आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 26 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 25 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

 December 2020 Current Affairs



25 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

बीसीसीआई ने 2022 सत्र से आईपीएल में 10 टीम को शामिल करने की मंजूरी दी है। 2022 के सत्र में लगभग 94 मैच आयोजित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि 2011 के सत्र में 10 टीमों ने भाग लिया था जबकि 2012 व 2013 के सत्र में 9-9 टीमों ने भाग लिया था।

सुयश मेहता अमेरिका में नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के पहले भारतीय मूल के रैफरी बने है।

24 दिसंबर को उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के राउरकेला में देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनाने की घोषणा की।

24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंगाल में बीरभूमि जिले में शांतिनिकेतन स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया।
• गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने 1921 में विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। मई 1951 में इसे एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया।

भारत के पहले आईसीएस अधिकारी कौन थे ? - सत्येंद्र नाथ टैगोर
सत्येंद्र नाथ टैगोर की नियुक्ति गुजरात के अहमदाबाद में हुई थी।
गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर अपने भाई के पास अक्सर जाते थे। और वहीं दो लोकप्रिय बांग्ला कविताएं 'बंदी ओ अमार' और 'निरोब रजनी देखो' की रचना की।
अपनी प्रसिद्ध रचना क्षुदित पाषाण का एक हिस्सा भी अहमदाबाद में ही लिखा था।

ब्रेक्जिट
हाल ही दिसंबर 2020 में ब्रिटेन और यूरोपियन यूनियन (ईयू) के बीच पोस्ट ब्रेक्जिट डील हो गई है।
गौरतलब है कि 31 जनवरी 2020 को समूह से अलग होने के लिए ब्रिटेन ने समझौता किया था। यह समझौता दोनों पक्षों के लिए बाध्यकारी था। 
ब्रेक्जिट समझौते के तहत दोनों पक्षों को 31 दिसंबर 2020 से पहले व्यापार समझौता करना था। जो कि 1 सप्ताह पहले ही कर लिया गया है।

• इस समझौते को पोस्ट ब्रेक्जिट फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का नाम दिया गया है।
प्रावधान :-
दोनों पक्षों के बीच टैक्स फ्री व्यापार जारी रहेगा।
किसी प्रोडक्ट का कितना व्यापार होगा इसकी लिमिट नहीं होगी।
फिशिंग के मुद्दे पर सबसे ज्यादा तकरार हुई। पांच साल
के ट्रांजिशन पीरियड के बाद अपनी सीमा में ब्रिटेन का फिशिंग अधिकार दो-तिहाई हो जाएगा।
अभी यह आधा-आधा है।
नोट:- ईयू और ब्रिटेन के बीच समुद्र में मछली पकड़ने के अधिकार को लेकर गतिरोध था। ब्रिटेन चाहता था, कि उसकी समुद्री सीमा में अन्य देशों के मछुआरे ना आएं।
डील के बावजूद दोनों की सीमा पर नए चेक पॉइंट्स बनाए जाएंगे ताकि कंपनियां बदलाव के लिए तैयार रहें।
ब्रिटेन अब स्टूडेंट्स के लिए चल रहे ईयू के इरेसमस एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा नहीं लेगा।
इस डील के बाद ईयू अब ब्रिटेन का सबसे बड़ा व्यावसायिक साझेदार बन गया है।

बॉक्सिंग डे:- दुनिया के कई देशों में क्रिसमस के अगले दिन यानी 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे कहा जाता है।

मदन मोहन मालवीय
25 दिसंबर 1861 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में स्वतंत्रता सेनानी, वकील और समाज सुधारक मदन मोहन मालवीय का जन्म हुआ था। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की।
हिंदू महासभा के संस्थापक भी रहे।
सत्यमेव जयते को लोकप्रिय बनाया जो बाद में राष्ट्रीय आदर्श वाक्य बना। 1918 के कांग्रेस अधिवेशन में इसका प्रयोग हुआ।
12 नवंबर 1946 को बनारस में निधन हो गया।
• मदन मोहन मालवीय ने लखनऊ समझौते 1916 का विरोध किया था।
• मदन मोहन मालवीय को महामना कहा जाता था।

चेतन शर्मा बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख बने है।
प्रश्न.भारतीय क्रिकेट की राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख कौन बने है ? - चेतन शर्मा।
5 सदस्यीय चयन समिति में चेतन शर्मा के अलावा अन्य 4 सदस्य सुनील जोशी, देवाशीष मोहंती, हरविंदर सिंह और एबे कुरुविला है।
• चेतन शर्मा भारत की ओर से वनडे में पहली हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज है

मीठे-खारे पानी की झीले वेटलैंड घोषित
हाल ही दिसंबर 2020 में लद्दाख के चांगथांग स्थित आपस में जुड़ी दो झीलों को वेटलैंड (आर्द्रभूमि) घोषित किया गया है। इनकी खासियत यह है कि ‘स्तार्तासापुक त्सो’ झील का पानी मीठा है, जबकि ‘त्सो कर’ का पानी खारा है।
• इसी के साथ ये झीलें लद्दाख की पहली और देश की 42वीं रामसर साइट बन गई हैं।

हरित राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारा
राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में सुरक्षित और ‘हरित राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारों’ के निर्माण के लिए भारत सरकार और विश्व बैंक ने 22 दिसंबर, 2020 को 500 मिलियन डॉलर की एक परियोजना पर हस्ताक्षर किए।

बीएफएसआई मूवर्स एंड शेकर्स-2020 रिपोर्ट
दिसंबर 2020 में ‘विजिकी’ (Wizikey) द्वारा जारी ‘बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (बीएफएसआई) मूवर्स एंड शेकर्स-2020 रिपोर्ट’ के अनुसार ‘एचडीएफसी’, ‘आईसीआईसीआई’ और ‘भारतीय स्टेट बैंक’ 2020 के शीर्ष तीन बैंक थे।
रिपोर्ट में भारत के शीर्ष 100 बैंकों तथा उभरते बीएफएसआई मॉडलों जैसे वॉलेट और यूपीआई, नियोबैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी), लघु वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को शामिल किया गया है।
• वहीं ग्राहकों के बीच ‘गूगल पे’ और ‘फोनपे’ अग्रणी वॉलेट रहे हैं।

आरबीआई द्वारा तीन मुख्य महाप्रबंधक पदोन्नत
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 11 दिसंबर, 2020 को तीन मुख्य महाप्रबंधकों (CGM) आर. सुब्रमण्यन, रोहित जैन और आर.एस. राठी को कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में पदोन्नत किया है।

वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप 'ई-सम्‍पदा'
नागरिकों के जीवन की सुगमता सुनिश्चित करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य के अनुरूप सम्पदा निदेशालय, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने 25 दिसंबर, 2020 को एक नया वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप 'ई-सम्पदा' (e-Sampada) राष्ट्र को समर्पित किया।

कर्नाटक सरकार ने एक ही मंच पर कृषि संबंधी जानकारी और कृषि ऋण विवरणों को इकठ्ठा करने के लिए FRUITS नामक ई-गवर्नेंस पोर्टल लॉन्च किया है।
• FRUITS :- Farmer Registration and Unified beneficiary Information System. (किसान पंजीकरण और एकीकृत लाभार्थी सूचना प्रणाली।


26 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में 21 साल की छात्रा आर्या राजेंद्रन देश की सबसे युवा महापौर (मेयर) होगी।

25 दिसंबर को प्रख्यात शायर पद्मश्री शम्सुर्रहमान फारुकी का निधन हो गया।

हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफेद दाग की दवा खोजने वाले वैज्ञानिक डॉ हेमंत कुमार पांडेय को साइंटिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया।
डॉ हेमंत कुमार की बनाई सफेद दाग की दवा ल्यूकोस्किन आयुर्वेदिक दवा है, जिसे हिमालय क्षेत्र में 10,000 फुट की ऊंचाई पर पाए जाने वाले औषधीय पौधे विषनाग से तैयार किया गया है।

आज से भारतीय नौसेना वियतनामी नौसेना के साथ 'संपर्क और सहयोग संबंधी अभ्यास' (पैसेज) करेगी।

भारतीय मूल के 12 वर्षीय बच्चे सिद्धांत गुंबर को संयुक्त अरब अमीरात में 1 मिनट में 39 विमानों के पिछले हिस्से की पहचान करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को गुड गवर्नेंस डे (सुशासन दिवस) मनाया जाता है।

NITI आयोग ने 'DigiBoxx' नामक स्वदेशी रूप से विकसित भारत का पहला डिजिटल एसेट मैनेजमेंट और स्टोरेज प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

देश की सबसे बड़ी बिजली व्यापार और नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी मणिकरण पावर लिमिटेड गुजरात में भारत की पहली लिथियम रिफाइनरी स्थापित करेगी।

हाल ही इंग्लैंड के पूर्व प्रथम श्रेणीे बल्लेबाज जॉन एडरिक का निधन हो गया।

हिमालयन ट्रिलियम
दिसंबर 2020 में हिमालय में पाई जाने वाली एक आम जड़ी बूटी, 'हिमालयन ट्रिलियम' (Himalayan trillium) को आईसीयूएन (IUCN) द्वारा ‘संकटग्रस्त’ (endangered) घोषित किया गया है।
• इसका वैज्ञानिक नाम 'ट्रिलियम गोवैनियनम' (Trillium govanianum) है। 
• इसे पेचिश, घाव, त्वचा के फोड़े, सूजन, सेप्सिस, साथ ही साथ मासिक धर्म और यौन विकारों जैसे रोगों को ठीक करने के लिए पारंपरिक चिकित्सा में उपयोग किया जाता है।
• यह 2400 मीटर से 4000 मीटर की ऊँचाई पर हिमालय के समशीतोष्ण और उप-अल्पाइन क्षेत्र में उगती है।
• यह जड़ी-बूटी भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान में पाई जाती है।

आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश स्थानीय निकायों में सुधार के मामले में सबसे आगे
वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के अनुरूप आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश ने अपने स्थानीय निकायों के कामकाज में काफी सुधार किया है। इस दिशा में इन राज्यों को और प्रोत्साहित करने के लिए वित्त मंत्रालय ने इन्हें खुले बाजार से 4,898 करेाड़ रुपए की अतिरिक्त पूंजी जुटाने की अनुमति दी है।
• आंध्र प्रदेश को 2,525 करोड़ रुपए और मध्य प्रदेश को 2,373 रुपए की अतिरिक्त पूंजी जुटाने की अनुमति दी गई है।
• आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश द्वारा किए गए सुधारों के अलावा, 10 राज्यों ने वन नेशन, वन राशन कार्ड प्रणाली को लागू किया है और 6 राज्यों ने अब तक कारोबार को सुगम बनाने के लिए सुधार किए हैं।


27 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

कौन थे दारा शिकोह
दारा शिकोह का जन्म 1615 ई. में शाहजहां की पत्नी मुमताज महल के गर्भ से हुआ था। दारा सूफियों की कादिरी परंपरा से बहुत प्रभावित थे। 
कादिरी सिलसिले के प्रसिद्ध संत मुल्ला शाह उसके
आध्यात्मिक गुरु थे। यह शाहजहां के ज्येष्ठ पुत्र तथा औरगजेब के बडे भाई थे।
दारा को 1633 में युवराज घोषित किया गया था, मगर शाहजहां के बीमार पड़ने पर औरंगजेब ने दारा को काफिर (धर्मद्रोही) घोषित किया। अंत में 1659 में दिल्ली में औरंगजेब ने दारा की हत्या करवा दी।
दारा को हुमायूं का मकबरा (दिल्ली) में दफनाया गया।

सितार वादक पंडित सतीश व्यास को मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित तानसेन पुरस्कार 2020 दिया गया है।

सेहत योजना - जम्मू-कश्मीर
26 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लिए वर्चुअली आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 'सेहत' का उद्घाटन किया।

कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार गाया गया राष्ट्रगान
27 दिसंबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार देश के राष्ट्रगान जन-गण-मन को गाया गया। इसे रविंद्र नाथ टैगोर ने बांग्ला में लिखा था। संविधान सभा ने इसके हिंदी संस्करण को राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को अंगीकार किया।

सिंधु घाटी के बर्तनों में गाय तथा भैंस के मांस के अवशेष
दिसंबर 2020 में एक नए अध्ययन में, वर्तमान में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में स्थित, सिंधु घाटी सभ्यता के सात स्थलों पर लगभग 4,600 साल पुराने चीनी मिट्टी के बर्तन में गाय और भैंस के मांस सहित अन्य पशु उत्पादों की मौजूदगी पाई गई है।
सिंधु घाटी स्थलों पर पाई गयी पालतू पशुओं की हड्डियों में से लगभग 50-60% हड्डियां गाय/ भैंसों की है।
गाय/ भैंसों की हड्डियों का बड़े अनुपात में पाया जाना सिंधु सभ्यता के दौरान खाद्य पदार्थो में, गोमांस को वरीयता दिए जाने, भेड़ तथा बकरी के मांस को पूरक आहार के रूप में शामिल किए जाने का संकेत करता है।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार 2020
हाल ही 'हेल्पएज इंडिया' को 'संस्थागत श्रेणी' के लिए संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया है।
• संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1981 में स्थापित, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार 'जनसंख्या' और 'प्रजनन स्वास्थ्य' के क्षेत्र में योगदान को मान्यता देता है।
• संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार के इतिहास में पहली बार, किसी भारतीय संस्था को यह सम्मान प्रदान किया गया है।
पिछली बार एक भारतीय को 28 साल पहले वर्ष 1992 में यह पुरस्कार मिला था, जब जे.आर.डी टाटा को व्यक्तिगत तौर पर सम्मानित किया गया था।

हाल ही निजी क्षेत्र के ऋणदाता यस बैंक ने एक विशेष सेवा 'एसएमएस पे' (SMS Pay) शुरू की है, जो व्यापारियों को अपने ग्राहकों से संपर्क रहित और दूरस्थ भुगतान स्वीकार करने में सक्षम बनाएगी।

मोबाइल एप्लीकेशन 'स्वच्छता अभियान'
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने 24 दिसंबर, 2020 को एक मोबाइल एप्लीकेशन 'स्वच्छता अभियान' का शुभारंभ किया।
उद्देश्य:- अस्वच्छ शौचालयों के स्थान पर स्वच्छ शौचालय स्थापित करना और मैला ढोने वालों का पुनर्वास कर उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करना।

मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक 2020
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 26 दिसंबर को धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक 2020 को मंजूरी दे दी। विधेयक में शादी व अन्य तरीके से जबरन धर्मांतरण कराने पर 10 साल तक की सजा और एक लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है।
यह विधेयक धार्मिक स्वतंत्रता कानून 1968 की जगह लेगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments