आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित सूचकांक। नवंबर 2020। रिपोर्ट एवं सूची

 चर्चित सूचकांक


चर्चित सूचकांक नवंबर 2020

Famous index november 2020

अमेरिकी थिंक टैंक गुट्टमाकर इंस्टीट्यूट के अनुसार कोरोना महामारी के कारण इस साल के अंत तक दुनिया भर में 5 करोड से ज्यादा अनचाहे गर्भधारण की संभावना है। वहीं 3.3 करोड़ असुरक्षित गर्भपात की भी आशंका है।
• भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर से मार्च तक गर्भ निरोधक गोलियों में 15% व कंडोम के वितरण में 23% की कमी आई है।

पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स 2020 
बेंगलुरु स्थित गैर-लाभकारी संगठन 'पब्लिक अफेयर्स सेंटर' (Public Affairs Centre- PAC) द्वारा 30 अक्टूबर 2020 को जारी 'पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स 2020' (Public Affairs Index-2020) में केरल को ‘बड़े राज्यों’ की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य घोषित किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश सबसे निचले स्थान पर रहा।  
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन PAC के अध्यक्ष हैं। 
शासन की दृष्टि से बड़े राज्य श्रेणी: केरल (1.388 अंक), तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक क्रमश: शीर्ष 4 स्थानों पर जबकि उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार रैंकिंग में सबसे नीचे हैं। 
शासन की दृष्टि से छोटे राज्य श्रेणी: गोवा, मेघालय और हिमाचल प्रदेश क्रमश: शीर्ष 3 स्थानों पर जबकि नकारात्मक अंकों के साथ सबसे खराब प्रदर्शन मणिपुर (-0.363 अंक), दिल्ली (-0.289 अंक) और उत्तराखंड (-0.277 अंक) का था।  
शासन की दृष्टि से केंद्र-शासित प्रदेश: चंडीगढ़, पुडुचेरी और लक्षद्वीप शीर्ष स्थानों पर हैं, जबकि दादर और नागर हवेली, अंडमान, जम्मू- कश्मीर और निकोबार सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले थे।

बॉडी मास इंडेक्स (BMI) विश्लेषण 
5 नवंबर, 2020 को मेडिकल जर्नल 'द लांसेट' में 2019 के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के रुझानों के संबंध में 200 देशों के 34 से अधिक वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण प्रकाशित किया गया।  
बीएमआई को व्यक्ति के भार (किग्रा.) को उसकी लंबाई (मीटर) के वर्ग द्वारा विभाजित करके मापा जाता है। अर्थात बीएमआई = भार / (लंबाई2)  
विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देश 18.5 से 24.9 तक 'सामान्य' बीएमआई रेंज, 25 या अधिक को 'अधिक वजन', और 30 या अधिक के बीएमआई को 'मोटापा' के रूप में परिभाषित करते हैं। 
वैश्विक विश्लेषण ने भारत को लड़कों के बॉडी मास इंडेक्स में 196वां तथा लड़कियों के बॉडी मास इंडेक्स में 198 वां स्थान प्रदान किया है। 
सामान्य बीएमआई 20 से 25 के मध्य होता है। भारत के 19 साल के लड़के और लड़कियों का बीएमआई 20.1 है तुलनात्मक रूप से चीन को लडकों के बीएमआई में 88वां तथा लड़कियों के बीएमआई में 119वां स्थान प्रदान किया गया गया है, इसके लड़कों का बीएमआई 23 और लड़कियों का बीएमआई 22.2 है।
भारतीय 19 वर्षीय बच्चों की औसत लंबाई लड़कों के लिए 166.5 सेमी. (रैंक- 180) और लड़कियों के लिए 155.2 सेमी. (रैंक-182) है। 
भारत उन देशों के समूह में क्रमशः नीचे से 'तीसरे' और 'पांचवें' स्थान पर है जहां 19 वर्षीय लड़कियों और लड़कों का बॉडी मास इंडेक्स कम है।

दूसरी रिपोर्ट
9 नवंबर 2020 को 15वें वित्त आयोग ने अपनी दूसरी रिपोर्ट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंप दी।
इस रिपोर्ट को कोविड काल में वित्त आयोग (Finance commission in COVID times) नाम दिया गया है।
• इस वित्त आयोग ने पिछले साल 2020-21 की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी।
और अब 2021-22 से 2025-26 की अवधि की रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपी है।
• अभी तक वित्त आयोग मुख्य रूप से केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी और उसके हस्तांतरण पर अपने रिपोर्ट देता रहा है।
• लेकिन 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट में स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी), बिजली क्षेत्र को मिलने वाले इंसेंटिव, ठोस कचरा प्रबंधन जैसे मामलों पर भी सिफारिशें शामिल है।
• रिपोर्ट में सेना और आंतरिक सुरक्षा को लेकर अलग से फंड बनाने की सिफारिश की गई है।
• स्वास्थ्य क्षेत्र पर राज्य व केंद्र दोनों की जीडीपी की 2.5% राशि खर्च करने की सिफारिश की गई है। फिलहाल राज्यों व केंद्र की कुल जीडीपी का मात्र 0.9% खर्च स्वास्थ्य क्षेत्र में होता है।
15वें वित्त आयोग की संरचना
चेयरमैन - एन के सिंह
सदस्य - 1. अशोक लाहिड़ी       2. अनूप सिंह
             3.अजय नारायण झा    4. रमेश चंद
अजय नारायण झा शक्तिकांत दास के स्थान पर सदस्य बने।
15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह की आत्मकथा 'Portraits Of Power' है।

एडलिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2020
यह वार्षिक सूची का सातवाँ संस्करण है। एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकारी लोगों की सूची 1 अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2020 के डेटा पर आधारित है। 
7,904 करोड़ रुपए के दान के साथ, विप्रो के संस्थापक-अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 2020 के लिए भारत में परोपकारी लोगों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। उन्होंने प्रति दिन 22 करोड़ रुपए का दान दिया।

गंभीर जल-संकट वाले सौ शहरों की पहचान 
नवंबर 2020 में जारी 'वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर' (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 30 शहरों सहित दुनिया के सौ शहर वर्ष 2050 तक 'गंभीर जल संकट' का सामना करेंगे। 
इस सूची में बीजिंग, जकार्ता, जोहान्सबर्ग, इस्तांबुल, हांगकांग, मक्का और रियो डी जनेरियो जैसे प्रमुख वैश्विक शहर शामिल हैं।  
सूची में जयपुर, इंदौर, ठाणे, वडोदरा, श्रीनगर, राजकोट, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई तथा दिल्ली समेत 30 भारतीय शहर शामिल हैं।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ द्वारा चिन्हित शहरों में आधे से अधिक चीन और भारत से हैं। 
उपाय: इन शहरों में प्रकृति आधारित समाधानों में अधिक निवेश करने और जोखिम समाधान के लिए नदी घाटियों, वाटरशेड और आर्द्रभूमि के सरंक्षण की आवश्यकता है।

अरुणाचल प्रदेश ने दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ लिंगानुपात 
नवंबर 2020 में भारत के महापंजीयक (Registrar-General of India) द्वारा जारी 'नागरिक पंजीकरण प्रणाली पर आधारित भारत के महत्वपूर्ण आंकड़े' रिपोर्ट 2018 के अनुसार अरुणाचल प्रदेश ने देश में सर्वश्रेष्ठ लिंगानुपात दर्ज किया, जबकि मणिपुर ने सबसे खराब लिंगानुपात दर्ज किया।
जन्म के समय लिंगानुपात (Sex ratio at birth) प्रति हजार पुरुषों पर पैदा होने वाली महिलाओं की संख्या है।

स्मार्ट सिटी रोड मैप शहरों में शामिल भारतीय शहर है ? 
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम द्वारा जारी की गई 36 स्मार्ट सिटी रोड मैप सिटीज में से भारत के 4 शहर बेंगलुरु, फरीदाबाद, इंदौर और हैदराबाद है। इस अध्ययन में 22 देशों के 36 शहरों का चयन किया गया।

भारत के एआई सुपर कम्प्यूटर परम सिद्धि को दुनिया के टॉप- 500 सुपर कम्प्यूटर की रैंकिंग में 63वां स्थान मिला है।
प्रत्यूष सुपर कम्प्यूटर - 78वां स्थान
मिहिर सुपर कम्प्यूटर - 146वां स्थान
इसी के साथ सुपर कम्प्यूटर क्षमता वाले देशों में भारत की रैंक 17वीं हो गई है।

वैश्विक रिश्वत जोखिम सूचकांक
भारत 45 अंकों के साथ 2020 के वैश्विक रिश्वत जोखिम सूचकांक में 77 स्थान पर है।
• रिश्वत रोधी मानक सेटिंग संगठन टीआरएसीई की सूची में 194 देशों को शामिल किया जाता है।
• इस वर्ष उत्तर कोरिया, तुर्कमेनिस्तान, दक्षिण सूडान, वेनेजुएला और इरीट्रिया सबसे अधिक व्यापारिक रिश्वत जोखिम वाले देश हैं जबकि डेनमार्क, नॉर्वे, फिनलैंड, स्वीडन और न्यूजीलैंड में यह सबसे कम है।
• भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान चीन नेपाल और बांग्लादेश से बेहतर रहा है परंतु भूटान ने 37 अंकों के साथ 48वां स्थान प्राप्त किया है।
• 2019 में भारत 78वें स्थान पर रहा।

नीति आयोग ने 15000 अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारियों (शिक्षकों) की रैंकिंग जारी की है।
इस सूची में बिलासपुर (छत्तीसगढ़) स्थित अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारी डॉ धनंजय पांडेय को पहले स्थान पर रखा है।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन परिदृश्य रिपोर्ट 2020 
19 अक्टूबर 2020 को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) द्वारा 44वीं अंतरराष्ट्रीय प्रवासन परिदृश्य रिपोर्ट 2020 जारी की गई। OECD देशों में 2018 में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है।  भारत से 3.30 लाख लोगों का OECD देशों में प्रवासन हुआ है, जो पिछली साल की तुलना में 10% की वृद्धि है। OECD देशों में भारत से प्रवास कुल प्रवास का लगभग 5% है। 
चीन अंतरराष्ट्रीय प्रवासन के मामले में प्रथम स्थान पर है। 2018 में लगभग 4.3 लाख चीनी लोगों का OECD देशों में प्रवासन हुआ, जो कुल प्रवास प्रवाह का लगभग 6.5% है।

एशियाई देशों में सर्वाधिक रिश्वतखोरी भारत में
भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार रिश्वत देकर काम करवाने में भारतीय लोग सबसे आगे है।
एशिया में घूसखोरी की सर्वाधिक दर भारत (39%) में हैं। 
सबसे कम भ्रष्टाचार की दर मालदीव और जापान में 2% है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments