आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

पुरस्कार और सम्मान दिसंबर 2020

                   Awards and honours


पुरस्कार और सम्मान दिसंबर 2020

awards-and-honours-december-2020

भारतवंशी वैज्ञानिक गीतांजलि राव (15) को टाइम मैगजीन ने पहले किड ऑफ द ईयर के खिताब के लिए चुना है।

ग्लोबल टीचर प्राइज 2020
भारत में लड़कियों की शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने और पाठ्यपुस्तक में त्वरित-प्रतिक्रिया (QR) कोर्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्राइमरी विद्यालय के शिक्षक रंजीत सिंह दिसाले को ग्लोबल टीचर प्राइज 2020 से सम्मानित किया गया है।
पुरस्कार राशि - 7.5 करोड़ रुपए।
रंजीत सिंह दिसाले महाराष्ट्र के सौलापुर जिले के परितीवाडी गांव के रहने वाले हैं।

कथाकार रणेंद्र को श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान 2020 दिया जाएगा।
ग्लोबल गांव के देवता और गायब होता देश उनके प्रमुख उपन्यास है।

कोरोना वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला को एशियन ऑफ द ईयर चुना गया है।
सिंगापुर के अखबार द स्ट्रेट्स टाइम्स ने कोरोना से जंग के लिए पूनावाला समेत छह लोगों का चयन किया है।

भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी ‘बी. शंकरन’ को विशिष्ट और प्रतिबद्ध सेवा के लिए डीआरआई उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research) ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय राजा भूमिबोल विश्व मृदा दिवस पुरस्कार 2020 जीता है। यह पुरस्कार खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। 

पत्रकार-लेखक राज कमल झा ने अपने उपन्यास "The City and The Sea" के लिए तीसरा रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार जीता है।
झा की पुस्तक, जो दिसंबर 2012 के निर्भया बलात्कार और हत्या के मामले पर आधारित है।

संयुक्त राष्ट्र- यूएनसीटीएडी (UNCTAD) ने भारत की राष्ट्रीय निवेश संवर्धन एजेंसी ‘इन्वेस्ट इंडिया’ को संयुक्त राष्ट्र निवेश प्रोत्साहन पुरस्कार 2020 का विजेता घोषित किया है। 

वर्ष 2020 का युवा गणितज्ञ रामानुजन पुरस्कार ब्राजील की मैथेमेटिशियन डॉ. कैरोलिना अरुजो को प्रदान किया गया है।

डॉ. समीर दामारे को माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी, इंडिया द्वारा वर्ष 2020 के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार के लिए चुना गया है।

अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बिडेन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने 2020 पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया है।
• भारतीय मूल के राहुल दुबे को टाइम पत्रिका के हीरोज ऑफ 2020 में शामिल किया गया है।

यूनेस्को ने दिसंबर 2020 में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नाम पर ‘रचनात्मक अर्थव्यवस्था’ के क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार शुरू करने का निर्णय लिया है।
• नवंबर 2021 से, युवाओं की वैश्विक आर्थिक पहल के लिए दो साल में एक बार 50 हजार डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा।
वर्तमान में, अंतरराष्ट्रीय हस्तियों और संगठनों के नाम पर 23 यूनेस्को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हैं।
यूनेस्को ने 2021 को 'सतत विकास के लिए रचनात्मक अर्थव्यवस्था का अंतरराष्ट्रीय वर्ष' घोषित किया है।
मुजीबुर रहमान बांग्लादेश के राजनेता थे और उन्हें बांग्लादेश में 'राष्ट्रपिता' भी कहा जाता है। वे बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति थे और बाद में वे देश के प्रधानमंत्री के पद पर भी रहे।

इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) एशिया क्षेत्रीय कार्यालय ने पॉल सीन ट्वा को एशिया के लिए गोल्डमैन पर्यावरणीय पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। 

बैलन डिओर अवॉर्ड
साप्ताहिक पत्रिका फ्रांस फुटबॉल ने कोरोना के कारण अपना वार्षिक बैलन डिओर अवॉर्ड रद्द कर दिया।
अवार्ड के स्थान पर इस वर्ष सर्वकालिक महान एकादश चुनी गई।
इस टीम में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोन मेसी, पेले, डिएगो माराडोना जैसे महान खिलाड़ियों को जगह दी गई।

सितार वादक पंडित सतीश व्यास को मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित तानसेन पुरस्कार 2020 दिया गया है।

गोल्डन पीकॉक पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार 2020
भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) को इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा इस्पात के क्षेत्र में वर्ष 2020 के प्रतिष्ठित ‘गोल्डन पीकॉक पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
• इस पुरस्कार की स्थापना इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स, भारत द्वारा 1991 में की गई थी।

यंग चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार
संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण एजेंसी द्वारा नए विचारों और नवोन्मेषी कदमों के जरिए पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में कार्य करने  वालों को यंग चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड प्रदान किया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UN Environment Programme-UNEP) ने साल 2020 के चैंपियंस ऑफ़ अर्थ अवार्ड के 7 पुरस्कारों की घोषणा की है, जो UN का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है।
यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट प्रोग्राम द्वारा दिए जा रहे इस विशिष्ट पुरस्कार हेतु चयनित सात विजेताओं में एक भारतीय विद्युत मोहन भी शामिल है।
विद्युत मोहन टेकाचार कंपनी के सह-संस्थापक है। यह कंपनी किसानों से धान की भूसी, पराली, नारियल के छिलके आदि लेकर उन्हें चारकोल में परिवर्तित करती है।

बेस्ट फीफा फुटबॉल अवार्ड्स 2020
17 दिसंबर, 2020 को फीफा के मुख्यालय ज्यूरिख में ‘बेस्ट फीफा फुटबॉल अवार्ड्स 2020’ की वर्चुअल माध्यम में घोषणा की गई।
बेयर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर, रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने बेस्ट फीफा मेन्स प्लेयर 2020 का खिताब जीता है।
लुसी ब्रॉन्ज ने बेस्ट विमेंस प्लेयर का पुरस्कार जीता, और इसके साथ ही ब्रॉन्ज यह पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला इंग्लिश खिलाड़ी बन गईं।

विभिन्न श्रेणियों में विजेता:-
पुरुष खिलाड़ी: रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (पोलैंड / बेयर्न म्यूनिख)
महिला खिलाड़ी: लूसी ब्रॉन्ज(इंग्लैंड / लियोन)
पुरुष कोच: जुर्गन क्लॉप (लिवरपूल)
महिला कोच: सरीना वेगमैन (नीदरलैंड)
पुरुष गोलकीपर: मैनुअल नेउर (जर्मनी / बेयर्न म्यूनिख)
महिला गोलकीपर: सारा बौहाद्दी (फ्रांस / लियोन)
फीफा पुस्कस पुरस्कार: सोन हेंग-मिन (टोटेनहम बनाम बर्नले)
फीफा फेयर प्ले अवार्ड: मटिया एग्नेस (इटली)

21 दिसंबर को उद्योगपति रतन टाटा को फिलिस्तीनियों सहित क्षेत्र में स्थिरता और शांति को प्रोत्साहित करने वाले नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इंडो-इज़राइल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा 'ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

पहले फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2020
बेस्ट सीरीज-पाताललोक
बेस्ट सीरीज (क्रिटिक)-फैमिली मैन
बेस्ट एक्टर- जयदीप अहलावत (पाताललोक)
बेस्ट एक्ट्रेस- सुष्मिता सेन (आर्या)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक)-मनोज बाजपेयी (फैमिली मैन)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक)-प्रियामणि (फैमिली मैन)
बेस्ट एक्टर (कॉमिक सीरीज)-जीतेंद्र कुमार (पंचायत)
बेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी सीरीज)-मिथिला पालकर
(लिटिल थिंग सीजन 3)
-बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अमित साथ (ब्रीथ)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- दिव्या दत्ता (स्पेशल ऑप्स)
बेस्ट कॉमेडी सीरीज- पंचायत
बेस्ट फिल्म (वेब ओरिजनल) -रात अकेली है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय टेलीकॉम स्किल एक्सीलेंस अवार्ड के दोनों विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए, जिसमें क्रमशः 50,000 रुपये और 30,000 रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है। 
• पहला पुरस्कार:- श्रीनिवास कर्णम को।
• दूसरा पुरस्कार:- प्रोफेसर सुब्रत कर को।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से "ASSOCHAM फाउंडेशन वीक 2020" को संबोधित किया।
• पीएम मोदी ने टाटा समूह की ओर से रतन टाटा को एसोचैम एंटरप्राइज ऑफ द सेंचुरी अवार्ड प्रदान किया। 

लीजन ऑफ मैरिट पुरस्कार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 21 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी आगे ले जाने और भारत को वैश्विक शक्ति बनाने में सक्षम नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित ‘लीजन ऑफ मैरिट’ (Legion of Merit) पुरस्कार प्रदान किया।
• मोदी को उच्चतम स्तर के मुख्य कमांडर के तौर पर ‘लीजन ऑफ मैरिट’ पुरस्कार दिया गया, जो किसी राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष को ही दिया जाता है।
• अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी लीजन ऑफ मैरिट पुरस्कार प्रदान किए।
अमेरिका से पहले प्रधानमंत्री मोदी को कई अन्य देश भी अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। इनमें 2016 में सऊदी अरब द्वारा दिया गया ‘ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद’, ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमानुल्लाह खान’ (2016), ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ स्टेट ऑफ फलस्तीन अवार्ड (2018), संयुक्त अरब अमीरात के ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड’ (2019), रूस के ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ (2019) और मालदीव के ‘ऑर्डर ऑफ डिज्टिक्ग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ (2019) पुरस्कार शामिल हैं।

51वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2020
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 19 दिसंबर, 2020 को भारत के 51वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2020 के लिए 23 फीचर फिल्मों और 20 गैर-फीचर फिल्मों के चयन की घोषणा की।
चयनित फिल्मों को गोवा में 16 से 24 जनवरी, 2021 तक आयोजित वाले फिल्म महोत्सव के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। 
फीचर फिल्म श्रेणी:- भारतीय पैनोरमा 2020 की ओपनिंग फीचर फिल्म के लिए जूरी की पसंद ‘तुषार हीरानंदानी’ द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म ‘सांड की आँख’ है।इस श्रेणी में कृपाल कलिता द्वारा निर्देशित असमिया फिल्म ‘ब्रिज’, हिंदी फिल्म ‘छिछोरे’, गोविंद निहलानी निर्देशित अंग्रेजी फिल्म ‘अप अप एंड अप’, नील माधब पांडा निर्देशित उड़िया फिल्म ‘कालिरा अतीत’, मराठी फिल्म ‘प्रवास’ तथा विजेश मणि निर्देशित संस्कृत फिल्म ‘नमो’ भी शामिल है।
गैर-फीचर फिल्म श्रेणी:- भारतीय पैनोरमा 2020 की ओपनिंग गैर-फीचर फिल्म के लिए जूरी की पसंद ‘अंकित कोठारी’ द्वारा निर्देशित गुजराती फिल्म ‘पांचिका’ है।इस श्रेणी में बिमल पोद्दार निर्देशित बांग्ला फिल्म ‘राधा’, रमेश शर्मा निर्देशित अंग्रेजी फिल्म 'अहिंसा-गांधी द पावर ऑफ पावरलेस’ और माईबैम अमरजीत सिंह निर्देशित मणिपुरी फिल्म ‘हाईवेज ऑफ लाइफ’ भी शामिल हैं।

न्यूजर्सी लाइफटाइम अवॉर्ड
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को न्यूजर्सी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पाने वाले धर्मेंद्र पहले भारतीय अभिनेता है।

श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज को सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए साल 2020 के यूनेस्को एशिया-पैसिफिक अवार्ड्स में 'अवार्ड् ऑफ मेरिट' से नवाजा गया है। 

कमलादेवी चट्टोपाध्याय न्यू इंडिया फाउंडेशन बुक प्राइज 2020 के समकालीन/आधुनिक भारत पर लिखी सर्वश्रेष्ठ गैर-काल्पनिक बुक के विजेताओं की घोषणा कर दी गई हैं। 
• यह पुरस्कार अमित आहूजा को उनके Mobilizing the Marginalized: Ethnic Parties without Ethnic Movements (Oxford University Press) और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश को उनके A Chequered Brilliance: The Many Lives of VK Krishna Menon (Penguin Random House), जो राजनीतिज्ञ और राजनयिक वीके कृष्ण मेनन की जीवनी हैं, के लिए संयुक्त रूप से दिया गया।

देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को 23 दिसंबर, 2020 को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के क्षेत्र में प्रतिष्ठित ‘15वां सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार 2020’ दिया गया।

हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफेद दाग की दवा खोजने वाले वैज्ञानिक डॉ हेमंत कुमार पांडेय को साइंटिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया।
डॉ हेमंत कुमार की बनाई सफेद दाग की दवा ल्यूकोस्किन आयुर्वेदिक दवा है, जिसे हिमालय क्षेत्र में 10,000 फुट की ऊंचाई पर पाए जाने वाले औषधीय पौधे विषनाग से तैयार किया गया है।

आईसीसी दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
28 दिसंबर 2020 को आईसीसी ने विभिन्न श्रेणियों मे दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की घोषणा कर दी है।
दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर :- 
विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली को सर गारफील्ड सोबर्स मेल क्रिकेटर ऑफ द डेकेड (2011-2020) अवॉर्ड से नवाजा गया है।

 अवॉर्ड
 खिलाड़ी
 देश
 दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर
 विराट कोहली
भारत
 दशक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी
 स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया
 दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी
 विराट कोहली
भारत
 दशक का सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी
 राशिद खान
अफगानिस्तान
 दशक का स्प्रिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड
 एम एस धोनी
भारत
 दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
 एलिस पेरी
ऑस्ट्रेलिया
 दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे खिलाड़ी
 एलिस पेरी
ऑस्ट्रेलिया
 दशक की सर्वश्रेष्ठ टी-20 महिला खिलाड़ी
 एलिस पेरी
ऑस्ट्रेलिया

इस वर्ष का डॉ. नरेंद्र दाभोलकर मेमोरियल अवार्ड द्रविड़ कज़गम (Dravidar Kazhagam) के अध्यक्ष के. वीरमणि को प्रदान किया गया। 

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार 2020
हाल ही 'हेल्पएज इंडिया' को 'संस्थागत श्रेणी' के लिए संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया है।
• संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1981 में स्थापित, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार 'जनसंख्या' और 'प्रजनन स्वास्थ्य' के क्षेत्र में योगदान को मान्यता देता है।
• संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार के इतिहास में पहली बार, किसी भारतीय संस्था को यह सम्मान प्रदान किया गया है।
पिछली बार एक भारतीय को 28 साल पहले वर्ष 1992 में यह पुरस्कार मिला था, जब जे.आर.डी टाटा को व्यक्तिगत तौर पर सम्मानित किया गया था।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और CEO वी के यादव को वर्ष 2020 के लिए "प्रतिष्ठित इंजीनियर अवार्ड" से सम्मानित किया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments