आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 26 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 25 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स

 November 2020 current affairs




25 November 2020 Current Affairs

SIMBEX-20 समुद्री अभ्यास
भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SIMBEX-20 के 27 वें संस्करण का आयोजन 23 से 25 नवंबर 2020 तक अंडमान सागर में किया गया। भारतीय नौसेना ने SIMBEX के 2020 संस्करण की मेजबानी की। 
वर्ष 1994 से प्रतिवर्ष भारतीय नौसेना और रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी के बीच SIMBEX अभ्यासों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) द्वारा 23 नवंबर से 27 नवंबर 2020 के दौरान विमानन सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 2020 मनाया जा रहा है।

रविशंकर प्रसाद ने UMANG (यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू एज गवर्नेंस) ऐप का अंतर्राष्ट्रीय वर्जन लॉन्च किया है। यह केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराता है।

हाल ही गोपाष्टमी (कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी) के अवसर पर असम के डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर के पहले गाय अस्पताल का उद्घाटन किया गया। सुरभि आरोग्यशाला अस्पताल को श्री गोपाल गौशाला द्वारा 17 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहली बार एयर इंडिया वन विमान से उड़ान भरी है।
यह विमान विशेष रूप से राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम की यात्राओं के लिए खरीदा गया है।

सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का परीक्षण
24 नवंबर को अंडमान निकोबार में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का परीक्षण किया गया।
• यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली है। इसकी मारक क्षमता को 290 से बढ़ाकर 400 किलोमीटर किया गया है।
• इसकी रफ्तार आवाज से 3 गुना अधिक है।
• 18 अक्टूबर को ब्रह्मोस मिसाइल के नौसेना संस्करण का अरब सागर में परीक्षण किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस
प्रतिवर्ष 25 नवंबर को महिलाओं पर होने वाले हिंसा को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है।
• 25 नवंबर 1960 को डोमिनिक शासक रैफेल टुजिलो की तानाशाही का कड़ा विरोध किए जाने पर उसके आदेश पर तीन बहनों की हत्या कर दी गई थी।
17 दिसंबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिन को महिलाओं के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय हिंसा उन्मूलन दिवस के रूप में मनाने के लिए निर्धारित किया गया।
• 2010 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संयुक्त राज्य महिला का गठन किया गया था। इसके आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में 15 से 19 आयु वर्ग की लगभग डेढ़ करोड़ किशोर लड़कियां जीवन में कभी न कभी यौन उत्पीड़न का शिकार होती है।

ब्लूमबर्ग द्वारा जारी अरबपतियों की सूची में टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने है। पहले सबसे अमीर व्यक्ति - जेफ बेजोस

हाल ही अभिनेता और थिएटर कलाकार विश्वमोहन बडोला का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

राष्ट्रीय सुरक्षा दल - अमेरिका
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा की है।
• एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री नियुक्त किया है।
गृहमंत्री - एलेजांद्रो मायोरकस
जैक सुलिवन - राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
लिंडा थॉमस - संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत
जॉन कैरी - जलवायु दूत
एवरिल हैंस - नेशनल इंटेलिजेंस की निदेशक

केंद्र सरकार ने आईटी एक्ट की धारा 69-ए के तहत 43 चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पाकिस्तान सरकार ने दुष्कर्म के दोषियों को नपुंसक बनाने के कानून पर सैद्धांतिक रूप से सहमति दी है।

उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020
प्रावधान :-
• यह होगी सजा और जुर्मानाछल कपट से, प्रलोभन देकर, बलपूर्वक या विवाह के लिए धर्म परिवर्तन के सामान्य
मामले में कम से कम एक वर्ष तथा पांच वर्ष अधिकतम सजा। कम से कम 15 हजार रुपये तक जुर्माना।
• नाबालिग लड़की, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर कम से कम तीन वर्ष और अधिकतम 10 वर्ष तक कारावास। कम से कम 25 हजार रुपये जुर्माना।
• सामूहिक धर्म परिवर्तन के मामलों में कम से कम तीन वर्ष और अधिकतम 10 वर्ष तक की सजा और कम से कम 50 हजार रुपये होगा जुर्माना।
उत्तर प्रदेश में लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
अध्यादेश के अन्य प्रावधान
सामूहिक धर्म परिवर्तन के मामलों में शामिल संबंधित सामाजिक संगठनों का पंजीकरण निरस्त कर उनके
विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
अध्यादेश के उल्लंघन की दोषी किसी संस्था या संगठन के विरुद्ध भी सजा का प्रावधान होगा।
जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों में साक्ष्य देने का भार भी आरोपित पर होगा।
यह अपराध संज्ञेय अपराध की श्रेणी में होगा और गैर जमानती होगा। अभियोग का विचारण प्रथम श्रेणी
मजिस्ट्रेट की कोर्ट में होगा।
यदि किसी लड़की का धर्म परिवर्तन एक मात्र प्रयोजन विवाह के लिए किया गया तो विवाह शून्य घोषित किया
जा सकेगा।
पीड़िता या पीड़ित के अलावा उसके माता-पिता, भाई - बहन या रक्त संबंधी भी मामले में रिपोर्ट दर्ज करा सकेंगे।

पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन
25-26 नवंबर को विधायी प्रमुखों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। यह इस सम्मेलन का शताब्दी वर्ष है।
इस सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा की गई।
गौरतलब है कि पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन 1919 में शुरू हुआ था।

लचित दिवस पर लचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 नवंबर 2020 को 'लचित दिवस' पर लचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
लचित बोरफूकन (1622-1672) पूर्ववर्ती अहोम साम्राज्य में एक कमांडर था। उसे 1671 में सराईघाट की निर्णायक युद्ध में अपने नेतृत्व के लिए जाना जाता है, जिसने मुगल सेना द्वारा असम पर कब्जा करने का प्रयास विफल कर दिया था। 
सराईघाट की लड़ाई गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर लड़ी गई थी। लचित बोरोफूकन की वीरता और सराईघाट की लड़ाई में असम की सेना की याद में प्रत्येक वर्ष 24 नवंबर को असम में 'लचित दिवस' मनाया जाता है। 
1999 से नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) अपने सर्वश्रेष्ठ कैडेट को ‘लचित बोरोफूकन स्वर्ण पदक’ से सम्मानित कर रही है।

मौलाना कल्बे सादिक का निधन 
प्रमुख शिया धर्मगुरु और विद्वान मौलाना कल्बे सादिक का 24 नवंबर, 2020 को लखनऊ में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। एक शिक्षाविद और इस्लामी विद्वान सादिक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष भी थे।

Netflix के शो दिल्ली क्राइम ने 48 वें अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स 2020 में बेस्ट ड्रामा सीरीज़ का पुरस्कार जीता है। दिल्ली क्राइम अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीतने वाली भारत की पहली वेब-सीरीज़ है। यह शो रिची मेहता द्वारा लिखित और निर्देशित है।

हाल ही टीवी अभिनेता आशीष रॉय का निधन हो गया। 
उनके प्रसिद्ध टेलीविजन शो:- मूवर्स एंड शेकर्स, यस बॉस, रीमिक्स, बा बहू और बेबी, चलदी दा नाम गाडी

गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस
हर साल 24 नवंबर को सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर के बलिदान की याद में शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
गुरु तेग बहादुर ने औरंगजेब के शासन के दौरान इस्लाम में गैर-मुस्लिमों के जबरन धर्मांतरण का विरोध किया था। दिल्ली में मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर 24 नवंबर 1675 को उनकी सार्वजनिक रूप से हत्या कर दी गई थी।

जिनेवा में 23 से 24 नवंबर 2020 तक अफगानिस्तान सम्मेलन 2020 का आयोजन किया गया। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस सम्मेलन की सह-मेजबानी संयुक्त राष्ट्र, अफगानिस्तान सरकार और फ़िनलैंड सरकार ने की।
भारत ने अफगानिस्तान में सामुदायिक विकास परियोजनाओं के चौथे चरण की शुरुआत की घोषणा की। इसके तहत 8 करोड़ डॉलर की 100 से अधिक परियोजनाएं चलाई जाएंगी।
भारत द्वारा 202 किलोमीटर के फुल-ए-खुमरी ट्रांसमिशन लाइन पर शतूत बांध का निर्माण किया जाएगा। यह बांध काबुल शहर के बीस लाख निवासियों को स्वच्छ पेयजल प्रदान करेगा।
फुल-ए-खुमरी ट्रांसमिशन लाइन को 2019 में काबुल शहर को बिजली प्रदान करने के लिए  भारत द्वारा बनाया गया था।

चांग ई - 5
चीन ने 24 नवंबर को पहली बार चांद पर नमूनों को एकत्र करने के लिए ऐतिहासिक मून मिशन 'Chang’e 5' लॉन्च किया है।  अब तक केवल अमेरिका और सोवियत संघ चांद नमूना एकत्र करने में कामयाब रहे हैं। आखिरी मिशन 1976 में सोवियत संघ का लूना 24 मिशन था।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व और उत्तर प्रदेश वन विभाग को बाघों की संख्या को दोगुना करने के 10 वर्षों के लक्ष्य को मात्र चार वर्षों में हासिल करने के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार "TX2" प्रदान किया गया है। TX2 का लक्ष्य ‘Tigers times two’ (बाघों को दो गुना करना) है। 
इस टाइगर रिजर्व में 2014 में 25 बाघ थे, जिनकी संख्या 2018 में बढ़कर 65 हो गई।

हिम सुरक्षा अभियान
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड -19 महामारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हिम सुरक्षा अभियान की शुरुआत करने के साथ-साथ पूरे राज्य में टीबी, कुष्ठ रोग, शुगर और रक्तचाप जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए डोर टू डोर अभियान की भी शुरूआत की है।


26 November 2020 Current Affairs

आईसीसी पुरस्कार 2020
नवंबर 2020 में आईसीसी पुरस्कार के लिए विभिन्न खिलाड़ी नामित किए गए है -
भारतीय कप्तान विराट कोहली को दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और स्प्रिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार के अलावा तीनों प्रारूप में दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर लिए नामित किया गया है।
प्रश्न.भारत के किन दो खिलाड़ियों को दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है ? - विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन

गरिमा गृह
देश में पहली बार ट्रांसजेंडर लोगों के लिए नेशनल पोर्टल शुरू हुआ है।
25 नवंबर को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने वडोदरा में ट्रांसजेंडर के आश्रय स्थल, गरिमा गृह का ई-उद्घाटन भी किया।

अहमद पटेल का निधन
25 नवंबर को कांग्रेस के संकटमोचक और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन हो गया।
वे 1985 में संसद सचिव बने और गुजरात स्थित सरदार सरोवर परियोजना में उन्होंने नर्मदा प्रबंधन प्राधिकरण की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुक्त आकाश संधि से हटने की घोषणा करने वाला देश कौन सा है ?
संयुक्त राज्य अमेरिका ओपन स्काईज संधि से हट गया है। इस संधि के तहत शामिल देश सदस्य देशों को पूरे क्षेत्र में हथियार रहित हवाई निगरानी का अधिकार देते हैं।
गौरतलब है कि संधि पर 2002 में 35 देशों ने हस्ताक्षर किए थे।

दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन
25 नवंबर को अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
खेलने का स्थान :- अटैकिंग मिडफील्डर, सेकेंड स्ट्राइकर
उपलब्धियां:-
1986 में मेक्सिको में हुए फुटबॉल विश्व कप में कप्तान रहते हुए अर्जेंटीना को फीफा चैंपियन बनाया।
2002 में फीफा ने सदी का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर घोषित किया।
हैंड ऑफ गॉड और सदी का सर्वश्रेष्ठ गोल करने के लिए याद किया जाता है।

न्यूजीलैंड की संसद में भारतीय मूल के नवनिर्वाचित सांसद डॉ गौरव शर्मा ने संस्कृत भाषा में शपथ ली है।
हिमाचल प्रदेश के गौरव शर्मा ने साथ में न्यूजीलैंड की स्थानीय भाषा मोरी में भी शपथ ली।

विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस 26 नवंबर
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 26 नवंबर को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा आयोजित किया जाता है।

श्वेत क्रांति के जनक अमूल मैन वर्गीज कुरियन
दुग्ध क्रांति के जनक डॉ वर्गीज कुरियन का जन्म 26 नवंबर 1921 में मद्रास (चेन्नई) में हुआ। उन्होंने बतौर राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड अध्यक्ष 1970 में ऑपरेशन फ्लड की शुरुआत की।
9 सितंबर 2012 को नाडियाड, गुजरात में उनका निधन हो गया।

भारत में साल 2014 से भारत के श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती (जिन्हें मिल्कमैन भी कहा जाता है) के जन्मदिन 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रमुख ग्रेग बार्कले को आईसीसी का नया स्वतंत्र चेयरमैन चुना गया है।

केंद्र सरकार ने 25 नवंबर को लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी है।

संविधान दिवस 26 नवंबर
26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान के अंतिम प्रारूप को स्वीकार किया गया। 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया।
2015 से प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
• जनवरी 2020 तक भारतीय संविधान में 4 संशोधन हो चुके हैं।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने 26 नवंबर, 2020 को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों से संबंधित लेखों के ई-संकलन का अनावरण किया।

राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव का 10 वां संस्करण 24 नवंबर 2020 को वर्चुली मोड में शुरू हुआ।
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (DRDO) के अध्यक्ष जी. सतेश रेड्डी ने हैवी वेट टॉरपीडो (HWT) वरुणास्त्र की पहली उत्पादन इकाई को मंजूरी दी है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने अपने ग्राहकों के लिए कम लागत वाली बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) की शुरूआत की है।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन परिदृश्य रिपोर्ट 2020 
19 अक्टूबर 2020 को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) द्वारा 44वीं अंतरराष्ट्रीय प्रवासन परिदृश्य रिपोर्ट 2020 जारी की गई। OECD देशों में 2018 में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है।  भारत से 3.30 लाख लोगों का OECD देशों में प्रवासन हुआ है, जो पिछली साल की तुलना में 10% की वृद्धि है। OECD देशों में भारत से प्रवास कुल प्रवास का लगभग 5% है। 
चीन अंतरराष्ट्रीय प्रवासन के मामले में प्रथम स्थान पर है। 2018 में लगभग 4.3 लाख चीनी लोगों का OECD देशों में प्रवासन हुआ, जो कुल प्रवास प्रवाह का लगभग 6.5% है।

अदालत की अवमानना 
अदालत की अवमानना अधिनियम, 1971 के अनुसार, अदालत की अवमानना या तो दीवानी अवमानना (civil contempt) या आपराधिक अवमानना (Criminal contempt) हो सकती है।  
दीवानी अवमानना का अर्थ है किसी भी निर्णय, निर्देश, आदेश, रिट या अदालत की अन्य विचाराधीन प्रक्रिया की जानबूझकर अवज्ञा या उल्लंघन। 
आपराधिक अवमानना किसी भी मामले के प्रकाशन (चाहे शब्दों द्वारा, शब्दों या लिखित या संकेतों द्वारा, या दृश्य प्रतिनिधित्व द्वारा, या अन्यथा) से संबन्धित है, जो किसी भी अदालत के अधिकार को कम करने का प्रयास करता है; या हस्तक्षेप या किसी भी न्यायिक कार्यवाही के दौरान हस्तक्षेप करता है या बाधा डालता है। अदालत की अवमानना मामले में दोष सिद्ध होने पर छ: माह तक की साधारण कारावास, अथवा दो हजार रुपए तक का जुर्माना अथवा दोनों की सजा दी जा सकती है। आरोपी द्वारा माफी मांगने और इससे अदालत के संतुष्ट होने पर आरोपी की सजा माफ की जा सकती है।


27 November 2020 Current Affairs

नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के लिए नामित प्रमुख नेता हैं?
2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू व अबू धाबी के प्रिंस क्राउन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयाद नामित हुए हैं। मध्यपूर्व में इनके शांति प्रयासों की वजह से इन्हें नामांकन मिला है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को भी नामांकित किया जा चुका है।

ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है?
मलयालम फिल्म जल्लीकट्ट को भारत की ओर से ऑस्कर की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चुना गया हैं। लिजो जोस पेलिसरी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इसकी कहानी एस. हरीश की लघु कथा माओइस्ट पर आधारित है।

एशियाई देशों में सर्वाधिक रिश्वतखोरी भारत में
भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार रिश्वत देकर काम करवाने में भारतीय लोग सबसे आगे है।
एशिया में घूसखोरी की सर्वाधिक दर भारत (39%) में हैं। 
सबसे कम भ्रष्टाचार की दर मालदीव और जापान में 2% है।

मधुशाला पुस्तक किसकी है ? - हरिवंश राय बच्चन

भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग के पितामह और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) के पहले सीईओ फकीर चंद कोहली का 26 नवंबर को 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह भारतीय सेना के नए इंजीनियर-इन-चीफ बने है। 

भारत के लिए सतत विकास लक्ष्य निवेशक मानचित्र 
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और 'इन्वेस्ट इंडिया' ने 26 नवंबर, 2020 को 'भारत के लिए सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) निवेशक मानचित्र' (SDGs Investor Map for India) का शुभारंभ किया।  
इसने 6 महत्वपूर्ण एसडीजी सक्षम क्षेत्रों में 18 निवेश अवसर क्षेत्र (IOAs) निर्धारित किए, जो देश को सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। 
मानचित्र में पहचाने जाने वाले 6 फोकस क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि और संबद्ध गतिविधियाँ, वित्तीय सेवाएँ, नवीकरणीय ऊर्जा तथा वैकल्पिक और सतत पर्यावरण शामिल हैं।
'इन्वेस्ट इंडिया' वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय निवेश प्रोत्साहन एजेंसी है। इसका गठन 2009 में किया गया था।

री-इन्वेस्ट 2020 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 नवंबर, 2020 को तीसरे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश बैठक और प्रदर्शनी (री-इन्वेस्ट 2020) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। यह सम्मेलन नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है।  
विषय:- 'सतत ऊर्जा परिवर्तन के लिए नवोन्मेष' (Innovations for Sustainable Energy Transition)  
उद्देश्य:- नवीकरणीय ऊर्जा के विकास और तैनाती को बढ़ाने और वैश्विक निवेश समुदाय को भारतीय ऊर्जा हिस्सेदारों के साथ जोड़ने के विश्वव्यापी प्रयास को तेज करना।  

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने फिट इंडिया मिशन के तहत "फिट इंडिया स्कूल वीक" कार्यक्रम का दूसरा संस्करण लॉन्च किया है। 

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने अयोध्या हवाई अड्डे का नाम बदलकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हवाई अड्डा, अयोध्या, उत्तर प्रदेश रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विश्व बैंक के पूर्व अध्यक्ष जेम्स वोल्फेंसन का निधन
हाल ही ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी वकील और अर्थशास्त्री जेम्स वोल्फेंसन, जिन्होंने 10 साल तक विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, का निधन हो गया। उन्होंने 1995 से 2005 तक विश्व बैंक समूह के नौवें अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments