आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

पुरस्कार और सम्मान अक्टूबर 2020

Awards and honours

पुरस्कार और सम्मान अक्टूबर 2020

राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड 2020
1 अक्टूबर, 2020 को द राइट लाइवलीहुड फाउंडेशन द्वारा राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड 2020 की घोषणा की गई।
इस वर्ष 4 व्यक्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
ईरान की नसरीन सोतौडेह को ‘ईरान में राजनीतिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने हेतु निडर सक्रियता के लिए'।
संयुक्त राज्य अमेरिका के ब्रायन स्टीवेंसन को ‘अमेरिका के आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार और नस्लीय सुलह को आगे बढ़ाने के उनके प्रेरक प्रयास के लिए’।
निकारागुआ की लोट्टी कनिंघम रेन को ‘स्वदेशी भूमि और समुदायों को शोषण और दुर्दशा से बचाने के लिए उनके समर्पण के लिए’।
बेलारूस के एलेस बालियात्स्की और एनजीओ वियासना को ‘बेलारूस में लोकतंत्र और मानव अधिकारों की स्थापना के लिए उनके दृढ़ संघर्ष के लिए’
राइट लाइवलीहुड अवार्ड 1980 में 'वैश्विक समस्याओं को सुलझाने वाले साहसी लोगों के सम्मान और समर्थन' के लिए स्थापित किया गया था। इसे व्यापक रूप से 'वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार' के रूप में जाना जाता है।

स्वच्छ भारत पुरस्कार 2020
जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 2 अक्टूबर, 2020 को स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ के छह वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया।
• केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जल राज्य मंत्री, रतन लाल कटारिया ने विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों राज्यों, जिलों, ब्लॉकों, जीपी को स्वच्छ भारत 2020 पुरस्कारों से सम्मानित किया।

स्वच्छ भारत 2020 पुरस्कारों को तीन श्रेणियों के अंतर्गत प्रदान किया गया - 
स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय (SSSS) अभियान
सामुदायिक शौचालय अभियान (SSA)
गंदगी मुक्त भारत अभियान (GMB)

स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय (SSSS) अभियान
सर्वश्रेष्ठ राज्य: गुजरात
सर्वश्रेष्ठ जिला: तिरुनेलवेली, तमिलनाडु
सर्वश्रेष्ठ  ब्लॉक: खाचरौद, उज्जैन, मध्य प्रदेश
सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत: चिन्नौर, सलेम, तमिलनाडु 
यह अभियान 1 नवंबर, 2019 से 30 अप्रैल, 2020 तक चलाया गया।

सामुदायिक शिक्षा अभियान (SSA)
सर्वश्रेष्ठ राज्य: उत्तर प्रदेश  (गरीब कल्याण रोजगार अभियान- जीकेआरए)  और गुजरात (गैर-जीकेआरए) 
सर्वश्रेष्ठ जिला: प्रयागराज (GKRA) और बरेली (गैर-GKRA)
सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत: बोरीगाँव, बोंगाईगाँव, असम
यह अभियान 15 जून से 15 सितंबर, 2020 तक चलाया गया।

गंदगी मुक्त भारत अभियान (GMB)
सर्वश्रेष्ठ राज्य: तेलंगाना और हरियाणा
सर्वश्रेष्ठ जिला: मोगा, पंजाब
तेलंगाना को अधिकतम श्रमदान भागीदारी के लिए शीर्ष पुरस्कार, वहीं हरियाणा को अधिकतम ओडीएफ प्लस गांव घोषित करने के लिए प्रथम पुरस्कार।
पंजाब के मोगा जिला को दीवार पर चित्रों के माध्यम से अधिकतम आईईसी (सूचना और शिक्षा) संदेशों को प्रसारित करने के लिए प्रथम पुरस्कार।
गौरतलब है कि 8 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सप्ताह भर का गंदगी मुक्त भारत अभियान चलाया गया।

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2020
रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों के पहले संस्करण के परिणाम 6 अक्टूबर, 2020 को नई दिल्ली में जारी किए।
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों की शुरूआत की है।
पहले संस्करण के लिए 12 क्षेत्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। ये 12 क्षेत्र हैं- कृषि, शिक्षा, उद्यम प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, वित्त, खाद्य, स्वास्थ्य, उद्योग 4.0, अंतरिक्ष, सुरक्षा, पर्यटन और शहरी सेवाएं।
कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप इंडिया शोकेस और स्टार्टअप्स के प्रमाणपत्र हेतु 'ब्लॉकचेन-आधारित प्रमाणपत्र सत्यापन प्रणाली' भी लॉन्च की गई।
स्टार्टअप इंडिया शोकेस, स्टार्टअप इंडिया पोर्टल का हिस्सा है।

अर्थशॉट पुरस्कार
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो ने 8 अक्टूबर, 2020 को एक नया 50 मिलियन पाउंड का 'अर्थशॉट पुरस्कार' (Earthshot Prize) लॉन्च किया।
उद्देश्य: दुनिया की कुछ सबसे अधिक दबाव वाली पर्यावरणीय चुनौतियों के लिए सबसे नवीन समाधानों का वित्तपोषण करना।
प्रत्येक 1 मिलियन पाउंड के पांच पुरस्कार अगले 10 वर्षों के लिए प्रत्येक वर्ष प्रदान किए जाएंगे, जो 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी पर्यावरणीय समस्याओं के लिए लगभग 50 समाधान प्रदान करेगा।
यह पुरस्कार पांच अर्थशॉट्स’ (Earthshot) चुनौतियों पर केंद्रित है- प्रकृति की रक्षा एवं पुनर्स्थापना;
स्वच्छ वायु; महासागरों को पुनर्जीवित करना; अपशिष्ट मुक्त दुनिया का निर्माण तथा जलवायु को ठीक करना।

यूनिसेफ ने लोकसभा और राज्यसभा के 9 सदस्यों को भारत में बाल अधिकारों की हिमायत करने में संसद में निभाई गई उनकी भूमिका को लेकर पार्लियामेंटेरियंस ग्रुप फॉर चिल्ड्रेन पुरस्कार से सम्मानित किया है।
16 वीं लोकसभा के निम्नलिखित सदस्यों को पुरस्कृत किया गया है -
• अरविंद सावंत (मुंबई)
• हीना गावित (नंदूरबार, महाराष्ट्र)
• जुगल किशोर शर्मा (जम्मू)
17 वीं लोकसभा के निम्नलिखित सदस्यों को पुरस्कृत किया गया है -
• जसकौर मीणा (दौसा, राजस्थान)
• कुलदीप राव शर्मा (अंडमान निकोबार)
• सुधाकर श्रांगरे (लातूर, महाराष्ट्र)
राज्यसभा के निम्नलिखित सदस्यों को पुरस्कृत किया गया है -
• झरना दास बैद्य (त्रिपुरा)
• केके रागेश (केरल)
• संजय सिंह (दिल्ली)

प्राणि मित्र पुरस्कार 2020
5 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर की अध्यक्षता में एक विशेष ऑनलाइन समारोह में प्राणि मित्र पुरस्कार 2020 के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
पुरस्कार चार श्रेणियों में दिए गए। उत्कृष्ट निदेशक / क्यूरेटर, उत्कृष्ट पशु चिकित्सक, उत्कृष्ट जीवविज्ञानी / शिक्षाविद, और उत्कृष्ट पशु रक्षक।

सैंड्रा नीस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
9 अक्टूबर, 2020 को भारतीय मूल के परोपकारी हरीश कोटेचा को बेघर बच्चों और युवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए अमेरिका में उनके काम की मान्यता में प्रतिष्ठित 'सैंड्रा नीस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया है।
हरीश कोटेचा अमेरिका में ‘हिंदू चैरिटीज फॉर अमेरिका’ के संस्थापक और अध्यक्ष है।
सैंड्रा नीस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड उन लोगों को हर साल दिया जाता है, जिन्होंने अथक परिश्रम करके बच्चों के लिए सुरक्षा और आश्रय सुनिश्चित करने के लिए काम किया हो।

हाल ही फ्रांस में कट्टरपंथियों के हाथों मारे गए स्कूल शिक्षक सैमुअल पैटी को मरणोपरांत फ्रांस का सर्वोच्च पुरस्कार लीजन डे ऑनर प्रदान किया गया है।

सस्त्र रामानुजन पुरस्कार 2020
वर्ष 2020 का प्रतिष्ठित सस्त्र रामानुजन पुरस्कार प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, यूएसए और हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ जेरूशलम, इस्राइल के शाई एव्रा (Shai Evra) को प्रदान किया जाएगा।
यह पुरस्कार तमिलनाडु के कुंभकोणम स्थित, सस्त्र विश्वविद्यालय द्वारा विश्वभर के उस गणितज्ञ को प्रदान किया जाता है, जिसकी उम्र 32 वर्ष से कम हो।
प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी।
यह पुरस्कार ‘22 दिसंबर’ को श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस पर प्रदान किया जाता है।

एशियाई फिल्म पुरस्कार अकादमी द्वारा 14 वें एशियाई फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। 14 वें एशियाई फिल्म पुरस्कारों में भारतीय फिल्म गली बॉय को बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का पुरस्कार दिया गया। यह अवार्ड कर्स काले और द सालवेज ऑडियो कलेक्टिव को दिया गया। गली बॉय का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments