आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 14 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 13 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स

                             November 2020 current affairs




13 November 2020 Current Affairs

अक्टूबर-नवंबर 2021 में भारत की मेजबानी में टी-20 विश्व कप आयोजित किया जाएगा।
इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें पापुआ न्यू गिनी की टीम को पहली बार शामिल किया गया है।

12 नवंबर को बालीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली।

स्कॉर्पीन श्रेणी की पांचवी पनडुब्बी का जलावरण
12 नवंबर को भारतीय नौसेना की स्कॉर्पीन श्रेणी की पांचवी पनडुब्बी वागिर/वजीर को मुंबई स्थित मझगांव डॉकयार्ड से लांच किया गया।
वागिर का नामकरण :- वागिर हिंद महासागर में पाई जाने वाली एक शिकारी मछली है, जो बेहद खतरनाक होती है।
पहली वागिर पनडुब्बी रूस से आई थी। जिसे नौसेना में 1973 में शामिल किया गया और जून 2001 में रिटायर कर दिया गया।
कलवरी का अर्थ है टाइगर शार्क है। खंडेरी का नाम छत्रपति शिवाजी द्वारा निर्मित एक द्वीप किले के नाम पर रखा गया है, जिसने उनकी नौसेना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। करंज का नाम भी मुंबई के दक्षिण में स्थित एक द्वीप के नाम पर रखा गया है।
विशेषता:- इसकी रफ्तार पानी के ऊपर 20 किमी प्रति घंटे तथा पानी के भीतर 30 किमी प्रति घंटे है।
• सतह व पनडुब्बी रोधी युद्ध, खुफिया सूचना एकत्र करने, सुरंग बिछाने व निगरानी में माहिर।
• यह पानी में छुपकर दुश्मन के रडार को चकमा देने और  ध्वनि को सूखने वाली आधुनिक तकनीक से लैस है।
• यह टारपीडो से हमला करने के साथ ही ट्यूब से लांच की जाने वाली पोत रोधी मिसाइलों को पानी के अंदर और सतह से छोड़ सकती हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य:- आइएनएस वागिर कलवरी श्रेणी की छह पनडुब्बियों का हिस्सा है, जिनका निर्माण भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के अंतर्गत मेक इन इंडिया अभियान के तहत  किया जा रहा है।
• इस श्रेणी की पहली पनडुब्बी कलवरी है। अन्य तीन पनडुब्बी खंडेरी, करंज व वेला है।
• कलवरी 2017 में तथा आईएनएस खंडेरी 2019 में नौसेना में शामिल हो चुकी है।
• करंज का समुद्री ट्रायल चल रहा है।
• चौथी पनडुब्बी वेला का समुद्री ट्रायल हो चुका है।
• छठी पनडुब्बी वागशीर को भी जल्द लांच किया जाएगा।

भारत की दो आर्द्रभूमि रामसर स्थल में 
11 नवंबर, 2020 को भारत के दो और आर्द्रभूमि क्षेत्रों लोनार झील और सुर सरोवर को रामसर स्थल के रूप में शामिल किया गया है। भारत में अब रामसर स्थलों की संख्या 41 (दक्षिण एशिया में सर्वाधिक) हो गई है।  
हाल ही अक्टूबर 2020 में बिहार के बेगूसराय जिले में काबरताल को अंतरराष्ट्रीय महत्व के एक आर्द्रभूमि के रूप में मान्यता दी गई, जो राज्य की ऐसी पहली आर्द्रभूमि है। 
इसके अलावा देहरादून में आसन कंजर्वेशन रिजर्व को भी अक्टूबर 2020 में उत्तराखंड के पहले वेटलैंड के तौर पर रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया। 
लोनर झील: महाराष्ट्र में बुलढ़ाना जिले की यह झील लगभग 50 हजार वर्ष पूर्व एक उल्का पिंड के टकराने से अस्तित्व में आई थी।  झील में लवणता और क्षारीयता अधिक है। 
सुर सरोवर: इसे मूल रूप से गर्मियों में आगरा शहर को पानी की आपूर्ति करने के लिए बनाया गया था। इसे ‘कीथम झील’ के नाम से भी जाना जाता है।
आर्द्रभूमि के समुचित इस्तेमाल और इसके संरक्षण के लिए ‘रामसर कन्वेन्शन’ एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है। इसका नाम ईरान के शहर ‘रामसर’ के नाम पर है, जहां इस समझौते पर 2 फरवरी, 1971 को हस्ताक्षर हुए थे।

हर साल 13 नवंबर को विश्व दयालुता दिवस (वर्ल्ड काइंडनेस डे) मनाया जाता है। 
विश्व दयालुता मूवमेंट द्वारा 1998 में पहली बार विश्व दयालुता दिवस मनाया गया था। 
2020 का विषय: The World We Make – Inspire Kindness.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुड़गांव में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए  'प्रोजेक्ट एयर केयर' का अनावरण किया है।  

अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने I Am No Messiah शीर्षक अपनी आत्मकथा बहुत जल्द जारी किए जाने की घोषणा की है। इस पुस्तक का सह-लेखन मीना अय्यर द्वारा किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक आभासी कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर निर्भर मध्य प्रदेश 2023 का रोडमैप लॉन्च किया है। रोडमैप के तहत, राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कर्नाटक में मैसूरु के अशोकपुरम स्थित अरण्य भवन में भारत का पहला चंदन संग्रहालय स्थापित किया गया है।

सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री संचमन लिम्बू का निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। वह सिक्किम संग्राम परिषद पार्टी से 17 जून 1994 - 12 दिसंबर 1994 के दौरान सिक्किम के चौथे मुख्यमंत्री रहे थे।

राधाकृष्ण प्रकाशन द्वारा जाने-माने भारतीय कवि-गीतकार गुलज़ार के जीवन पर लिखी गई बोसकीयाना नामक पुस्तक प्रकाशित की गई है।

बर्डमैन ऑफ इंडिया
12 नवंबर, 2020 को प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सलीम अली की 124वीं जयंती मनाई गई।
12 नवंबर, 1896 को मुंबई में जन्मे, सलीम मोइजुद्दीन अब्दुल अली को 'बर्डमैन ऑफ इंडिया' के रूप में जाना जाता है।
वे पूरे भारत में व्यवस्थित पक्षी सर्वेक्षण करने वाले पहले भारतीय थे और उन्होंने कई किताबें लिखीं। उनकी आत्मकथा 'द फाल ऑफ ए स्पैरो' (The Fall of a Sparrow) है। 
सलीम अली ने भरतपुर पक्षी अभयारण्य (केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान) की स्थापना में और 'साइलेंट वैली नेशनल पार्क' के विनाश को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इसके अलावा, अली 1967 में ब्रिटिश पक्षी विज्ञानी संघ का स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले पहले गैर-ब्रिटिश नागरिक थे।

आत्मनिर्भर भारत 3.0 
12 नवंबर 2020 को सरकार ने कोविड से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए आत्मनिर्भर भारत 3.0 शुरू किया गया।
अर्थव्यवस्था के समग्र विकास के लिए 2.65 लाख करोड रुपए के बूस्टर डोज की घोषणा की गई।

उद्देश्य:- रोज़गार सृजन को बढ़ावा देने, तनावग्रस्त क्षेत्रों को सहायता प्रदान करने और आवास और बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधि को प्रोत्साहित करने के लिए आत्मनिर्भर भारत 3.0 की शुरुआत की गयी है। इसके तहत 12 घोषणाएँ की गई।

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 13 नवंबर, 2020 को कोविड-19 महामारी के दौरान रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई योजना ‘आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना’ शुरू की।  
इसके तहत नई भर्तियां करने वाले प्रतिष्ठानों को सब्सिडी दी जाएगी। इस सब्सिडी के तहत 2 साल के लिए रिटायरमेंट फंड में कर्मचारियों के साथ ही नियोक्ताओं के योगदान को भी शामिल किया जाएगा।  
योजना के तहत नए कर्मचारियों की भर्ती करने वाले ईपीएफओ-पंजीकृत प्रतिष्ठान को यह सब्सिडी मिलेगी। 
यह योजना 1 अक्टूबर, 2020 से प्रभावी होगी और 30 जून, 2021 तक लागू रहेगी। 
योजना के तहत लाभार्थी / नए कर्मचारी: 15,000 रुपये से कम मासिक वेतन पर ईपीएफओ-पंजीकृत प्रतिष्ठान में रोजगार पाने वाला कोई भी नया कर्मचारी।  
15,000 रुपये से कम का मासिक वेतन पाने वाले ईपीएफ सदस्य, जिन्होंने 1 मार्च, 2020 से 30 सितंबर, 2020 तक कोविड महामारी के दौरान रोजगार गंवाया और 1 अक्टूबर, 2020 से या उसके बाद कार्यरत हैं। 
सब्सिडी पैमाना: केंद्र सरकार 1 अक्टूबर, 2020 या उसके बाद लगे नए पात्र कर्मचारियों के संबंध में 2 साल के लिए निम्न पैमाने के अनुसार सब्सिडी प्रदान करेगी -  
1000 कर्मचारियों को रोजगार देने वाले प्रतिष्ठान: कर्मचारी का योगदान (वेतन का 12%) और नियोक्ता का योगदान (वेतन का 12%) कुल वेतन का 24% 
1000 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने वाले प्रतिष्ठान: केवल कर्मचारी के ईपीएफ का अंशदान (वेतन का 12%)


14 November 2020 Current Affairs

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
साल 2016 से हर साल आयुष मंत्रालय द्वारा धन्वंतरि जयंती के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 5 वां आयुर्वेद दिवस 13 नवंबर, 2020 को मनाया गया। इस वर्ष का 'आयुर्वेद दिवस' COVID-19 महामारी के प्रबंधन में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित है।    
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर को गुजरात और राजस्थान में बनाए गए दो आयुर्वेद संस्थानों, गुजरात के जामनगर में आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान और राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) का उद्घाटन किया। 
संसद में पारित एक एक्ट के अनुसार जामनगर का संस्थान राष्ट्रीय महत्व का संस्थान होगा जबकि जयपुर के संस्थान को यूजीसी ने विश्वविद्यालय का दर्जा दिया है।
विश्वा स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत में एक वैश्विक पारंपरिक औषधि केंद्र (ग्लोबल वैलनेस सेंटर) स्थापित करने की घोषणा की है।

भारत ने 13 नवंबर को चांदीपुर के लॉन्चिंग पैड से क्विक रिएक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल (QRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। (सतह से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल सिस्टम)
मिसाइल को ट्रक आधारित लांच यूनिट से हवा में उडाया गया।
इस मिसाइल की रेंज 25 से 30 किलोमीटर तक है। इसका पहला परीक्षण 4 जून 2017 को हुआ था।
30 किमी तक मार करने वाली इस मिसाइल की गति 4.7 मैक है।

नागार्नो-कारबाख संघर्ष
नवंबर 2020 में सोवियत संघ का हिस्सा रहे आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए रुस ने नागार्नो-कारबाख क्षेत्र में अपने सैनिकों को तैनात करने का फैसला किया है।
• इस मामले में शांति स्थापित करने के लिए बने मिंस्क समूह में रूस, अमेरिका और फ्रांस है लेकिन  उसने अमेरिका और फ्रांस को विश्वास में लिए बगैर आर्मेनियाई फौज और अजरबैजान के साथ समझौता कर लिया है।

प्रतिवर्ष 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की आत्मकथा का नाम क्या है ? - ए प्रॉमिस्ड लैंड

स्टुअर्ट बारनेस को आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम का नया सहायक मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच बनाया गया है।

रेड पांडा
यह लुप्तप्राय पशु भारत के पूर्वी हिमालय क्षेत्र (पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश) में ही पाया जाता है।
• भारत के अलावा यह चीन, नेपाल, भूटान और उत्तरी म्यांमार में भी पाया जाता है।
• दुनिया में रेड पांडा की आबादी लगभग 10,000 है जबकि भारत में इनकी संख्या 2500 है।
• लाल पांडा की दो प्रजातियां है -
1. चीनी (ऐल्यूरस स्टाइलानी)
2. हिमालयन रेड पांडा (आयिलस फुलगेन्स)


15 November 2020 Current Affairs

विश्व मधुमेह दिवस 14 नवंबर  
2020 का विषय: 'नर्स और मधुमेह' (The Nurse and Diabetes)  
वैश्विक रूप से, वर्ष 1980 में 108 मिलियन की तुलना में 2014 में अनुमानित रूप से 422 मिलियन वयस्क मधुमेह से ग्रसित थे। इस वर्ष के अभियान का उद्देश्य मधुमेह के शिकार लोगों के समर्थन में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
महासभा ने वर्ष 2007 में 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस के रूप में मनाने के प्रस्ताव को अपनाया था।

बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन 
लोकप्रिय अभिनेता और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित सौमित्र चटर्जी का 15 नवंबर, 2020 को कोलकाता में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उन्हें बंगाल के सांस्कृतिक जगत की दिग्गज हस्ती माना जाता है। 
उन्होंने देश और विदेश में कई पुरस्कार हासिल किए, जिसमें पद्म भूषण (2004) और 2018 में फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार लीजन द’ऑनर शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार 2020
बांग्लादेश के सादत रहमान को अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार 2020 बांग्लादेश के एक 17 वर्षीय किशोर सादत रहमान को साइबर बाल अपराध को रोकने की दिशा में कार्य करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है।
उन्हें यह पुरस्कार नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने 13 नवंबर, 2020 को नीदरलैंड्स में एक समारोह के दौरान प्रदान किया।
यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार संगठन किड्सराइट्स द्वारा ऐसे बच्चे को दिया जाता है, जो बाल अधिकारों के लिए संघर्ष करता है। 2005 में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार लॉन्च किया गया था।

लोकल4दिवाली अभियान
केंद्रीय वस्‍त्र मंत्रालय ने दिवाली के अवसर पर "Local4Diwali" नामक एक विशेष अभियान शुरू किया। 
उद्देश्य:- लोगों को दिवाली पर भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों को खरीदने और उपहार देने का आग्रह करना।

म्यांमार में संसदीय चुनाव
म्यांमार में हाल ही नवंबर 2020 में हुए संसदीय चुनावों में आंग सान सू की के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (NLD) फिर भारी बहुमत के साथ सत्ता में आ गई है।
एनएलडी ने 920 सीट पर जीत दर्ज की है।
म्यांमार संसद की 1117 सीटों पर चुनाव हुआ था।

क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (RCEP)
RCEP - regional comprehensive economic partnership.
यह एक क्षेत्रीय व्यापार समझौता है। 
इसमें वस्तु, सेवा, निवेश और बौद्धिक संपदा को शामिल किया गया है।

आसियान के सदस्य देशों और चीन सहित कुल 15 देशों ने 15 नवंबर 2020 को विश्व के सबसे बड़े व्यापार समझौते क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (RCEP) का गठन करने पर वर्चुअल तौर पर हस्ताक्षर किए हैं। अर्थात RCEPके तहत मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
• दुनिया की एक-तिहाई आबादी इन 15 देशों में रहती है और लगभग 30% वैश्विक व्यापार इनके बीच होता है।
• इस समझौते में आसियान के 10 सदस्य देशों के अलावा चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं।
• समझौते के तहत सदस्य देश टैरिफ कम करेंगे और व्यापार सेवा के रास्ते खोलेंगे।
• RCEP का लक्ष्य कंपनियों की लागत और समय में कमी लाना भी है।


नवंबर 2012 से आरसीईपी पर बातचीत चल रही थी।
भारत पिछले वर्ष 2019 में वार्ता से हट गया था।

❌ भारत ने इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए है।
भारत ने इस साझेदारी के तहत मार्केट एक्सेस का मुद्दा उठाया था और इस बात की आशंका जतायी थी कि देश के बाजार में अगर चीन के सस्ते सामानों का दबदबा हो जाएगा तो भारत के घरेलू उत्पादकों एवं विनिर्माताओं पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।
नोट - हाल ही नवंबर 2020 में वियतनाम के प्रधानमंत्री ने चौथे क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (RCEP) शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस दौरान आरसेप के तहत मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
समझौते पर हस्ताक्षर के बाद सभी देशों को आरसेप को 2 साल के अंदर अनुमोदित करना होगा। जिसकेेेेे बाद यह प्रभाव में आएगा।
नोट - आरसेप में भारत की भागीदारी के द्वार खुले रखे गए हैं।

15वां पूर्वी एशिया सम्मेलन
14-15 नवंबर 2020 को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑनलाइन आयोजित पूर्वी एशिया सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
• इस सम्मेलन की अध्यक्षता वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन शुआन फुक ने की।
• पूर्वी एशिया सम्मेलन सुरक्षा और रक्षा संबंधी मुद्दों पर एशिया प्रशांत क्षेत्र का प्रमुख मंच है।
इसका गठन 2005 में किया गया तथा 18 देश इसके सदस्य हैं। (Asean+6+USA+Russia)
18 सदस्य देश:- थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस, 
ब्रुनेई, लाओस, वियतनाम,  म्यांमार, कंबोडिया, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड, भारत, USA, Russia

17वां आसियान-भारत सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री गुएन युआन फुक ने 12 नवंबर को 17वें आसियान-भारत सम्मेलन की वर्चुअल प्लेटफार्म पर सह अध्यक्षता की।
भारत ने COVID-19 आसियान रिस्पॉन्स फंड में 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता का विस्तार किया है। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments