आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित दिवस नवंबर 2020

 चर्चित दिवस नवंबर 2020, चर्चित दिवस 2020


चर्चित दिवस नवंबर 2020

प्रतिवर्ष 1 नवंबर को विश्व शाकाहारी दिवस (world vegan day) मनाया जाता है।
• शाकाहारी शब्द डोनाल्ड वाटसन द्वारा दिया गया, जिसे Vegetarian शब्द से लिया गया है।

पत्रकारों के खिलाफ अपराधों की समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 2 नवंबर को international Day to end impunity for crimes against journalists अर्थात पत्रकारों के खिलाफ अपराधों के लिए दंड मुक्ति समाप्त करने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
2020 का विषय: 'पत्रकारों की रक्षा करो, सत्य की रक्षा करो' (Protect Journalists, Protect the Truth) 
2 नवंबर, 2013 को माली में दो फ्रांसीसी पत्रकारों की हत्या के स्मरण में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 नवंबर को इस दिवस को मनाने की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार पिछले चौदह वर्षों (2006-2019) में समाचारों की रिपोर्टिंग करने और जनता तक सूचना पहुंचाने के दौरान करीब 1,200 पत्रकार मारे गए।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह
केंद्रीय सतर्कता आयोग ने नागरिकों में भ्रष्टाचार को लेकर  जागरूकता प्रसार तथा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के लिए 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया।
भ्रष्टाचार का रूप :- भ्रष्टाचार का आशय केवल रिश्वतखोरी या गबन करने से ही नहीं है। इसका दायरा विस्तृत है। झूठ बोलना, नकल करना, टैक्स चोरी, झूठा मुकदमा, मौलिक कर्तव्यों का पालन न करना और पैसे लेकर वोट करना आदि भ्रष्टाचार के ही विविध रूप है।
व्यक्ति का अनैतिक और अनुचित आचरण भी भ्रष्टाचार है।
भ्रष्ट लोग लकड़ी में लगे उस दीमक की तरह है, जो समाज को अंदर से खोखला कर रहे हैं। इस विकृत प्रवृत्ति के कारण केंद्र और राज्य सरकारों की अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतरने से पहले ही दम तोड़ देती है।
भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार की पहल 
• भ्रष्टाचार रोकथाम (संशोधन) विधायक 2018
• व्हिसल ब्लोअर संरक्षण अधिनियम 2014 
भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तथा इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों के संरक्षण के लिए सरकार की अच्छी पहल है।
देश के नागरिकों का अपने कार्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहने का संकल्प ही देश को भ्रष्टाचार मुक्त बना सकता है।

गंगा उत्सव 2020
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने जल शक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर 2 नवंबर से 4 नवंबर 2020 तक वर्चुली गंगा उत्सव आयोजित किया।
गौरतलब है कि 4 नवंबर 2008 को गंगा को राष्ट्रीय नदी का दर्जा दिया गया।
चाचा चौधरी नमामि गंगे परियोजना के ब्रांड एंबेसडर बने है।

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस - 5 नवंबर
2020 का अभियान: 'सेंडाई सात अभियान' लक्ष्य को बढ़ावा (Promotes Sendai Seven Campaign target) 
2020 का विश्व सुनामी जागरूकता दिवस राष्ट्रीय और सामुदायिक स्तर के विकास, आपदाओं से अधिक जीवन बचाने के लिए स्थानीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण रणनीति को प्रोत्साहित करता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2015 में हर साल 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में घोषित किया था

युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण दोहन रोकथाम हेतु अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस
हर साल 6 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युद्ध और सशस्‍त्र संघर्ष में पर्यावरण के दोहन को रोकने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 नवंबर 2001 को प्रत्येक वर्ष के 6 नवंबर को युद्ध और सशस्‍त्र संघर्ष में पर्यावरण के दोहन को रोकने के अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया था।
International Day for Preventing the Exploitation of the Environment in War and Armed Conflict.

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस
प्रतिवर्ष 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है, ताकि कैंसर के लक्षण और उपचार के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके।
• यह दिवस पहली बार 2014 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन द्वारा घोषित किया गया था।
यह दिन वैज्ञानिक मैरी क्यूरी की जयंती का दिन है, जो भौतिकी में 1903 के नोबेल पुरस्कार की विजेता हैं।
विश्व कैंसर दिवस: 4 फरवरी
• द ग्लोबल बर्डन ऑफ़ डिजीज (1990-2016) के अनुसार भारत में महिलाओं में सबसे ज्यादा स्तन कैंसर के मामले सामने आए है।
कारण - देर से शादी होना, गर्भधारण में देरी, स्तनपान काम करवाना, बढता तनाव, खराब जीवनशैली और मोटापा।
• मिजोरम के आइजोल जिले में देश में सबसे ज्यादा कैंसर के मामले सामने आए है।
• भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) किए कालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में अगले 5 वर्षों में कैंसर के मामलों की संख्या में 12% की वृद्धि हो सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस
हर साल 8 नवंबर को विश्व स्तर पर International Day of Radiology यानि अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस मनाया जाता है।
वर्ष 2020 का अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस सभी सक्रिय पेशेवरों को समर्पित है, जिन्होंने COVID-19 रोगियों के निदान और उपचार के लिए आवश्यक भूमिका निभाई है। 
2020 का आदर्श वाक्य:- Radiologists and radiographers supporting patients during COVID-19.
विश्व रेडियोलॉजी दिवस पहली बार वर्ष 2012 में मनाया गया था।

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस
भारत में 9 नवंबर को "राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस" मनाया जाता है, जिसे विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 (Legal Services Authorities Act 1987) को लागू करने के लिए मनाया जाता है।
कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 को 11 अक्टूबर 1987 को लागू किया गया था, जबकि अधिनियम 9 नवंबर 1995 को प्रभावी हुआ था। इस दिन की शुरुआत भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1995 में की गई थी।

विश्व शहरीकरण दिवस (World Urbanism Day)
8 नवंबर को विश्व स्तर पर विश्व शहरीकरण दिवस मनाया जाता है।
इसे "वर्ल्ड टाउन प्लानिंग डे" के रूप में भी जाना जाता है। 

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस 10 नवंबर
2020 का विषय: 'वैश्विक महामारी से निपटने हेतु और समाज के लिए विज्ञान' (Science for and with Society in dealing with the global pandemic)  
यह दिवस समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका और उभरते वैज्ञानिक मुद्दों पर बहस में व्यापक जनता को शामिल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है। यह दिवस 2001 में यूनेस्को द्वारा घोषित किया गया था और पहली बार 10 नवंबर 2002 को दुनिया भर में मनाया गया था।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन पर प्रतिवर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पहला राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2008 में मनाया गया।

विश्व निमोनिया दिवस 12 नवंबर  
2020 का विषय:- 'एवरी ब्रीथ काउंट्स' (Every breath counts)  
विश्व स्वस्थ्य संगठन के अनुसार अकेले निमोनिया से हर साल लगभग 8,00,000 से अधिक बच्चों की मौत होती है, जो 5 साल से कम उम्र के बच्चों की सभी मौतों का 15% है। यह बच्चों में मृत्यु का सबसे बड़ा संक्रामक कारण है।

लोक सेवा प्रसारण दिवस
हर साल 12 नवंबर को लोक सेवा प्रसारण (Public Service Broadcasting Day) दिवस मनाया जाता है। यह दिन प्रत्येक वर्ष 1947 में महात्मा गांधी के नई दिल्ली के आकाशवाणी  स्टूडियो में आने की याद में मनाया जाता है। 
यह दिन 2000 में लोक सेवा प्रसारण दिवस या (जन प्रसार दिवस) के रूप में घोषित किया गया था। 

हर साल 13 नवंबर को विश्व दयालुता दिवस (वर्ल्ड काइंडनेस डे) मनाया जाता है। 
विश्व दयालुता मूवमेंट द्वारा 1998 में पहली बार विश्व दयालुता दिवस मनाया गया था। 
2020 का विषय: The World We Make – Inspire Kindness.

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
साल 2016 से हर साल आयुष मंत्रालय द्वारा धन्वंतरि जयंती के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 5 वां आयुर्वेद दिवस 13 नवंबर, 2020 को मनाया गया। इस वर्ष का 'आयुर्वेद दिवस' COVID-19 महामारी के प्रबंधन में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित है।    

विश्व मधुमेह दिवस 14 नवंबर  
2020 का विषय: 'नर्स और मधुमेह' (The Nurse and Diabetes)  
वैश्विक रूप से, वर्ष 1980 में 108 मिलियन की तुलना में 2014 में अनुमानित रूप से 422 मिलियन वयस्क मधुमेह से ग्रसित थे। इस वर्ष के अभियान का उद्देश्य मधुमेह के शिकार लोगों के समर्थन में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
महासभा ने वर्ष 2007 में 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस के रूप में मनाने के प्रस्ताव को अपनाया था।

सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों की याद का विश्व दिवस
हर साल नवंबर महीने के तीसरे रविवार को सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों की याद में विश्व दिवस मनाया जाता है। 2020 में, सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों की याद में विश्व दिवस 15 नवंबर 2020 को मनाया गया है।
2020 का विषय “First Responders” है।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर  
इसका आयोजन स्वतंत्र और उत्तरदायी प्रेस के प्रतीक के रूप में हर साल 16 नवम्बर को किया जाता है। इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद ने कार्य करना शुरू किया। 

अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस 16 नवंबर  
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1996 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी। 
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र असहिष्णुता वर्ष घोषित किया गया था।
1995 में सहिष्णुता के लिए संयुक्त राष्ट्र वर्ष और महात्मा गांधी के जन्म की 125 वीं वर्षगांठ के अवसर पर, UNESCO ने सहिष्णुता और अहिंसा के प्रचार के लिए यूनेस्को- मदनजीत सिंह पुरस्कार स्थापित किया।
 प्रत्येक दो साल में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस
भारत में हर साल 18 नवंबर को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस (National Naturopathy Day) मनाया जाता है। इसे निसर्ग-चिकित्सा पद्धति भी कहा जाता हैं। यह दिन की घोषणा आयुष मंत्रालय (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी), भारत सरकार द्वारा 18 नवंबर 2018 में की गई थी।

भारत में हर साल 17 नवंबर को मिर्गी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के रूप में मनाया जाता है। नवंबर का महीना ‘राष्ट्रीय मिर्गी जागरूकता माह’ के रूप में मनाया जाता है। 

19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) मनाया जाता है। 
यह वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने और सतत विकास लक्ष्य 6: water and sanitation for all by 2030 यानि 2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता को मुहैया कराने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
2020 का विषय: 'स्थायी स्वच्छता और जलवायु परिवर्तन' (Sustainable sanitation and climate change)  

विश्व दर्शन दिवस
हर साल नवंबर महीने के तीसरे गुरुवार को विश्व दर्शन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व दर्शन दिवस 19 नवंबर 2020 को मनाया जा रहा है।
विश्व दर्शन दिवस वर्ष 2002 में यूनेस्को द्वारा शुरू किया गया था, ताकि मानवता के समक्ष आने वाली चुनौतियों का अधिक प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सके। 2005 में यूनेस्को महासम्मेलन ने घोषणा की कि नवंबर के हर तीसरे गुरुवार को विश्व दर्शन दिवस मनाया जाएगा।

विश्व सीओपीडी दिवस
हर साल नवंबर महीने के तीसरे बुधवार को वर्ल्ड COPD (chronic obstructive pulmonary disease) डे के रूप में मनाया जाता है ताकिCOPD यानि फेफड़े से संबंधित रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। 
इस वर्ष विश्व सीओपीडी दिवस 18 नवंबर 2020 को मनाया गया।

प्रतिवर्ष 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है।
नेशनल हेल्थ प्रोफाइल की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015 में 91,500 से ज्यादा पुरुषों ने खुदकुशी की थी।
यह आंकड़ा खुदकुशी करने वालों के कुल आंकड़े का 68% से भी ज्यादा है जबकि खुदकुशी करने वाली महिलाओं का आंकड़ा 31.5 % है।

हर साल 20 नवंबर को विश्व स्तर पर विश्व बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसी दिन 1959 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों को अपनाने की घोषणा की थी।

प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर को अफ्रीका औद्योगिकीकरण दिवस (Africa Industrialization Day) के रूप में मनाया जाता है।
वर्ष 2020 की थीम: Inclusive and sustainable industrialisation in the AfCFTA era.

प्रत्येक वर्ष 21 नवंबर को दुनिया भर में विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
21 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1996 में पहला विश्व टेलीविजन फोरम आयोजित किया गया था।
महासभा द्वारा दिसंबर 1996 में विश्व टेलीविजन दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई।

राष्‍ट्रीय नवजात शिशु सप्‍ताह 15 नवम्बर से 21 नवम्बर  
2020 का विषय: ‘अस्पतालों सहित सभी स्थानों में प्रत्येक नवजात शिशु को गुणवत्ता, समता और सम्मान दिलाना’।  नमूना पंजीकरण प्रणाली- 2018 और संयुक्त राष्ट्र के बाल मृत्युदर संबंधी अनुमान समूह के अनुसार भारत में नवजात शिशुओं की मृत्युदर जीवित जन्म लेने वाले प्रति 1000 शिशुओं पर 23 है।

हर साल 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है।

देश भर में 16 से 22 नवंबर 2020 तक 59 वां राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह मनाया गया।
2020 का विषय:- Pharmacists: Frontline Health Professionals. 

विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह 18 नवम्बर से 24 नवम्बर  
2020 का विषय: 'एंटी माइक्रोबियल को संरक्षित करने के लिए संगठित' (United to preserve anti-microbial)  उद्देश्य:- वैश्विक रोगाणुरोधी प्रतिरोध (Anti-Microbial Resistance- AMR) के बारे में जागरूकता बढ़ाना और दवा-प्रतिरोधी संक्रमणों के आगे के उद्भव और प्रसार से बचने के लिए आम जनता, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और नीति निर्माताओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रोत्साहित करना। 
2020 का नारा 'रोगाणुरोधी: देखभाल के साथ संभाल' (Antimicrobials: handle with care) था।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) द्वारा 23 नवंबर से 27 नवंबर 2020 के दौरान विमानन सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 2020 मनाया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस
प्रतिवर्ष 25 नवंबर को महिलाओं पर होने वाले हिंसा को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है।
• 25 नवंबर 1960 को डोमिनिक शासक रैफेल टुजिलो की तानाशाही का कड़ा विरोध किए जाने पर उसके आदेश पर तीन बहनों की हत्या कर दी गई थी।
17 दिसंबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिन को महिलाओं के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय हिंसा उन्मूलन दिवस के रूप में मनाने के लिए निर्धारित किया गया।
• 2010 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संयुक्त राज्य महिला का गठन किया गया था। इसके आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में 15 से 19 आयु वर्ग की लगभग डेढ़ करोड़ किशोर लड़कियां जीवन में कभी न कभी यौन उत्पीड़न का शिकार होती है।

लचित दिवस पर लचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 नवंबर 2020 को 'लचित दिवस' पर लचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
लचित बोरफूकन (1622-1672) पूर्ववर्ती अहोम साम्राज्य में एक कमांडर था। उसे 1671 में सराईघाट की निर्णायक युद्ध में अपने नेतृत्व के लिए जाना जाता है, जिसने मुगल सेना द्वारा असम पर कब्जा करने का प्रयास विफल कर दिया था। 
सराईघाट की लड़ाई गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर लड़ी गई थी। लचित बोरोफूकन की वीरता और सराईघाट की लड़ाई में असम की सेना की याद में प्रत्येक वर्ष 24 नवंबर को असम में 'लचित दिवस' मनाया जाता है। 
1999 से नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) अपने सर्वश्रेष्ठ कैडेट को ‘लचित बोरोफूकन स्वर्ण पदक’ से सम्मानित कर रही है।

गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस
हर साल 24 नवंबर को सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर के बलिदान की याद में शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
गुरु तेग बहादुर ने औरंगजेब के शासन के दौरान इस्लाम में गैर-मुस्लिमों के जबरन धर्मांतरण का विरोध किया था। दिल्ली में मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर 24 नवंबर 1675 को उनकी सार्वजनिक रूप से हत्या कर दी गई थी।

विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस 26 नवंबर
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 26 नवंबर को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा आयोजित किया जाता है।

भारत में साल 2014 से भारत के श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती (जिन्हें मिल्कमैन भी कहा जाता है) के जन्मदिन 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है।

संविधान दिवस 26 नवंबर
26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान के अंतिम प्रारूप को स्वीकार किया गया। 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया।
2015 से प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
• जनवरी 2020 तक भारतीय संविधान में 4 संशोधन हो चुके हैं।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने 26 नवंबर, 2020 को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों से संबंधित लेखों के ई-संकलन का अनावरण किया।

प्रत्येक वर्ष 27 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय अंग दान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
वर्ष 2020 में 11 वां राष्ट्रीय अंग दान दिवस मनाया गया।  
इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में देश के पहले अंगदाता स्मारक का वर्चुली उद्घाटन किया।

रासायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस
संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 2005 के बाद से हर साल 30 नवंबर को Day of Remembrance for all Victims of Chemical Warfare यानि रासायनिक युद्ध का शिकार हुए पीड़ितों की याद के दिन के रूप में मनाया जाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments