आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 23 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 22 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स

November 2020 current affairs




22 November 2020 Current Affairs

21 नवंबर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को वातायन अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार साहित्य और कला के चित्र से जुड़े विद्वानों को दिया जाता है।

राष्‍ट्रीय नवजात शिशु सप्‍ताह 15 नवम्बर से 21 नवम्बर  
2020 का विषय: ‘अस्पतालों सहित सभी स्थानों में प्रत्येक नवजात शिशु को गुणवत्ता, समता और सम्मान दिलाना’।  नमूना पंजीकरण प्रणाली- 2018 और संयुक्त राष्ट्र के बाल मृत्युदर संबंधी अनुमान समूह के अनुसार भारत में नवजात शिशुओं की मृत्युदर जीवित जन्म लेने वाले प्रति 1000 शिशुओं पर 23 है।

एनर्जी स्वराज यात्रा
भारत के सोलर मैन के नाम से प्रसिद्ध मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले के नेमित गांव के डॉक्टर चेतन सोलंकी 26 नवंबर 2020 को भारत सहित 50 देशों की यात्रा पर निकले।
उद्देश्य:- 11 सालों में एक करोड़ घरों में सौर ऊर्जा से खुद की बिजली बनाना।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पत्नी जिल बाइडेन (भावी प्रथम महिला) के लिए भारतीय मूल की अमेरिकी महिला माला अडिगा को नीति निदेशक नियुक्त किया है।

तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रमुख लोबसांग सांग्ये पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस पहुंचे हैं।
तिब्बती सरकार के किसी नेता का छह दशक में यह इस तरह का पहला दौरा है।

हाल ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ₹20 का नया सिक्का जारी किया है। इसका डिजाइन छत्तीसगढ़ के स्वप्निल सोनी ने तैयार किया है।

नीति आयोग ने 15000 अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारियों (शिक्षकों) की रैंकिंग जारी की है।
इस सूची में बिलासपुर (छत्तीसगढ़) स्थित अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारी डॉ धनंजय पांडेय को पहले स्थान पर रखा है।

सीमा ढाका
केवल ढाई महीने में 76 गुमशुदा बच्चों को अपने परिवारों से मिलाने वाली दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल सीमा ढाका को इस कार्य के लिए पदोन्नत कर एएसआई बनाया गया है।

हाल ही न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा इस साल के लिए दुनिया की 100 उल्लेखनीय पुस्तकों की सूची जारी की गई है।
इस सूची में तीन भारतीय लेखकों की पुस्तकें भी शामिल है।
1. दीपा अनाप्परा - जिन्न पेट्रोल ऑन द पर्पल लाइन
2. मेघा मजूमदार - द बर्निंग
3. सामंत सुब्रमण्यम - ए डोमिनेंट कैरेक्टर: द रेडिकल साइंस एंड रेस्टलेस पॉलिटिक्स ऑफ जेबीएस हैलडेन
• भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक हरी कुंजरू के उपन्यास रेड पिल को भी इसमें जगह मिली है।

मास्टरकार्ड और यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) ने महिला उद्यमियों को विकसित करने और उभरने में मदद करने के लिए भारत में प्रोजेक्ट किराना की शुरूआत करने के लिए सहयोग किया है।

कोहिमा (नागालैंड) के उत्तर पुलिस स्टेशन को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए ISO 9001: 2015 सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया। यह राज्य की पहली सरकारी एजेंसी है जिसे इस तरह की मान्यता दी गई है।

भारत सरकार और न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने 'दिल्‍ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्‍टम प्रोजेक्‍ट' के लिए 500 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण समझौता किया है।

हर साल 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है।
मत्स्य क्षेत्र में पुरस्कार 
भारत सरकार के मत्स्य विभाग ने 21 नवंबर, 2020 को विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए पहली बार मत्स्य क्षेत्र में 2019-20 के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को पुरस्कृत किया। 
सर्वश्रेष्ठ राज्य:- ओडिशा (समुद्री राज्यों के बीच); उत्तर प्रदेश (अंतर्देशीय राज्यों के बीच); और असम (पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के बीच)। 
सर्वश्रेष्ठ संगठन:- तमिलनाडु मत्स्य विकास निगम लिमिटेड (समुद्री क्षेत्र के लिए); तेलंगाना राज्य मछुआरा सहकारी समितियां फेडरेशन लिमिटेड (अंतर्देशीय क्षेत्र के लिए); और असम एपेक्स सहकारी मछली विपणन और प्रसंस्करण फेडरेशन लिमिटेड (पहाड़ी क्षेत्र के लिए)। 
सर्वश्रेष्ठ जिला:- आंध्र प्रदेश का कृष्णा जिला (समुद्री जिला); ओडिशा का कालाहांडी (अंतर्देशीय जिला); और असम का नगांव (पहाड़ी और पूर्वोत्तर जिला)।

लोकटक झील
• यह मणिपुर में स्थित है।
• पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी ताजे (मीठे) पानी की झील है।
• इसमें विश्व का एकमात्र तैरता पार्क केबुइल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।
• इस झील पर वनस्पतियों से बने अनेक छोटे-छोटे आइलैंड स्थित है। जिन पर लोगों ने कच्चे घर बना रखे हैं।
कच्चे घरों को स्थानीय भाषा में फूमसंग कहते हैं।


23 November 2020 Current Affairs

सिटमेक्स नौसैनिक युद्धाभ्यास
• 21-22 नवंबर 2020 को अंडमान सागर में भारत सिंगापुर और थाईलैंड की 9 सेनाओं के बीच सिटमेक्स-20 नौसैनिक युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया।
• यह इस युद्धाभ्यास का दूसरा संस्करण था।
• भारतीय नौसेना की तरफ से स्वदेशी पनडुब्बी रोधी कोर्वेट (छोटा युद्धपोत) कामोरता और मिसाइल कोर्वेट कार्मुक ने भाग लिया।
• सिटमेक्स का पहला संस्करण सितंबर 2019 में भारतीय नौसेना द्वारा पोर्ट ब्लेयर में आयोजित किया गया।
• दूसरे संस्करण का आयोजन सिंगापुर नौसेना द्वारा किया गया है।
• सिटमेक्स का लक्ष्य - आपस में समन्वय, सहयोग और साझेदारी विकसित करना।

जी-20 आभासी सम्मेलन - 21-22 नवंबर 2020
21-22 नवंबर 2020 को सऊदी अरब की अध्यक्षता में जी-20 देशों का आभासी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
• यह सम्मेलन मुख्य रूप से कोरोना महामारी के प्रभावों से उबरने के उपायों, स्वास्थ सुविधाओं को लेकर भावी योजनाओं और वैश्विक अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर केंद्रित है।
• इटली दिसंबर 2021 में जी-20 देशों की अध्यक्षता करेगा, 2022 में इंडोनेशिया जबकि 2023 में भारत जी-20 की अध्यक्षता करेगा।
2024 में ब्राजील अध्यक्षता करेगा। 

22 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विंध्य क्षेत्र के 2 जिलों सोनभद्र और मीरजापुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेयजल आपूर्ति से जुड़ी 23 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
टीवी अभिनेत्री लीना आचार्य का किडनी फेल होने की वजह से 21 नवंबर को निधन हो गया।
गुरुग्राम के रहने वाले टाइगर बेबी उर्फ अजय सिंह इंडियाज बेस्ट डांसर के विजेता बने है।
23 नवंबर 1992 को दुनिया के पहले स्मार्टफोन आईबीएम सिमोन को लास वेगास में लॉन्च किया गया।
23 नवंबर 1983 को राष्ट्रमंडल के सबसे बड़े सदस्य देश के रूप में भारत ने पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।

वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स
द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने साल 2020 के दुनिया के सबसे महंगे शहरों की सूची वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग जारी की है, जो उनकी जीविका लागत पर आधारित है। सूचकांक 133 शहरों पर तैयार किया गया जिसमें हांगकांग (चीन), पेरिस (फ्रांस) और ज्यूरिख (स्विटज़रलैंड) सबसे महंगे शहरों के रूप में शीर्ष स्थान पर हैं।
दमिश्क (सीरिया), टास्केंट (उजबेकिस्तान), लुसाका (जाम्बिया) इस सूची में सबसे सस्ते शहरों के रूप में अंतिम तीन स्थान पर रहे। 

जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को साल 2020 के आदित्य विक्रम बिड़ला कलाशिखर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही, नाट्यशास्त्र के दो उभरते सितारों - नील चौधरी और इरावती कार्णिक को आदित्य विक्रम बिड़ला कलाकिरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वर्ष के पुरस्कारों का विषय "Theatre" पर केन्द्रित है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने बढ़ते वैश्विक समुद्र के स्तर की निगरानी करने के लिए 'कोपर्निकस सेंटिनल -6 माइकल फ्रीलीच उपग्रह' को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। 

भारतीय जीवन बीमा निगम ने जीवन बीमा पॉलिसी करने के लिए एजेंटों के लिए ANANDA एप्लिकेशन लॉन्च की है। इसका पूरा नाम आत्म निर्भर एजेंट न्यूबिजनेस डिजिटल एप्लिकेशन है।

प्रसिद्ध तेलुगु कवि, पत्रकार, पटकथा लेखक और केंद्र साहित्य अकादमी के पुरस्कार विजेता शेख खाजा हुसैन का निधन हो गया। उन्हें देवी प्रिया के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने अपनी पुस्तक गाली रंगू के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2017 प्राप्त किया था।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भारत का पहला मॉस गार्डन स्थापित किया गया है।
इस गार्डन का उद्घाटन वाटर मैन ऑफ इंडिया राजेंद्र सिंह ने किया था।
मॉस एक तरह की काई होती है जो दीवारों और पेड़ों पर हरे रंग की दिखाई देती है। इसका औषधि में बहुतायत में इस्तेमाल होता है। 

देश भर में 16 से 22 नवंबर 2020 तक 59 वां राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह मनाया गया।
2020 का विषय:- Pharmacists: Frontline Health Professionals. 


24 November 2020 Current Affairs

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 23 नवंबर, 2020 को गुवाहाटी में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। 
वे 2001 से 2016 तक मुख्यमंत्री रहे। वे सबसे लम्बे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
 
माइक्रो इरीगेशन फंड 
नवंबर 2020 में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने माइक्रो इरीगेशन फंड (एमआईएफ) से अब तक कुल 1754.60 करोड़ रुपये जारी किए हैं।  
नाबार्ड के तहत 2019-20 में 5000 करोड़ रुपए का माइक्रो इरीगेशन फंड (एमआईएफ) कोष बनाया गया था। 

ड्यूशनिन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी 
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के इस वर्ष के स्वर्ण जयंती फेलोशिप प्राप्त करने वाले 21 लोगों में से एक भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरू के असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप ईश्वरप्पा ने ‘ड्यूशनिन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी’ (duchenne muscular dystrophy) बीमारी के प्रारंभिक कारणों को नियंत्रित करने का प्रस्ताव दिया है।  
मांसपेशियों की गंभीर कमजोरी की बीमारी ड्यूशनिन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एक आनुवांशिक विकार है, जो कि 'डायस्ट्रोफिन' नामक प्रोटीन के परिवर्तन के कारण होता है। यह प्रोटीन मांसपेशियों की कोशिकाओं को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।  
इस बीमारी के लक्षणों की शुरुआत बचपन में होती है, आमतौर पर 2 से 3 साल की उम्र में। 
यह बीमारी मुख्य रूप से लड़कों को प्रभावित करती है, लेकिन दुर्लभ मामलों में यह लड़कियों को प्रभावित कर सकती है। इस बीमारी का कोई ज्ञात इलाज नहीं है। सामान्यत: जीवन की गुणवत्ता में सुधार करके इसके लक्षणों को नियंत्रित किया जाता है।

कोरोना से प्रभावित होती है टी कोशिकाएं
हाल ही शोधकर्ताओं ने पाया है, कि कोरोना रोगियों में निमोनिया की वजह से प्रतिरक्षा प्रणाली की टी कोशिकाएं प्रभावित हो रही है।
क्या है टी कोशिकाएं
जब भी हमारे शरीर पर किसी तरह के वायरस का हमला होता है, तो उससे लड़ने और बीमारी को शरीर से बाहर निकालने का काम टी कोशिकाएं करती हैं। इन्हें टी लिंफोसाइट्स भी कहा जाता है।
एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में एक माइक्रो लीटर रक्त में 2000 से 4800 टी कोशिकाएं होती है।
कोरोना के मरीजों में इनकी संख्या 200 से 1000 तक पहुंच रही है।

गोवा के महावीर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में रात के अंधेरे में हल्के नीले हरे और बैंगनी रंग में चमकने वाला मशरूम मिला है।

विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी रूस के डेनिल मेदवेदेव ने यूएस ओपन चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के डोमिनिक थियम को हराकर साल का आखिरी टेनिस टूर्नामेंट एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीता है।

21 नवंबर को केरल के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर सीके भास्करन नायर का निधन हो गया।
22 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुए आइस बकेट चैलेंज के सह-संस्थापक पैट क्विन का 37 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
23 नवंबर को महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका मूल के पड़पोते सतीश धुपेलिया का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
4 अक्टूबर 2019 को भारत की पहली निजी ट्रेन लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस शुरू हुई थी।
24 नवंबर को विदेश मंत्री एस जयशंकर बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सेशेल्स की 6 दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।

24 नवंबर 1859  को क्रमिक विकास के सिद्धांत पर आधारित चार्ल्स डार्विन की पुस्तक ऑन द ओरिजिन ऑफ स्पीशीज का पहली बार प्रकाशन हुआ।
प्रश्न. क्रमिक विकास के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया ? - चार्ल्स डार्विन

निवार चक्रवात
हाल ही बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब से उत्पन्न निवार चक्रवात 25 नवंबर 2020 को 120-130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तमिलनाडु-पुडुचेरी के तट से टकराया है।
• निवार का नाम ईरान ने दिया है जिसका अर्थ होता है - रोकथाम

5वें इंडिया इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम महोत्‍सव को COVID-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है। यह फेस्टिवल हर साल मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में आयोजित किया जाता है। 

APEC 2020 इकोनॉमिक लीडर्स की बैठक
एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) 2020 इकोनॉमिक लीडर्स की बैठक मलेशियाई प्रधानमंत्री मुहीदीन यासिन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह पहला मौका था जब सभी 21 APEC इकोनॉमिक लीडर्स COVID-19 महामारी के कारण वर्चुली बैठक में शामिल हुए थे। 
APEC 2020 समिट का समापन APEC पुत्रजया विजन 2040 को अपनाने और 2020 कुआलालंपुर घोषणा के साथ हुआ। 
APEC समिट 2021 की मेजबानी न्यूजीलैंड करेगा।
APEC 2020 का विषय:- Optimising Human Potential Towards a Resilient Future of Shared Prosperity: Pivot. Prioritise. Progress.
पुत्रजया विजन 2040 एक नया 20-वर्षीय विकास कार्यक्रम है, जो मौजूदा बोगर लक्ष्यों की जगह लेगा, जिस पर 1994 में APEC में मुक्त और खुले व्यापार और निवेश के लिए नेताओं द्वारा सहमति व्यक्त की गई थी।
APEC का मुख्यालय:- सिंगापुर

विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह 18 नवम्बर से 24 नवम्बर  
2020 का विषय: 'एंटी माइक्रोबियल को संरक्षित करने के लिए संगठित' (United to preserve anti-microbial)  उद्देश्य:- वैश्विक रोगाणुरोधी प्रतिरोध (Anti-Microbial Resistance- AMR) के बारे में जागरूकता बढ़ाना और दवा-प्रतिरोधी संक्रमणों के आगे के उद्भव और प्रसार से बचने के लिए आम जनता, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और नीति निर्माताओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रोत्साहित करना। 
2020 का नारा 'रोगाणुरोधी: देखभाल के साथ संभाल' (Antimicrobials: handle with care) था।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments