आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 17 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 16 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स

                              November 2020 current affairs




16 November 2020 Current Affairs

बिहार विधानसभा चुनाव 2020
चुनाव आयोग द्वारा 25 सितंबर 2020 को बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरण में चुनाव की घोषणा की गई।
• मतगणना 10 नवंबर को की गई। 
अंतिम परिणाम 11 नवंबर 2020 को घोषित किया गया।

• एनडीए गठबंधन ने सर्वाधिक 125 सीटें जीती।
(BJP 74, JDU 43, VIP 4, HAM 4 = 125)
• महागठबंधन ने 110 सीटें जीती।
(RJD 75, Congress 19, Left 16 = 110)
•  अन्य पार्टियों तथा निर्दलीय ने 8 सीटें जीती।
(AIMIM 5, BSP 1, LJP 1 & निर्दलीय 1= 8 )

सातवीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने 16 नवंबर 2020 को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। (लगातार चौथी बार)
• राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बिहार में पहली बार दो उपमुख्यमंत्री
भाजपा के तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
बिहार में पहली बार दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए है।
रेणु देवी बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी है।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।
भाजपा के विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने है।

सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों की याद का विश्व दिवस
हर साल नवंबर महीने के तीसरे रविवार को सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों की याद में विश्व दिवस मनाया जाता है। 2020 में, सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों की याद में विश्व दिवस 15 नवंबर 2020 को मनाया गया है।
2020 का विषय “First Responders” है।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर  
इसका आयोजन स्वतंत्र और उत्तरदायी प्रेस के प्रतीक के रूप में हर साल 16 नवम्बर को किया जाता है। इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद ने कार्य करना शुरू किया। 

डीआईपीएएम और विश्व बैंक में समझौता
निवेश और सार्वजनिक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग –डीआईपीएएम (Department of Investment and Public Asset Management- DIPAM) ने विश्व बैंक के साथ 16 नवम्बर, 2020 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।  
इसके तहत विश्व बैंक, विभाग को परिसंपति मुद्रीकरण के लिए परामर्शदात्री सेवाएं उपलब्ध कराएगा। 
डीआईपीएएम, विनिवेश प्रक्रिया के तहत भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों की गैर जरूरी परिसंपत्तियों (non-core assets) और शत्रु संपत्तियों की (100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की मूल्य वाली) बिक्री की जिम्मेदारी संभालता है। 
विनिवेश विभाग की स्थापना 10 दिसंबर, 1999 को एक अलग विभाग के रूप में की गई थी और बाद में 6 सितंबर, 2001 को इसका नाम बदलकर विनिवेश मंत्रालय कर दिया गया। 27 मई, 2004 से, विनिवेश विभाग वित्त मंत्रालय के अधीन विभागों में से एक है। विनिवेश विभाग का नाम बदलकर 14 अप्रैल, 2016 से निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) कर दिया गया।

अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस 16 नवंबर  
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1996 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी। 
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र असहिष्णुता वर्ष घोषित किया गया था।
1995 में सहिष्णुता के लिए संयुक्त राष्ट्र वर्ष और महात्मा गांधी के जन्म की 125 वीं वर्षगांठ के अवसर पर, UNESCO ने सहिष्णुता और अहिंसा के प्रचार के लिए यूनेस्को- मदनजीत सिंह पुरस्कार स्थापित किया।
 प्रत्येक दो साल में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने फर्नीचर कंपनी अर्बन लैडर का अधिग्रहण किया है।

यूनेस्को
16 नवंबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का गठन किया गया।
• सदस्य - 195 देश • मुख्यालय - पेरिस

प्रख्यात पत्रकार और लेखक रवि बेलगेरे का निधन हो गया। वह कर्नाटक से थे।
लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) ने F1 तुर्की ग्रैंड प्रिक्स 2020 जीती है।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए दुनिया की पहली ट्राम लाइब्रेरी शुरू की गई है। ट्राम एक प्रकार का रेल वाहन है, जो सार्वजनिक सड़कों पर ट्रामवे पटरियों पर चलता है।


17 November 2020 Current Affairs

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते संसद का शीतकालीन सत्र इस बार नहीं होगा। शीतकालीन सत्र को आगामी बजट सत्र के साथ संबध्द कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि राज्यसभा का शीतकालीन सत्र 1975, 1979 और 1984 में आयोजित नहीं किया गया था।
संसद का शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होता है।

ड्रैगन कैप्सूल रेसिलियंस
स्पेसएक्स ने फाल्कन-9 रॉकेट से 4 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भेजा है।
यह अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पहला ऐसा मिशन है, जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस पर भेजने के लिए किसी निजी अंतरिक्ष यान की मदद ली गई है।
• फाल्कन-9 रॉकेट ने तीन अमेरिकी और एक जापानी यात्री को लेकर 15 नवंबर को उड़ान भरी।
3 अमेरिकी यात्री - माइक हॉपकिंस, विक्टर ग्लोवर, शैनन वॉकर
1 जापानी यात्री - सोइची नोगुची
यात्रियों को ले जाने वाले ड्रैगन कैप्सूल यान को रेसिलियंस नाम दिया गया है।
क्या है स्पेसएक्स
स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्पोरेशन यानी स्पेसएक्स एक निजी अमेरिकी कंपनी है, जो फाल्कन-9 और फाल्कन हैवी रॉकेट पर कमर्शियल और सरकारी लांच सेवाएं देती है।
एलन मस्क ने 2002 में इस कंपनी की नींव रखी थी।

17 नवंबर 1966 को भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। वह मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली एशियाई थी।

हाल ही स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने भारत के कितने वैज्ञानिकों को शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया है ? - 2313 वैज्ञानिक

16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पाली (राजस्थान) में स्टैच्यू ऑफ पीस का अनावरण किया।

16 नवंबर को राजस्थान के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल का निधन हो गया। उन्होंने विधायक के रूप में पांच बार राज्य के चुरू जिले के सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

बर्ड ऑफ द ईयर
न्यूजीलैंड में काकापो तोता को बर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया गया।
काकापो तोता दुनिया का सबसे भारी तोता है। रात में देखने वाला यह पक्षी उड़ नहीं सकता।
तोतों की यह प्रजाति न्यूजीलैंड के समुद्री तटों पर पाई जाती है।

नागार्नो-काराबाख
अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच करीब 30 साल से चला आ रहा युद्ध अजरबैजान की जीत के साथ खत्म हो गया है। अजरबैजान ने आर्मीनियाई सेना को तबाह कर विवादित इलाके नागार्नो-काराबाख पर कब्जा कर लिया है।

पेरू के अंतरिम राष्ट्रपति मैनुअल मेरिनो ने इस्तीफा दे दिया है।

केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। ईडी के निदेशक कार्यकाल दो वर्षों का होता है। 

हरियाणा की पहली महिला सांसद चंद्रावती का निधन 
हरियाणा की पहली महिला सांसद और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का 15 नवंबर, 2020 को निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं।
चंद्रावती 1977 में हरियाणा की पहली महिला सांसद बनीं और 1990 में उन्होंने पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पद संभाला था। उन्होंने कई बार पहली महिला बनने की उपलब्धि हासिल की है, जैसे पहली सांसद (1977), पहली MLA, पहली मंत्री (1964-66 और 1972-74) और हरियाणा विधानसभा में विपक्ष की पहली नेता (1982-85) रही थीं।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) की लिमिट की निगरानी करने वाली प्रणाली ने एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक को ’रेड फ्लैग’ सूची में डाल दिया गया है। किसी सूचीबद्ध कंपनी को इस सूची में तब डाला जाता है जब उसके पास विदेशी निवेश उपलब्ध विरासत अनुमेय सीमा 3% से कम हो जाती है।

ब्रह्मांडीय न्यूट्रिनो की खोज के लिए वर्ष 2002 का नोबेल पुरस्कार साझा करने वाले जापान के भौतिक विज्ञानी मासाओशी कोशिबा का निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया है। जेएनयू परिसर में स्वामी विवेकानंद की इस प्रतिमा को पूरा करने में मूर्तिकार नरेश कुमावत को सात महीने का समय लगा।

डॉ. सुसंता कर, को सोसाइटी ऑफ बायोलॉजिकल केमिस्ट्स (इंडिया), बेंगलुरु द्वारा प्रो. एन भादुरी मेमोरियल लेक्चर अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है। 

सोनू सूद पंजाब राज्य आइकॉन नियुक्त  
16 नवंबर, 2020 को भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने अभिनेता सोनू सूद को नैतिक मतदान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पंजाब राज्य आइकॉन के रूप में नियुक्त किया है।  
पंजाब के मोगा जिले के मूल निवासी सोनू सूद कोविद -19 लॉकडाउन के दौरान हजारों प्रवासियों को उनके घरों तक भेजने में मदद के बाद राष्ट्रीय नायक बन गए। 28 सितंबर, 2020 को, कोविड -19 के समय में लोगों की मदद करने के प्रयासों के लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा 'एसडीजी स्पेशल ह्यूमेनिटेरियन एक्शन अवार्ड' से सम्मानित किया गया।


18 November 2020 Current Affairs

फीफा ने कोविड-19 महामारी के चलते भारत में खेले जाने वाले अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप को रद्द कर दिया है और 2022 की मेजबानी का अधिकार सौंपा है।

एमपीएल नवंबर 2020 से दिसंबर 2023 तक भारत की राष्ट्रीय महिला, पुरुष और अंडर-19 क्रिकेट टीमों का आधिकारिक किट प्रायोजक बना है।

16 नवंबर को शहीद बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय कल्याण विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग कर दिया   ।

अलवर के शुभम यादव सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर में इस्लामिक स्टडीज की प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाले पहले गैर-मुस्लिम छात्र बने हैं।

जयपुर की स्थापना
18 नवंबर 1727 को महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने जयपुर की स्थापना की।
वास्तुकार - विद्याधर भट्टाचार्य
1876 में वेल्स के राजकुमार के स्वागत में महाराजा रामसिंह द्वितीय के आदेश पर पूरे शहर को गुलाबी रंग से रंगा गया।

18 नवंबर 1972 को बंगाल टाइगर को राष्ट्रीय पशु चुना गया। इसी साल भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।
1973 में प्रोजेक्ट टाइगर लांच किया गया।

12वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 
17 नवंबर 2020 को रूस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकियों को सहायता व समर्थन देने वाले देशों को दोषी ठहराया जाए और इस समस्या से संगठित तरीके से निपटा जाए।
मोदी की इस टिप्पणी का रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तत्काल प्रभाव से समर्थन किया।
• साथ ही मोदी ने अपनी तरफ से आतंकवाद के खिलाफ ब्रिक्स देशों की एक संयुक्त कार्ययोजना बनाने के लिए सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की एक समिति भी गठित करने का प्रस्ताव किया।
• प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के साथ-साथ विश्व व्यापार संगठन (WTO), अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) जैसी बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की जरूरत को भी रेखांकित किया।
• आतंकवाद के खतरे से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए ब्रिक्स देशों ने सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग मजबूत करने की आतंकवाद रोधी रणनीति को जारी किया।
इस दस्तावेज के अनुसार ब्रिक्स समूह आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने, उकसाने, मदद देने, वित्त पोषण करने और उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ ठोस कदम उठाने पर विचार करेगा।
ब्रिक्स देशों का आतंकवाद निरोधी सहयोग निम्न सिद्धांतों पर आधारित है:- 
सदस्य देशों की संप्रभुता के लिए पूरा सम्मान और उनके आंतरिक मामलों में कोई दखल न देना; 
अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों की प्रतिबद्धता और शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र की मुख्य और समन्वयक भूमिका को स्वीकार करना; 
आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने में क्षेत्रीय संगठनों की भूमिका की पहचान करना; 
खुलापन, सूचना साझाकरण, और सर्वसम्मति-आधारित निर्णय।
• 13वां शिखर सम्मेलन 2021 में भारत की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।
भारत तीसरी बार ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता करेगा।

जांच में देरी पर अभियुक्त के पास जमानत का अधिकार 
सर्वोच्च न्यायालय ने एक निर्णय में कहा है कि 'जांच एजेंसी द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच पूरी नहीं करने पर एक अभियुक्त को, उसके खिलाफ किसी भी दर्ज मामले के बावजूद, 'डिफॉल्ट' (default) या ‘अनिवार्य’ (compulsive) जमानत दी जानी चाहिए।  
अदालत ने माना कि अगर जांच एजेंसी समय पर जांच पूरी करने में विफल रहती है, तो एक अभियुक्त के पास आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 167 (2) के तहत डिफॉल्ट जमानत के लिए 'अविलोप्य अधिकार' (indefeasible right) है। 
धारा 167 के तहत, एक अभियुक्त को मृत्यु, आजीवन कारावास या 10 साल से अधिक की सजा वाले अपराध के लिए अधिकतम 90 दिनों की हिरासत में रखा जा सकता है। यदि जांच किसी अन्य अपराध से संबंधित है, तो अभियुक्त को 60 दिनों तक हिरासत में रखा जा सकता है। कुछ विशेष विधियों जैसे कि नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम में, हिरासत की अवधि 180 दिनों तक बढ़ सकती है।

अरुणाचल प्रदेश ने दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ लिंगानुपात 
नवंबर 2020 में भारत के महापंजीयक (Registrar-General of India) द्वारा जारी 'नागरिक पंजीकरण प्रणाली पर आधारित भारत के महत्वपूर्ण आंकड़े' रिपोर्ट 2018 के अनुसार अरुणाचल प्रदेश ने देश में सर्वश्रेष्ठ लिंगानुपात दर्ज किया, जबकि मणिपुर ने सबसे खराब लिंगानुपात दर्ज किया।
जन्म के समय लिंगानुपात (Sex ratio at birth) प्रति हजार पुरुषों पर पैदा होने वाली महिलाओं की संख्या है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋणदाताओं की वित्तीय स्थिति में आई गंभीर गिरावट के कारण लक्ष्मी विलास बैंक को एक महीने (30 दिन) के लिए मोरेटोरियम के अंतर्गत रखने का आदेश जारी किया है, जिसके बाद इसके जमाकर्ताओं के लिए नकदी निकालने की सीमा 25,000 रुपये पर प्रतिबंधित कर दी गई है, यानि अब बैंक के ग्राहक केवल 25000 रूपए तक राशि ही बैंक से निकल सकेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) की स्थापना की गई है। इस इनोवेशन हब को स्थापित करने का उद्देश्य बैंक प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर और एक वातावरण तैयार कर वित्तीय क्षेत्र में नवाचार को बढ़ाना है।
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस
भारत में हर साल 18 नवंबर को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस (National Naturopathy Day) मनाया जाता है। इसे निसर्ग-चिकित्सा पद्धति भी कहा जाता हैं। यह दिन की घोषणा आयुष मंत्रालय (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी), भारत सरकार द्वारा 18 नवंबर 2018 में की गई थी।

सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को 15 नवंबर 2020 को वर्ष 2020 के वर्ष के अंत तक विश्व का नंबर 1 खिलाड़ी रहने के लिए एटीपी टूर नंबर 1 ट्रॉफी दी गई। जिसके के बाद वह छठी बार ट्रॉफी पाने वाले, पीट सम्प्रास (Pete Sampras) के बाद टेनिस इतिहास के एकमात्र दूसरे खिलाड़ी बन गए।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने स्मृति मंधाना को बनाया ब्रांड एंबेसडर है। 

मालाबार अभ्यास 2020 का दूसरा चरण उत्तरी अरब सागर में 17 से 20 नवंबर 2020 तक आयोजित किया जा रहा है।

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 नवंबर, 2020 को तीसरे ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया। 
'ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम' 2018 में माइकल ब्लूमबर्ग द्वारा स्थापित किया गया था। यह फोरम विश्व अर्थव्यवस्था के ऐतिहासिक अंतरण के समय उसके सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों के लिए कार्रवाई योग्य समाधान सुझाने के लिए वैश्विक समुदाय के नेताओं को विचार-विमर्श के लिए मंच उपलब्ध कराता है। 
फोरम की पहली उद्घाटन बैठक सिंगापुर में और दूसरी वार्षिक बैठक बीजिंग में हुई थी।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments