आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 20 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 19 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स

                            November 2020 current affairs




19 November 2020 Current Affairs

अंडर -17 महिला फुटबॉल विश्व कप का आयोजन किस देश में किया जाएगा ? - 2022 में भारत में।

स्मार्ट सिटी रोड मैप शहरों में शामिल भारतीय शहर है ? 
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम द्वारा जारी की गई 36 स्मार्ट सिटी रोड मैप सिटीज में से भारत के 4 शहर बेंगलुरु, फरीदाबाद, इंदौर और हैदराबाद है। इस अध्ययन में 22 देशों के 36 शहरों का चयन किया गया।

दुनिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डस्टिन जॉनसन ने मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

भारत के एआई सुपर कम्प्यूटर परम सिद्धि को दुनिया के टॉप- 500 सुपर कम्प्यूटर की रैंकिंग में 63वां स्थान मिला है।
प्रत्यूष सुपर कम्प्यूटर - 78वां स्थान
मिहिर सुपर कम्प्यूटर - 146वां स्थान
इसी के साथ सुपर कम्प्यूटर क्षमता वाले देशों में भारत की रैंक 17वीं हो गई है।

ग्रीन इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन योजना
18 नवंबर को ब्रिटेन सरकार ने 10 सूत्रीय ग्रीन इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन योजना लागू करने की घोषणा की।
• देश ने 2050 तक कार्बन उत्सर्जन से मुक्ति का लक्ष्य रखा है।
• ब्रिटेन दुनिया का पहला देश होगा जहां 10 साल बाद सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें ही चलेगी। यहां 2030 से पेट्रोल-डीजल वाली कारों की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट
2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन बर्मिंघम में होगा।
इन खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट भी खेला जाएगा।
1998 में पहली बार पुरुष क्रिकेट खेला गया था।
मेजबान इंग्लैंड और 1 अप्रैल 2021 तक रैंकिंग की टॉप 6 महिला क्रिकेट टीमें सीधे क्वालीफाई करेंगी।
आठवीं टीम के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे।
• क्रिकेट वर्तमान में ओलंपिक खेलों में भी शामिल नहीं है।
1900 में पेरिस ओलंपिक गेम्स में एकमात्र बार क्रिकेट को शामिल किया गया था।

देश का पहला गो-मंत्रिमंडल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश की पहली गो-कैबिनेट का गठन किया है। यह कैबिनेट प्रदेश में गोधन संरक्षण और संवर्धन के लिए काम करेगी।

कराची किंग्स ने फाइनल में लाहौर कलंदर्स को 5 विकेट से हराकर पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग टी-20 टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की सुमन को लघु फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस में प्रमुख भूमिका के लिए दादा साहब फाल्के आईकॉन अवॉर्ड दिया जाएगा।
पिछले वर्ष फरवरी में इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड मिला था।

19 नवंबर 1997 को भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला ने कोलंबिया यान से अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा के लिए उड़ान भरी।
हरियाणा के करनाल में जन्मी कल्पना चावला का 2003 में कोलंबिया के दूसरे अभियान में लैंडिंग के दौरान निधन हो गया।

18 नवंबर को गोवा की पूर्व राज्यपाल और साहित्यकार मृदुला सिन्हा का निधन हो गया।

विवाद से विश्वास योजना
इस योजना को 17 मार्च 2020 को लागू किया गया था। इसका उद्देश्य विभिन्न अपीलीय मंचों पर लंबित प्रत्यक्ष कर विवादों का निपटारा करना है।
• अक्टूबर में सरकार ने इस योजना के तहत भुगतान की समय सीमा को 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया।
• 17 नवंबर 2020 तक सरकार ने इस योजना के तहत 72,480 करोड रुपए जुटाए हैं।

एशिया का पहला सौर ऊर्जा-सक्षम कपड़ा मिल महाराष्ट्र के परभणी जिले में स्थापित किया गया है। 
जय भवानी महिला सहकारी कपड़ा मिल में सौर ऊर्जा की मदद से कपास से कपड़ा बनाया जाएगा।

भारत में हर साल 17 नवंबर को मिर्गी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के रूप में मनाया जाता है। नवंबर का महीना ‘राष्ट्रीय मिर्गी जागरूकता माह’ के रूप में मनाया जाता है। 

19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) मनाया जाता है। 
यह वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने और सतत विकास लक्ष्य 6: water and sanitation for all by 2030 यानि 2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता को मुहैया कराने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
2020 का विषय: 'स्थायी स्वच्छता और जलवायु परिवर्तन' (Sustainable sanitation and climate change)  

विश्व दर्शन दिवस
हर साल नवंबर महीने के तीसरे गुरुवार को विश्व दर्शन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व दर्शन दिवस 19 नवंबर 2020 को मनाया जा रहा है।
विश्व दर्शन दिवस वर्ष 2002 में यूनेस्को द्वारा शुरू किया गया था, ताकि मानवता के समक्ष आने वाली चुनौतियों का अधिक प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सके। 2005 में यूनेस्को महासम्मेलन ने घोषणा की कि नवंबर के हर तीसरे गुरुवार को विश्व दर्शन दिवस मनाया जाएगा।

भारतीय क्रिकेटर सुदीप त्यागी ने क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से संन्यास लेने की घोषणा की है। 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने भारत के लिए चार वनडे और एक टी-20 मैच खेला।

पारस्परिक संपर्क समझौता
जापान और ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण चीन सागर और प्रशांत द्वीप देशों में चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एक "लैंडमार्क रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलियाई के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन द्वारा पारस्परिक संपर्क समझौते (Reciprocal Access Agreement) नामक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
यह समझौता जापानी और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों को एक-दूसरे के देशों में जाने और प्रशिक्षण और संयुक्त ऑपरेशन करने में सक्षम बनाएगा।

वैश्विक एचआईवी निवारण गठबंधन 
सयुक्त राष्ट्र एड्स (UNAIDS) और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) द्वारा 18 नवंबर, 2020 को एचआईवी रोकथाम के लिए ‘वैश्विक एचआईवी निवारण गठबंधन’ (Global HIV Prevention Coalition- GPC) की बैठक आयोजित की गई। 
2017 में, एचआईवी की रोकथाम में तेजी लाने के वैश्विक प्रयासों का समर्थन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों, दाताओं (donors), नागरिक समाज संगठनों और कार्यान्वयनकर्ताओं का एक वैश्विक गठबंधन स्थापित किया गया था। गठबंधन का व्यापक लक्ष्य प्रमुख नीति-निर्माताओं, निवेशकों और कार्यक्रम कार्यान्वयनकर्ताओं के बीच एक साझा एजेंडा निर्धारित करके एचआईवी की प्राथमिक रोकथाम के लिए राजनीतिक प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश 
भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति के तहत 17 नवंबर, 2020 को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 28 अतिरिक्त न्यायाधीशों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया।  
एक अतिरिक्त न्यायाधीश को आमतौर पर प्रदर्शन के आधार पर दो साल बाद स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया जाता है।  
अनुच्छेद 217(1):- एक उच्च न्यायालय के प्रत्येक न्यायाधीश को राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश, और संबन्धित राज्य के राज्यपाल के साथ परामर्श के बाद नियुक्त किया जाता है। मुख्य न्यायाधीश के अलावा अन्य न्यायाधीश की नियुक्ति के मामले में, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से भी परामर्श किया जाता है।  
एक उच्च न्यायालय का प्रत्येक न्यायाधीश, अतिरिक्त या कार्यकारी न्यायाधीश की दशा में अनुच्छेद 224 में उपबंधित रूप में पद धारण करेगा, और किसी अन्य दशा में, तब तक पद धारण करेगा, जब तक वह 62 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता। एक न्यायाधीश, राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र दे सकता है; 
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने के लिए अनुच्छेद 124 के खंड (4) में प्रदान किए गए तरीके से राष्ट्रपति द्वारा एक न्यायाधीश को उसके कार्यालय से हटाया जा सकता है। 


20 November 2020 Current Affairs

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अब तक के कार्यकाल के भाषणों पर आधारित संग्रह लोकतंत्र के स्वर और द रिपब्लिकन एथिक्स का 19 नवंबर को विमोचन किया।

वैश्विक रिश्वत जोखिम सूचकांक
भारत 45 अंकों के साथ 2020 के वैश्विक रिश्वत जोखिम सूचकांक में 77 स्थान पर है।
• रिश्वत रोधी मानक सेटिंग संगठन टीआरएसीई की सूची में 194 देशों को शामिल किया जाता है।
• इस वर्ष उत्तर कोरिया   तुर्कमेनिस्तान दक्षिण सूडानवेनेजुएला और इरीट्रिया सबसे अधिक व्यापारिक रिश्वत जोखिम वाले देश हैं जबकि डेनमार्क नॉर्वे फिनलैंड स्वीडन और न्यूजीलैंड में यह सबसे कम है।
• भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान चीन नेपाल और बांग्लादेश से बेहतर रहा है परंतु भूटान ने 37 अंकों के साथ 48वां स्थान प्राप्त किया है।
• 2019 में भारत 78वें स्थान पर रहा।

जीतन राम मांझी बिहार विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर बने है।
गौरतलब है कि प्रोटेम स्पीकर को शपथ राज्यपाल दिलाता है।

पी-8 आई विमान
अमेरिका ने भारतीय नौसेना को उन्नत एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट पी-8 आई दिए हैं। यह विमान भारत अमेरिका के बीच हुए 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर के रक्षा समझौते के तहत मिले हैं। इसमें कुल 4 विमान मिलने हैं।

चैपर वायरस
बोलिविया में एक नए वायरस की खोज की गई है, जो काफी हद तक इबोला जैसा है। यह रक्त स्त्राव बुखार पैदा करता है। इसे चैपर वायरस नाम दिया गया है।
बोलिविया में यह पहली बार 2004 में सामने आया था।

20 नवंबर से इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई।
यह 8 महीने पहले पूर्णबंदी लागू होने के बाद देश में आयोजित होने वाला पहला बड़ा टूर्नामेंट है।

विश्व सीओपीडी दिवस
हर साल नवंबर महीने के तीसरे बुधवार को वर्ल्ड COPD (chronic obstructive pulmonary disease) डे के रूप में मनाया जाता है ताकिCOPD यानि फेफड़े से संबंधित रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। 
इस वर्ष विश्व सीओपीडी दिवस 18 नवंबर 2020 को मनाया गया।

कर्नाटक बैंक ने 17 नवंबर, 2020 को चालू खाता, बचत खाता (Current Account, Savings Account -CASA) खोलने संबंधित अभियान शुरू किया। यह अभियान 4 मार्च, 2021 तक चलेगा।

माइया सैंडू ने माल्डोवा का राष्ट्रपति चुनाव जीता है।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PM-FME Scheme) के क्षमता निर्माण घटक के लिए मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। 
PM-FME योजना को 2020-21 से 2024-25 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए 10,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ शुरू किया जाएगा।

पंजाब दिव्यांगजन शक्तिकरण योजना 
दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए, पंजाब मंत्रिमंडल ने 18 नवंबर, 2020 को एक नई योजना 'पंजाब दिव्यांगजन शक्तिकरण योजना' को मंजूरी दी।

कर्नाटक का 31 वां जिला - विजयनगर
कर्नाटक सरकार ने विजयनगर को राज्य के एक नए जिले के रूप में गठन करने की मंजूरी दी है। विजयनगर राज्य का 31 वां जिला होगा। नए जिले को बल्लारी से अलग करके बनाया जाएगा और इसका नाम विजयनगर साम्राज्य के नाम पर रखा जाएगा जिसने इस क्षेत्र पर शासन किया था।

भारत-लक्ज़मबर्ग के बीच पहली वर्चुअल समिट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लक्ज़मबर्ग के प्रधानमंत्री एच. ई. जेवियर बेटटेल ने 19 नवंबर 2020 को भारत-लक्ज़मबर्ग के बीच पहली वर्चुअल समिट का आयोजन किया गया। 
दोनों देशों ने 1948 में राजनयिक संबंधों की शुरुआत की थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) में शामिल होने की लक्ज़मबर्ग की घोषणा का स्वागत किया।

टाइग्रेस ऑन द ट्रेल 
मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए साहसिक और सुरक्षित पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से 19 नवंबर, 2020 से राज्य में अनूठी रोमांचक मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की गई। ‘टाइग्रेस ऑन द ट्रेल’ (Tigress on the trail) नाम से शुरू की गई इस यात्रा में देशभर से शामिल होने वाली 15 विशिष्ट महिलाएं राज्य के विभिन्न पर्यटनों स्थलों का भ्रमण करेंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 17 नवंबर, 2020 को इन्फोसिस के सह-संस्थापक और पूर्व सह-अध्यक्ष क्रिस गोपालकृष्णन को ‘रिजर्व बैंक इनोवेशन हब’ का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

प्रतिवर्ष 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है।
नेशनल हेल्थ प्रोफाइल की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015 में 91,500 से ज्यादा पुरुषों ने खुदकुशी की थी।
यह आंकड़ा खुदकुशी करने वालों के कुल आंकड़े का 68% से भी ज्यादा है जबकि खुदकुशी करने वाली महिलाओं का आंकड़ा 31.5 % है।

हर साल 20 नवंबर को विश्व स्तर पर विश्व बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसी दिन 1959 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों को अपनाने की घोषणा की थी।

एलएनजी ईंधन स्टेशनों की योजना 
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 19 नवंबर, 2020 को पहले 50 एलएनजी ईंधन स्टेशनों की आधारशिला रखी, जोकि स्वर्णिम चतुर्भुज और प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थापित किए जाएंगे।  
एलएनजी ईंधन स्टेशनों की योजना प्रधानमंत्री के भारत को गैस आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने के दृष्टिकोण को साकार करने में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल का एक हिस्सा है।  
ये 50 एलएनजी स्टेशन देश के तेल और गैस की बड़ी कंपनियों द्वारा तैयार किए जाएंगे। 
एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस), जो कि लाखों वर्षों से कार्बनिक पदार्थों के परिवर्तन से बनती है, जैसे कि प्लवक और शैवाल। प्राकृतिक गैस में लगभग 95% मीथेन होती है, जो वास्तव में सबसे स्वच्छ जीवाश्म ईंधन है। 
एलएनजी न केवल डीजल की तुलना में लगभग 40% सस्ती है, बल्कि इससे प्रदूषण भी बहुत कम होता है। 
ट्रकों में एलएनजी का उपयोग सल्फर ऑक्साइड (SOX) उत्सर्जन को 100% और नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOX) उत्सर्जन को 85% तक कम कर सकता है। 
स्वर्णिम चतुर्भुज पर 200-300 किमी. की दूरी पर एलएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। अगले तीन सालों में सभी प्रमुख सड़कों, औद्योगिक केंद्रों और खनन क्षेत्रों पर 1000 एलएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

भारत सरकार, मेघालय सरकार और विश्व बैंक ने 19 नवंबर, 2020 को मेघालय राज्य के परिवहन क्षेत्र में सुधार और आधुनिकीकरण से संबंधित मेघालय एकीकृत परिवहन परियोजना के लिए 120 मिलियन डॉलर का एक ऋण समझौता किया।

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप फरवरी 2023 तक स्थगित 
19 नवंबर 2020 को आईसीसी ने नवंबर 2022 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप को फरवरी 2023 में आयोजित करने का फैसला किया है।


21 November 2020 Current Affairs

आईसीसी ने अंतर्राष्ट्रीय और अंडर-19 क्रिकेट खेलने के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुनीकीरेती और स्वर्गाश्रम क्षेत्र को जोड़ने वाले जानकी सेतु का लोकार्पण किया है।

इंदिरा मातृत्व पोषण योजना
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर 19 नवंबर को इंदिरा मातृत्व पोषण योजना लॉन्च की।
• इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री ने इस वर्ष के राज्य बजट में की थी।
• फिलहाल इस योजना को चार टीएसपी जिलों उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर व प्रतापगढ़ में शुरू किया गया है।
• इस योजना के तहत दूसरी संतान के जन्म पर लाभार्थी महिलाओं को पांच चरणों में ₹6000 की सहायता दी जाएगी।

एथेनॉल उत्पादन में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार ने 185 चीनी मिलों व डिस्टलरीज को 12,500 करोड रुपए के लोन की मंजूरी दी है।

शैक्षणिक योग्यता (संशोधन) नियमावली 2019
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने चिकित्सा शिक्षकों की पात्रता की अधिसूचना जारी की है।
देशभर के सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा प्रोफेसर बनने के लिए 8 वर्ष का शिक्षण अनुभव जरूरी कर दिया गया है। पहले 11 वर्ष लगते थे।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज देश के पहले स्वास्थ्य मंत्री बने हैं जिन्होंने कोरोना टीके के  परीक्षण में टीका लगवाया है।

बुकर पुरस्कार 2020
स्कॉटलैंड के लेखक डगलस स्टुअर्ट को उनके पहले उपन्यास शग्गी बैन के लिए 2020 का बुकर पुरस्कार मिला है।
• भारतीय मूल की लेखिका अवनी दोशी का पहला उपन्यास बर्न्ट शुगर भी इस श्रेणी में नामित हुआ था।

यूएई की डॉ. खावला अलरोमाथी ने 3 दिन में 7 महाद्वीपों की यात्रा करके गिनीज रिकॉर्ड बनाया है।

जम्मू-कश्मीर के पहले उप राज्यपाल रह चुके व वर्तमान में भारत के कंट्रोलर ऑडिटर जनरल (CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू को स्विट्जरलैंड स्थित अंतर संसदीय यूनियन (आईपीयू) का एक्सटर्नल ऑडिटर चुना गया है।
उनका इस पद पर कार्यकाल 3 वर्ष तक रहेगा।

रविशंकर प्रसाद ने "छठ पूजा पर मेरा टिकट" जारी किया। 

प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर को अफ्रीका औद्योगिकीकरण दिवस (Africa Industrialization Day) के रूप में मनाया जाता है।
वर्ष 2020 की थीम: Inclusive and sustainable industrialisation in the AfCFTA era.

प्रत्येक वर्ष 21 नवंबर को दुनिया भर में विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
21 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1996 में पहला विश्व टेलीविजन फोरम आयोजित किया गया था।
महासभा द्वारा दिसंबर 1996 में विश्व टेलीविजन दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई।

फाइव आइज गठबंधन 
19 नवंबर, 2020 को ‘फाइव आइज' (Five Eyes) गठबंधन ने चीन से हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।  
हाल ही चीन ने असहमति को रोकने के लिए शहर के अधिकारियों को नई शक्तियां प्रदान करते हुए हांगकांग के चार निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को लेजिस्लेटिव काउंसिल से निष्कासित कर दिया था।  
संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा और न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रियों ने चीन से इस कार्यवाही पर पुनर्विचार करने और लेजिस्लेटिव काउंसिल सदस्यों को तुरंत बहाल करने का आग्रह किया है। इन पांच देशों के समूह को 'फाइव आईज' गठबंधन के रूप में भी जाना जाता है।
ब्रिटेन ने 1997 में एक समझौते के तहत हांगकांग को चीन को सौंप दिया था, लेकिन समझौते में यह निर्धारित किया था, कि 50 वर्षों के बाद हांगकांग को स्थानीय मामलों में स्वायत्तता दी जाएगी।

आरबीआई नियामक सैंडबॉक्स कार्यक्रम के तहत दो स्टार्टअप 
भारतीय रिजर्व बैंक ने 16 नवंबर, 2020 को दो स्टार्टअप्स के नामों की घोषणा की है, जिन्हें इसके नियामक सैंडबॉक्स कार्यक्रम के हिस्से के रूप में चुना गया है। ये दो कंपनियां जयपुर स्थित 'नेचुरल सपोर्ट कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड' और नई दिल्ली स्थित 'न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड' हैं।

भूटान में लांच हुआ रुपे कार्ड 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2019 में भारतीय रुपे कार्ड के पहले चरण को लांच किया। उन्होंने यहां के सर्वाधिक पुराने मठों में शुमार सिमतोखा जोंग (मठ) में एक खरीदारी करते हुए इसे लांच किया था।
इस कार्ड को दो चरणों में लांच किया जाना है।
• पहले चरण में भारतीय बैंक भारतीयों के लिए ऐसे रुपे कार्ड जारी करेंगे, जिनका भूटान में प्रयोग हो सकेगा।
• दूसरे चरण में भूटान के बैंकों को ऐसे रुपे कार्ड जारी करने का अधिकार दिया जाएगा, जिनका प्रयोग भारत आने वाले भूटानी नागरिक कर सकेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 नवंबर 2020 को भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग के साथ दूसरे चरण का रुपे कार्ड लांच किया। 
मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच मजबूत सहयोग का उल्लेख किया। इसमें भूटानी सेटलाइटों को अंतरिक्ष में पहुंचाने की इसरो की तैयारियां और तीसरे इंटरनेशनल इंटरनेट गेटवे के संबंध में भूटान के साथ बीएसएनएल का समझौता शामिल हैं।

रुपे कार्ड क्या है ?
रुपे कार्ड एक भारतीय डेबिट और क्रेडिट कार्ड पेमेंट नेटवर्क है, जो एटीएम, पीओएस और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर स्वीकार्य है।

बेंगलुरु टेक समिट-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर, 2020 को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए तीन दिवसीय प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 'बेंगलुरु टेक समिट-2020' उद्घाटन किया।
सम्मेलन का विषय: ‘नेक्स्ट इज नाऊ' (Next is Now)।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments