आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 8 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 7 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

 डेली करेंट अफेयर्स




7 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

गंगा नदी में डॉल्फिन सफारी
5 अक्टूबर, 2020 को 'गंगा नदी डॉल्फिन दिवस' के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने गंगा नदी में डॉल्फिन आधारित इकोटूरिज्म कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें डॉल्फिन सफारी भी शामिल है।
ये डॉल्फिन सफारी तीन राज्यों- उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में छ: स्थानों पर गंगा नदी में शुरू की गई हैं।
5 अक्टूबर, 2010 को गंगा डॉल्फिन को ‘राष्ट्रीय जलीय जानवर’ घोषित किया गया था। गंगा नदी डॉल्फिन भारत, नेपाल और बांग्लादेश की गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना और कर्णफुली नदी प्रणाली में पाई जाती है।

डिजिटल सेवा सेतु कार्यक्रम
गुजरात सरकार ने 6 अक्टूबर, 2020 को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डिजिटल सेवा सेतु कार्यक्रम की घोषणा की।
फाइबर नेटवर्क के माध्यम से ग्राम पंचायतों को जोड़ने की पहल भारत नेट परियोजना के तहत डिजिटल सेवा सेतु की शुरुआत की गई है।
गुजरात के गांवों को डिजिटल सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत 100 एमबीपीएस ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम का पहला चरण 8 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें 2,000 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। दिसंबर 2020 तक अन्य 8000 ग्राम पंचायतों को कवर किया जाएगा।

इफको और प्रसार भारती में समझौता
विश्व की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था, भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) और प्रसार भारती ने 5 अक्टूबर, 2020 को नई कृषि प्रौद्योगिकी एवं नवाचारों को प्रसारित और प्रोत्साहित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
समझौते के अनुसार, किसानों के लाभ के लिए डीडी किसान 30 मिनट की कार्यक्रम श्रृंखला के जरिए कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही विभिन्न नवीन तकनीकों के बारे में आसान भाषा में जानकारी प्रसारित करेगा।
इफको की स्थापना 1967 में की गई थी।

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2020
रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों के पहले संस्करण के परिणाम 6 अक्टूबर, 2020 को नई दिल्ली में जारी किए।
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों की शुरूआत की है।
पहले संस्करण के लिए 12 क्षेत्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। ये 12 क्षेत्र हैं- कृषि, शिक्षा, उद्यम प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, वित्त, खाद्य, स्वास्थ्य, उद्योग 4.0, अंतरिक्ष, सुरक्षा, पर्यटन और शहरी सेवाएं।
कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप इंडिया शोकेस और स्टार्टअप्स के प्रमाणपत्र हेतु 'ब्लॉकचेन-आधारित प्रमाणपत्र सत्यापन प्रणाली' भी लॉन्च की गई।
स्टार्टअप इंडिया शोकेस, स्टार्टअप इंडिया पोर्टल का हिस्सा है।

महाराष्ट्र की आतिथ्य क्षेत्र के लिए कारोबार सुगमता नीति
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने 7 अक्टूबर, 2020 को आतिथ्य क्षेत्र (hospitality sector) के लिए कारोबार सुगमता की नीति को मंजूरी दी
राज्य में नया कारोबार शुरू करने के लिए पूर्व में आवश्यक 70 लाइसेंस के विपरीत अब केवल 10 लाइसेंस आवश्यक होंगे।
पहले इस उद्देश्य के लिए सात विभागों से 15 अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) की आवश्यकता थी, जबकि अब 9 स्व-प्रमाणन आवश्यक होंगे।

मशहूर गिटारिस्ट एडी वैन हेलेन का 06 अक्टूबर 2020 को निधन हो गया. वे 65 वर्ष के थे।

केंद्र सरकार ने हाल ही में दिनेश कुमार खारा को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्होंने रजनीश कुमार की जगह ली। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दिनेश कुमार खारा का कार्यकाल तीन साल का होगा।

सरकार ने 5 अक्टूबर, 2020 को सभी राज्यों को लगभग 20,000 करोड़ रुपये का उपकर मुआवजा आवंटित किया है। GST परिषद की 42 वीं बैठक के बाद, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा की।
वित्त मंत्री ने कहा कि, केंद्र उन राज्यों को वर्ष 2017-18 के लिए एकीकृत GST की दिशा में 25000 करोड़ रुपये का भुगतान अगले सप्ताह तक करेगा जिन्हें विभिन्न  विसंगतियों के कारण कम राशि प्राप्त हुई थी।

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के सातवें अपतटीय गश्ती पोत (Offshore Patrol Vessel) ''विग्रह'' का औपचारिक रूप से तमिलनाडु में चेन्नई के कट्टुपल्ली बंदरगाह पर जलावतरण  किया गया। रक्षा मंत्रालय ने 2015 में लार्सन एंड टुब्रो कंपनी को सात ऑफशोर पेट्रोलिंग वेसेल (ओपीवी) के निर्माण का अनुबंध किया था, जिसमें से अंतिम पोत का जलावतरण किया गया। 
अपतटीय गश्ती पोत लंबी दूरी की सतह के जहाज हैं, जो हेलीकाप्टरों से लैस होते हैं और समुद्री सीमाओं में निगरानी करने के साथ तस्करी रोकने तथा समुद्री लुटेरों को पकड़ने में सहायक होते हैं।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एम ए गणपति को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (Bureau of Civil Aviation Security-BCAS) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 
उनका कार्यकाल 29 फरवरी, 2024 तक रहेगा।

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 6 सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) में तीन अर्थशास्त्रियों प्रो. आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और डॉ. शशांक भिडे को सदस्य नियुक्ति किया है।

मौद्रिक नीति समिति
RBI की MPC समिति में छह सदस्य होते हैं, जिसमें तीन भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी और अन्य तीन  बाहरी सदस्य होते है, जिन्हें भारत सरकार द्वारा नामित किया जाता हैं।
आरबीआई की ओर से तीन सदस्य डॉ. मृदुल के सग्गर, डॉ. माइकल देवव्रत पात्रा और श्री शक्तिकांत दास हैं।
RBI का गवर्नर MPC का पदेन अध्यक्ष होता है।

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक
6 अक्टूबर, 2020 को जापान के टोक्यो में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। सभी चार क्वाड देशों संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कोरोनोवायरस महामारी के दौरान “Free and Open Indo-Pacific” (FOIP) पर विचार विमर्श किया। यह क्वाड विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक है। पहली बैठक का आयोजन 2019 में किया गया था।
क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिज पायने और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने हिस्सा लिया। 
बैठक का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत समुद्री क्षेत्र में दुनिया के सभी देशों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना।
सप्लाई चेन में चीन के वर्चस्व के विकल्प के रूप में नई वैश्विक सप्लाई चेन स्थापित करना।

अफगानिस्तान के दाएं हाथ के बल्लेबाज नजीब तारकई का हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उन्होंने 2014 के T20 विश्व कप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद अफगानिस्तान के लिए 12 T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ अपना एकमात्र एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था।

भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) और एनसीईआरटी के बीच 6 अक्टूबर, 2020 को एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
उद्देश्य: बधिर बच्चों के लिए संचार के उनके पसंदीदा प्रारूप अर्थात भारतीय सांकेतिक भाषा में शिक्षा सामग्री सुलभ कराना।

हाल ही विदेश सेवा की अधिकारी देवयानी उत्तम खोबरागड़े को कंबोडिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

लद्दाख में गलवान संघर्ष के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों के लिए कौन-सा स्मारक बनाया जा रहा है ? - गैलेंट्स ऑफ गलवान

हाल ही सुर्खियों में रही माधुरी पुरी बुच किस संगठन की पहली महिला-पूर्ण सदस्य है ? - भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी)

हाल ही भारत की किस कंपनी ने अपना मिनी एप स्टोर लॉन्च किया है ? - पेटीएम


8 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

विश्व कपास दिवस 7 अक्टूबर
'कपास -4' देश (बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और माली) की पहल पर, विश्व व्यापार संगठन ने पहली बार 7 अक्टूबर, 2019 को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ), व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD), अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र (ITC) और अंतरराष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति (ICAC) के सहयोग से विश्व कपास दिवस की शुरूआत की थी। 
विश्व कपास दिवस का आयोजन पहली बार वर्ष 2019 में किया गया था।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये दूसरे कपास दिवस के अवसर पर भारतीय कपास के लिए अब तक का पहला ब्रांड एवं लोगो लॉन्च किया। अब भारत के प्रीमियम कपास को विश्व कपास व्यापार में 'कस्तूरी कपास' के रूप में जाना जाएगा।
भारत कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उपभोक्ता है।
भारत हर साल लगभग 6.00 मिलियन टन कपास का उत्पादन करता है, जो विश्व कपास का लगभग 23 प्रतिशत है।
भारत विश्व की कुल जैविक कपास ऊपज के लगभग 51 प्रतिशत का उत्पादन करता है। 

जे वेंकटरमू को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें तीन साल की अवधि के लिए आईपीपीबी के एमडी और सीईओ के पद पर नियुक्त किया गया है।

वायु सेना दिवस 8 अक्टूबर
8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाया जाता है, 1932 में इस दिन, भारत में वायु सेना को आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड किंगडम के रॉयल एयर फोर्स के सहायक बल के रूप में स्थापित किया गया था।
पहला परिचालन स्क्वाड्रन अप्रैल 1933 में अस्तित्व में आया था। द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने के बाद, भारत में वायु सेना को 1940 के दशक के मध्य में ‘रॉयल इंडियन एयर फोर्स’ कहा जाने लगा। 1950 में, गणतंत्र के अस्तित्व में आने के बाद यह भारतीय वायु सेना बन गया।
इस वर्ष भारतीय वायु सेना अपनी 88 वीं वर्षगांठ मना रही है।
• भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर वायुसेना है।

केंद्र सरकार ने 7 अक्टूबर 2020 को एम राजेश्वर राव को भारतीय रिज़र्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। इससे पहले, एम राजेश्वर राव RBI में कार्यकारी निदेशक के तौर पर कार्यत थे। वह केंद्रीय बैंक के चौथे डिप्टी गवर्नर के रूप में एनएस विश्वनाथन की जगह लेंगे। 
वर्तमान में रिज़र्व बैंक के चार डिप्टी गवर्नर हैं। 

कुवैत के प्रधानमंत्री सबा अल खालिद अल सबाह ने दिया इस्तीफा
प्रधानमंत्री सबा अल खालिद अल सबाह के नेतृत्व वाली कुवैती सरकार ने नवंबर 2020 में होने वाले आगामी आम चुनावों के चलते अमीर नवाफ अल अहमद अल जबर अल सबाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने 2019 में पीएम के रूप में कार्यभार संभाला था।

नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार ने 7 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली।

कुवैत के नए शासक शेख नवाफ अल अहमद अल सबा ने 7 अक्टूबर को शेख मेशल अल-अहमद को क्रॉउन प्रिंस (युवराज) घोषित किया है। 

गरीबी और साझा समृद्धि रिपोर्ट 2020
विश्व बैंक द्वारा 7 अक्टूबर, 2020 को द्विवार्षिक 'गरीबी और साझा समृद्धि रिपोर्ट 2020' जारी की गई।
विश्व बैंक ने कहा है, कि कोरोनावायरस के कारण वर्ष 2021 तक लगभग 15 करोड लोग अत्यधिक गरीब हो सकते हैं।
महामारी और वैश्विक मंदी के कारण दुनिया की 1.4% आबादी अत्यधिक गरीबी में फंस सकती है।

हिंद-प्रशांत महासागर पहल
7 अक्टूबर को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और जापान के विदेश मंत्री तोशोमित्सु मोतेगी के बीच टोक्यो में बैठक हुई।
इसके बाद जापान हिंद-प्रशांत महासागर की पहल (इंडो-पैसिफिक ओसियन इनीशिएटिव - IPOI) में प्रमुख साझेदार बनने के लिए सहमत हुआ है।
• हिंद-प्रशांत महासागर पहल, भारत समर्थित एक ढांचा है, जिसका लक्ष्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक सुरक्षित समुद्री अधिकार क्षेत्र बनाने की सार्थक कोशिश करना है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडियन बैंक द्वारा MSMEs के लिए एक ऑनलाइन व्यापार मेंटरिंग प्रोग्राम "MSME प्रेरणा" को लॉन्च किया है। इस कार्यक्रम को स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा जिसका उद्देश्य कौशल विकास और क्षमता निर्माण कार्यशालाओं के माध्यम से उद्यमियों को सशक्त बनाना है।

प्रसिद्ध ओडिया कवि नित्यानंद नायक को साल 2017 में प्रकाशित उनकी कविता ‘Setebelaku Nathiba’ के लिए प्रतिष्ठित सरला पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन
केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक रामविलास पासवान का 8 अक्टूबर, 2020 को दिल्ली में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे।
पासवान आठ बार लोक सभा सांसद रहे और वर्तमान में राज्य सभा सांसद थे। उन्होंने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के साथ राजनीतिक सफर शुरु किया। 1969 में वे पहली बार बिहार विधान सभा के लिए चुने गए।

हाल ही बॉलीवुड अभिनेता विशाल आनंद का निधन हो गया। वह 1976 के सुपर-हिट गीत और फिल्म 'चलते चलते' से लोकप्रिय हुए थे। उनका असली नाम भीष्म कोहली था। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान 11 हिंदी फिल्मों जैसे हिंदुस्तान की कसम और टैक्सी ड्राइवर में अभिनय किया था।

मारियो मोलिना
7 अक्टूबर, 2020 को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक मारियो मोलिना का मैक्सिको शहर में निधन हो गया।
वर्ष 1995 में वैज्ञानिक मारियो मोलिना को अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रैंक शेरवुड रोलैंड और नीदरलैंड्स के पॉल क्रुटजेन के साथ संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।


9 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

गेहूं की किस्म एमएसीएस 6478
अक्टूबर 2020 में भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के एक स्वायत्त संस्थान, अघारकर अनुसंधान संस्थान (ARI) के वैज्ञानिकों द्वारा 'एमएसीएस 6478' (MACS 6478) नामक गेहूं की किस्म विकसित की गई है।
इस किस्म ने महाराष्ट्र के एक गाँव करंखोप में किसानों की फसल पैदावार को दोगुना कर दिया है।

नीलेश शाह को दोबारा एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) का अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले उन्हें पहले 2019 - 2020 के लिए अध्यक्ष चुने गए थे।

अर्थशॉट पुरस्कार
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो ने 8 अक्टूबर, 2020 को एक नया 50 मिलियन पाउंड का 'अर्थशॉट पुरस्कार' (Earthshot Prize) लॉन्च किया।
उद्देश्य: दुनिया की कुछ सबसे अधिक दबाव वाली पर्यावरणीय चुनौतियों के लिए सबसे नवीन समाधानों का वित्तपोषण करना।
प्रत्येक 1 मिलियन पाउंड के पांच पुरस्कार अगले 10 वर्षों के लिए प्रत्येक वर्ष प्रदान किए जाएंगे, जो 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी पर्यावरणीय समस्याओं के लिए लगभग 50 समाधान प्रदान करेगा।
यह पुरस्कार पांच अर्थशॉट्स’ (Earthshot) चुनौतियों पर केंद्रित है- प्रकृति की रक्षा एवं पुनर्स्थापना;
स्वच्छ वायु; महासागरों को पुनर्जीवित करना; अपशिष्ट मुक्त दुनिया का निर्माण तथा जलवायु को ठीक करना।

विश्व डाक दिवस 9 अक्टूबर
विश्व डाक दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को स्विस कैपिटल, बर्न में 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 1969 में टोक्यो, जापान में आयोजित यूपीयू कांग्रेस द्वारा इसे विश्व डाक दिवस घोषित किया गया था।

जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन ने बिशर अल-खसावने को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। 

मेघालय सरकार ने राज्य के किसानों की आजीविका को बेहतर बनाने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए राज्य की उच्च मूल्य वाली सब्जियों के लिए अपनी तरह के पहले उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence) को स्थापित करने के लिए इजरायल के साथ साझेदारी की है।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने जम्मू-कश्मीर बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजेश कुमार छिब्बर का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है, जो 10 अक्टूबर, 2020 से प्रभावी होगा।

यूनिसेफ ने लोकसभा और राज्यसभा के 9 सदस्यों को भारत में बाल अधिकारों की हिमायत करने में संसद में निभाई गई उनकी भूमिका को लेकर पार्लियामेंटेरियंस ग्रुप फॉर चिल्ड्रेन पुरस्कार से सम्मानित किया है।
16 वीं लोकसभा के निम्नलिखित सदस्यों को पुरस्कृत किया गया है -
• अरविंद सावंत (मुंबई)
• हीना गावित (नंदूरबार, महाराष्ट्र)
• जुगल किशोर शर्मा (जम्मू)
17 वीं लोकसभा के निम्नलिखित सदस्यों को पुरस्कृत किया गया है -
• जसकौर मीणा (दौसा, राजस्थान)
• कुलदीप राव शर्मा (अंडमान निकोबार)
• सुधाकर श्रांगरे (लातूर, महाराष्ट्र)
राज्यसभा के निम्नलिखित सदस्यों को पुरस्कृत किया गया है -
• झरना दास बैद्य (त्रिपुरा)
• केके रागेश (केरल)
• संजय सिंह (दिल्ली)

उत्तराखंड क्विक डेप्लॉयबल एंटिना (क्यूडीए) तकनीक का उपयोग करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

जगन्ना विद्या कनुका योजना
8 अक्टूबर, 2020 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ‘जगन्ना विद्या कनुका’ योजना शुरू की।

उद्देश्य: सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और नामांकन में सुधार करना।
योजना के तहत, कक्षा 1 से 10वीं तक के सरकारी स्कूल के छात्रों को 42,34,222 किट वितरित किए जाएंगे। 650 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर ये किट राज्य भर में वितरित किए जाएंगे।
किट में तीन जोड़ी स्कूल यूनिफॉर्म, एक जोड़ी जूते, दो जोड़ी मोजे, निर्धारित पाठ्यपुस्तक, नोटबुक, एक बेल्ट और एक स्कूल बैग शामिल होगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments