आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 8 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 7 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स

 November 2020 current affairs




7 November 2020 Current Affairs

भारत-इटली वर्चुअल शिखर सम्मेलन
पीएम नरेंद्र मोदी और इटली के पीएम गुईसपे कोंटे के बीच 6 नवंबर 2020 को एक वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।
दोनों पक्षों ने जी-20 में एक-दूसरे के साथ मिलकर मजबूती के साथ काम करने पर सहमति जताई। 
इटली दिसंबर 2021 में जी-20 देशों की अध्यक्षता करेगा, जबकि 2022 में भारत जी-20 की अध्यक्षता करेगा। 
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में अनुमोदन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद इटली के शामिल होने के फैसले का भी स्वागत किया। 
दोनों देशों ने इस मौके पर ऊर्जा, मत्स्य, जहाज निर्माण, डिजाइन आदि क्षेत्रों में 15 आपसी सहमति पत्र और समझौते किए। 
• इटली भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते पर हो रही बातचीत में अपनी तरफ से सहयोग करेगा, ताकि समझौता जल्दी से जल्दी पूरा हो सके।
इटली वर्तमान में यूरोपीय संघ में भारत का पांचवा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, और 2019 में द्विपक्षीय व्यापार 9.52 बिलियन यूरो था।
• हर वर्ष दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक आयोजित की जाएगी।
• आर्थिक सहयोग पर संयुक्त आयोग का गठन किया जाएगा।
• 2021 से 2024 तक के लिए द्विपक्षीय रिश्तों का 4 वर्षों का एजेंडा बना लिया गया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहली बार महिला खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (केंद्रीय अनुबंध) देगा।

6 नवंबर को मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को निर्विरोध हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया। वे मोहम्मद मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे।

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस
प्रतिवर्ष 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है, ताकि कैंसर के लक्षण और उपचार के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके।
• यह दिवस पहली बार 2014 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन द्वारा घोषित किया गया था।
यह दिन वैज्ञानिक मैरी क्यूरी की जयंती का दिन है, जो भौतिकी में 1903 के नोबेल पुरस्कार की विजेता हैं।
विश्व कैंसर दिवस: 4 फरवरी
• द ग्लोबल बर्डन ऑफ़ डिजीज (1990-2016) के अनुसार भारत में महिलाओं में सबसे ज्यादा स्तन कैंसर के मामले सामने आए है।
कारण - देर से शादी होना, गर्भधारण में देरी, स्तनपान काम करवाना, बढता तनाव, खराब जीवनशैली और मोटापा।
• मिजोरम के आइजोल जिले में देश में सबसे ज्यादा कैंसर के मामले सामने आए है।
• भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) किए कालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में अगले 5 वर्षों में कैंसर के मामलों की संख्या में 12% की वृद्धि हो सकती है।

सीबीआई के लिए सहमति
सीबीआई दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम (डीपीएसईए) द्वारा गठित है।
सीबीआई का मूल अधिकार क्षेत्र दिल्ली तक ही सीमित है।
सीबीआई को राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार में जांच करने के लिए उसकी अनुमति की आवश्यकता होती है परंतु अन्य एजेंसियों जैसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकार क्षेत्र में पूरा देश आता है।

सीबीआई द्वारा जांच के लिए दो प्रकार की सहमति होती है -
1. सामान्य सहमति
2. विशेष अनुमति
• जब कोई राज है मामले की जांच के लिए सीबीआई को सामान्य सहमति देता है तो एजेंसी कार बार जांच के लिए अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होती है हालांकि जब सामान्य सहमति वापस ले ली जाती है, तो सीबीआई को हर मामले के लिए सहमति लेनी होती है।
• यदि विशिष्ट सहमति नहीं दी जाती है, तो सीबीआई अधिकारियों द्वारा राज्य में प्रवेश करने पर पुलिसकर्मियों को उपलब्ध नहीं कराया जाता है। ऐसे में सीबीआई को निर्बाध जांच में बाधा आती है।

मतुआ समुदाय
यह समुदाय प्रमुख रूप से बंगाल में निवास करता है।
मतुआ समुदाय के लोग हिंदू शरणार्थी के तौर पर बांग्लादेश से यहां आए थे।
1812 में ढाका बांग्लादेश में जन्मे हरिचंद ठाकुर ने शव जलाने जैसे काम करने वाले समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए जन आंदोलन शुरू किया था और मतुआ समुदाय की स्थापना की।
यह समुदाय पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) मूल का है।
• इस समुदाय के लोगों को बंगाल में वोटिंग अधिकार मिल गया है परंतु देश की नागरिकता से वंचित है।
• देश में समुदाय के 8 करोड लोग हैं, जिसमें से 3 करोड़ बंगाल में निवास करते है।

बिपिन चंद्र पाल
स्वतंत्रता सेनानी लेखक और सामाज सुधारक बिपिन चंद्र पाल का जन्म अविभाजित भारत के सिलहट जिले (वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ था।
1886 में कांग्रेस में शामिल हो गए। क्रांतिकारी पत्रिका बंदे मातरम की स्थापना की।
बाद में इंग्लैंड चले गए और इंडिया हाउस से जुड़े जहां स्वराज पत्रिका का प्रकाशन किया।
लाल-बाल-पाल की त्रिमूर्ति में से एक थे।

ओडिशा के पारादीप तट पर दो दिनों तक चलने वाला संयुक्त तटीय सुरक्षा अभ्यास "सागर कवच" आरंभ हो गया है। अभ्यास ओडिशा राज्य और पश्चिम बंगाल सरकारों के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।

OPEC-भारत संवाद
OPEC-भारत संवाद की चौथी उच्च स्तरीय बैठक की मेजबानी ओपेक सचिवालय द्वारा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता OPEC के महासचिव मोहम्मद सानूसी बरकिंडो और भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और इस्पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India-SEBI) ने  म्यूचुअल फंड कंपनियों में विदेशी निवेश की वर्तमान निवेश सीमा को बढ़ा दिया है। इसके बाद म्यूचुअल फंड विदेशी निवेश में अधिकतम यूएस 7 बिलियन डॉलर की कुल सीमा के भीतर 600 मिलियन डॉलर प्रति म्यूचुअल फंड के अधीन कर सकते हैं, जो सीमा इससे पहले 300 मिलियन अमरीकी डालर थी।


8 November 2020 Current Affairs

यशवर्धन कुमार सिन्हा 7 नवंबर को मुख्य सूचना आयुक्त बन गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई।
सूचना आयुक्त की नियुक्ति 5 वर्ष के लिए या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक के लिए की जाती है।
• सिन्हा के साथ तीन नए सूचना आयुक्त भी बने है -
पत्रकार उदय माहुरकर, हीरालाल सामारिया और सरोज पुन्हानी
• गौरतलब है कि कुल 10 सूचना आयुक्त बन सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन स्त्रोतों को चार भागों में बांटा गया है। इनमें ऊर्जा, कृषि, उद्योग और अपशिष्ट शामिल है। इनमें से तीन चौथाई उत्सर्जन (73.2%) के लिए ऊर्जा की खपत  जिम्मेदार है।

यूएई में इस्लामी निजी कानूनों में बदलाव
• 21 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए शराब पीने, बेचने और रखने पर दंड की व्यवस्था खत्म कर दी गई है।
• गैर-शादीशुदा जोड़ों को साथ में रहने की इजाजत दी गई है।
• झूठी शान के लिए हत्या का अपराधीकरण कर दिया है।

न्यूजीलैंड सरकार में मंत्री भारतीय मूल की प्रियंका राधाकृष्णन ने संसद में मलयालम भाषा में भाषण दिया है। वह ऐसी पहली भारतीय महिला बन गई है।

भारतीय राजनयिक विदिशा मैत्रा को प्रशासनिक एवं बजट संबंधी प्रश्न (एसीएबीक्यू) पर शब्द राष्ट्र के सलाहकार समिति में सदस्य चुना गया है। यह महासभा का एक आनुषंगिक अंग है।

पृथ्वी निगरानी उपग्रह ‘EOS- 1’
इसरो द्वारा 7 नवंबर को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अंतरिक्ष यान PSLV C49 के जरिए एक साथ 10 उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किए गए। 
इनमें भारत का EOS-1 सेटेलाइट भी शामिल है, जो हर मौसम में धरती पर नजर रख सकेगा।
अन्य नौ सेटेलाइट दूसरे देशों के है।
इसरो का यह 51वां मिशन था।
• यह साल का पहला और कोरोनाकाल में भी पहला लॉन्चिंग सेटेलाइट है।

ईओएस-1
यह 600 किग्रा एक रडार इमेजिंग सेटेलाइट (RISAT रीसैट) है। इसे रीसैट-2बीआर2 भी कहा जाता है।
यह खराब मौसम में भी दिन और रात में तस्वीरें ले सकता है।
इससे आसमान से देश की सीमाओं पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
यह पिछले साल लांच किए गए रीसैट-2बी और रीसैट-2बीआर1 के साथ काम करेगा।
रीसैट-2बीआर1 11 दिसंबर 2019 को लांच किया गया था।

सेटेलाइट नामकरण की नई प्रणाली
इसरो की नई सेटेलाइट नामकरण प्रणाली में सेटेलाइट का नाम उसके उद्देश्य के अनुरूप होगा। जैसे -
कार्टोसैट सीरीज के सेटेलाइट भूमि की आकृति और मानचित्र के लिए।
ओशनसैट सेटेलाइट समुंदर की निगरानी के लिए।
ईओएस श्रंखला के सेटेलाइट पृथ्वी पर नजर रखने के लिए।

बॉडी मास इंडेक्स (BMI) विश्लेषण 
5 नवंबर, 2020 को मेडिकल जर्नल 'द लांसेट' में 2019 के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के रुझानों के संबंध में 200 देशों के 34 से अधिक वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण प्रकाशित किया गया।  
बीएमआई को व्यक्ति के भार (किग्रा.) को उसकी लंबाई (मीटर) के वर्ग द्वारा विभाजित करके मापा जाता है। अर्थात बीएमआई = भार / (लंबाई2)  
विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देश 18.5 से 24.9 तक 'सामान्य' बीएमआई रेंज, 25 या अधिक को 'अधिक वजन', और 30 या अधिक के बीएमआई को 'मोटापा' के रूप में परिभाषित करते हैं। 
वैश्विक विश्लेषण ने भारत को लड़कों के बॉडी मास इंडेक्स में 196वां तथा लड़कियों के बॉडी मास इंडेक्स में 198 वां स्थान प्रदान किया है। 
सामान्य बीएमआई 20 से 25 के मध्य होता है। भारत के 19 साल के लड़के और लड़कियों का बीएमआई 20.1 है तुलनात्मक रूप से चीन को लडकों के बीएमआई में 88वां तथा लड़कियों के बीएमआई में 119वां स्थान प्रदान किया गया गया है, इसके लड़कों का बीएमआई 23 और लड़कियों का बीएमआई 22.2 है।
भारतीय 19 वर्षीय बच्चों की औसत लंबाई लड़कों के लिए 166.5 सेमी. (रैंक- 180) और लड़कियों के लिए 155.2 सेमी. (रैंक-182) है। 
भारत उन देशों के समूह में क्रमशः नीचे से 'तीसरे' और 'पांचवें' स्थान पर है जहां 19 वर्षीय लड़कियों और लड़कों का बॉडी मास इंडेक्स कम है।

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल 
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (Broadcast Audience Research Council-BARC) ने अक्टूबर 2020 में अगले तीन महीनों के लिए सभी समाचार चैनलों के लिए रेटिंग को निलंबित करने की घोषणा की है।
इसका गठन वर्ष 2010 में किया गया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जुलाई 2015 में BARC को टेलीविजन रेटिंग के लिए पंजीकृत किया गया।

हरियाणा में पंचायत सदस्यों को ‘वापस बुलाने का अधिकार’ संबंधी विधेयक पारित 
हरियाणा में राज्य विधानसभा द्वारा 6 नवंबर, 2020 को पंचायत सदस्यों को ‘वापस बुलाने का अधिकार’ (Right to recall) संबंधित विधेयक ‘हरियाणा पंचायती राज (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020’ पारित किया गया।  
उद्देश्य:- पंचायत सदस्यों की मतदाताओं के प्रति जवाबदेही में वृद्धि करना।  
विधेयक में काम में विफल रहने वाले सरपंचों, ब्लाक समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटाने का अधिकार मतदाताओं को दिया गया है। 
इसके अंतर्गत, ग्रामीण निकायों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान किया गया है। तथा पिछड़े वर्गों में ‘अधिक वंचित वर्गों’ को 8% आरक्षण प्रदान किया गया है।  
पंचायती राज निकायों के सदस्यों व सरपंच को वापस बुलाने हेतु कार्यवाही शुरू करने के लिए वार्ड अथवा ग्राम सभा के 50% सदस्यों को लिखित में देना होगा। इसके पश्चात, एक गुप्त मतदान कराया जायेगा, जिसमें ग्राम सभा के दो-तिहाई सदस्यों द्वारा जन प्रतिनिधि के खिलाफ मतदान करने पर उन्हें पदमुक्त कर दिया जाएगा।

8 नवंबर, 2020 को ‘पु ल देशपांडे’ (Pu La Deshpande) के नाम से लोकप्रिय पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे की 101वीं जयंती गूगल डूडल के साथ मनाई गई।
पु ल देशपांडे (1919-2000) एक प्रसिद्ध मराठी लेखक और अभिनेता, पटकथा लेखक, संगीतकार, निर्देशक, वक्ता और परोपकारी थे। उन्हें 'हारमोनियम के गुरु' के रूप में जाना जाता था।


9 November 2020 Current Affairs

डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe biden) अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनेंगे। उन्होंने बहुमत के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट जुटा लिए है।
• 77 वर्षीय जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं।
• भारतवंशी कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनेगी।
डोनाल्ड ट्रंप फिर से निर्वाचित होने के प्रयास में चुनाव हारने वाले अमेरिका के 11वें राष्ट्रपति है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने और AAI द्वारा प्रबंधित और संचालित हवाई अड्डों पर सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए NTPC लिमिटेड की एक सहायक कंपनी NTPC विद्युत् व्यापार निगम (NVVN) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। 

आकाशगंगा में पहली बार ‘तीव्र रेडियो प्रस्फोट‘
जर्नल 'नेचर' के एक हालिया संस्करण में प्रकाशित नवीनतम अध्ययन के अनुसार खगोल वैज्ञानिकों ने हमारी आकशगंगा ‘मिल्कीवे’ में 'तीव्र रेडियो प्रस्फोट' (Fast Radio Bursts- FRB) के रूप में जानी जाने वाली रेडियो तरंगों की तीव्र स्पंदन का पता लगाया है।  
FRBs पहली बार 2007 में खोजे गए थे।  
FRBs वास्तव में एक दुर्लभ प्रकार के न्यूट्रॉन तारों द्वारा उत्पन्न होते हैं जिन्हें 'मैग्नेटर' के रूप में जाना जाता है। ब्रह्मांड में मैग्नेटर सबसे शक्तिशाली चुम्बकीय तारे हैं। उनके चुंबकीय क्षेत्र पृथ्वी की तुलना में 5,000 ट्रिलियन गुना अधिक शक्तिशाली हैं। 
दो रेडियो दूरबीन, एक संयुक्त राज्य अमेरिका में और दूसरा कनाडा में, ने 28 अप्रैल 2020 को एक FRB का पता लगाया। इसका नाम 'FRB 200428' रखा गया। 
FRB का स्रोत 'SGR 1935 + 2154' नामक मैग्नेटर है, जो पृथ्वी से लगभग 30,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। ये ‘मैग्नेटर’ आकाशगंगा के केंद्र में वल्पेकुला (Vulpecula) तारामंडल में स्थित है। 
वैज्ञानिकों के अनुसार इस मैग्नेटर द्वारा उत्पन्न एफआरबी इतना शक्तिशाली था, कि यह एक मिलीसेकंड में उतनी ही ऊर्जा उत्सर्जित करता था, जितना सूर्य 30 सेकंड में करता है।

जहाजरानी मंत्रालय का नाम बदला
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहाजरानी मंत्रालय का नाम बदलकर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय रखने की घोषणा की है। (Ministry of ports, shipping and waterways)

मोदी ने गुजरात में सूरत के हजीरा से भावनगर के घोघा के बीच रो-पैक्स फेरी सेवा का भी उद्घाटन किया है।

पर्पल फ्रॉग
जैव विविधता के प्रमुख केंद्र पश्चिमी घाट में पाए जाने वाले मेंढक की बेहद दुर्लभ प्रजाति महाबली को केरल का राजकीय उभयचर प्राणी घोषित किया जा सकता है।
इसे पर्पल फ्रॉग भी कहते हैं।
यह आईयूसीएन रेड लिस्ट यानी विलुप्तप्राय जीवों में शामिल है।

चंद्रमा के उल्कापिंड में मिला नया खनिज
यूरोपीय शोधकर्ताओं की एक टीम ने चंद्रमा के उल्कापिंड ओइड एलाइटिस 001 में डॉनविलहेलम्साइट नामक एक नए उच्च दबाव वाले खनिज की खोज की है।
यह खनिज पृथ्वी के मेंटल (आंतरिक भाग) के बारे में भी विस्तृत जानकारी दे सकता है।
• ओइड एलाइटिस 001 2014 में पश्चिमी सहारा में मिला था।

उल्का पिंड क्या है
आकाश में कभी-कभी एक ओर से दूसरी ओर तेज गति से जाते हुए जो पिंड दिखाई देते हैं, उन्हें उल्का कहते हैं। उल्काओं का जो अंश वायुमंडल में जलने से बचकर पृथ्वी तक पहुंचता है, उसे उल्कापिंड कहते हैं।
इनके अध्ययन से हमें यह पता चलता है, कि भूमंडलीय वातावरण में अंतरिक्ष से आए हुए पदार्थ पर क्या क्या प्रतिक्रिया होती है।

भारतीय मूल की 27 वर्षीय मारिया थट्टिल ने हाल ही में वर्चुअली आयोजित मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया प्रतियोगिता जीती है।

अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस
हर साल 8 नवंबर को विश्व स्तर पर International Day of Radiology यानि अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस मनाया जाता है।
वर्ष 2020 का अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस सभी सक्रिय पेशेवरों को समर्पित है, जिन्होंने COVID-19 रोगियों के निदान और उपचार के लिए आवश्यक भूमिका निभाई है। 
2020 का आदर्श वाक्य:- Radiologists and radiographers supporting patients during COVID-19.
विश्व रेडियोलॉजी दिवस पहली बार वर्ष 2012 में मनाया गया था।

केरल सरकार ने मछली पकड़ने वाले समुदाय की आजीविका में सुधार करने के लिए परिवर्तनम नामक एक पर्यावरणीय कार्यक्रम की शुरूआत की है। 

नीति आयोग की प्रमुख पहल अटल नवाचार मिशन (AIM) और रूस के  Sirius (Scientific International Research In Unique Terrestrial Station) ने मिलकर – ‘AIM–Sirius Innovation Programme 3.0’ लॉन्च किया है। यह भारत और रूसी स्कूली बच्चों के लिए 14-दिनों तक चलने वाले एक वर्चुली कार्यक्रम है।
यह पहली इंडो-रशियन द्विपक्षीय युवा इनोवेशन पहल है, जो दोनों देशों के लिए वेब और मोबाइल आधारित तकनीकी समाधान का विकास करना चाहती है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अरुणाचल प्रदेश में भारत की पहली सौर-आधारित एकीकृत बहु-ग्राम जल आपूर्ति परियोजना का शुभारंभ किया है। 

विद्या बालन की शॉर्ट फिल्म "नटखट" ने बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2020 के तीसरे संस्करण में शीर्ष पुरस्कार जीता है और 2021 ऑस्कर की रेस में शामिल हो गई है। 

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस
भारत में 9 नवंबर को "राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस" मनाया जाता है, जिसे विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 (Legal Services Authorities Act 1987) को लागू करने के लिए मनाया जाता है।
कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 को 11 अक्टूबर 1987 को लागू किया गया था, जबकि अधिनियम 9 नवंबर 1995 को प्रभावी हुआ था। इस दिन की शुरुआत भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1995 में की गई थी।

बॉलीवुड फिल्म निर्माता सुदर्शन रतन का COVID-19 के कारण निधन हो गया है। उन्हें माधुरी दीक्षित और शेखर सुमन द्वारा अभिनीत 1986 की फिल्म मानव हत्या के लिए जाना जाता था।

रूस के डेनियल मेडवेडेव ने टेनिस में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 5-7, 6-4, 6-1 से हराकर पेरिस मास्टर्स 2020 का खिताब जीता है।

पूर्व एसपीजी अधिकारी ससिंद्रन कल्लिंकेल द्वारा "Rasaathi: The Other Side of a Transgender" नामक एक उपन्यास लिखा गया है। रसाथी का अर्थ: - राजकुमारी

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज, माइकल होल्डिंग को मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) फाउंडेशन का नया संरक्षक नियुक्त किया गया है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की है कि 1 जनवरी, 2021 से पुराने वाहनों सहित सभी चार पहिया वाहनों के लिए FASTags अनिवार्य हो जाएगा।

विश्व शहरीकरण दिवस (World Urbanism Day)
8 नवंबर को विश्व स्तर पर विश्व शहरीकरण दिवस मनाया जाता है।
इसे "वर्ल्ड टाउन प्लानिंग डे" के रूप में भी जाना जाता है। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments