आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 11 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 10 नवंबर 2020 करेंट अफेयर्स

                             November 2020 current affairs




10 November 2020 Current Affairs

उत्तर प्रदेश की प्रशांति सिंह का किस खेल से संबंध है ? - बास्केटबॉल
उन्हें अर्जुन अवार्ड मिल चुका है।

वर्तमान ऊर्जा मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक को रूस का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
रूस का प्रधानमंत्री - मिखाईल मिशुस्टिन

हाल ही प्रसिद्ध राजनीति विज्ञानी सीपी भांबरी का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

भारतवंशी विवेक मूर्ति को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के कोविड-19 सलाहकारी बोर्ड के तीन अध्यक्षों में चुना गया है।

6 वर्षीय अर्हम तलसानिया दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रोग्राम डेवलपर बने है।

कुसुम योजना
लागू - मार्च 2019
केंद्र सरकार ने कुसुम योजना को विस्तार देते हुए इससे कुल 30,800 मेगावाट बिजली बनाने का लक्ष्य रखा है। इस योजना पर सरकार की 34,035 करोड रुपए की लागत आएगी।
• योजना के तहत अगले 2 वर्षों में कुल 35 लाख किसानों को सोलर चालित पंप स्थापित करने की सुविधा दी जाएगी।
लाभ - देश को डीजल-चालित सिंचाई पंपों से मुक्ति मिलेगी और किसानों को अतिरिक्त धन अर्जित करने का भी मौका मिलेगा।
• नवीन ऊर्जा मंत्रालय ने इस योजना का विस्तार कर वित्त वर्ष 2022-23 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

कुसुम योजना का नया लक्ष्य क्या है ? - 2022 तक 30.8 गीगावाट उत्पादन

रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी वर्जिन हाइपरलूप ने दुनिया में पहली बार यात्रियों के साथ अमेरिका के नेवादा में हाई स्पीड लेविटेटिंग पॉड सिस्टम का परीक्षण किया।
हाइपरलूप तकनीक
यह भविष्य की परिवहन योजना है, जिसमें यात्रियों को एक वैक्यूम (निर्वात) पॉड के जरिए गंतव्य तक ले जाया जा सकता है।
यह जमीनी यातायात का एक नया तरीका है। इसमें घर्षण को रोकने के लिए हवा को बाहर निकाल दिया जाता है।

डोबरा चांठी पुल बना है ?
हाल ही में टिहरी गढ़वाल में टिहरी झील पर डोबरा-चांठी पुल का निर्माण किया गया है। यह देश का सबसे लंबा सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज है। राज्य के 20वें स्थापना दिवस 9 नवंबर 2020 को चिह्नित करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा डोबरा-चांठी झूला (सस्पेंशन) पुल का उद्घाटन किया गया।
725 मीटर लंबे इस पुल की वजह से 100 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी।

हॉर्नबिल महोत्सव 
नागालैंड सरकार ने देश में बढ़ते COVID-19 मामलों के चलते इस वर्ष हॉर्नबिल महोत्सव वर्चुली मनाने का फैसला किया है। इस महोत्सव को फेस्टिवल ऑफ़ फेस्टिवल भी कहा जाता है। इसे हर साल 1 से 10 दिसंबर तक नागा जनजातियों की संस्कृति, विरासत, भोजन और रीति-रिवाजों को दर्शाने के लिए मनाया जाता है।

जाने माने एक्टर अनुपम खेर द्वारा "Your Best Day Is Today!" नामक एक नई बुक लिखी गई है।

मलयालम लेखक एस हरेश ने अपने उपन्यास "Moustache" के लिए जेसीबी साहित्य पुरस्कार 2020 जीता है।

पुणे के आखिरी संयुक्त परिवार कारखनीस की 149 मिनट की कहानी पर आधारित मराठी फिल्म कारखीनीसांची वारी (एशेज ऑन ए रोड ट्रिप) को टोक्यो फिल्म फेस्टिवल में एंट्री मिली है।

अक्षय कुमार सिंह देश के सबसे बड़े गैस आयातक पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी होंगे। 

असम की तेजपुर लीची को GI टैग मिला है।

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव एम.एम. कुट्टी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और इसके आसपास के क्षेत्रों के कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। CAQM का गठन 28 अक्टूबर को कई प्रदूषण-निगरानी निकायों को भंग करने के बाद किया गया था।

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस 10 नवंबर
2020 का विषय: 'वैश्विक महामारी से निपटने हेतु और समाज के लिए विज्ञान' (Science for and with Society in dealing with the global pandemic)  
यह दिवस समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका और उभरते वैज्ञानिक मुद्दों पर बहस में व्यापक जनता को शामिल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है। यह दिवस 2001 में यूनेस्को द्वारा घोषित किया गया था और पहली बार 10 नवंबर 2002 को दुनिया भर में मनाया गया था।

13वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन 
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 9 नवंबर, 2020 को ‘13वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन’ का आयोजन किया। हरदीप सिंह पुरी ने 13वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन 2020 का उद्घाटन किया 
सम्मेलन का विषय: ‘शहरी आवागमन के उभरते रुझान’ (Emerging Trends in Urban Mobility)  
उद्देश्य: जनता को उसकी पहुंच के भीतर और सुगम परिवहन सुविधा मुहैया कराने में कोविड-19 महामारी द्वारा पेश चुनौतियों और उससे निपटने के लिए राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नवीन उपायों पर ध्यान केन्द्रित करना।  विभिन्न अध्ययनों के अनुसार लगभग 16- 57% शहरी लोग पैदल यात्रा करते हैं और करीब 30-40% जनता शहर के आकार के आधार पर देश में साइकिल का उपयोग करती है। 
कोच्चि अक्टूबर 2021 में 14वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसका विषय 'सभी के लिए आवागमन' (Mobility for All) चुना गया है।

दूसरी रिपोर्ट
9 नवंबर 2020 को 15वें वित्त आयोग ने अपनी दूसरी रिपोर्ट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंप दी।
इस रिपोर्ट को कोविड काल में वित्त आयोग (Finance commission in COVID times) नाम दिया गया है।
• इस वित्त आयोग ने पिछले साल 2020-21 की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी।
और अब 2021-22 से 2025-26 की अवधि की रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपी है।
• अभी तक वित्त आयोग मुख्य रूप से केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी और उसके हस्तांतरण पर अपने रिपोर्ट देता रहा है।
• लेकिन 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट में स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी), बिजली क्षेत्र को मिलने वाले इंसेंटिव, ठोस कचरा प्रबंधन जैसे मामलों पर भी सिफारिशें शामिल है।
• रिपोर्ट में सेना और आंतरिक सुरक्षा को लेकर अलग से फंड बनाने की सिफारिश की गई है।
• स्वास्थ्य क्षेत्र पर राज्य व केंद्र दोनों की जीडीपी की 2.5% राशि खर्च करने की सिफारिश की गई है। फिलहाल राज्यों व केंद्र की कुल जीडीपी का मात्र 0.9% खर्च स्वास्थ्य क्षेत्र में होता है।
15वें वित्त आयोग की संरचना
चेयरमैन - एन के सिंह
सदस्य - 1. अशोक लाहिड़ी       2. अनूप सिंह
             3.अजय नारायण झा    4. रमेश चंद
अजय नारायण झा शक्तिकांत दास के स्थान पर सदस्य बने।
15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह की आत्मकथा 'Portraits Of Power' है।


11 November 2020 Current Affairs

गुजरात के सूरत जिले की खदान से मिले 5 करोड़ साल पुराने जीवाश्म के आधार पर वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि घोड़े और गैंडे की उत्पत्ति भारत में हुई थी।

आचार्य जेबी कृपलानी
11 नवंबर 1888 को स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी जे बी कृपलानी का जन्म हैदराबाद में हुआ। चंपारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी के संपर्क में आए।
1947 में कांग्रेस अध्यक्ष बने।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन पर प्रतिवर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पहला राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2008 में मनाया गया।

आलिया जफर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में पहली महिला निदेशक नियुक्त हुई है।

लोकप्रिय एनीमेटेड सीरीज स्कूबी डू के सह निर्माता केन स्पीयर्स का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

नव विकास बैंक क्या है ?
एनडीबी ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका द्वारा स्थापित व संचालित बहुपक्षीय विकास बैंक है।
मुख्यालय - शंघाई (चीन)
हाल ही में भारत ने इस बैंक के सदस्यों की संख्या बढ़ाने की वकालत की है।
NDB :- New Development Bank.

अमेरिका के क्रिस निकिच आयरनमैन ट्रायथलॉन रेस पूरी करने वाले डाउन सिंड्रोम से पीड़ित पहले खिलाड़ी बने है।

यूएसए में डेमोक्रेट उम्मीदवार सराह मकब्राइड डेलावेयर से राज्य सीनेट के लिए चुनी गई है। 
इस शपथ को लेने के बाद वह देश की पहली ट्रांसजेंडर राज्य सीनेटर बन जाएंगी।

6 नवंबर 2020 को न्यायमूर्ति संजय कुमार मेधी, नानी तागिया और मनीष चौधरी गुवाहाटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किए गए।

सिक्किम की 82 वर्षीय महिला डुकमित लेप्चा सबसे वृद्ध पैराग्लाइडर बनी है।

आईपीएल 2020 विजेता
आईपीएल 2020 का फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 10 नवंबर को खेला गया।
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2020 का खिताब जीता।
विजेता - मुंबई इंडियंस 
इनामी राशि - 20 करोड़ रुपए
उपविजेता - दिल्ली कैपिटल्स
इनामी राशि - 12.5 करोड़ रुपए

• फाइनल में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
• राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द सीरीज/मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर चुना गया।
जोफ्रा आर्चर - 20 विकेट, 175 डॉट गेंद
• ऑरेंज कैप विजेता - केएल  राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब) 
 सर्वाधिक 670 रन बनाए।
• पर्पल कैप विजेता - कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स)
सर्वाधिक 30 विकेट लिए
• पावर प्लेयर ऑफ द सीजन - ट्रेंट बोल्ट
• इमर्जिंग प्लेयर - देवदत्त पडिक्कल
पांच अर्धशतक के साथ 473 रन बनाए।

महिला टी-20 चैलेंज 2020
महिला टी-20 चैलेंज के तीसरे संस्करण का आगाज पिछले दोनों संस्करणों की विजेता सुपरनोवाज और वेलोसिटी के बीच हुआ। 
• स्पॉन्सर - जियो (Jio)
• सुपरनोवाज की कप्तान - हरमनप्रीत कौर
• वेलोसिटी की कप्तान - मिताली राज
• ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान - स्मृति मंधाना
• सभी मैच शारजाह (यूएई) में खेले गए।
9 नवंबर को फाइनल में ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 16 रनों से हराकर पहली बार खिताब जीता।
चैंपियन ट्रेलब्लेजर्स को 25 लाख रुपए का पुरस्कार मिला।
• प्लेयर ऑफ द सीरीज - राधा यादव (सुपरनोवाज)

एडलिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2020
यह वार्षिक सूची का सातवाँ संस्करण है। एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकारी लोगों की सूची 1 अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2020 के डेटा पर आधारित है। 
7,904 करोड़ रुपए के दान के साथ, विप्रो के संस्थापक-अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 2020 के लिए भारत में परोपकारी लोगों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। उन्होंने प्रति दिन 22 करोड़ रुपए का दान दिया।

भारत और मालदीव के बीच विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की मालदीव यात्रा के दौरान चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए है।

भारत के सबसे प्रसिद्ध लेखकों में से एक रस्किन बॉन्ड को टाटा लिटरेचर लाइव! लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है। 
हाउ टू बी ए राइटर पुस्तक के लेखक कौन है ? - रस्किन बॉन्ड

हाल ही लेखक और गुजराती स्तंभकार, फादर कार्लोस गोंजालेज वैलेज एसजे का निधन हो गया।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने “Thavaasmi: Life and Skills through the lens of Ramayana” शीर्षक बुक लॉन्च की है। इस बुक के लेखक रलाबांदी श्रीराम चक्रधर और सह-लेखक अमारा सारदा दीप्ति है।

चीन ने दुनिया के पहले 6G एक्सपेरिमेंटल उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजा है। यह 6G उपग्रह उन तीन चीनी उपग्रहों में से एक था, जिसे अर्जेंटीना की कंपनी सैटलॉजिक द्वारा विकसित 10 वाणिज्यिक रिमोट सेंसिंग उपग्रह के साथ सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। यह चीन की लॉन्ग मार्च श्रृंखला का 351 वां रॉकेट था।

ऑनलाइन डिजिटल सामग्री अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन 
11 नवंबर, 2020 को केंद्र सरकार ने ऑनलाइन फिल्मों, दृश्य-श्रव्य कार्यक्रमों और ऑनलाइन समाचार और करेंट अफेयर्स डिजिटल सामग्री को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन लाने संबंधी आदेश जारी किया।  
ओटीटी (ओवर-द-टॉप) प्लेटफॉर्म, जिसमें नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी शामिल हैं, अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन लाये गए हैं।  
वर्तमान में, डिजिटल सामग्री को नियंत्रित करने वाला कोई कानून या स्वायत्त निकाय नहीं है। 
वर्तमान में, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया 'प्रिंट मीडिया', न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) 'समाचार चैनलों' के कामकाज, भारतीय विज्ञापन मानक परिषद ‘विज्ञापन’ और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) फिल्मों की निगरानी करता है।
संविधान के अनुच्छेद 77 के खंड 3 में निहित शक्तियों का उपयोग करते हुए भारत सरकार ने (कार्य आवंटन) नियमावली 1961 को संशोधित करते हुए यह फैसला लिया है।

एकीकृत शीत गृह और गुणवत्ता संवर्धन योजना 
9 नवंबर, 2020 को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालय स्वीकृति समिति की बैठक में कृषि उत्पादों के संरक्षण के लिए ‘एकीकृत शीत गृहों और गुणवत्ता संवर्धन योजना’ की 443 करोड़ रूपये के निवेश लागत वाली 21 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
उद्देश्य: बागवानी और गैर-बागवानी उत्पादों की कटाई के बाद के नुकसान को रोकना और किसानों को लाभकारी मूल्य प्रदान करना।  
ये परियोजनाएं 10 राज्यों आंध्र प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, नागालैंड, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश, में चल रही हैं।

आयकर अपीलीय अधिकरण 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 नवंबर, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कटक में आयकर अपीलीय अधिकरण (आईटीएटी) के अत्याधुनिक कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का लोकार्पण किया। 
आयकर अपीलीय अधिकरण, जिसे आईटीएटी (Income Tax Appellate Tribunal-ITAT) के नाम से भी जाना जाता है, प्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संवैधानिक निकाय है और तथ्य के निष्कर्षों पर इसके आदेश अंतिम रूप से स्वीकार किए जाते हैं। 
वर्तमान समय में इसके अध्यक्ष, झारखंड उच्च न्यायालय और गुजरात उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) पी.पी. भट्ट हैं। 
25 जनवरी, 1941 को गठित किया गया आईटीएटी पहला ट्रिब्यूनल था और इसे 'मदर ट्रिब्यूनल' के नाम से भी जाना जाता है। 


12 November 2020 Current Affairs

विश्व में सबसे लंबी अवधि तक किसी देश के प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड बनाने वाले बहरीन के 84 वर्षीय शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का 11 नवंबर को निधन हो गया।
• वे 5 दशक तक लगातार पीएम रहने वाले पहले व्यक्ति थे।
• बहरीन 1971 में स्वतंत्र होने के बाद अस्तित्व में आया था जबकि शेख खलीफा उसके 1 साल पहले से ही प्रधानमंत्री बना दिए गए थे।

भारतीय-अमेरिकी कश पटेल को अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिसमस मिलर का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है।

आसियान-भारत सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री गुएन युआन फुक ने 12 नवंबर को 17वें आसियान-भारत सम्मेलन की वर्चुअल प्लेटफार्म पर सह अध्यक्षता की।

एनजीओ के लिए विदेशी फंडिंग के नियम सख्त
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार एनजीओ विदेशी तभी चंदा प्राप्त कर सकेंगे जब उनके पंजीकरण के 3 साल पूरे हो गए हैं और इन वर्षों में उन्होंने स्वयंसेवी गतिविधियों में 15 लाख रुपए खर्च किए हो।

 सरना आदिवासी धर्म कोड
11 नवंबर को झारखंड विधानसभा ने जनगणना में सरना आदिवासी धर्म कोड शामिल करने को लेकर केंद्र को अनुशंसा भेजे जाने का प्रस्ताव पारित किया।
• इसमें आदिवासियों को जनगणना कॉलम में हिंदू-मुस्लिम, बौध्द आदि की तरह अलग कालम दिए जाने का प्रावधान है।

आईपीएल खिताब जीतने के साथ ही वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड सबसे ज्यादा टी-20 खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

विश्व निमोनिया दिवस 12 नवंबर  
2020 का विषय:- 'एवरी ब्रीथ काउंट्स' (Every breath counts)  
विश्व स्वस्थ्य संगठन के अनुसार अकेले निमोनिया से हर साल लगभग 8,00,000 से अधिक बच्चों की मौत होती है, जो 5 साल से कम उम्र के बच्चों की सभी मौतों का 15% है। यह बच्चों में मृत्यु का सबसे बड़ा संक्रामक कारण है।

लोक सेवा प्रसारण दिवस
हर साल 12 नवंबर को लोक सेवा प्रसारण (Public Service Broadcasting Day) दिवस मनाया जाता है। यह दिन प्रत्येक वर्ष 1947 में महात्मा गांधी के नई दिल्ली के आकाशवाणी  स्टूडियो में आने की याद में मनाया जाता है। 
यह दिन 2000 में लोक सेवा प्रसारण दिवस या (जन प्रसार दिवस) के रूप में घोषित किया गया था। 

टेबल टेनिस में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की चेन मेंग ने ITTF महिला विश्व कप खिताब 2020 जीता है।

दूसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार
11 नवंबर को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा साल 2019 के राष्ट्रीय जल पुरस्कार (NWA) प्रदान किए गए। यह इन पुरस्कारों का दूसरा संस्करण है। राज्यों की श्रेणी में, तमिलनाडु को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला, इसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान का स्थान रहा।

चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में 11 नवंबर को दूसरे विश्व स्वास्थ्य एक्सपो का उद्घाटन किया गया।

Secha Samadhan मोबाइल ऐप
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सिंचाई समस्याओं को दूर करने के लिए मोबाइल ऐप Secha Samadhan का शुभारंभ किया। अब किसानों को जल संसाधन विभाग के कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि वे तस्वीरों या वीडियो के माध्यम से अपनी शिकायतें विभाग में भेज सकते हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री राजेंद्र दर्डा द्वारा लिखित पुस्तक 'माझी भीत' (मेरी दीवार) नामक पुस्तक का विमोचन किया। 

निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने 11 नवंबर, 2020 को व्यापारियों के लिए व्यापक बैंकिंग और भुगतान समाधान स्मार्टहब मर्चेंट सॉल्यूशंस 3.0 शुरू किया।

भारत की हिंद महासागर में नेविगेशन प्रणाली
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन ने वर्ल्ड वाइड रेडियो नेवीगेशन सिस्टम के तहत भारत की इंडिपेंडेंट रीजनल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम को मान्यता दी है।
इसके तहत व्यापारिक पोत अब हिंद महासागर के भीतर भारतीय सीमा से 1500 किलोमीटर की दूरी तक जीपीएस के स्थान पर इंडिपेंडेंट रीजनल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम (IRNSS) का उपयोग कर सकते हैं।
11 नवंबर को भारत अपनी खुद की इस तरह की प्रणाली वाला दुनिया का चौथा राष्ट्र बन गया।
अन्य तीन देश जिनके पास IMO द्वारा मान्यता प्राप्त नेविगेशन सिस्टम हैं, वे अमेरिका, रूस और चीन हैं।
स्वतंत्र क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली वाला दुनिया का चौथा देश बना है  ? - भारत

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments