आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 30 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

     डेली करेंट अफेयर्स




30 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

जूट उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार ने खाद्यान्नों की 100% और चीनी की 20% पैकेजिंग सिर्फ जूट की बोरियों में करना अनिवार्य कर दिया है।

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए केंद्र सरकार एक नए अध्यादेश लाई है।
कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट इन नेशनल कैपिटल रीजन एंड एडज्वाइनिंग एरिया ऑर्डिनेंस 2020 के तहत वायु प्रदूषण फैलाने वालों को 5 साल की सजा और एक करोड़ रुपए तक का जुर्माना भी लग सकता है।
• इस अध्यादेश के तहत दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की समग्र तरीके से रोकथाम के लिए एक 18 सदस्यीय आयोग का गठन भी किया जाएगा।
इसमें एक अध्यक्ष सहित सात पूर्णकालिक सदस्य होंगे, बाकी सदस्यों का कार्यकाल 3-3 साल का होगा।
आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों का कार्यकाल 3 साल या अधिकतम 70 साल की उम्र तक होगा।

प्रदूषण के खिलाफ जंग में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 29 अक्टूबर को ग्रीन दिल्ली ऐप लांच किया।

बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना के दूसरे व तीसरे चरण को मंजूरी
29 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना के दूसरे व तीसरे चरण को मंजूरी दे दी।
इसके तहत 19 राज्यों के 736 बांधों की सुरक्षा और परिचालन को बेहतर बनाने के लिए 10 सालों में 10,211 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
• यह परियोजना अप्रैल 2021 से मार्च 2031 तक लागू की जाएगी। योजना का पहला चरण 2012 में शुरू किया गया था, जो 2020 में पूरा हुआ।
• इस योजना में 80% खर्च विश्व बैंक और अन्य संस्थान वहन करेंगे।

नोट - बांधों की संख्या में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर है।
बांधों के लाभ - बांधों से सिंचाई, बिजली उत्पादन और पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ बाढ़ नियंत्रण में सहायता मिलती है।
बांधों के जलाशय से जल आधारित पर्यटन और मछली पालन को बढ़ावा मिलता है।

केंद्रीय कैबिनेट ने स्वास्थ्य और दवा के क्षेत्र में कंबोडिया के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है।

29 अक्टूबर को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

होमी जहांगीर भाभा
इनका जन्म 30 अक्टूबर 1909 को बॉम्बे में हुआ।
1948 में एटॉमिक एनर्जी स्टैब्लिशमेंट के निदेशक बने, बाद में जिसका नाम भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र रखा गया।
1950 से 1966 तक परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहे।
24 जनवरी 1966 को विमान दुर्घटना में निधन हो गया।
होमी जहांगीर भाभा को भारतीय परमाणु कार्यक्रम का जनक कहा जाता है।

राखीगढ़ी में मिले बर्तनों के आधार पर हड़प्पा कालीन लोग खट्टी दाल, केला और शहद से बने मीठे चावल खाते थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथे इंडिया एनर्जी फोरम का उद्घाटन किया है।
इस संस्करण का विषय - भारत का ऊर्जा भविष्य एक विश्व परिवर्तन।

यशवर्धन कुमार सिन्हा को नया मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है।

इंदौर में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक से मुक्ति के लिए 45 दिवसीय प्लास्टिक प्रीमियर लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा है।
इसके तहत टीम के कप्तान रेडियो जॉकी नागरिकों को अपने रेडियो स्टेशन से अधिक से अधिक प्लास्टिक दान करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

सस्त्र रामानुजन पुरस्कार 2020
वर्ष 2020 का प्रतिष्ठित सस्त्र रामानुजन पुरस्कार प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, यूएसए और हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ जेरूशलम, इस्राइल के शाई एव्रा (Shai Evra) को प्रदान किया जाएगा।
यह पुरस्कार तमिलनाडु के कुंभकोणम स्थित, सस्त्र विश्वविद्यालय द्वारा विश्वभर के उस गणितज्ञ को प्रदान किया जाता है, जिसकी उम्र 32 वर्ष से कम हो।
प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी।
यह पुरस्कार ‘22 दिसंबर’ को श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस पर प्रदान किया जाता है।

एक छह वर्षीय बांग्लादेशी लड़के, अंजार मुस्तीन अली ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) द्वारा आयोजित वैश्विक कला प्रतियोगिता में अपनी कलाकारी के लिए USD 1000 का विशेष पुरस्कार जीता है।


31 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

30 अक्टूबर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने 26वें वार्षिक दिल्ली पुस्तक मेले का उद्घाटन किया।
इस वर्ष यह वर्चुली आयोजित किया जा रहा है।

केके शर्मा को जम्मू-कश्मीर का पहला राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शर्मा को शपथ दिलाई।

राष्ट्रीय एकता दिवस 
प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नाडियाड, गुजरात में हुआ था।
इस वर्ष दिग्गज नेता की 145वीं वर्षगांठ है।
1928 में बारदोली सत्याग्रह का सफल नेतृत्व के कारण वहां की महिलाओं ने वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि दी।
वह स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधान मंत्री थे।

साई ऐप
भारतीय सेना ने खुद के लिए व्हाट्सएप जैसा ऐप साई तैयार किया है। यह ऐप सिर्फ सेना के लिए है।
SAI = सिक्योर एप्लीकेशन फॉर द इंटरनेट

31 अक्टूबर को निवर्तमान अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) का तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया।
लंबी कूद की पूर्व स्टार खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज को उपाध्यक्ष बनाया गया।

एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण
भारतीय नौसेना ने 30 अक्टूबर को जहाज-रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
बंगाल की खाड़ी में आईएनएस कोरा से कार्वेट मिसाइल दागी गई।
23 अक्टूबर को भी नौसेना ने इसी मिसाइल को आईएनएस प्रबल से छोड़ा था।
• आईएनएस कोरा एक जंगी जहाज है। इसका इस्तेमाल गाइडेड मिसाइलें दागने में किया जाता है। इसे 1998 में नेवी में शामिल किया गया था।

हरप्रीत सिंह एलाइंस एयर की सीईओ बनी है।
वो देश में किसी एयरलाइन कंपनी की सीईओ बनने वाली पहली महिला बनी है।

क्रिस गेल आईपीएल के तीसरे सीजन के दौरान टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने है।

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है। स्टार प्रचारक का खर्च पार्टी के खाते में शामिल किया जाता है। जबकि अन्य प्रचारको का खर्चा प्रत्याशी को वहन करना होता है।

सुशासन सूचकांक 2020
30 अक्टूबर को गैर-लाभकारी संगठन पब्लिक अफेयर सेंटर द्वारा पब्लिक अफेयर इंडेक्स 2020 (सुशासन सूचकांक) जारी किया गया।
• चंडीगढ़ देश का सबसे सुशासित केंद्र शासित प्रदेश है।
• बड़े राज्यों में केरल देश का सबसे सुशासित राज्य है जबकि उत्तर प्रदेश सबसे निचले स्थान पर है।
• छोटे राज्यों में गोवा देश का सबसे सुशासित राज्य है जबकि मणिपुर सबसे निचले स्थान पर है।
• इस सूचकांक का आकलन स्थाई विकास के संदर्भ में तीन आधारों समानता, विकास और निरंतरता के आधार पर किया गया है।

जापान का 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य
जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने जलवायु परिवर्तन प्रतिबद्धताओं को मजबूती प्रदान करते हुए 26 अक्टूबर, 2020 को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए वर्ष 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

जापान, जो पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते का एक हस्ताक्षरकर्ता है, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, 2018 में वैश्विक ग्रीनहाउस उत्सर्जन में छठा सबसे बड़ा योगदानकर्ता था।

विश्व शहर दिवस (World city day) 31 अक्टूबर
2020 का विषय: 'हमारे समुदायों और शहरों की कदर करना' (Valuing Our Communities and Cities)

मेरी सहेली पहल
महिला यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने 29 अक्टूबर, 2020 को मूल स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक की यात्रा के लिए सभी मंडल (Zone) में 'मेरी सहेली' पहल शुरू की।
रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की इस पहल में युवा महिला आरपीएफ कर्मियों की एक टीम विशेषकर उन महिला यात्रियों को जागरूक करेंगी तथा उन्हें यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सभी सावधानियों से अवगत कराएंगी, जो विशेषकर अकेले यात्रा कर रही हों।

भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) देशों की विदेशी अर्थव्यवस्था और विदेश व्यापार संभालने वाले मंत्रियों की 19वीं बैठक की मेजबानी की। यह वर्चुअल मीटिंग भारत के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

एशियाई फिल्म पुरस्कार अकादमी द्वारा 14 वें एशियाई फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। 14 वें एशियाई फिल्म पुरस्कारों में भारतीय फिल्म गली बॉय को बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का पुरस्कार दिया गया। यह अवार्ड कर्स काले और द सालवेज ऑडियो कलेक्टिव को दिया गया। गली बॉय का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भूमि और संपत्ति पंजीकरण के लिए 'धरणी' वेब पोर्टल लॉन्च किया है।

भारत-मध्य एशिया संवाद की दूसरी बैठक
हाल ही विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की अध्यक्षता में भारत-मध्य एशिया संवाद की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मध्य एशिया के सभी पांच देशों- कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया।
अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री विशेष अथिति के रूप में इस बैठक में शामिल हुए। 
बैठक के दौरान कनेक्टिविटी, ऊर्जा, आईटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि क्षेत्र के लिए भारत ने मध्य एशियाई देशों के लिए 1 बिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन का विस्तार किया।
पहला भारत-मध्य एशिया संवाद 2019 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित किया गया था।

इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ बोस्टन
दिवंगत भारतीय एक्टर ओम पुरी को इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ बोस्टन (IIFFB 2020) के तीसरे संस्करण में मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
भारतीय शेफ विकास खन्ना को "प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड" से सम्मानित किया गया।
मलयालम फिल्म "कांती" को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि बेस्ट मेल एक्टर का खिताब विक्टर बैनर्जी ने जीता।
बेस्ट फीमेल एक्टर - शिलाजा अंबू

हर साल 29 अक्टूबर को इंटरनेशनल इंटरनेट डे मनाया जाता है। 
यह दिन पहला इलेक्ट्रॉनिक संदेश भेजने को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है, जिसे वर्ष 1969 में एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में भेजा गया था।
चार्ली क्लाइन ने 29 अक्टूबर 1969 को दुनिया में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक संदेश ’LO’ के प्रसारण की खोज की थी।
उस समय, इंटरनेट को ARPANET (एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी नेटवर्क) कहा जाता था।
2005 में पहला अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस मनाया गया।

विश्व सोरायसिस दिवस 29 अक्टूबर 
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ सोरायसिस एसोसिएशन (IFPA) द्वारा हर साल 29 अक्टूबर को World Psoriasis Day अथवा विश्व सोरायसिस दिवस मनाया जाता है। 
विश्व सोरायसिस दिवस थीम 2020: INFORMED.
सोरायसिस एक तरह का त्वचा रोग है, जिसकी वजह से स्किन सेल्स दस गुना तेज हो जाते हैं। सोरायसिस में स्किन में एक मोटी परत जम जाती है, जो कि लाल रंग में खुदरे रुप में उभर कर आती है।

स्मार्ट ब्लैक बोर्ड योजना
तमिलनाडु सरकार ने अक्टूबर 2020 में बेहतरीन शिक्षण माहौल सुनिश्चित करने के लिए 80 हजार सरकारी स्कूलों में स्मार्ट ब्लैक बोर्ड योजना लागू की है।
यह योजना पेन ड्राइव से कक्षाओं में कंप्यूटर स्क्रीन का उपयोग करके ऑडियो विजुअल शिक्षण सामग्री के माध्यम से चलायी जाएगी। केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की स्मार्ट क्लास रूम योजना राज्य के 7500 स्कूलों में लागू की जा रही है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments