आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 11 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 10 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

 December 2020 Current Affairs




10 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

पीएम-वाणी योजना
9 दिसंबर को देश में डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम-पब्लिक वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (PM-WANI) को मंजूरी दी है।
• इसके तहत पब्लिक डेटा ऑफिस (PDO), पब्लिक डेटा ऑफिस एग्रीगेटर्स और एप प्रदाता शामिल रहेंगे।
PDO वाई-फाई एक्सेस प्वाइंट स्थापित करेंगे। ग्राहकों तक ब्रॉडबैंड सेवाएं भी पहुंचाएंगे।
• पूरे देश में एक करोड़ डेटा सेंटर खोले जाएंगे।
• इससे 4G नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों के उपभोक्ता भी हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा ले सकेंगे।

साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध कवि व लेखक मंगलेश डबराल का 9 दिसंबर को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रसिद्ध काव्य:- पहाड़ पर लालटेन, घर का रास्ता।

भारत नेपाल रेल परियोजना
नेपाल ने रक्सौल (भारत) से काठमांडू तक की फास्ट ट्रैक रेल मार्ग परियोजना को स्वीकृति दी है।
यह रेल लाइन 136 किलोमीटर लंबी होगी।

विश्व मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर
मानव अधिकारों को सुरक्षित रखने, प्रचार-प्रसार करने और आम जीवन को सरल तथा सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य हर साल 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।
इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1948 में की थी।
इस साल के मानवाधिकार दिवस की थीम: Recover Better - Stand Up for Human Rights है।
सितंबर 1993 को भारत में मानवाधिकार कानून अमल में लाया गया।
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 12 अक्टूबर, 1993 में अपनी स्थापना के बाद 6 दिसंबर, 2020 तक मानवाधिकार उल्लंघन के 19 लाख 50 हजार मामले दर्ज किए हैं और 19 लाख 32 हजार मामले निपटाए हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। पार्थिव पटेल भारत के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट पदार्पण करने वाले विकेटकीपर है।
उन्होंने 17 साल 152 दिन की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
पार्थिव पटेल गुजरात के रहने वाले हैं।

पहलवान बजरंग पूनिया और युवा निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2020 में साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

पढ़ना-लिखना अभियान
हाल ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में निर्धनता उन्मूलन के लिए पढ़ना-लिखना अभियान की शुरुआत की।
इस अभियान का उद्देश्य 2030 तक देश में साक्षरता दर को 100% तक हासिल करना, महिला साक्षरता को बढ़ावा देना और अनुसूचित जाति व जनजाति सहित दूसरे वंचित समूहों के बीच शिक्षा को लेकर अलख जगाना है।
• वर्ष 2009 में साक्षर भारत कार्यक्रम शुरू किया गया था जिसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर साक्षरता दर को 80% तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था।
• 2011 की जनगणना के अनुसार देश में साक्षरता दर 74% थी।
• राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के हाल ही के सर्वेक्षण में वर्तमान में देश की औसत साक्षरता दर लगभग 77.7% आंकी गई।
• शिक्षा पर खर्च के मामले में भारत दुनिया में 136वें स्थान पर है।
• यूनेस्को के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा अनपढ़ लोग भारत में है।
• गौरतलब है कि वैश्विक साक्षरता दर 84% है।

अरुणाचल प्रदेश के किस फल को जैविक प्रमाण पत्र मिला है ? - कीवी
अरुणाचल प्रदेश कीवी के लिए जैविक प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला पहला राज्य बना है। जैविक प्रमाण पत्र तब दिया जाता है, जब किसी फल या सब्जी या कृषि उत्पाद को उगाने में किसी भी स्तर पर रासायनिक खादों और कीटनाशकों का प्रयोग न किया गया हो।

हाल ही विश्व कप 2014 में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कोच रहे अलेजांद्रो साबेला का निधन हो गया।

कुवैत अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबाह ने वापिस शेख सबा अल-खालिद अल-सबाह को कुवैत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने हाल ही में अपने बड़ौदा गोल्ड लोन के तहत आत्मनिर्भर महिला योजना की शुरूआत की है।

मेडागास्कर को COVID-19 महामारी के चलते मालदीव में आयोजित होने वाले 2023 इंडियन ओसियन आइलैंड गेम्स की मेजबानी सौंपी गई हैै।
हिंद महासागर द्वीप खेल 2023 का मेजबान कौन सा देश है ?
- मेडागास्कर
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 1977 में इन खेलों की शुरुआत की थी।
श्रीलंका, कोमोरोस, मॉरीशस, सेशेल्स, मैयट, मेडागास्कर व मालदीव इनमें हिस्सा लेते हैं।

इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन (IGF) ने एनिका सोरेनस्टैम को नया अध्यक्ष चुना है, उनकी नियुक्ति 1 जनवरी, 2021 से प्रभावी होगी।

हाल ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फोर्ब्स द्वारा जारी की जाने वाली विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कौनसा हासिल किया है ? - 41वां स्थान 

इंग्लैंड की जेना वोल्ड्रिज को वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया है। वह 1967 में स्थापित फेडरेशन की 10 वीं WSF अध्यक्ष होंगी।

स्कूल बैग नीति 2020
दिसंबर 2020 में शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी नई स्कूल बैग नीति 2020 के तहत कई उपायों की घोषणा की गई है।
• नई नीति में कक्षा 1 से 10वीं तक के छात्रों के स्कूल बैग का भार उनके शरीर के वजन के 10% से अधिक नहीं होना चाहिए।
दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को होमवर्क नहीं दिया जाएगा। कक्षा 3 से 6 के लिए साप्ताहिक 2 घंटे तक का होमवर्क, कक्षा 6 से 8 तक के लिए प्रतिदिन 1 घंटे का होमवर्क और कक्षा 9 से 12 के लिए अधिकतम 2 घंटे का होमवर्क सीमित होना चाहिए।
बैग हल्के वजन के होने चाहिए जोकि दोनों कंधों पर आसानी से फिट हो सकते हों और किसी भी पहिये वाले बैग (Trolley-Bags) की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि सीढ़ियां चढ़ते वक्त यह बच्चे को चोटिल कर सकते हैं।
प्री-प्राइमरी में कोई बैग नहीं होना चाहिए। कक्षा 1 और 2 के लिए बैग का वजन 1.6 से 2.2 किग्रा. के बीच; कक्षा 3 से 5 के लिए 1.7 से 2.5 किग्रा.; कक्षा 6 और 7 के लिए 2 से 3 किग्रा.; कक्षा 8 के लिए 2.5 से 4 किग्रा.; कक्षा 9 और 10 के लिए 2.5 से 4.5 किग्रा. तथा 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए 3.5 से 5 किग्रा. तक होना चाहिए।


11 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

नया संसद भवन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर को नए संसद भवन का शिलान्यास किया।
अनुमानित लागत - 917 करोड़ों रूपए
क्षेत्र - 64,500 वर्ग मीटर
• निर्माण कार्य देश की आजादी के 75 साल पूरे होने (2020) तक की संभावना है।
• मौजूदा संसद भवन को संग्रहालय में तब्दील किया जाएगा।
नए संसद भवन की विशेषताएं:-
• यह भवन त्रिभुजाकार होगा जो कई धर्मों के पावन चिन्हों की एक झलक पेश करेगा।
• इसके भीतरी हिस्से की थीम देश के 3 राष्ट्रीय प्रतीकों कमल, मोर और बरगद पर आधारित होगी।
• नए संसद भवन का शिखर राष्ट्रीय चिन्ह होगा।
• संसदीय कार्यवाही के दौरान 888 लोकसभा सदस्यों और 384 राज्यसभा सदस्यों के बैठने की क्षमता होगी।

10 दिसंबर को प्रख्यात डांसर अस्ताद देबू का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
1995 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी सम्मान तथा 2007 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

अमेरिका के चंद्र मिशन में भारतीय मूल के राजा चारी को 18 सदस्यीय दल में शामिल किया गया है। मिशन आर्टेमिस 2024 में लांच किया जाएगा।
कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद राजा चारी भारतीय मूल के तीसरे नागरिक होंगे तो चंद्रमा पर जाएंगे।

9 दिसंबर को फुटबॉल विश्व कप 1982 में इटली को चैंपियन बनाने वाले कप्तान पाओलो रोसी का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रामलाल राही का 10 दिसंबर को निधन हो गया।

दक्षिण अफ्रीका में तीन भारतवंशी स्वतंत्रता सेनानियों शिरीष नानाभाई, रेगी वंदेयर और इंद्रेश नायडू की याद में स्मारक बनाया गया है।
इन्होंने रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाई थी।

भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसद प्रमिला जयपाल को अमेरिकी संसद में कांग्रेसनल प्रोग्रेसिव कॉकस (सीपीसी) का अध्यक्ष बनाया गया है।

कोविन - 20
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में कोविड-19 वैक्सीन की निगरानी, डाटा रखने और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकृत करवाने के लिए कोविन - 20 ऐप लांच किया है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना में राष्ट्रीय दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र (NCDE) का उद्घाटन किया।

व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) योजना
वित्त मंत्रालय ने ढांचागत क्षेत्र की परियोजनाओं को वित्तीय समर्थन देने के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) योजना को अधिसूचित किया है।
• इस योजना के तहत आर्थिक मामलों के सचिव की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त समिति 200 करोड़ रुपए तक के वित्त पोषण की मंजूरी दे सकेगी जबकि 200 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता के लिए वित्त मंत्री की मंजूरी लेने के बाद समिति यह काम करेगी।

बेरेशीट-2 परियोजना 
यह परियोजना चंद्रमा पर मानव रहित विमान उतारने की परियोजना है। बेरेशीट-1 प्रोब लैंडिंग करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
बेरेशीट हिब्रू भाषा का शब्द है जिसका अर्थ उत्पत्ति होता है।
बेरेशीट-2 परियोजना को 2024 में लांच किया जाएगा।

हर साल 11 दिसंबर को दुनिया भर में यूनिसेफ दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर, 1946 को यूनिसेफ का गठन दूसरे विश्व युद्ध के कारण हताहत हुए बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सामान्य कल्याण में सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष के रूप में किया गया था।

हर साल 11 दिसंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है। 
इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस का विषय:- Mountain biodiversity.

भारतीय अभिनेता सोनू सूद ने यूके स्थित ईस्टर्न आई समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित की गई '50 एशियन सेलेब्रिटीज इन द वर्ल्ड' 2020 की सूची में पहला स्थान हासिल किया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की सोन नदी पर 1.5 किमी लंबे कोइलवर पुल का उद्घाटन किया है। 

वर्ष 2020 का युवा गणितज्ञ रामानुजन पुरस्कार ब्राजील की मैथेमेटिशियन डॉ. कैरोलिना अरुजो को प्रदान किया गया है।

डॉ. समीर दामारे को माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी, इंडिया द्वारा वर्ष 2020 के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार के लिए चुना गया है।

संस्कृत और कन्नड़ विद्वान विद्यावाचस्पति बन्नंजय गोविंदाचार्य का 13 दिसंबर, 2020 को अंबालपैडी, उडुपी में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।

पांचवां राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 12 दिसंबर, 2020 को पांचवां राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) जारी किया, जिसमें भारत और इसके राज्यों व केंद्र-शासित प्रदेशों के लिए जनसंख्या, स्वास्थ्य और पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी शामिल है।
• महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और गुजरात सहित 17 राज्यों और 5 केंद्र-शासित प्रदेशों के परिणाम को चरण- I के रूप में जारी किया गया है।
• शेष 12 राज्यों और 2 केंद्र-शासित प्रदेशों को कवर करने के लिए चरण II को कोविड-19 के कारण निलंबित कर दिया गया था, जिसे नवंबर में फिर से शुरू किया गया है और मई, 2021 तक पूरा होने की संभावना है।
• प्रजनन दर में और गिरावट आई है, गर्भनिरोधक उपयोग में वृद्धि हुई है।

• देश के 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के मुताबिक पांच राज्यों की 30% से अधिक महिलाएं अपने पति द्वारा शारीरिक एवं यौन हिंसा की शिकार हुई है।

दिसंबर 2020 में केंद्र सरकार द्वारा हस्तशिल्प एवं जीआई खिलौनों को गुणवत्ता नियंत्रण आदेश से छूट प्रदान की गई है।
उद्देश्य: भारत को खिलौनों की बिक्री एवं निर्यात के लिए एक वैश्विक विनिर्माण हब बनाने के प्रधानमंत्री के विजन की दिशा में आगे बढ़ना।


12 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस - 12 दिसंबर
अंतर्रष्ट्रीय संबंधों में तटस्थता के महत्व के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और निवारक कूटनीति के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। इसकी आधिकारिक घोषणा फरवरी 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव द्वारा की गई थी।

अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बिडेन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने 2020 पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया है।
• भारतीय मूल के राहुल दुबे को टाइम पत्रिका के हीरोज ऑफ 2020 में शामिल किया गया है।
• एथलीट ऑफ द ईयर - अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स
• बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर - जूम के सीईओ एरिक युआन

द प्रेसिडेंशियल ईयर्स किसका संस्मरण है ? - पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

भारत-उज्बेकिस्तान वर्चुअल शिखर बैठक
11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जीयोएव के बीच शिखर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दोनों देशों के बीच 9 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली बदलने की घोषणा
12 दिसंबर 1911 में ब्रिटेन के किंग जॉर्ज पंचम ने दिल्ली दरबार में भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा की। अगस्त 1911 में लार्ड होर्डिंग ने लंदन भेजे एक खत में दिल्ली को राजधानी बनाने की बात कही थी।

बीएसएनएल ने स्काइलो इंडिया के साथ साझेदारी में दुनिया की पहली उपग्रह आधारित नेरोबैंड-आइओटी सेवा शुरू की है।
IOT :- internet of things.
इससे बिना किसी मोबाइल टावर के समुद्री सीमा से फोन किया जा सकेगा।

हर साल 12 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस मनाया जाता है।

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने अपने विकासशील सदस्य देशों के लिए, एशिया पैसिफिक वैक्सीन एक्सेस फैसिलिटी (APVAX) नामक एक पहल की शुरूआत की है। 

कृषि मंत्रालय द्वारा लक्षद्वीप को भारत का पहला 100% जैविक केंद्र शासित प्रदेश घोषित गया किया है। इस केंद्र शासित प्रदेश में सभी कृषि कार्य बिना सिंथेटिक उर्वरकों और कीटनाशकों के इस्तेमाल की जाती है।

10 दिसंबर 2020 को जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने 5वें भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन का वर्चुली उद्घाटन किया। 
2020 का उद्देश्य:- स्थानीय नदियों और जल निकायों के व्यापक विश्लेषण तथा समग्र प्रबंधन है।

यूनेस्को ने दिसंबर 2020 में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नाम पर ‘रचनात्मक अर्थव्यवस्था’ के क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार शुरू करने का निर्णय लिया है।
• नवंबर 2021 से, युवाओं की वैश्विक आर्थिक पहल के लिए दो साल में एक बार 50 हजार डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा।
वर्तमान में, अंतरराष्ट्रीय हस्तियों और संगठनों के नाम पर 23 यूनेस्को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हैं।
यूनेस्को ने 2021 को 'सतत विकास के लिए रचनात्मक अर्थव्यवस्था का अंतरराष्ट्रीय वर्ष' घोषित किया है।
मुजीबुर रहमान बांग्लादेश के राजनेता थे और उन्हें बांग्लादेश में 'राष्ट्रपिता' भी कहा जाता है। वे बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति थे और बाद में वे देश के प्रधानमंत्री के पद पर भी रहे।

वैश्विक ज्ञान सूचकांक 2020
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम नॉलेज फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से 10 दिसंबर, 2020 को दुबई में एक सम्मेलन में वैश्विक ज्ञान सूचकांक 2020' (Global Knowledge Index 2020) जारी किया।
स्विट्जरलैंड 73.6 के स्कोर के साथ लगातार चौथी बार शीर्ष पर रहा। 
44.4 के स्कोर के साथ, भारत विश्व में 75वें स्थान पर है और अन्य दक्षिण एशियाई देशों से आगे रहा।
वैश्विक ज्ञान सूचकांक 2020 में बांग्लादेश 138 देशों में से 112 वें स्थान पर है। इसने 35.9 अंक हासिल किए हैं, जो दक्षिण एशियाई देशों में सबसे कम है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments