आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जनरल नॉलेज नवंबर 2020। चर्चित महिलाएं 2020। चर्चित पुस्तकें 2020

 General knowledge 2020


जनरल नॉलेज नवंबर 2020

General knowledge 2020

31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट से जोड़ने वाली सी-प्लेन सेवा का उद्घाटन किया।

क्या है सी-प्लेन
ऐसे विमान जो छोटे जल निकायों व छोटी हवाई पट्टी से उड़ान भरने व लैंडिंग करने में सक्षम होते हैं, सी-प्लेन कहलाते हैं।
• सी-प्लेन के विकास का श्रेय ऑस्ट्रेलिया के विल्हेम क्रेस को जाता है, जिन्होंने 1898 में 30 हॉर्स पावर डायमलर इंजन वाला विमान बनाया।
• 28 मार्च 1910 को पहली बार फ्रांस के हेनरी फैब्रे ने पावर वाले सी-प्लेन को सफलतापूर्वक उड़ाया।
• सितंबर 1919 में ब्रिटिश कंपनी सुपरमरीन ने सी-प्लेन का परिचालन शुरू किया।
• द्वितीय विश्व युद्ध में सी-प्लेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
• 30 दिसंबर 2010 को अंडमान व निकोबार में व्यवसायिक रूप सी-प्लेन योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की गई।

हाल ही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्व की पहली वैज्ञानिक पुस्तक Bye Bye Corona का विमोचन किया है।

केन-बेतवा लिंक परियोजना में किन दो राज्यों के बीच जल बंटवारे को लेकर विवाद है ? - मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जल्द ही भारत का पहला टायर पार्क खोला जाएगा।

राजस्थान, राज्य में मास्क को अनिवार्य करने का कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य बना है।

केरल में देश की पहली सोलर पावर से चलने वाली मिनिएचर ट्रेन (छोटी रेल) लांच की गई है।

केरल के एर्नाकुलम जिले के परावूर की रहने वाली प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री बनी है। वह पहली भारतीय हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

ऑपरेशन कैक्टस
श्रीलंका के लिट्टे उग्रवादियों ने 1988 में मालदीव में तख्तापलट की कोशिश की थी।
3 नंबर 1988 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन कैक्टस चलाया और मालदीव को मुक्त कराया।

अमेरिका के स्कॉट मैर्मन और अर्जेंटीना की अगस्टीना मॉन्टफियोरी जूम ऐप से शादी करने वाले दुनिया के पहले कपल बने हैं।

दुनिया की पहली उड़ने वाली कार (फ्लाइंग कार) भारत में बनेगी।

द वर्ड ऑफ होमोसेक्सुअल को समलैंगिकता पर भारत में पहली पुस्तक माना जाता है इस पुस्तक की लेखिका कौन है ? - शकुंतला देवी
चलती फिरती कंप्यूटर शकुंतला देवी का जन्म 4 नवंबर 1929 को बेंगलुरु में हुआ।
• उन पर शकुंतला देवी नाम से फिल्म भी बन चुकी है।

इसी साल जून में ब्राजील व्हाट्सएप पेमेंट सेवा शुरू करने वाला पहला देश बना था।

अहोई अष्टमी व्रत
यह व्रत दीपावली से एक हफ्ता पहले और करवा चौथ के 4 दिन बाद कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी को आता है।
• इस दिन महिलाएं संतान की लंबी आयु के लिए व्रत करती है।
साथ ही नि:संतान महिलाएं भी संतान प्राप्ति के लिए अहोई अष्टमी का व्रत करती हैं।

तमाल बंदोपाध्याय द्वारा Pandemonium: The Great Indian Banking Tragedy नामक एक नई बुक लिखी गई, जिसका विमोचन 09 नवंबर, 2020 को किया जाएगा। 

भारत के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ द्वारा संयुक्त रूप से भारत के पहले ई-संसाधन केंद्र और नागपुर के न्यायिक अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान में "न्याय कौशल" नामक एक वर्चुअल कोर्ट का उद्घाटन किया गया।

4 नवंबर 2008 को गंगा को राष्ट्रीय नदी का दर्जा दिया गया।

गुपकार घोषणा
अगस्त 2019 में नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के गुपकार आवास पर सर्वदलीय बैठक के बाद यह घोषणा की गई थी। प्रस्ताव में कहा गया था कि दल सर्वसम्मति से घोषणा करते हैं कि जम्मू-कश्मीर की पहचान, स्वायत्तता और विशेष दर्जे की रक्षा के लिए वे एकजुट रहेंगे। 
गुपकार घोषणा में कहा गया था कि अनुच्छेद 35ए और अनुच्छेद 370 में संशोधन या इन्हें खत्म करना असंवैधानिक होगा। सीमांकन या राज्य का बंटवारा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के खिलाफ आक्रामकता होगा।

चितरंजन दास
स्वतंत्रता सेनानी, कवि और पत्रकार चितरंजन दास का जन्म 5 नवंबर 1870 को कलकत्ता में हुआ। उन्होंने वंदे मातरम पत्रिका के संपादक अरविंद घोष पर चल रहे राजद्रोह के मुकदमे की हाई कोर्ट में पैरवी की।
उपाधि - देशबंधु
1921 में अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के अधिवेशन की अध्यक्षता की।
• 1923 में मोतीलाल नेहरू के साथ मिलकर स्वराज पार्टी की स्थापना की।
• 16 जून 1925 को दार्जिलिंग में उनका निधन हो गया।

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया और दो अन्य डॉक्टरों द्वारा भारत में Covid-19 के खिलाफ लड़ाई और आने वाले दिनों में महामारी से निपटने के प्रयासों पर “Till We Win” नामक एक नई पुस्तक तैयार की गई है। 

सीबीआई के लिए सहमति
सीबीआई दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम (डीपीएसईए) द्वारा गठित है।
सीबीआई का मूल अधिकार क्षेत्र दिल्ली तक ही सीमित है।
सीबीआई को राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार में जांच करने के लिए उसकी अनुमति की आवश्यकता होती है परंतु अन्य एजेंसियों जैसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकार क्षेत्र में पूरा देश आता है।

सीबीआई द्वारा जांच के लिए दो प्रकार की सहमति होती है -
1. सामान्य सहमति
2. विशेष अनुमति
• जब कोई राज है मामले की जांच के लिए सीबीआई को सामान्य सहमति देता है तो एजेंसी कार बार जांच के लिए अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होती है हालांकि जब सामान्य सहमति वापस ले ली जाती है, तो सीबीआई को हर मामले के लिए सहमति लेनी होती है।
• यदि विशिष्ट सहमति नहीं दी जाती है, तो सीबीआई अधिकारियों द्वारा राज्य में प्रवेश करने पर पुलिसकर्मियों को उपलब्ध नहीं कराया जाता है। ऐसे में सीबीआई को निर्बाध जांच में बाधा आती है।

मतुआ समुदाय
यह समुदाय प्रमुख रूप से बंगाल में निवास करता है।
मतुआ समुदाय के लोग हिंदू शरणार्थी के तौर पर बांग्लादेश से यहां आए थे।
1812 में ढाका बांग्लादेश में जन्मे हरिचंद ठाकुर ने शव जलाने जैसे काम करने वाले समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए जन आंदोलन शुरू किया था और मतुआ समुदाय की स्थापना की।
यह समुदाय पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) मूल का है।
• इस समुदाय के लोगों को बंगाल में वोटिंग अधिकार मिल गया है परंतु देश की नागरिकता से वंचित है।
• देश में समुदाय के 8 करोड लोग हैं, जिसमें से 3 करोड़ बंगाल में निवास करते है।

बिपिन चंद्र पाल
स्वतंत्रता सेनानी लेखक और सामाज सुधारक बिपिन चंद्र पाल का जन्म अविभाजित भारत के सिलहट जिले (वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ था।
1886 में कांग्रेस में शामिल हो गए। क्रांतिकारी पत्रिका बंदे मातरम की स्थापना की।
बाद में इंग्लैंड चले गए और इंडिया हाउस से जुड़े जहां स्वराज पत्रिका का प्रकाशन किया।
लाल-बाल-पाल की त्रिमूर्ति में से एक थे।

न्यूजीलैंड सरकार में मंत्री भारतीय मूल की प्रियंका राधाकृष्णन ने संसद में मलयालम भाषा में भाषण दिया है। वह ऐसी पहली भारतीय महिला बन गई है।

जहाजरानी मंत्रालय का नाम बदला
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहाजरानी मंत्रालय का नाम बदलकर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय रखने की घोषणा की है। (Ministry of ports, shipping and waterways)

डोबरा चांठी पुल बना है ?
हाल ही में टिहरी गढ़वाल में टिहरी झील पर डोबरा-चांठी पुल का निर्माण किया गया है। यह देश का सबसे लंबा सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज है। राज्य के 20वें स्थापना दिवस 9 नवंबर 2020 को चिह्नित करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा डोबरा-चांठी झूला (सस्पेंशन) पुल का उद्घाटन किया गया।

हॉर्नबिल महोत्सव 
नागालैंड सरकार ने देश में बढ़ते COVID-19 मामलों के चलते इस वर्ष हॉर्नबिल महोत्सव वर्चुली मनाने का फैसला किया है। इस महोत्सव को फेस्टिवल ऑफ़ फेस्टिवल भी कहा जाता है। इसे हर साल 1 से 10 दिसंबर तक नागा जनजातियों की संस्कृति, विरासत, भोजन और रीति-रिवाजों को दर्शाने के लिए मनाया जाता है।

जाने माने एक्टर अनुपम खेर द्वारा "Your Best Day Is Today!" नामक एक नई बुक लिखी गई है।

असम की तेजपुर लीची को GI टैग मिला है।

आचार्य जेबी कृपलानी
11 नवंबर 1888 को स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी जे बी कृपलानी का जन्म हैदराबाद में हुआ। चंपारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी के संपर्क में आए।
1947 में कांग्रेस अध्यक्ष बने।

आलिया जफर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में पहली महिला निदेशक नियुक्त हुई है।

नव विकास बैंक क्या है ?
एनडीबी ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका द्वारा स्थापित व संचालित बहुपक्षीय विकास बैंक है।
मुख्यालय - शंघाई (चीन)
हाल ही में भारत ने इस बैंक के सदस्यों की संख्या बढ़ाने की वकालत की है।
NDB :- New Development Bank.

सिक्किम की 82 वर्षीय महिला डुकमित लेप्चा सबसे वृद्ध पैराग्लाइडर बनी है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने “Thavaasmi: Life and Skills through the lens of Ramayana” शीर्षक बुक लॉन्च की है। इस बुक के लेखक रलाबांदी श्रीराम चक्रधर और सह-लेखक अमारा सारदा दीप्ति है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री राजेंद्र दर्डा द्वारा लिखित पुस्तक 'माझी भीत' (मेरी दीवार) नामक पुस्तक का विमोचन किया। 

अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने I Am No Messiah शीर्षक अपनी आत्मकथा बहुत जल्द जारी किए जाने की घोषणा की है। इस पुस्तक का सह-लेखन मीना अय्यर द्वारा किया जाएगा।

कर्नाटक में मैसूरु के अशोकपुरम स्थित अरण्य भवन में भारत का पहला चंदन संग्रहालय स्थापित किया गया है।

राधाकृष्ण प्रकाशन द्वारा जाने-माने भारतीय कवि-गीतकार गुलज़ार के जीवन पर लिखी गई बोसकीयाना नामक पुस्तक प्रकाशित की गई है।

बर्डमैन ऑफ इंडिया
12 नवंबर, 1896 को मुंबई में जन्मे, सलीम मोइजुद्दीन अब्दुल अली को 'बर्डमैन ऑफ इंडिया' के रूप में जाना जाता है।
वे पूरे भारत में व्यवस्थित पक्षी सर्वेक्षण करने वाले पहले भारतीय थे और उन्होंने कई किताबें लिखीं। उनकी आत्मकथा 'द फाल ऑफ ए स्पैरो' (The Fall of a Sparrow) है। 
सलीम अली ने भरतपुर पक्षी अभयारण्य (केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान) की स्थापना में और 'साइलेंट वैली नेशनल पार्क' के विनाश को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की आत्मकथा का नाम क्या है ? - ए प्रॉमिस्ड लैंड

यूनेस्को
16 नवंबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का गठन किया गया।
• सदस्य - 195 देश • मुख्यालय - पेरिस

17 नवंबर 1966 को भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। वह मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली एशियाई थी।

अलवर के शुभम यादव सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर में इस्लामिक स्टडीज की प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाले पहले गैर-मुस्लिम छात्र बने हैं।

देश का पहला गो-मंत्रिमंडल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश की पहली गो-कैबिनेट का गठन किया है। यह कैबिनेट प्रदेश में गोधन संरक्षण और संवर्धन के लिए काम करेगी।

19 नवंबर 1997 को भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला ने कोलंबिया यान से अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा के लिए उड़ान भरी।
हरियाणा के करनाल में जन्मी कल्पना चावला का 2003 में कोलंबिया के दूसरे अभियान में लैंडिंग के दौरान निधन हो गया।

एशिया का पहला सौर ऊर्जा-सक्षम कपड़ा मिल महाराष्ट्र के परभणी जिले में स्थापित किया गया है। 
जय भवानी महिला सहकारी कपड़ा मिल में सौर ऊर्जा की मदद से कपास से कपड़ा बनाया जाएगा।

प्रोटेम स्पीकर को शपथ राज्यपाल दिलाता है।

कर्नाटक का 31 वां जिला - विजयनगर 
कर्नाटक सरकार ने विजयनगर को राज्य के एक नए जिले के रूप में गठन करने की मंजूरी दी है। विजयनगर राज्य का 31 वां जिला होगा। नए जिले को बल्लारी से अलग करके बनाया जाएगा और इसका नाम विजयनगर साम्राज्य के नाम पर रखा जाएगा जिसने इस क्षेत्र पर शासन किया था।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज देश के पहले स्वास्थ्य मंत्री बने हैं जिन्होंने कोरोना टीके के  परीक्षण में टीका लगवाया है।

एनर्जी स्वराज यात्रा
भारत के सोलर मैन के नाम से प्रसिद्ध मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले के नेमित गांव के डॉक्टर चेतन सोलंकी 26 नवंबर 2020 को भारत सहित 50 देशों की यात्रा पर निकले।
उद्देश्य:- 11 सालों में एक करोड़ घरों में सौर ऊर्जा से खुद की बिजली बनाना।

हाल ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ₹20 का नया सिक्का जारी किया है। इसका डिजाइन छत्तीसगढ़ के स्वप्निल सोनी ने तैयार किया है।

सीमा ढाका
केवल ढाई महीने में 76 गुमशुदा बच्चों को अपने परिवारों से मिलाने वाली दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल सीमा ढाका को इस कार्य के लिए पदोन्नत कर एएसआई बनाया गया है।

हाल ही न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा इस साल के लिए दुनिया की 100 उल्लेखनीय पुस्तकों की सूची जारी की गई है।
इस सूची में तीन भारतीय लेखकों की पुस्तकें भी शामिल है।
1. दीपा अनाप्परा - जिन्न पेट्रोल ऑन द पर्पल लाइन
2. मेघा मजूमदार - द बर्निंग
3. सामंत सुब्रमण्यम - ए डोमिनेंट कैरेक्टर: द रेडिकल साइंस एंड रेस्टलेस पॉलिटिक्स ऑफ जेबीएस हैलडेन
• भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक हरी कुंजरू के उपन्यास रेड पिल को भी इसमें जगह मिली है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अब तक के कार्यकाल के भाषणों पर आधारित संग्रह लोकतंत्र के स्वर और द रिपब्लिकन एथिक्स का 19 नवंबर को विमोचन किया।

लोकटक झील
• यह मणिपुर में स्थित है।
• पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी ताजे (मीठे) पानी की झील है।
• इसमें विश्व का एकमात्र तैरता पार्क केबुइल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।
• इस झील पर वनस्पतियों से बने अनेक छोटे-छोटे आइलैंड स्थित है। जिन पर लोगों ने कच्चे घर बना रखे हैं।
कच्चे घरों को स्थानीय भाषा में फूमसंग कहते हैं।

23 नवंबर 1992 को दुनिया के पहले स्मार्टफोन आईबीएम सिमोन को लास वेगास में लॉन्च किया गया।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भारत का पहला मॉस गार्डन स्थापित किया गया है।
इस गार्डन का उद्घाटन वाटर मैन ऑफ इंडिया राजेंद्र सिंह ने किया था।
मॉस एक तरह की काई होती है जो दीवारों और पेड़ों पर हरे रंग की दिखाई देती है। इसका औषधि में बहुतायत में इस्तेमाल होता है।

24 नवंबर 1859  को क्रमिक विकास के सिद्धांत पर आधारित चार्ल्स डार्विन की पुस्तक ऑन द ओरिजिन ऑफ स्पीशीज का पहली बार प्रकाशन हुआ।
प्रश्न. क्रमिक विकास के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया ? - चार्ल्स डार्विन

5वें इंडिया इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम महोत्‍सव को COVID-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है। यह फेस्टिवल हर साल मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में आयोजित किया जाता है। 

हाल ही गोपाष्टमी (कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी) के अवसर पर असम के डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर के पहले गाय अस्पताल का उद्घाटन किया गया। सुरभि आरोग्यशाला अस्पताल को श्री गोपाल गौशाला द्वारा 17 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहली बार एयर इंडिया वन विमान से उड़ान भरी है।
यह विमान विशेष रूप से राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम की यात्राओं के लिए खरीदा गया है।

ब्लूमबर्ग द्वारा जारी अरबपतियों की सूची में टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने है। पहले सबसे अमीर व्यक्ति - जेफ बेजोस

श्वेत क्रांति के जनक अमूल मैन वर्गीज कुरियन
दुग्ध क्रांति के जनक डॉ वर्गीज कुरियन का जन्म 26 नवंबर 1921 में मद्रास (चेन्नई) में हुआ। उन्होंने बतौर राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड अध्यक्ष 1970 में ऑपरेशन फ्लड की शुरुआत की।
9 सितंबर 2012 को नाडियाड, गुजरात में उनका निधन हो गया।
भारत में साल 2014 से भारत के श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती (जिन्हें मिल्कमैन भी कहा जाता है) के जन्मदिन 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मधुशाला पुस्तक किसकी है ? - हरिवंश राय बच्चन

पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर वकील है ? - निशा राव

असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे चार लेन की सुरंग बनाई जाएगी। यह देश की पहली सुरंग होगी जो नदी के नीचे से जाएगी।

28 नवंबर 1927 को हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रमोद करण सेठी का जन्म वाराणसी में हुआ। उन्होंने श्री रामचंद्र शर्मा के साथ 1969 में जयपुर फुट के नाम से सस्ते कृत्रिम पैरों का निर्माण किया।

मार्कोस
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की साजिशों को विफल बनाने  के लिए पैंगोंग झील में भारतीय नौसेना के उच्च प्रशिक्षित मार्कोस (मैरीन कमांडो) तैनात किए गए हैं।
मार्कोस हवा व जमीन के साथ पानी में लड़ने के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित होते हैं।

गुरु नानक देव
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 1469 ईस्वी में ननकाना साहिब में मेहता कालूचंद और माता तृप्ता जी के घर सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव का जन्म हुआ।
उन्होंने अपने जीवन काल में चार धार्मिक (उदासी) यात्राएं की थी।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments