आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 5 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 4 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

  

डेली करेंट अफेयर्स




4 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

रोहित शर्मा आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले सुरेश रैना और विराट कोहली 5000 रन बना चुके है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 2 अक्टूबर 2020 को वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (VAIBHAV) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन का समापन 31 अक्टूबर, 2020 को होगा।
उद्देश्य: समग्र विकास के समक्ष उभरती नई चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए वैश्विक भारतीय शोधकर्ताओं के ज्ञान और उनकी विशेषज्ञता की मदद से एक समग्र खाका तैयार करना।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस 1 अक्टूबर
2020 का विषय: 'पेंडेमिक्स: डू दे चेंज हाउ वी अड्रेस एज एंड एजिंग?' (Pandemics: Do They Change How We Address Age and Ageing?)
• 1990 में संयुक्त राष्ट्र ने 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के रूप में नामित किया था।

ट्राइब्स इंडिया ई-मार्केटप्लेस
केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने 2 अक्टूबर, 2020 को ‘ट्राइब्स इंडिया ई-मार्केटप्लेस’ का शुभारंभ किया।
लक्ष्य - देशभर में विभिन्न हस्तकला, प्राकृतिक खाद्य उत्पादों की खरीद के लिए 5 लाख जनजातीय उत्पादकों को शामिल करना और सर्वोच्च गुणवत्ता वाले जनजातीय उत्पादकों को प्रस्तुत करना।
पूरे भारत में ‘ट्राइब्स इंडिया’ बिक्री केन्द्रों की संख्या को बढ़ाकर 124 किया गया है। कोलकाता और ऋषिकेश में दो नए ट्राइब्स इंडिया बिक्री केन्द्रों का उद्घाटन किया गया।

स्वच्छ भारत पुरस्कार 2020
जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 2 अक्टूबर, 2020 को स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ के छह वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया।
• केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जल राज्य मंत्री, रतन लाल कटारिया ने विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों राज्यों, जिलों, ब्लॉकों, जीपी को स्वच्छ भारत 2020 पुरस्कारों से सम्मानित किया।

स्वच्छ भारत 2020 पुरस्कारों को तीन श्रेणियों के अंतर्गत प्रदान किया गया - 
स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय (SSSS) अभियान
सामुदायिक शौचालय अभियान (SSA)
गंदगी मुक्त भारत अभियान (GMB)

स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय (SSSS) अभियान
सर्वश्रेष्ठ राज्य: गुजरात
सर्वश्रेष्ठ जिला: तिरुनेलवेली, तमिलनाडु
सर्वश्रेष्ठ  ब्लॉक: खाचरौद, उज्जैन, मध्य प्रदेश
सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत: चिन्नौर, सलेम, तमिलनाडु 
यह अभियान 1 नवंबर, 2019 से 30 अप्रैल, 2020 तक चलाया गया।

सामुदायिक शिक्षा अभियान (SSA)
सर्वश्रेष्ठ राज्य: उत्तर प्रदेश  (गरीब कल्याण रोजगार अभियान- जीकेआरए)  और गुजरात (गैर-जीकेआरए) 
सर्वश्रेष्ठ जिला: प्रयागराज (GKRA) और बरेली (गैर-GKRA)
सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत: बोरीगाँव, बोंगाईगाँव, असम
यह अभियान 15 जून से 15 सितंबर, 2020 तक चलाया गया।

गंदगी मुक्त भारत अभियान (GMB)
सर्वश्रेष्ठ राज्य: तेलंगाना और हरियाणा
सर्वश्रेष्ठ जिला: मोगा, पंजाब
तेलंगाना को अधिकतम श्रमदान भागीदारी के लिए शीर्ष पुरस्कार, वहीं हरियाणा को अधिकतम ओडीएफ प्लस गांव घोषित करने के लिए प्रथम पुरस्कार।
पंजाब के मोगा जिला को दीवार पर चित्रों के माध्यम से अधिकतम आईईसी (सूचना और शिक्षा) संदेशों को प्रसारित करने के लिए प्रथम पुरस्कार।
गौरतलब है कि 8 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सप्ताह भर का गंदगी मुक्त भारत अभियान चलाया गया।

शौर्य मिसाइल
भारत ने 3 अक्टूबर, 2020 को ओडिशा के तट से स्वदेशी विकसित परमाणु-सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल ‘शौर्य’ के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया।
यह मिसाइल सतह से सहत पर मार करने वाली परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल है।
शौर्य मिसाइल पनडुब्बी से दागी जाने वाली के-15 मिसाइल का जमीनी संस्करण है।
• शौर्य मिसाइल की मारक क्षमता 800 किलोमीटर है और यह ट्रक से भी दागी जा सकती है।

'शौर्य' पनडुब्बी द्वारा लॉन्च की गई ‘लघु श्रेणी एसएलबीएम K-15 सागरिका’ मिसाइल का भूमि संस्करण है।
K-15 मिसाइल, 'K मिसाइल समूह' से संबंधित हैं, जो मुख्य रूप से पनडुब्बी द्वारा लॉन्च की गई बैलिस्टिक मिसाइलें (SLBM) हैं, जिन्हें रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है और जिनका नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है।

विश्व पशु दिवस 4 अक्टूबर
प्रतिवर्ष पशुओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है
1931 में इटली के फ्लोरेंस शहर में विश्व पशु दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
इससे पहले 24 मार्च 1925 को जर्मनी के बर्लिन में यह दिवस मनाया गया था।

इंग्लैंड में इंडिया हाउस की स्थापना किसने की ? - श्यामजी कृष्ण वर्मा।
• श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म 4 अक्टूबर 1857 को गुजरात के मांडवी में हुआ।

2 अक्टूबर को 27 वर्षीय बंगाली अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी का किडनी फेल होने का कारण निधन हो गया।
मिस्टी ने सुभाष घई की 2014 में आई फिल्म कांची : द अनब्रेकेबल से बॉलीवुड में प्रवेश किया था।
कीटो डाइट के कारण मिस्टी की किडनी फेल हो गई थी।
तेजी से वजन घटाने के लिए कीटो डाइट अपनाई जाती है।


5 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

विश्व शिक्षक दिवस
वर्ष 1994 के बाद से प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व स्तर पर विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
विश्व शिक्षक दिवस की थीम - “Teachers: Leading in crisis, reimagining the future” 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने चरणजीत सिंह अत्रा को 1 अक्टूबर 2020 से अपने नए मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में नियुक्ति किया है।

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (WSW)
हर साल विज्ञान और प्रौद्योगिकी का मानव स्थिति की बेहतरी में योगदान का जश्न मनाने के लिए  4 से 10 अक्टूबर तक विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (WSW)  मनाया जाता है। 
2020 की थीम - सैटलाइट्स इम्प्रूव लाइफ
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 6 दिसंबर, 1999 को WSW को घोषित किया गया था।

भारत के 16 वर्षीय विष्णु शिवराज पांडियन ने अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन शूटिंग चैम्पियनशिप के पांचवें संस्करण में 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता जीती है।

केंद्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने “Discovering the Heritage of Assam” नामक एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया है, जिसे पद्मपाणी बोरा द्वारा लिखा और भूमिका अमिताभ बच्चन द्वारा लिखी गई है।

न्यू कैलेडोनिया फ्रांस से अलग नहीं होगा
4 अक्टूबर को आजादी के लिए हुए जनमत संग्रह में 53.26 % लोगों ने न्यू कैलेडोनिया के फ्रांस से आजादी के विरोध में मतदान किया।
न्यू कैलेडोनिया 1853 से फ्रांस का हिस्सा है और यह दक्षिण-पश्चिम प्रशांत का एक सुदूरद्वीप क्षेत्र है।
• यह क्षेत्र आस्ट्रेलिया से 1200 किलोमीटर पूर्व में स्थित एक द्वीप श्रंखला है। फ्रांस की राजधानी पेरिस से यह 20 हजार किलोमीटर दूर है।
• न्यू कैलेडोनिया की राजधानी नौमिया है।
• जनमत संग्रह नौमेया समझौते का हिस्सा था, जो 1998 में यूरोपीय उपनिवेशवादियों के वंशजों और ज्यादातर स्वतंत्रता-समर्थक स्वदेशी 'कनक' आबादी के बीच एक घातक संघर्ष को समाप्त करने के लिए किया गया था।
न्यू कैलेडोनिया, जो ऑस्ट्रेलिया और फिजी के बीच स्थित है, सम्राट नेपोलियन III के शासन में 1853 में एक फ्रांसीसी उपनिवेश बन गया था।

3 अक्टूबर को अफगानिस्तान में हुए एक बम विस्फोट में अंतर्राष्ट्रीय अंपायर बिस्मिल्लाह जान शिन्वारी की मौत हो गई।


6 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में प्रशासन द्वारा ‘चलो गांव की ओर’ (Back to village) कार्यक्रम का तीसरा चरण 2 अक्टूबर, 2020 को शुरू किया गया। इस चरण में दस दिन तक जन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा जून 2019 में यह पहल जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने और भागीदारी बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी।

जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा भावे का 2 अक्टूबर, 2020 को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया

‘एसएस कल्पना चावला’ कार्गो अंतरिक्ष यान
2 अक्टूबर, 2020 को नासा ने भारतीय मूल की दिवंगत अंतरिक्ष यात्री ‘कल्पना चावला’ के नाम पर एक वाणिज्यिक कार्गो अंतरिक्ष यान ‘एसएस कल्पना चावला’ लॉन्च किया। 
सिग्नस यान एस.एस. कल्पना चावला को 'एनजी -14 मिशन' (NG -14 mission) के लिए एंटेरा रॉकेट के साथ मिड-अटलांटिक रीजनल स्पेसपोर्ट (MARS) से वर्जीनिया में नासा की वॉलॉप्स उड़ान सुविधा से लांच किया गया।
इस अंतरिक्ष यान का निर्माण वर्जीनिया स्थित कंपनी नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन द्वारा किया गया है।
गौरतलब है कि भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की 2003 के कोलंबिया अंतरिक्ष यान दुर्घटना में छ: अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मृत्यु हो गई थी।
इस अंतरिक्ष यान में सार्वभौमिक अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली नामक एक नया अंतरिक्ष शौचालय ले जाया गया है।
यह सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण स्थितियों में कैंसर की दवाओं का परीक्षण करने के लिए एक कैंसर उपचार तकनीक की आवश्यक वस्तुओं को भी अपने साथ लेकर गया है।

नाबार्ड का ‘स्वच्छता साक्षरता अभियान’
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिये 2 अक्टूबर, 2020 को ‘स्वच्छता साक्षरता अभियान’ की शुरुआत की। यह अभियान 26 जनवरी, 2021 को समाप्त होगा।
उद्देश्य: अच्छी आरोग्य और स्वच्छता प्रथाओं को अपनाने के लिए ग्रामीण आबादी के व्यवहार परिवर्तन को कायम रखने के लिए जागरूकता पैदा करना।
• यह अभियान कमजोर ग्रामीण समुदायों को बेहतर स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच बनाने में सक्षम करने के लिए केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण और 'वाश' (WASH) कार्यक्रम का समर्थन करेगा।
नाबार्ड ने भारत सरकार के जल, स्वच्छता और आरोग्य (WASH) कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए वित्त वर्ष 2020- 21 के लिए 800 करोड़ की विशेष पुनर्वित्त सुविधा की घोषणा की है।

विश्व पर्यावास दिवस 5 अक्टूबर
हर साल अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को वर्ल्ड हैबिटेट डे मनाया जाता है। साल 2020 में, यह दिन 5 अक्टूबर को मनाया गया। 
विश्व पर्यावास दिवस 2020 का विषय: 'सभी के लिए आवास: एक बेहतर शहरी भविष्य' (Housing For All: A better Urban Future)
• यह दिन दुनिया भर में हमारे कस्बों और शहरों की स्थिति पर प्रकाश डालने, और सभी के लिए पर्याप्त आश्रय के बुनियादी अधिकार को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।
• पहली बार वर्ल्ड हैबिटेट डे 1986 में “Shelter is My Right” थीम के साथ मनाया गया था।


सिक्किम की लाल चेरी मिर्च को जीआई टैग
सिक्किम की लाल चेरी मिर्च को जीआई टैग दिया गया है। इसे स्थानीय रूप से “Dalle Khursani” (डले खुर्सीनी) के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया की सबसे तीखी मिर्चों में से एक मानी जाती है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट के व्हीलर द्वीप से "सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ ऑफ टॉरपीडो" (SMART) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

पुडुचेरी हवाई अड्डा पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का पहला हवाई अड्डा बन गया है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए  "युद्ध प्रदुषण के विरुध" अभियान शुरू करने की घोषणा की है। 

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) ने बिजनेस आइकॉन रतन टाटा को भारत-यूएसए के बिजनेस रिलेशंस में निभाई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और ग्लोबल लीडरशिप में हासिल की उनकी जीवन भर की उपलब्धि के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया है। 
यह पहला मौका होगा, जब IACC ने किसी व्यक्ति को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।

66वां वन्य जीव सप्ताह - 2 से 8 अक्टूबर
भारत में प्रत्येक वर्ष वनस्पतियों और जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से 2 से 8 अक्टूबर के दौरान वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। पहला वन्यजीव सप्ताह 1957 में मनाया गया था।
• 2020 में 66 वां वन्यजीव सप्ताह RoaR (Roar and Revive) – Exploring Human-Animal Relationships की थीम पर मनाया जा रहा है।
भारतीय वन्यजीव बोर्ड का गठन 1952 में किया गया था।

12 वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
12 वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 17 नवंबर 2020 को रूस की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।
यह पहला मौका होगा, जब वैश्विक कोविड महामारी के कारण इस बैठक को वर्चुली आयोजित किया जाएगा। 
ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों की बैठक का विषय “BRICS Partnership for Global Stability, Shared Security and Innovative Growth” है। 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती के अवसर पर एक वर्चुली कार्यक्रम के दौरान “BAPU– The Unforgettable” नामक एक कॉफी-टेबल बुक का विमोचन किया।

बाहुबली श्रृंखला के लेखक, आनंद नीलकांतन ने “The Very, Extremely, Most Naughty Asura Tales for Kids” नामक अपनी पहली बाल पुस्तक लिखी है।

भारत-म्यांमार
भारत ने म्यांमार के थिनलीन क्षेत्र में रिफाइनरी लगाने का प्रस्ताव किया है।
यह रिफाइनरी सरकारी क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा लगाई जाएगी। इसकी लागत 6 अरब डॉलर होगी।
• भारत ने कोरोना के इलाज में कारगर रेमडेसिविर के 3000 इंजेक्शन म्यांमार को सौंपे हैं।
• भारत जनवरी 2020 से म्यांमार में मौजूद लगभग एक दर्जन पैगोडा के जीर्णोद्धार और संरक्षण का काम कर रहा है।
गौरतलब है कि पैगोडा का निर्माण भगवान बुद्ध या किसी बौद्ध संत के अवशेषों को सम्मानपूर्वक संरक्षित रखने के लिए किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का 5 अक्टूबर को 73 वर्ष की आयु में रुड़की में निधन हो गया।

चौथा इजराइल अरब युद्ध
सितंबर 1973 को मिस्र और सीरिया की फौजों ने इजराइल पर दो तरफा हमला कर दिया। इसी के साथ चौथा इजराइल अरब युद्ध या योम किप्पर युद्ध शुरू हो गया।
यह युद्ध 26 अक्टूबर तक चला।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments