आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जनरल नॉलेज अक्टूबर 2020। चर्चित महिलाएं 2020। चर्चित पुस्तकें 2020

General knowledge 2020

जनरल नॉलेज अक्टूबर 2020

General knowledge 2020

1 अक्टूबर 1854 को ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहली बार भारत में आधिकारिक डाक टिकट जारी किया गया।

गांधी जयंती 2020
मोहनदास करमचंद गांधी यानि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था।
• महात्मा गांधी जी को भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। 
• 30 जनवरी को नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसलिए हर वर्ष भारत में 30 जनवरी को शहीद दिवस (Martyr's Day) मनाया जाता है।

महात्मा गाँधी द्वारा लिखी गई कुछ पुस्तकें निम्नलिखित हैं -
• द स्टोरी ऑफ़ मई एक्सपेरिमेंट विथ ट्रुथ 
• द मोरल बेसिस ऑफ़ वेजिटेरियनिस्म 
• पीस: द वर्ड्स एंड इंस्पिरेशन ऑफ़ महात्मा गाँधी (मी-वी)

अटल टनल रोहतांग
3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में विश्व की सबसे लंबी 9.02 किलोमीटर की अटल टनल रोहतांग का शुभारंभ किया।
यह सुरंग मनाली और लेह की दूरी 46 किलोमीटर कम करती है।
सुरंग के निर्माण की घोषणा अटल बिहारी वाजपेई ने 3 जून 2000 को की थी।
25 दिसंबर 2019 को इसका नाम अटल टनल रोहतांग रखा गया।
• इस सुरंग के कारण चीन सीमा तक आसानी से सैन्य वाहन व रसद सामग्री पहुंच सकेगी।

जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल बन रहा है।

निर्भया फंड
मानवता को शर्मसार कर देने वाली वर्ष 2012 की गैंगरेप घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2013 में निर्भया फंड की स्थापना की गई थी।
इस फंड का मुख्य उद्देश्य बलात्कार पीड़ितों की सहायता करना और उनके पुनर्वास को सुनिश्चित करना था।
निर्भया फंड महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित योजनाओं को सहायता प्रदान करता है।
शुरुआत में इसके तहत तत्कालीन वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने 1000 करोड़ की राशि आवंटित की थी।
• निर्भया फंड के तहत केंद्र की ओर से राज्यों को पैसे दिए जाते हैं, जिसका इस्तेमाल महिला सुरक्षा के उपायों में किया जाता है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय निर्भया फंड के खर्चों के लिए नोडल एजेंसी है।

महिला सुरक्षा के लिए कुछ प्रयास
वन स्टॉप सेंटर - ऐसा सेंटर जो किसी अस्पताल के 2 किलोमीटर के दायरे में बनाना है जहां पीड़ित महिलाओं को अस्थाई आश्रय देने के साथ उपचार, पुलिस काउंसलिंग और कानूनी मदद एक साथ दी जा सकती है।
हकीकत - अभी तक बने सैंटरो में यूपी में 5 साल में 1.44 लाख, राजस्थान में 8409 और मध्य प्रदेश में 19510 मामले सामने आए।
महिला हेल्पलाइन - पीड़ित महिला को 181 के माध्यम से आपातकालीन व गैर आपातकालीन सुविधा हर जिले में दी जाती है।
महिला पुलिस स्वयंसेवक - पुलिस और समाज के बीच सेतु का कार्य, जो पीड़िता की मदद करती है। प्रत्येक राज्य के 2 जिलों का चयन किया गया है।

पुडुचेरी हवाई अड्डा पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का पहला हवाई अड्डा बन गया है। 

भारतीय वन्यजीव बोर्ड का गठन 1952 में किया गया था।

5 अक्टूबर, 2010 को गंगा डॉल्फिन को ‘राष्ट्रीय जलीय जानवर’ घोषित किया गया था। गंगा नदी डॉल्फिन भारत, नेपाल और बांग्लादेश की गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना और कर्णफुली नदी प्रणाली में पाई जाती है।

मौद्रिक नीति समिति
RBI की MPC समिति में छह सदस्य होते हैं, जिसमें तीन भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी और अन्य तीन  बाहरी सदस्य होते है, जिन्हें भारत सरकार द्वारा नामित किया जाता हैं।
आरबीआई की ओर से तीन सदस्य डॉ. मृदुल के सग्गर, डॉ. माइकल देवव्रत पात्रा और श्री शक्तिकांत दास हैं।
RBI का गवर्नर MPC का पदेन अध्यक्ष होता है।

भारत कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

महिलाओं से संबंधित आपराधिक मामलों पर दिशा निर्देश

उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए महिला अपराधों को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है -
• संज्ञेय अपराध की स्थिति में एफआईआर अनिवार्य है।
 • यदि अपराध किसी थाने की सीमा से बाहर हुआ है, तो पीड़ित शून्य प्राथमिकी (Zero FIR) दर्ज करा सकती है। शून्य प्राथमिकी बाद में क्षेत्राधिकार पुलिस थाने को स्थानांतरित कर दी जाती है।
• एफआईआर दर्ज न करने पर अधिकारी को सजा का प्रावधान है।
• दुष्कर्म से जुड़े मामलों की जांच 2 महीनों में पूरी हो। गृह मंत्रालय ने इसके लिए पोर्टल बनाया है, जहां से मामलों की मॉनिटरिंग हो सकती है।
• भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की धारा 32 (1) के तहत मृत व्यक्ति का बयान जांच में अहम तथ्य होगा।

9 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार गोवा  'हर घर जल' उपलब्ध करानेवाला देश का पहला राज्य बन गया है।

भारत के आठ समुद्री तटों को 'ब्लू फ्लैग' सर्टिफिकेट
पर्यावरण मंत्रालय ने 11 अक्टूबर 2020 को बताया है, कि भारत के आठ समुद्री तटों को 'ब्लू फ्लैग' सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही भारत दुनिया के उन 50 देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास ब्लू फ्लैग दर्जे वाले स्वच्छ समुद्री तट मौजूद हैं।
• भारत ब्लू फ्लैग दर्जे वाले समुद्री तटों वाला एशिया का चौथा देश बन गया है।
• ब्लू फ्लैग किसी भी समुद्री तट यानी बीच को दिया जाने वाले खास तरीके का प्रमाण पत्र होता है।
ब्लू फ्लैग समुद्र तटों को दुनिया का सबसे साफ समुद्र तट माना जाता है। ब्लू फ्लैग प्रमाणन डेनमार्क की एक संस्था ‘फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन’ (FEE) द्वारा दिया जाता है।
नोट - चंद्रभागा तट (उडीसा) भारत का पहला तट था, जिसने ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट प्राप्त किया था।

7 अक्टूबर को दिल्ली की 18 वर्षीय युवती चैतन्या वेंकटेश्वरन को 1 दिन के लिए ब्रिटिश उच्चायुक्त बनाया गया।

केरल की 12 वर्षीय आर्यनंदा बाबू बच्चों के गाने के रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स सीजन 8 की विजेता बनी है।

केरल पूरी तरह से डिजिटल हाई-टेक क्लासरूम वाला देश का पहला राज्य बना है।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती 14 महीने बाद नजरबंदी से रिहा
जम्मू-कश्मीर से 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के साथ ही महबूबा मुफ्ती को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत हिरासत में ले लिया गया था।
सरकार जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत सुरक्षा कारणों को देखते हुए किसी भी व्यक्ति को दो साल तक नजरबंद कर सकती है।
यह कानून जम्मू-कश्मीर में पहली बार तत्कालीन मुख्यमंत्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने साल 1978 में लागू किया था।

हरियाणा के यमुनानगर जिले के टोपरा कला गांव में देश का सबसे बड़ा अष्टमंगल छत्र स्थापित किया जाएगा।
गौरतलब है कि यहां पिछले वर्ष ऐसा सबसे बड़ा अशोक चक्र की स्थापित किया गया।
चक्र धर्म का प्रतीक और छत्र शुभता का प्रतीक माना जाता है।

एशिया की सबसे बड़ी देशी घी की मंडी है ? - जोधपुर

गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन फील्ड जिंक स्मेल्टर  स्थापित किया जाएगा।

देश के 30,000 घरों में सेटटॉप बॉक्स के साथ एक डिवाइस लगाया गया है, जिसे बैरोमीटर या पीपल मीटर कहते हैं। इसके द्वारा टीआरपी का निर्धारण किया जाता है और चैनलों की लोकप्रियता का पता चलता है। लोकप्रिय चैनलों को विज्ञापन अधिक मिलते हैं।

15 अक्टूबर से जोजिला सुरंग का कार्य शुरू हो गया है। 
यह सुरंग श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग और द्रास के बीच स्थित है। 14.6 किलोमीटर लंबी इस सुरंग की आवश्यकता 1999 में करगिल युद्ध के दौरान महसूस की गई।

बंगाल विभाजन
16 अक्टूबर 1905 को अंग्रेजों ने धर्म के आधार पर बंगाल का विभाजन किया। इन्हें पूर्वी और पश्चिमी बंगाल नाम दिया गया।
बंगाल विभाजन की घोषणा वायसराय लॉर्ड कर्जन द्वारा जुलाई 1905 में ही कर दी गई थी।
देशभर में विरोध के बाद 1911 में यह फैसला वापस ले लिया है।

प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में नो बैग डे पहल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है ? - राजस्थान

कृषि व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र तोमर के अनुसार भारत का खाद्यान्न व किराना कारोबार दुनिया का छठा सबसे बड़ा बाजार है।

नवंबर 2020 में प्रसिद्ध लेखक और राजनीतिज्ञ, शशि थरूर अपनी नई किताब "द बैटल ऑफ बिलॉन्गिंग" का विमोचन करेंगे।

16 अक्टूबर को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 36 वां स्थापना दिवस मनाया गया है। इसे 1984 में स्थापित किया गया था।
एनएसजी लोकप्रिय रूप से ब्लैक कैट के रूप में जाना जाता है। यह आतंकवादी हमले, अपहरण, और बंधक बंदी जैसी स्थितियों को संभालने के लिए प्रशिक्षित और सुसज्जित, कुलीन स्ट्राइक फोर्स है।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक: अनूप कुमार सिंह।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का आदर्श वाक्य: सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा।

दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है। इसका क्षेत्रफल 0.49 वर्ग किमी है।

नवरात्र के अवसर पर हिंद महासागर में स्थित सबसे बड़े द्वीप देश मेडागास्कर की राजधानी अंटानानारिवो में एक विशाल हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया गया है।

अल्पाइन तकनीक
यह पर्वतारोहण की एक तकनीक है। इसमें पर्वतारोहियों को टेंट, स्लीपिंग बैग, खाने का सामान और आरोहण के जरूरी उपकरण खुद पीठ पर लादकर ले जाने होते हैं। इसमें गाइड, कुक 
व अन्य की कोई मदद नहीं ली जाती है।

बंगलौर रोज प्याज: प्याज की इस किस्म के आकार और तीखेपन के कारण घरेलू बाजार में कोई मांग नहीं है। इस किस्म की दक्षिण पूर्व एशियाई देशों जैसे मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और ताइवान में मांग है, जहां इसका उपयोग चटनी, अचार बनाने और निर्जलित पाउडर के रूप में किया जाता है।
2014-15 में जीआई टैग हासिल करने वाली इस किस्म को कर्नाटक में 10,000 हेक्टेयर भूमि में उगाया जाता है।

आजाद हिंद सरकार का गठन
21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से सिंगापुर में भारत की अस्थायी सरकार का गठन किया। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दबाव पैदा कर भारत को अंग्रेजों के शासन से आजाद करवाना था।

पांडिचेरी को लेकर भारत-फ्रांस में समझौता
21 अक्टूबर 1954 को भारत फ्रांस के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत तत्कालीन पांडिचेरी, करैकल व माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने पर सहमति बनी। हालांकि यह समझौता 1 नवंबर को लागू हुआ।

सिंगापुर फेस स्कैन रिकॉग्निशन व्यवस्था शुरू करने वाला विश्व का पहला देश बना है।

15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह ने अपनी आत्मकथा 'Portraits Of Power' का विमोचन किया है।

भारत, विश्व में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

भाखड़ा बांध
22 अक्टूबर 1963 को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू में सतलुज नदी पर बने इस बांध को देश को समर्पित किया।
• यह बांध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित है। इससे कुछ दूरी पर नांगल बांध स्थित है।

पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर
भारत में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
यह दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की चीनी सेना से हुई मुठभेड़ में 10 पुलिसकर्मियों की शहादत के अवसर पर मनाया जाता है।

उत्तराखंड का पहला रामसर स्थल 
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आसन कंज़र्वेशन रिज़र्व को उत्तराखंड का पहला रामसर स्थल बनने की घोषणा की है, जो इसे 'अंतर्राष्ट्रीय महत्व का वेटलैंड' बनाता है। यह रिज़र्व हिमालय के गढ़वाल क्षेत्र में देहरादून जिले के पास यमुना नदी के तट पर स्थित है।

अंडोरा, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का सदस्य बनने वाला 190 वां सदस्य देश बन गया है। अंडोरा फ्रांस और स्पेन के बीच स्थित एक माइक्रोस्टेट है। हालाँकि, यह यूरोप का सबसे बड़ा माइक्रोस्टेट है।
अंडोरा की राजधानी - एंडोरा ला वेला

भारत का विश्व में केला उत्पादन में पहला स्थान है। केला निर्यात में भारत का चौथा स्थान है।

जूनागढ़ के गिरनार में दुनिया की सबसे लंबी मंदिर रोप-वे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अक्टूबर को गुजरात में जूनागढ़ के 2.3 किमी लंबे गिरनार रोप-वे का उद्घाटन किया।
यह गुजरात का सबसे ऊंचा पर्वत है। यहां पर मां अंबे का मंदिर है।
यह दुनिया का सबसे लंबा मंदिर रोप-वे है।
• भारत का सबसे लंबा रोप-वे उत्तराखंड में जोशीमठ से औली के बीच (4 किमी) है।
• 24 अगस्त 2020 को गुवाहाटी में देश का सबसे लंबा नदी रोप-वे (1.8 किमी) शुरू हुआ था।

गोवा में भारत का पहला सैंड ड्यून पार्क विकसित किया जायेगा। विश्व बैंक ने इसके लिए लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि की मंजूरी दी हैं।

प्रताप नामक क्रांतिकारी साप्ताहिक पत्रिका की शुरुआत किसने की ? - गणेश शंकर विद्यार्थी

ओहाका खादी
25 अक्टूबर, 2020 को अपने मन की बात संबोधन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैक्सिको में 'ओहाका खादी' (Oaxaca khadi) का जिक्र किया।
‘खादी ओहाका’ एक कृषि से वस्त्र शृंखला का समूह (farm-to-garment collective) है, जिसमें लगभग 400 परिवार शामिल हैं, जो दक्षिणी मैक्सिको के ओहाका क्षेत्र में पारंपरिक खेतों और घरों में काम करते हैं।
यह ओहाका तट पर उत्पादित कपास का उपयोग करता है, और रासायनिक रूप से मुक्त कपड़े का उत्पादन करता है, जो स्थानीय पादप आधारित रंगों द्वारा तैयार किया जाता है।
इसकी स्थापना मेक्सिको में रहने वाले एक अमेरिकी मार्क ब्राउन और उनकी पत्नी कालिंदी अत्तर ने की है। गांधी से प्रभावित ब्राउन दो साल (1986-88) तक गुजरात के साबरमती आश्रम में रहे, जहाँ उन्होंने खादी के बारे में सीखा।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने 24 अक्टूबर को अपना 59 वां स्थापना दिवस मनाया। आइटीबीपी की स्थापना 1962  में की गई।

ए रोड़ वेल ट्रेवल्ड नामक पुस्तक के लेखक कौन है ? - आरके राघवन

केरल सब्जियों के लिए न्यूनतम मूल्य तय करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 16 किस्म की सब्जियों का न्यूनतम या आधार मूल्य उनकी उत्पादन लागत से 20% अधिक होगा।
यह योजना 1 नवंबर से लागू होगी।

नोएडा में उत्तर भारत का ट्रांसजेंडरों को समर्पित पहला मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया गया है।

भारत में हींग की खेती शुरू
CSIR-IHBT संस्था द्वारा भारत में हींग की खेती शुरू की गई है।
हींग का पहला रोपण हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में किया गया है।
हींग का वैज्ञानिक नाम - फेरूला एसाफोटिडा

हाल ही में C is for cat, D is for depression नामक पुस्तक किसने लिखी ? - कायरवी भरत राम

पीली धूल (Yellow dust)
उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने नागरिकों से चीन से उड़ने वाले 'पीली धूल' के एक रहस्यमयी बादल के संपर्क से बचने के लिए घर के अंदर रहने का आग्रह किया है, उन्होंने चेतावनी दी है कि ये धूल कोविड -19 को अपने साथ ला सकती है।
पीली धूल (जिसे पीली रेत, पीली हवा या चीन के धूल भरे तूफान के रूप में भी जाना जाता है) वास्तव में चीन और मंगोलिया के रेगिस्तान की रेत है, जो हर साल विशेष अवधि के दौरान उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों में उच्च गति की सतह वाली हवा द्वारा लाई जाती हैं।
रेत के कण औद्योगिक प्रदूषकों जैसे अन्य विषाक्त पदार्थों के साथ मिश्रित होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप 'पीली धूल' श्वसन संबंधी बीमारियों का कारण बनती है।

होमी जहांगीर भाभा
इनका जन्म 30 अक्टूबर 1909 को बॉम्बे में हुआ।
1948 में एटॉमिक एनर्जी स्टैब्लिशमेंट के निदेशक बने, बाद में जिसका नाम भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र रखा गया।
1950 से 1966 तक परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहे।
24 जनवरी 1966 को विमान दुर्घटना में निधन हो गया।
होमी जहांगीर भाभा को भारतीय परमाणु कार्यक्रम का जनक कहा जाता है।

राखीगढ़ी में मिले बर्तनों के आधार पर हड़प्पा कालीन लोग खट्टी दाल, केला और शहद से बने मीठे चावल खाते थे।

हरप्रीत सिंह एलाइंस एयर की सीईओ बनी है।
वो देश में किसी एयरलाइन कंपनी की सीईओ बनने वाली पहली महिला बनी है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments