आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 2 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 1 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स

 
November 2020 current affairs




1 November 2020 Current Affairs

30 अक्टूबर को जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्मों में पहले जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले स्कॉटलैंड के दिग्गज फिल्म अभिनेता सीन कॉनेरी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट से जोड़ने वाली सी-प्लेन सेवा का उद्घाटन किया।

क्या है सी-प्लेन
ऐसे विमान जो छोटे जल निकायों व छोटी हवाई पट्टी से उड़ान भरने व लैंडिंग करने में सक्षम होते हैं, सी-प्लेन कहलाते हैं।
• सी-प्लेन के विकास का श्रेय ऑस्ट्रेलिया के विल्हेम क्रेस को जाता है, जिन्होंने 1898 में 30 हॉर्स पावर डायमलर इंजन वाला विमान बनाया।
• 28 मार्च 1910 को पहली बार फ्रांस के हेनरी फैब्रे ने पावर वाले सी-प्लेन को सफलतापूर्वक उड़ाया।
• सितंबर 1919 में ब्रिटिश कंपनी सुपरमरीन ने सी-प्लेन का परिचालन शुरू किया।
• द्वितीय विश्व युद्ध में सी-प्लेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
• 30 दिसंबर 2010 को अंडमान व निकोबार में व्यवसायिक रूप सी-प्लेन योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की गई।

राजस्थान में तीन कृषि संशोधन विधेयक
31 अक्टूबर को राजस्थान सरकार ने केंद्रीय कृषि कानूनों खिलाफ कानूनों के खिलाफ विधानसभा में तीन कृषि संशोधन विधेयक पेश किए।
• इन विधेयकों का उद्देश्य केंद्र द्वारा हाल ही में पारित कृषि कानूनों को निष्प्रभावी करना है।
• किसानों के उत्पीड़न पर कम से कम 3 साल की कैद और 5 लाख रूपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
1. कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020
2. कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार (राजस्थान संशोधन) विधायक 2020
3. आवश्यक वस्तु (विशेष उपबंध और राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020

निम्नलिखित विधेयक भी पेश किए है -
• मास्क अनिवार्य करने के लिए महामारी संशोधन विधेयक 2020
• सिविल प्रक्रिया संहिता राजस्थान संशोधन विधेयक 2020
• पशु चिकित्सा पशु विज्ञान संशोधन विधेयक

निरंजन आर्य, राजीव स्वरूप के स्थान पर राजस्थान के नए मुख्य सचिव बने है।
राजीव स्वरूप 31 अक्टूबर को रिटायर हो गए।
अन्य नियुक्तियां -
वीनू गुप्ता - अध्यक्ष, प्रदूषण नियंत्रण मंडल
डॉ सुबोध अग्रवाल - सीएमडी राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम
राजेश्वर सिंह - सीएमडी पथ परिवहन निगम
अखिल अरोड़ा - प्रमुख वित्त सचिव

अमेरिकी थिंक टैंक गुट्टमाकर इंस्टीट्यूट के अनुसार कोरोना महामारी के कारण इस साल के अंत तक दुनिया भर में 5 करोड से ज्यादा अनचाहे गर्भधारण की संभावना है। वहीं 3.3 करोड़ असुरक्षित गर्भपात की भी आशंका है।
• भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर से मार्च तक गर्भ निरोधक गोलियों में 15% व कंडोम के वितरण में 23% की कमी आई है।


2 November 2020 Current Affairs

हाल ही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्व की पहली वैज्ञानिक पुस्तक Bye Bye Corona का विमोचन किया है।

अलीम दार, रूडी कर्टजन को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा वनडे मैचों (210) में अंपायरिंग करने वाले अंपायर बन गए है।

जियो 4 नवंबर से शुरू होने वाले महिला टी-20 चैलेंज का टाइटल स्पॉन्सर बना है।

केन-बेतवा लिंक परियोजना में किन दो राज्यों के बीच जल बंटवारे को लेकर विवाद है ? - मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश

31 अक्टूबर को कोरोना से पीड़ित तमिलनाडु के मंत्री आर दोरिकन्नू का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

1 नवंबर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गिलगिट बाल्टिस्तान को प्रांत का दर्जा देने का ऐलान किया।

असम में सरकारी वित्त पोषित मदरसों को 5 महीनों के भीतर नियमित स्कूलों के रूप में पुनर्गठित किया जाएगा।
प्रदेश में निजी मदरसे चलते रहेंगे।
• सच्चर कमेटी ने मुसलमानों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने एवं मदरसों के आधुनिकीकरण की सिफारिश की थी।
गौरतलब है कि मदरसों से शिक्षा लेने वाले युवाओं में से केवल 2% युवा ही उच्च शिक्षा में रुचि रखते हैं।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
भारत के खाद्य बाजार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की भागीदारी 32% है। यह देश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है।
खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने का उपाय -
ग्राम स्तर पर खाद्य सामग्रियों की भंडारण क्षमता अधिकतम की जानी चाहिए।
छोटे कृषि प्रसंस्करण उद्योगों से जुड़े किसानों के लिए कम अवधि वाली नगदी सुविधा बढ़ाई जानी चाहिए।
साथ ही सामूहिकता को बढ़ावा देने, कृषि आधारित अधिक खाद्य प्रसंस्करण समूह स्थापित करने, विभिन्न चरणों में नियमित रूप से बुनियादी ढांचे की सुविधा को बनाए रखने, कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं और प्रसंस्करण इकाइयों के बीच मजबूत संबंध बनाने के लिए बाजारों का गांवों से संपर्क बेहतर करने के काम को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

स्किंक्स 
स्किंक, लंबे आकार की, अपेक्षाकृत छोटे अथवा बिना पैरों वाली सरीसृप प्रजाति होती है। स्किंक प्रजातियों में कम अंग या पूरी तरह से अंगों का अभाव पाया जाता है, अत: ये सर्पों के समान रेंगकर चलती हैं। इसकी त्वचा शल्कीय व चिकनी होती है।
हाल ही भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (Zoological Survey of India- ZSI) द्वारा स्किंक प्रजातियों के वितरण पर ‘स्किंक्स ऑफ इंडिया’ (Skinks of India) का प्रकाशन किया गया है।
भारत में स्किंक्स (Skinks) की 62 प्रजातियां पायी जाती है, जिनमें से लगभग 57% (33 प्रजातियाँ) स्थानिक हैं। 
ये प्रजातियाँ आमतौर पर देश में सभी प्रकार के आवासों, जैसे रेतीले मैदानों, उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण क्षेत्रों में पाई जाती हैं। 
विश्व भर में स्किंक्स की 1,602 प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से भारत में 4% से भी कम प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

प्रतिवर्ष 1 नवंबर को विश्व शाकाहारी दिवस (world vegan day) मनाया जाता है।
• शाकाहारी शब्द डोनाल्ड वाटसन द्वारा दिया गया, जिसे Vegetarian शब्द से लिया गया है।

हाल ही तुर्की के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज का निधन हो गया।

पन्ना टाइगर रिजर्व को बायोस्फीयर रिजर्व का दर्जा
यूनेस्को ने भारत के पन्ना टाइगर रिजर्व को बायोस्फीयर रिजर्व का दर्जा दिया है।
मध्य प्रदेश स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व को यूनेस्को की वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व्स सूची में शामिल किया गया है।
यह भारत का 12वां और मध्य प्रदेश का पचमढ़ी और अमरकंटक के बाद तीसरा बायोस्फीयर रिजर्व (जैव आरक्षित क्षेत्र) है, जिसे वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व्स सूची में शामिल किया गया है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने महिला वैज्ञानिकों को विज्ञान और इंजीनियरिंग के प्रमुख क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास गतिविधियों में सहयोग के लिए SERB-POWER योजना शुरू की है।
SERB-POWER - साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड - प्रमोटिंग अपॉर्चुनिटी फॉर वूमेन इन एक्सप्लोरेट्री रिसर्च।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले में आरोग्य वन का उद्घाटन किया है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जल्द ही भारत का पहला टायर पार्क खोला जाएगा।

एजुथच पुरस्कार 2020
प्रसिद्ध मलयालम लेखक पॉल जाचेरिया को इस वर्ष केरल सरकार के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान एजुथच पुरस्कार के लिए चुना गया है।
सलाम अमेरिका, ओरीदथ,   अरकरीयम उनकी प्रमुख साहित्यिक रचनाएं हैं।

भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल, संजीत और आशीष कुमार ने हाल ही में फ्रांस के नांतेस में आयोजित एलेक्सिस वैलेंटाइन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है।
यह लॉकडाउन के बाद पहला अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजन था, जिसमें भारतीय मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया।

भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने 29 अक्टूबर 2020 को सीआईआई हरित भवन कांग्रेस का उद्घाटन किया।
विषय - हरित आधारित पर्यावरण में स्वच्छता, स्वास्थ्य और कल्याण।

फिट इंडिया वॉकेथॉन
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ 31 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजस्थान के जैसलमेर में 200 किलोमीटर लंबी फिट इंडिया वॉकेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उद्देश्य - भारत में फिट और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूकता पैदा करना।
इस वॉकेथॉन का आयोजन भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) द्वारा किया गया।

पत्रकारों के खिलाफ अपराधों की समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 2 नवंबर को international Day to end impunity for crimes against journalists अर्थात पत्रकारों के खिलाफ अपराधों के लिए दंड मुक्ति समाप्त करने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
2020 का विषय: 'पत्रकारों की रक्षा करो, सत्य की रक्षा करो' (Protect Journalists, Protect the Truth) 
2 नवंबर, 2013 को माली में दो फ्रांसीसी पत्रकारों की हत्या के स्मरण में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 नवंबर को इस दिवस को मनाने की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार पिछले चौदह वर्षों (2006-2019) में समाचारों की रिपोर्टिंग करने और जनता तक सूचना पहुंचाने के दौरान करीब 1,200 पत्रकार मारे गए।

मशहूर वायलिन वादक टी एन कृष्णन का 2 नवंबर, 2020 को चेन्नई में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।


3 November 2020 Current Affairs

3 नवंबर, 2020 को ‘निवेश पर भारत-यूएई उच्च स्तरीय संयुक्त कार्यबल’ की 8वीं बैठक भारत द्वारा वर्चुअल रूप से आयोजित की गई। 
दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए संयुक्त कार्यबल का गठन 2012 में किया गया। कार्यबल की सफलता के परिणामस्वरूप जनवरी 2017 में भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने ‘समग्र रणीनितक साझेदारी समझौता’ (Comprehensive Strategic Partnership Agreement) किया।

गंभीर जल-संकट वाले सौ शहरों की पहचान 
नवंबर 2020 में जारी 'वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर' (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 30 शहरों सहित दुनिया के सौ शहर वर्ष 2050 तक 'गंभीर जल संकट' का सामना करेंगे। 
इस सूची में बीजिंग, जकार्ता, जोहान्सबर्ग, इस्तांबुल, हांगकांग, मक्का और रियो डी जनेरियो जैसे प्रमुख वैश्विक शहर शामिल हैं।  
सूची में जयपुर, इंदौर, ठाणे, वडोदरा, श्रीनगर, राजकोट, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई तथा दिल्ली समेत 30 भारतीय शहर शामिल हैं।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ द्वारा चिन्हित शहरों में आधे से अधिक चीन और भारत से हैं। 
उपाय: इन शहरों में प्रकृति आधारित समाधानों में अधिक निवेश करने और जोखिम समाधान के लिए नदी घाटियों, वाटरशेड और आर्द्रभूमि के सरंक्षण की आवश्यकता है।

प्रोजेक्ट लायन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त, 2020 को घोषित 'प्रोजेक्ट लायन' (Project Lion) के तहत कूनो-पालपुर वन्यजीव अभयारण्य के अलावा छ: नए पुनर्वास स्थलों की पहचान की गई है।  
1. माधव राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश
2. सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य, राजस्थान 
3. मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, राजस्थान
4. गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य, मध्य प्रदेश; 
5. कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, राजस्थान 
6. जेसोर-बालाराम अंबाजी वन्यजीव अभयारण्य और आसपास के क्षेत्र, गुजरात

यह कार्यक्रम एशियाई शेर के संरक्षण के लिए शुरू किया गया है, जिसकी अंतिम शेष जंगली आबादी 30,000 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैले गुजरात के ‘एशियाई शेर परिदृश्य’ (Asiatic lion landscape) में पायी जाती है। 
एशियाई शेर परिदृश्य में 'गिर राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य' तथा जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, पोरबंदर, राजकोट, गिर-सोमनाथ, बोटाद और जामनगर सहित गुजरात के आठ जिलों को शामिल किया गया है। 
सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में गुजरात सरकार को एशियाई शेरों को मध्य प्रदेश के कूनो-पालपुर वन्यजीव अभयारण्य में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। 
एशियाई शेरों को आईयूसीएन (IUCN) द्वारा 'संकटग्रस्त' (endangered) प्रजातियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

वरिष्ठ साहित्यकार विष्णुचंद्र शर्मा का 2 नवंबर को 87 वर्ष की आयु में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया।
उन्होंने 1957 में चर्चित मासिक पत्रिका कवि निकाली।

बिहार के छठे और सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का 2 नवंबर को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वे 28 जनवरी 1968 से 1 फरवरी 1968 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

मास्क को अनिवार्य 
राजस्थान, राज्य में मास्क को अनिवार्य करने का कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य बना है। अब राजस्थान में सार्वजनिक स्थान, लोक परिवहन, निजी परिवहन, कार्यस्थल, सामाजिक और राजनीतिक समारोह में मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
2 नवंबर को विधानसभा में राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 की धारा-4 में संशोधन करने के बाद विधेयक पारित कर दिया गया।
प्रावधान - मास्क न पहनने पर 200 से ₹2000 तक के जुर्माने का प्रावधान है।
बार-बार उल्लंघन करने पर ₹10000 तक जुर्माना और 2 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है।
नया कानून लागू होने से 1957 से चला आ रहा राजस्थान संक्रमण रोग अधिनियम समाप्त हो जाएगा।

केरल में देश की पहली सोलर पावर से चलने वाली मिनिएचर ट्रेन (छोटी रेल) लांच की गई है।

केरल के एर्नाकुलम जिले के परावूर की रहने वाली प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री बनी है। वह पहली भारतीय हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने समलैंगिक ग्रांट रॉबर्टसन को न्यूजीलैंड का नया उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। गौरतलब है, कि वाटसन ने 2016 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

24वां मालाबार नौसैनिक युद्धाभ्यास
3 नवंबर से 6 नवंबर के बीच क्वाड देशों भारत अमेरिका जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हिंद महासागर में मालाबार नौसैनिक युद्धाभ्यास का पहला चरण आयोजित किया जा रहा है।
दूसरा चरण नवंबर के मध्य में अरब सागर में आयोजित किया जाएगा।
• मालाबार नौसैनिक युद्धाभ्यास की शुरुआत 1992 में भारत और अमेरिका के बीच हुई थी।
2015 में इसमें जापान शामिल हुआ। 
इस बार के अभ्यास में आस्ट्रेलिया भी शामिल हो रहा है।
• क्वाड के सभी सदस्य देश लोकतांत्रिक हैं और ये सभी चीन की विस्तारवादी नीति के विरोधी है।

मालाबार नौसैनिक अभ्यास में -
भारतीय नेवी की पनडुब्बियां  रणविजय, शिवालिक, शक्ति, सुकन्या और सबमरीन सिंधुराज भाग ले रहे हैं।
अमेरिकी नौसेना का जहाज - यूएसएस जॉन एस मैक्केन
ऑस्ट्रेलिया - एचएमएएस बालाघाट
जापान - जेएमएसडीएफ शिप

ऑपरेशन कैक्टस
श्रीलंका के लिट्टे उग्रवादियों ने 1988 में मालदीव में तख्तापलट की कोशिश की थी।
3 नंबर 1988 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन कैक्टस चलाया और मालदीव को मुक्त कराया।

अमेरिका के स्कॉट मैर्मन और अर्जेंटीना की अगस्टीना मॉन्टफियोरी जूम ऐप से शादी करने वाले दुनिया के पहले कपल बने हैं।

गोनी क्या है ?
गोनी एक टाइफून है, जिससे हाल ही में फिलीपींस बहुत प्रभावित हुआ है। गोनी या रोली एक सुपर टाइफून था जिसकी गति 215 से 295 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

अल्ट्रा मेगा रिन्यूअल एनर्जी पावर पार्क 
राजस्थान में पाकिस्तानी सीमा के साथ लगे भारत के सीमावर्ती क्षेत्र जल्द ही (renewable energy) अक्षय ऊर्जा से लैस किए जाएंगे। 
राज्य सरकार जल्द ही अल्ट्रा मेगा रिन्यूअल एनर्जी पावर पार्क स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (National Thermal Power Corporation) और भारतीय सौर ऊर्जा निगम (Solar Energy Corporation of India) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगी।    
सीमावर्ती क्षेत्रों के आस-पास स्थापित किया जाने वाला यह पार्क 8,000 मेगावाट क्षमता का होगा। वर्तमान में, राजस्थान की सौर उत्पादन क्षमता 4,883 मेगावाट है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) ने लखनऊ हवाई अड्डे का संचालन 50 वर्षों की अवधि के लिए पट्टे पर अडानी समूह को सौंप दिया है। इसके अतिरिक्त, अडानी समूह ने 5 और हवाईअड्डों के संचालन की जिम्मेदारी संभाली है।
केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में, देश के छह प्रमुख हवाई अड्डों लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी का निजीकरण किया था।

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया (ESSCI) ने PVG मेनन को अपना मुख्य कार्यकारीअधिकारी  (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है।

राजीव जलोटा मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के नए अध्यक्ष बने है।

पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स 2020 
बेंगलुरु स्थित गैर-लाभकारी संगठन 'पब्लिक अफेयर्स सेंटर' (Public Affairs Centre- PAC) द्वारा 30 अक्टूबर, 2020 को जारी 'पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स 2020' (Public Affairs Index-2020) में केरल को ‘बड़े राज्यों’ की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य घोषित किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश सबसे निचले स्थान पर रहा।  
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन PAC के अध्यक्ष हैं। 
शासन की दृष्टि से बड़े राज्य श्रेणी: केरल (1.388 अंक), तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक क्रमश: शीर्ष 4 स्थानों पर जबकि उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार रैंकिंग में सबसे नीचे हैं। 
शासन की दृष्टि से छोटे राज्य श्रेणी: गोवा, मेघालय और हिमाचल प्रदेश क्रमश: शीर्ष 3 स्थानों पर जबकि नकारात्मक अंकों के साथ सबसे खराब प्रदर्शन मणिपुर (-0.363 अंक), दिल्ली (-0.289 अंक) और उत्तराखंड (-0.277 अंक) का था।  
शासन की दृष्टि से केंद्र-शासित प्रदेश: चंडीगढ़, पुडुचेरी और लक्षद्वीप शीर्ष स्थानों पर हैं, जबकि दादर और नागर हवेली, अंडमान, जम्मू- कश्मीर और निकोबार सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले थे।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह
केंद्रीय सतर्कता आयोग ने नागरिकों में भ्रष्टाचार को लेकर  जागरूकता प्रसार तथा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के लिए 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया।
भ्रष्टाचार का रूप :- भ्रष्टाचार का आशय केवल रिश्वतखोरी या गबन करने से ही नहीं है। इसका दायरा विस्तृत है। झूठ बोलना, नकल करना, टैक्स चोरी, झूठा मुकदमा, मौलिक कर्तव्यों का पालन न करना और पैसे लेकर वोट करना आदि भ्रष्टाचार के ही विविध रूप है।
व्यक्ति का अनैतिक और अनुचित आचरण भी भ्रष्टाचार है।
भ्रष्ट लोग लकड़ी में लगे उस दीमक की तरह है, जो समाज को अंदर से खोखला कर रहे हैं। इस विकृत प्रवृत्ति के कारण केंद्र और राज्य सरकारों की अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतरने से पहले ही दम तोड़ देती है।
भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार की पहल 
• भ्रष्टाचार रोकथाम (संशोधन) विधायक 2018
• व्हिसल ब्लोअर संरक्षण अधिनियम 2014 
भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तथा इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों के संरक्षण के लिए सरकार की अच्छी पहल है।
देश के नागरिकों का अपने कार्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहने का संकल्प ही देश को भ्रष्टाचार मुक्त बना सकता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments