आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित नियुक्तियां अक्टूबर 2020। ब्रांड एंबेसडर

 
Famous appointment 2020

चर्चित नियुक्तियां अक्टूबर 2020

बंगाल पीयरलेस हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष, सौरव गांगुली को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

30 सितंबर को 83 वर्षीय शेख नवाफ कुवैत के नए अमीर बने है। कुवैत में अमीर राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष होता है।
गौरतलब है कि 29 सितंबर को कुवैत के अमीर शेख सबाह का निधन हो गया। 
भारत सरकार ने उनके सम्मान में 4 अक्टूबर को 1 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

टोक्यो 2020 ओलंपिक की आयोजन समिति ने मिकाको कोटानी को अपना नया खेल निदेशक चुना है।

बेल्जियम में निवर्तमान वित्त मंत्री व उपप्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

24 सितंबर, 2020 को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थान आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने चरणजीत सिंह अत्रा को 1 अक्टूबर 2020 से अपने नए मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में नियुक्ति किया है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में दिनेश कुमार खारा को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्होंने रजनीश कुमार की जगह ली। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दिनेश कुमार खारा का कार्यकाल तीन साल का होगा।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एम ए गणपति को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (Bureau of Civil Aviation Security-BCAS) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 
उनका कार्यकाल 29 फरवरी, 2024 तक रहेगा।

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 6 सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) में तीन अर्थशास्त्रियों प्रो. आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और डॉ. शशांक भिडे को सदस्य नियुक्ति किया है।

हाल ही विदेश सेवा की अधिकारी देवयानी उत्तम खोबरागड़े को कंबोडिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

.हाल ही सुर्खियों में रही माधुरी पुरी बुच किस संगठन की पहली महिला-पूर्ण सदस्य है ? - भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी)

जे वेंकटरमू को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें तीन साल की अवधि के लिए आईपीपीबी के एमडी और सीईओ के पद पर नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार ने 7 अक्टूबर 2020 को एम राजेश्वर राव को भारतीय रिज़र्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। इससे पहले, एम राजेश्वर राव RBI में कार्यकारी निदेशक के तौर पर कार्यत थे। वह केंद्रीय बैंक के चौथे डिप्टी गवर्नर के रूप में एनएस विश्वनाथन की जगह लेंगे। 
वर्तमान में रिज़र्व बैंक के चार डिप्टी गवर्नर हैं। 

कुवैत के प्रधानमंत्री सबा अल खालिद अल सबाह ने दिया इस्तीफा
प्रधानमंत्री सबा अल खालिद अल सबाह के नेतृत्व वाली कुवैती सरकार ने नवंबर 2020 में होने वाले आगामी आम चुनावों के चलते अमीर नवाफ अल अहमद अल जबर अल सबाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने 2019 में पीएम के रूप में कार्यभार संभाला था।

कुवैत के नए शासक शेख नवाफ अल अहमद अल सबा ने 7 अक्टूबर को शेख मेशल अल-अहमद को क्रॉउन प्रिंस (युवराज) घोषित किया है। 

नीलेश शाह को दोबारा एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) का अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले उन्हें पहले 2019 - 2020 के लिए अध्यक्ष चुने गए थे।

जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन ने बिशर अल-खसावने को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। 

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने जम्मू-कश्मीर बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजेश कुमार छिब्बर का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है, जो 10 अक्टूबर, 2020 से प्रभावी होगा।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को हाल ही में हुए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके मौजूदा मंत्रालय के अलावा उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गोयल वर्तमान में केंद्रीय रेल मंत्री और वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में सेवारत हैं।

एवा मुर्टो एक दिन के लिए बनी फिनलैंड की प्रधान मंत्री
संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (11 अक्टूबर 2020) के अवसर पर 16 साल की एवा मुर्टो (Aava Murto) ने लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 7 अक्टूबर 2020 को एक दिन के लिए फिनलैंड के प्रधान मंत्री का पद संभाला।

कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन में पदक जीतने वाले चेतन आनंद को भारत के पहले घरेलू पेशेवर बैडमिंटन ब्रांड “Transform” का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

भारतीय-अमेरिकी प्रोफेसर श्रीकांत दातार को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल का नया डीन नामित किया गया है। 

7 अक्टूबर को दिल्ली की 18 वर्षीय युवती चैतन्या वेंकटेश्वरन को 1 दिन के लिए ब्रिटिश उच्चायुक्त बनाया गया।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई 2025 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने फरवरी 2016 में पहली बार अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला था। 

रोमानिया की 2008 ओलंपिक चैंपियन कांस्टेंटिना डिटा को विश्व एथलेटिक्स हाफ मैराथन चैंपियनशिप ग्डिनिया 2020 का एम्बेसडर चुना गया है।

ग्रेट ब्रिटेन के डॉ. माइकल ईरानी को अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। 

विशाल वी शर्मा को यूनेस्को में भारत का अगला स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया किया गया है। वह जावेद अशरफ की जगह लेंगे। 

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए आम चुनाव में बहुमत हासिल किया है।

द सिटीजन की संपादक सीमा मुस्तफा एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।

दिवंगत केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली को निर्विरोध दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ राजकिरण राय को वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय बैंक संघ का अध्यक्ष चुना गया है। 
भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के कार्यकाल को 22 अगस्त, 2021 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी। भल्ला को अगस्त 2019 में गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। 30 नवंबर, 2020 को उनका कार्यकाल पूरा होने वाला था। 

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India - SEBI) ने प्रतिभूतियों के बाजार डेटा तक पहुंच के लिए उचित नीति की सिफारिश करने के लिए एक मार्केट डेटा सलाहकार समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता सेबी की पूर्णकालिक सदस्य मधुबी पुरी बुच करेंगी।

पारले एग्रो ने प्रियंका चोपड़ा जोनास को अपना नेशनल ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने लुईस हैमिल्टन को अपने होम सोलूशन ब्रांड, एलजी सिग्नेचर का ग्लोबल एम्बेसडर बनाया है।

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और विधानसभा के चुनावों के दौरान उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए 2-सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में पूर्व राजस्व सेवा अधिकारी और महानिदेशक (अन्वेषण) हरीश कुमार और महासचिव तथा महानिदेशक (व्यय) उमेश सिन्हा शामिल होंगे।

डॉ. नीना मल्होत्रा को सैन मैरिनो गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

सुशील कुमार सिंघल को सोलोमन द्वीप समूह में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए डॉ एमके श्रीधर की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय टीम गठित की है।

नीति आयोग ने शहरी शिक्षा नीति प्रणाली में सुधारों की शुरुआत करने के लिए एक 14-सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है। इस पैनल की अध्यक्षता नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार करेंगे। 

भारतवंशी वैवेल रामकलावन हिंद महासागर के द्वीपीय देश सेशेल्स के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।
रामकलावन के परदादा बिहार के परसौनी गांव के थे।

फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटेसी स्पोर्ट्स (FIFS) ने बिमल जुल्का को अपना अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है।

अल्फा कॉन्डे, गिनी के पदस्थ राष्ट्रपति और रैली ऑफ़ द गिनीयन पीपुल्स (रैसेमब्लमैंट डू पीपल गिनियन - आरपीजी) पार्टी के नेता ने 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल करके गिनी के राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल जीता है।
गिनी की राजधानी: कॉनाक्री

एमी कोनी बैरट अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की जज बन गई है।

फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी की हेड (नीतिगत प्रमुख) आंखी दास ने कंपनी छोड़ दी।

2020 के बोलिवियन आम चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद लुइस एर्से को बोलिविया के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।

HDFC बैंक के MD और CEO आदित्य पुरी रिटायर हो गए है।

अनियमितताओं के आरोपों के कारण शिक्षा मंत्रालय की सिफारिश पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर योगेश त्यागी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बतौर विजिटर मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कुलपति के पद से हटा दिया।

यशवर्धन कुमार सिन्हा को नया मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है।

केके शर्मा को जम्मू-कश्मीर का पहला राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शर्मा को शपथ दिलाई।

हरप्रीत सिंह एलाइंस एयर की सीईओ बनी है।
वो देश में किसी एयरलाइन कंपनी की सीईओ बनने वाली पहली महिला बनी है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments