सिंग के कारण 8 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हाल ही जारी टी-20 रैंकिंग में -
शीर्ष रैंकिंग - इंग्लैंड
शीर्ष बल्लेबाज - डेविड मलान (इंग्लैंड)

सर्च इंजन याहू के अनुसार वर्ष 2020 में सुशांत सिंह राजपूत इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए।

सिंगापुर लैब में तैयार मीट को बाजार में बेचने की इजाजत देने वाला पहला देश बना है।

3 दिसंबर को मसाला किंग कहे जाने वाले एमडीएच के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
2019 में उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स
ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) 2020 में भारत को 2019 में आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में वैश्विक स्तर पर 8 वें स्थान पर रखा गया है। भारत का GTI स्कोर 10.7 में से 7.353 रहा।
इस सूचकांक में दक्षिण एशिया 2019 में आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा।
विश्व स्तर पर आतंकवाद के कारण होने वाली मौतों में 2018 की तुलना में 2019 में 15% की गिरावट दर्ज की गईं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने बेंगलुरु के बिदादी में नगरपालिका के 600 टन कचरे को 11.5 मेगावाट बिजली में परिवर्तित करने वाले संयंत्र की आधारशिला रखी है।
कर्नाटक का पहला 11.5 मेगावाट का पावर प्लांट कहां स्थापित किया जाएगा ? - बिदादी (बेंगलुरू)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में पारंपरिक रूप से घंटी बजाकर एक्सचेंज पर लखनऊ नगर निगम के बॉन्ड को सूचीबद्ध किया है। 

न्यूजीलैंड ने "जलवायु आपातकाल" की घोषणा करने साथ ही 2025 तक अपने सार्वजनिक क्षेत्र को कार्बन न्युट्रल बनाने घोषणा की है। इस घोषणा के बाद न्यूजीलैंड अब उन 32 अन्य देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने जलवायु आपातकाल घोषित किया है। इनमें देशों जापान, कनाडा, फ्रांस और ब्रिटेन शामिल हैं।

इंडस्ट्रीज ट्रांजिशन लीडरशिप शिखर सम्मेलन
लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन- लीडआईटी (Leadership Group for Industry Transition-LeadIT) द्वारा 1 दिसंबर, 2020 को ‘इंडस्ट्रीज ट्रांजिशन लीडरशिप शिखर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।
उद्देश्य: पेरिस समझौते के पांच साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उद्योगों को कम कार्बन उत्सर्जन वाले उपक्रमों में बदलने की प्रक्रिया में तेजी लाना।
‘लीडआईटी’ का शुभारंभ भारत और स्वीडन द्वारा विश्व आर्थिक मंच के साथ 2019 में ‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन’ के मौके पर स्टॉकहोम पर्यावरण संस्थान के समर्थन से किया गया था।
वर्तमान में 13 देश और भारत की डालमिया सीमेंट, महिंद्रा समूह और स्पाइसजेट सहित 15 कंपनियां इसके सदस्य हैं, जो कम कार्बन उत्सर्जन के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

लखनऊ नगर निगम का नगरपालिका बॉन्ड्स
लखनऊ नगर निगम की ओर से जारी किये गए 200 करोड़ रुपये मूल्य वाले नगरपालिका बॉन्ड्स को 2 दिसंबर, 2020 को बीएसई में सूचीबद्ध किया गया।
इसके साथ ही लखनऊ देश में नगरपालिका बॉन्ड्स जारी करने वाला 9वां शहर बन गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments