आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित दिवस अक्टूबर 2020

 चर्चित दिवस अक्टूबर 2020, चर्चित दिवस 2020


चर्चित दिवस अक्टूबर 2020

प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाया जाता है।
• अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन ने साल 2015 में इटली के मिलान में पहला विश्व कॉफी दिवस आयोजित किया था।
• भारत विश्व का 6वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है।
• विश्व में कॉफी का सबसे ज्यादा उत्पादन ब्राज़ील, वियतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया तथा इथियोपिया द्वारा किया जाता है।
• अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन की स्थापना साल 1963 में लंदन में हुई थी।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस 1 अक्टूबर
2020 का विषय: 'पेंडेमिक्स: डू दे चेंज हाउ वी अड्रेस एज एंड एजिंग?' (Pandemics: Do They Change How We Address Age and Ageing?)
• 1990 में संयुक्त राष्ट्र ने 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के रूप में नामित किया था।

2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है‌‌।
इसका उद्देश्य सभी देशों में शिक्षा व जन-जाग्रति के द्वारा अहिंसा के सिद्धांत पर बल देना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007 में इस दिवस की स्थापना की गई थी।

विश्व पशु दिवस 4 अक्टूबर
प्रतिवर्ष पशुओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है।
1931 में इटली के फ्लोरेंस शहर में विश्व पशु दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
इससे पहले 24 मार्च 1925 को जर्मनी के बर्लिन में यह दिवस मनाया गया था।

विश्व शिक्षक दिवस
वर्ष 1994 के बाद से प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व स्तर पर विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
विश्व शिक्षक दिवस की थीम - “Teachers: Leading in crisis, reimagining the future” 

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (WSW)
हर साल विज्ञान और प्रौद्योगिकी का मानव स्थिति की बेहतरी में योगदान का जश्न मनाने के लिए  4 से 10 अक्टूबर तक विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (WSW)  मनाया जाता है। 
2020 की थीम - सैटलाइट्स इम्प्रूव लाइफ
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 6 दिसंबर, 1999 को WSW को घोषित किया गया था।

विश्व पर्यावास दिवस 5 अक्टूबर
हर साल अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को वर्ल्ड हैबिटेट डे मनाया जाता है। साल 2020 में, यह दिन 5 अक्टूबर को मनाया गया। 
विश्व पर्यावास दिवस 2020 का विषय: 'सभी के लिए आवास: एक बेहतर शहरी भविष्य' (Housing For All: A better Urban Future)
• यह दिन दुनिया भर में हमारे कस्बों और शहरों की स्थिति पर प्रकाश डालने, और सभी के लिए पर्याप्त आश्रय के बुनियादी अधिकार को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।
• पहली बार वर्ल्ड हैबिटेट डे 1986 में “Shelter is My Right” थीम के साथ मनाया गया था।

66वां वन्य जीव सप्ताह - 2 से 8 अक्टूबर
भारत में प्रत्येक वर्ष वनस्पतियों और जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से 2 से 8 अक्टूबर के दौरान वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। पहला वन्यजीव सप्ताह 1957 में मनाया गया था।
• 2020 में 66 वां वन्यजीव सप्ताह RoaR (Roar and Revive) – Exploring Human-Animal Relationships की थीम पर मनाया जा रहा है।
भारतीय वन्यजीव बोर्ड का गठन 1952 में किया गया था।

विश्व कपास दिवस 7 अक्टूबर
'कपास -4' देश (बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और माली) की पहल पर, विश्व व्यापार संगठन ने पहली बार 7 अक्टूबर, 2019 को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ), व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD), अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र (ITC) और अंतरराष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति (ICAC) के सहयोग से विश्व कपास दिवस की शुरूआत की थी। 
विश्व कपास दिवस का आयोजन पहली बार वर्ष 2019 में किया गया था।

वायु सेना दिवस 8 अक्टूबर
8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाया जाता है, 1932 में इस दिन, भारत में वायु सेना को आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड किंगडम के रॉयल एयर फोर्स के सहायक बल के रूप में स्थापित किया गया था।
पहला परिचालन स्क्वाड्रन अप्रैल 1933 में अस्तित्व में आया था। द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने के बाद, भारत में वायु सेना को 1940 के दशक के मध्य में ‘रॉयल इंडियन एयर फोर्स’ कहा जाने लगा। 1950 में, गणतंत्र के अस्तित्व में आने के बाद यह भारतीय वायु सेना बन गया।
इस वर्ष भारतीय वायु सेना अपनी 88 वीं वर्षगांठ मना रही है।
• भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर वायुसेना है।

विश्व डाक दिवस 9 अक्टूबर
विश्व डाक दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को स्विस कैपिटल, बर्न में 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 1969 में टोक्यो, जापान में आयोजित यूपीयू कांग्रेस द्वारा इसे विश्व डाक दिवस घोषित किया गया था।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
हर साल 10 अक्टूबर को विश्व स्तर पर World Mental Health Day यानि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन में प्रयासों को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। 
वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता है।
इस वर्ष की थीम 'mental health for all' है।
2020 का अभियान: 'मानसिक स्वास्थ्य के लिए कदम: निवेश करें' (Move for mental health: let’s invest)
पहला मानसिक स्वास्थ्य दिवस 1992 में मनाया गया।

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 10 अक्टूबर
2020 का विषय: 'बर्ड्स कनेक्ट अवर वर्ल्ड' (Birds Connect Our World)
यह दिवस प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालने वाला एक जागरूकता अभियान है। इस दिवस की शुरुआत 2006 में हुई थी। 2018 के बाद से यह दिवस वर्ष में दो बार मई और अक्टूबर में दूसरे शनिवार को मनाया जाता है।

भारत में हर साल 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय डाक दिवस मनाया जाता है, इसे विश्व डाक दिवस के विस्तार के रूप में मनाया जाता है, जिसे दुनिया भर में 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। 
इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य पिछले 150 वर्षों से भारतीय डाक विभाग द्वारा निभाई गई भूमिका को याद करना है, जिसकी स्थापना 1854 में लॉर्ड डलहौजी द्वारा की गई थी।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह
विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में डाक विभाग द्वारा 9-15 अक्टूबर 2020 के दौरान राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। हर साल, राष्ट्रीय स्तर पर लोगों और मीडिया के बीच डाक सेवाओं की भूमिका और गतिविधियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन किया जाता है। 

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, साल 2012 से बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान देने और लड़कियों के सशक्तीकरण और उनके मानवाधिकारों की पूर्ति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करता है।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2020 का विषय “मेरी आवाज़, हमारा समान भविष्य” है। (My voice, our equal future)

वर्ल्ड आर्थराइटिस डे: 12 अक्टूबर
हर साल 12 अक्टूबर को विश्व स्तर पर विश्व गठिया दिवस मनाया जाता है। गठिया सूजन की ऐसी अवस्था है, जो जोड़ों में दर्द और कठोरता का कारण बनती है और उम्र के साथ बढ़ सकती है।

हर साल 14 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस पर मनाया जाता है।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाने के लिए प्रति वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया जाता है। भारत में, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए 2016 से राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में मनाता है।
अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2020  की थीम - “Building rural women’s resilience in the wake of COVID-19''  है।

प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। 2020 का विषय : हैंड हाइजीन फॉर ऑल है।

प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में नो बैग डे पहल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है ? - राजस्थान

16 अक्टूबर को इंटरनेशनल बॉस डे मनाया जाता है।

16 अक्टूबर को वर्ल्ड डिक्शनरी डे मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस 13 अक्टूबर
2020 का विषय: ‘आपदा जोखिम गवर्नेंस’ (Disaster risk governance)
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1989 में इस दिवस की स्थापना की थी, इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर आपदा न्यूनीकरण तथा आपदा जोखिम के बारे में जागरूकता फैलाना है।

राष्ट्रीय डाक-टिकट संग्रहण दिवस (National Philately Day) 13 अक्टूबर
'फिलाटेली' (Philately) डाक टिकटों और डाक इतिहास का अध्ययन है। यह दिवस टिकटों और अन्य टिकट संग्रह संबंधी उत्पादों के संग्रह, अभिमूल्यन (appreciation) और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 
भारतीय डाक के डाक टिकटों की व्यक्तिगत पत्र (शीट) का ब्रांड नाम 'माई स्टांप' (My Stamp) है।

विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर
2020 का विषय: 'ग्रो, नरिश, सस्टेन, टुगैदर' (Grow, Nourish, Sustain, Together)
इसी दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना की गई थी। 1979 में पहली बार इसे 'भूख के खिलाफ कार्रवाई दिवस' के रूप में मनाया गया।

16 अक्टूबर को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 36 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसे 1984 में स्थापित किया गया था।
एनएसजी लोकप्रिय रूप से ब्लैक कैट के रूप में जाना जाता है। यह आतंकवादी हमले, अपहरण, और बंधक बंदी जैसी स्थितियों को संभालने के लिए प्रशिक्षित और सुसज्जित, कुलीन स्ट्राइक फोर्स है।

विश्व सांख्यिकी दिवस: 20 अक्टूबर
विश्व सांख्यिकी दिवस 2020 की थीम “Connecting the world with data we can trust” हैं।

वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे
हर साल 20 अक्टूबर को विश्व स्तर पर वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे (WOD) मनाया जाता है। यह दिन ऑस्टियोपोरोसिस और चयापचय हड्डी रोग की रोकथाम, निदान और उपचार के बारे में वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 
2020 में ग्लोबल WOD कैंपेन थीम “THAT’S OSTEOPOROSIS” है।

इंटरनेशनल शेफ डे 20 अक्टूबर
हर साल 20 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल शेफ डे मनाया जाता है। यह अनुभवी शेफ के लिए अगली पीढ़ी के गर्व और प्रतिबद्धता की भावना के साथ उनके ज्ञान और खाना बनाने के कौशल को अपनाने का दिन है।
इंटरनेशनल शेफ डे 2020 अभियान की थीम Healthy Food for the Future है। अंतर्राष्ट्रीय शेफ डे की शुरुआत साल 2004 में डॉ. बिल गैलाघेर (Dr Bill Gallagher) ने की थी।

पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर
भारत में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
यह दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की चीनी सेना से हुई मुठभेड़ में 10 पुलिसकर्मियों की शहादत के अवसर पर मनाया जाता है।

हर साल 22 अक्टूबर को International Stuttering Awareness Day अर्थात हकलाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। 
इस वर्ष का विषय है - Journey of Words – Resilience and Bouncing Back.

23 अक्टूबर को World Snow Leopard Day यानि विश्व हिम तेंदुआ दिवस मनाया जाता है।
पहला हिम तेंदुआ दिवस 23 अक्टूबर 2014 को मनाया गया था।

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना
24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई।
1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस घोषित किया। स्थापना के समय संयुक्त राष्ट्र के 51 देश सदस्य थे। 
संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में है।
संयुक्त राष्ट्र दिवस 2020 का विषय: ‘जो भविष्य हम चाहते हैं, जैसा संयुक्त राष्ट्र हमें चाहिए: बहुपक्षवाद के लिए हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि' (The future we want, the United Nations we need: reaffirming our collective commitment to multilateralism)

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को विश्व विकास सूचना दिवस मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1972 में विश्व विकास सूचना दिवस की शुरुआत की थी।

हर साल 24 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है।
विश्व पोलियो दिवस 2020 की थीम “A win against polio is a win for global health” है। 
वर्तमान में अफगानिस्तान और पाकिस्तान केवल दो राष्ट्र हैं, जहां पोलियोवायरस का निरंतर संचरण बना हुआ हैं।
डब्ल्यूएचओ ने 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया था।

विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस 27 अक्टूबर
प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को ऑडियो-विजुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस मनाया जाता है।
2020 का विषय: 'योर विंडो टू द वर्ल्ड' (Your Window to the World)

इन्फेंट्री डे 27 अक्टूबर
27 अक्टूबर को पैदल सेना दिवस मनाया जाता है। 27 अक्टूबर 1947 को सिख रेजीमेंट की पहली बटालियन की एक इन्फेंट्री कंपनी को विमान के जरिए दिल्ली से श्रीनगर भेजा गया, जिससे वह कश्मीर को पाकिस्तानी घुसपैठियों से मुक्त करा सकें।

प्रत्येक वर्ष 28 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 29 अक्टूबर को वर्ल्ड स्ट्रोक डे मनाया जाता है।
स्ट्रोक एक किस्म का मस्तिष्क का दौरा (अटैक) है, जो मस्तिष्क को खून की आपूर्ति करने वाली रक्त वाहिका के फटने से या दिमाग की नसों में खून का बहना रूकने के कारण होता है।

हर साल 29 अक्टूबर को इंटरनेशनल इंटरनेट डे मनाया जाता है। 
यह दिन पहला इलेक्ट्रॉनिक संदेश भेजने को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है, जिसे वर्ष 1969 में एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में भेजा गया था।
चार्ली क्लाइन ने 29 अक्टूबर 1969 को दुनिया में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक संदेश ’LO’ के प्रसारण की खोज की थी।
उस समय, इंटरनेट को ARPANET (एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी नेटवर्क) कहा जाता था।
2005 में पहला अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस मनाया गया।

विश्व सोरायसिस दिवस 29 अक्टूबर 
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ सोरायसिस एसोसिएशन (IFPA) द्वारा हर साल 29 अक्टूबर को World Psoriasis Day अथवा विश्व सोरायसिस दिवस मनाया जाता है। 
विश्व सोरायसिस दिवस थीम 2020: INFORMED.
सोरायसिस एक तरह का त्वचा रोग है, जिसकी वजह से स्किन सेल्स दस गुना तेज हो जाते हैं। सोरायसिस में स्किन में एक मोटी परत जम जाती है, जो कि लाल रंग में खुदरे रुप में उभर कर आती है।

राष्ट्रीय एकता दिवस 
प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नाडियाड, गुजरात में हुआ था।
इस वर्ष दिग्गज नेता की 145वीं वर्षगांठ है।
1928 में बारदोली सत्याग्रह का सफल नेतृत्व के कारण वहां की महिलाओं ने वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि दी।
वह स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधान मंत्री थे।

विश्व शहर दिवस (World city day) 31 अक्टूबर
2020 का विषय: 'हमारे समुदायों और शहरों की कदर करना' (Valuing Our Communities and Cities)

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments