आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 2 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 1 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

 
डेली करेंट अफेयर्स




1 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

30 सितम्बर 2020 को भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का  सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।
• यह मिसाइल 300 से 500 किलोमीटर तक वार करने में सक्षम है।
• मिसाइल को समुद्र, जमीन और लड़ाकू विमानों से भी दागा जा सकता है।
• डीआरडीओ और रूस के प्रमुख एरोस्पेस उपक्रम एनपीओएम द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ब्राह्मोस मिसाइल 'मध्यम रेंज की रेमजेट सुपरसोनिक क्रूज' मिसाइल है।
• इस मिसाइल को पनडुब्बी, युद्धपोत, लड़ाकू विमान तथा जमीन से दागा जा सकता है। 
• ब्रह्मोस सुपर सोनिक मिसाइल ध्वनि की गति से 2.8 गुना तेज गति से अपने लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखती है।
इस मिसाइल को किसी भी दिशा एवं लक्ष्य की ओर छोड़ा जा सकता है।
• ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल 8.4 मीटर लंबी और 0.6 मीटर चौड़ी है।
• इसका वजन 3000 किलोग्राम है तथा यह 300 किलोग्राम वजन तक विस्फोटक ढोने में सक्षम है।

फ्रांस 2025 में अंतरिक्ष के क्षेत्र में शुक्र ग्रह से संबंधित इसरो के मिशन में शामिल होगा।

प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाया जाता है।
• अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन ने साल 2015 में इटली के मिलान में पहला विश्व कॉफी दिवस आयोजित किया था।
• भारत विश्व का 6वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है।
• विश्व में कॉफी का सबसे ज्यादा उत्पादन ब्राज़ील, वियतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया तथा इथियोपिया द्वारा किया जाता है।
• अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन की स्थापना साल 1963 में लंदन में हुई थी।

चीन नवंबर 2020 में दुनिया के पहले उत्खनन रोबोट को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी में लगा हुआ  है‌। बीजिंग की एक निजी कंपनी ओरिजिन स्पेस इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लॉन्च करेगी। इस रोबोट का नाम एस्ट्रॉयड माइनिंग रोबोट रखा गया है।
यह रोबोट उत्खनन का काम नहीं करेगा। यह केवल ऐस्टरॉयड (क्षुद्रग्रह) पर लैंड करने और खनन करने के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी को टेस्ट करेगा।

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) SFMS (Structured Financial Messaging System) पर डॉक्यूमेंट एम्बेडिंग फेसिलिटी की नई सुविधा को लागू करने वाला पहला बैंक बन गया है।

इंडियन बैंक ने "IB-eNote" नामक पहल का शुभारम्भ किया है, जिसका उद्देश्य एक पेपरलेस कामकाजी वातावरण प्रदान करना है।

बंगाल पीयरलेस हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष, सौरव गांगुली को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

गुजरात सरकार ने जल क्षेत्र में डेनमार्क के साथ 5 वर्ष के समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

30 सितंबर को 83 वर्षीय शेख नवाफ कुवैत के नए अमीर बने है। कुवैत में अमीर राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष होता है।
गौरतलब है कि 29 सितंबर को कुवैत के अमीर शेख सबाह का निधन हो गया। 
भारत सरकार ने उनके सम्मान में 4 अक्टूबर को 1 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

1 अक्टूबर 1854 को ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहली बार भारत में आधिकारिक डाक टिकट जारी किया गया।

टोक्यो 2020 ओलंपिक की आयोजन समिति ने मिकाको कोटानी को अपना नया खेल निदेशक चुना है।

अपने नारीवादी गान आई एम वुमन के लिए प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई गायिका हेलन रेड्डी का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

बेल्जियम में निवर्तमान वित्त मंत्री व उपप्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार ने आतंकवाद रोधी जांच एजेंसी एनआईए की तीन नई शाखाएं इंफाल, चेन्नई और रांची में खोलने का निर्णय लिया है। 
एनआईए - राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency)


2 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने काम रोका
विदेशी धन कानूनों (foreign funding laws) पर नियम तोड़ने के लिए 10 सितंबर को भारत सरकार द्वारा संगठन के बैंक खातों को फ्रीज करने के बाद, एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने देश में अपने कार्यों को रोक दिया है।
• भारत सरकार के अनुसार, एमनेस्टी इंटरनेशनल को विदेशी धन प्राप्त होता रहा है, जिसे सरकार ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) 2010 के तहत प्रतिबंधित किया है।

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श को 1 अक्टूबर, 2020 को वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।
वाल्श टेस्ट क्रिकेट में वेस्ट इंडीज के सर्वाधिक विकेट (132 मैचों में 519 विकेट) लेने वाले गेंदबाज हैं।

24 सितंबर, 2020 को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थान आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की।

गांधी जयंती 2020
मोहनदास करमचंद गांधी यानि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था।
• महात्मा गांधी जी को भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। 
• 30 जनवरी को नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसलिए हर वर्ष भारत में 30 जनवरी को शहीद दिवस (Martyr's Day) मनाया जाता है।

2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है‌‌।
इसका उद्देश्य सभी देशों में शिक्षा व जन-जाग्रति के द्वारा अहिंसा के सिद्धांत पर बल देना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007 में इस दिवस की स्थापना की गई थी।

महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को यूक्रेन की राजधानी किव में गांधीजी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।

महात्मा गाँधी द्वारा लिखी गई कुछ पुस्तकें निम्नलिखित हैं -
• द स्टोरी ऑफ़ मई एक्सपेरिमेंट विथ ट्रुथ 
• द मोरल बेसिस ऑफ़ वेजिटेरियनिस्म 
• पीस: द वर्ड्स एंड इंस्पिरेशन ऑफ़ महात्मा गाँधी (मी-वी)

सित्वे बंदरगाह
भारत अगले वर्ष की पहली तिमाही से म्यानमार में स्थित सित्वे बंदरगाह का संचालन शुरू करेगा।
यह किसी दूसरे देश में दूसरा बंदरगाह होगा जिसका संचालन भारत करेगा।
पहला ईरान का चाबहार बंदरगाह है।
• सित्वे बंदरगाह का निर्माण भारत कलादान परियोजना के तहत कर रहा है।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्यों की निर्भरता मौजूदा सिलीगुड़ी कॉरिडोर (केवल 27 किलोमीटर चौड़ा) पर खत्म करने की है।
प्रभाव
• पूर्वोत्तर राज्यों की सामान आपूर्ति के लिए सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर निर्भरता कम होगी।
• सिलीगुड़ी कॉरिडोर को तोड़कर चीन पूर्वोत्तर राज्यों को शेष भारत से अलग कर सकता है। इसके विकल्प के तौर पर कोलकाता बंदरगाह से सित्वे बंदरगाह को जोड़ने की योजना बनाई गई है।
अतः सित्वे बंदरगाह का भारत के लिए रणनीतिक एवं सामरिक महत्व है।
गौरतलब है कि चीन के द्वारा पाकिस्तान में ग्वादर, श्रीलंका में  हंबनटोटा के बाद म्यांमार में क्याउकप्यू बंदरगाह का निर्माण किया जा रहा है।
• भारत-बांग्लादेश सरकार से मांगला बंदरगाह को विकसित करने के लिए बातचीत कर रहा है।

सित्वे बंदरगाह के बारे में
सित्वे बंदरगाह 2016 में बंगाल की खाड़ी में म्यांमार के राखाइन राज्य की राजधानी सित्वे में भारत द्वारा निर्मित एक गहरे पानी का बंदरगाह है। यह बंदरगाह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को बंगाल की खाड़ी के साथ मिजोरम से जोड़ेगा।

1 अक्टूबर को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए विशेष रूप से निर्मित बी777 विमान अमेरिका से भारत पहुंच गया।

1 अक्टूबर को कोलकाता स्थित हुगली नदी में हेरिटेज क्रूज सेवा शुरू की गई। इसके तहत पश्चिम बंगाल परिवहन निगम कोलकाता शहर के ऐतिहासिक घाटों की सैर कराएगा।

ब्रिटेन के ब्रेक्जिट समझौते से एकतरफा हट जाने के कारण यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने 1 अक्टूबर को उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी।
गौरतलब है कि 31 जनवरी को समूह से अलग होने के लिए ब्रिटेन ने समझौता किया था। यह समझौता दोनों पक्षों के लिए बाध्यकारी था। लेकिन हाल ही ब्रिटेन ने यूके इंटर्नल बिल नाम का कानून बनाकर समझौता तोड़ दिया।
गौरतलब है कि ब्रेक्जिट समझौते के तहत दोनों पक्षों को 31 दिसंबर 2020 से पहले व्यापार समझौता करना था। ब्रिटेन, ईयू के सदस्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता करना चाहता था परंतु ईयू तैयार नहीं था।
इसके बाद ब्रिटेन ने यूके इंटर्नल बिल पारित किया।

भारत, मालदीव के हुलहुमाले में एक सौ बेड वाला कैंसर अस्पताल और 22000 सीटर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करेगा।

राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड 2020
1 अक्टूबर, 2020 को द राइट लाइवलीहुड फाउंडेशन द्वारा राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड 2020 की घोषणा की गई।
इस वर्ष 4 व्यक्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
ईरान की नसरीन सोतौडेह को ‘ईरान में राजनीतिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने हेतु निडर सक्रियता के लिए'।
संयुक्त राज्य अमेरिका के ब्रायन स्टीवेंसन को ‘अमेरिका के आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार और नस्लीय सुलह को आगे बढ़ाने के उनके प्रेरक प्रयास के लिए’।
निकारागुआ की लोट्टी कनिंघम रेन को ‘स्वदेशी भूमि और समुदायों को शोषण और दुर्दशा से बचाने के लिए उनके समर्पण के लिए’।
बेलारूस के एलेस बालियात्स्की और एनजीओ वियासना को ‘बेलारूस में लोकतंत्र और मानव अधिकारों की स्थापना के लिए उनके दृढ़ संघर्ष के लिए’
राइट लाइवलीहुड अवार्ड 1980 में 'वैश्विक समस्याओं को सुलझाने वाले साहसी लोगों के सम्मान और समर्थन' के लिए स्थापित किया गया था। इसे व्यापक रूप से 'वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार' के रूप में जाना जाता है।


3 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा "पथश्री अभियान" नामक एक नई योजना की शुरूआत की गई है। यह एक सड़क मरम्मत योजना है, जहां राज्य भर की 12,000 किलोमीटर वाली सड़कों की मिशन मोड में और समयबद्ध तरीके से मरम्मत की जाएगी।

अहमदाबाद में साबरमती सेंट्रल जेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2020 को कैदियों के लिए समर्पित रेडियो स्टेशन 'रेडियो प्रिजन' (Radio Prison) का शुभारंभ किया।

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने जनजातीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। 

3 अक्टूबर को भारतीय नौसेना और बांग्लादेश की नौसेना के बीच नौसैनिक अभ्यास 'बोंगोसागर' का दूसरा संस्करण बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ है।

हाल ही में नौसैनिक अभ्यास
• भारत की पश्चिमी समुद्री सीमा से लेकर अमेरिका तक का समुद्री क्षेत्र हिंद प्रशांत क्षेत्र कहलाता है।
• भारत ने उत्तरी अरब सागर क्षेत्र में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक जापान के साथ तीन दिवसीय जिमेक्स सैन्य अभ्यास किया।
यह सैन्य अभ्यास भारत-जापान के बीच प्रत्येक 2 साल में होने वाले सैन्य अभ्यास का चौथा संस्करण था।
• भारतीय नौसेना ने आस्ट्रेलियाई नौसेना के साथ 23 से 24 सितंबर को पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में सैन्य अभ्यास किया।
• रूसी नौसेना के साथ भारतीय नौसेना ने 4 और 5 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में सैन्य अभ्यास किया।
यह सैन्य अभ्यास प्रत्येक 2 साल के अंतराल पर किया जाता है।

भारतीय तटरक्षक पोत कर्नाकलाता बरुआ की तैनाती कोलकाता में की गई है।
• यह गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) लिमिटेड द्वारा निर्मित फास्ट पैट्रोल वेसल (FPV) की श्रृंखला का पांचवां और अंतिम पोत है।
• भारतीय तटरक्षक पोत वेसल कर्नाकलाता बरुआ का नाम एक युवा स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखा गया था, जिन्हें भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान असम में गोली मार दी गई थी। 

अटल टनल रोहतांग
3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में विश्व की सबसे लंबी 9.02 किलोमीटर की अटल टनल रोहतांग का शुभारंभ किया।
यह सुरंग मनाली और लेह की दूरी 46 किलोमीटर कम करती है।
सुरंग के निर्माण की घोषणा अटल बिहारी वाजपेई ने 3 जून 2000 को की थी।
जून 2010 में सोनिया गांधी ने सुरंग की आधारशिला रखी थी।
25 दिसंबर 2019 को इसका नाम अटल टनल रोहतांग रखा गया।
• इस सुरंग के कारण चीन सीमा तक आसानी से सैन्य वाहन व रसद सामग्री पहुंच सकेगी।

जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल बन रहा है।
467 मीटर की ऊंचाई पर बनने वाला यह पुल कश्मीर घाटी को रेल मार्ग के जरिए शेष भारत से जोड़ेगा।

2 अक्टूबर को चितरंजन रेल इंजन कारखाना ने देश का पहला तेजस रेल इंजन राष्ट्र को समर्पित किया।

निर्भया फंड
मानवता को शर्मसार कर देने वाली वर्ष 2012 की गैंगरेप घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2013 में निर्भया फंड की स्थापना की गई थी।
इस फंड का मुख्य उद्देश्य बलात्कार पीड़ितों की सहायता करना और उनके पुनर्वास को सुनिश्चित करना था।
निर्भया फंड महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित योजनाओं को सहायता प्रदान करता है।
शुरुआत में इसके तहत तत्कालीन वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने 1000 करोड़ की राशि आवंटित की थी।
• निर्भया फंड के तहत केंद्र की ओर से राज्यों को पैसे दिए जाते हैं, जिसका इस्तेमाल महिला सुरक्षा के उपायों में किया जाता है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय निर्भया फंड के खर्चों के लिए नोडल एजेंसी है।

महिला सुरक्षा के लिए कुछ प्रयास
वन स्टॉप सेंटर - ऐसा सेंटर जो किसी अस्पताल के 2 किलोमीटर के दायरे में बनाना है जहां पीड़ित महिलाओं को अस्थाई आश्रय देने के साथ उपचार, पुलिस काउंसलिंग और कानूनी मदद एक साथ दी जा सकती है।
हकीकत - अभी तक बने सैंटरो में यूपी में 5 साल में 1.44 लाख, राजस्थान में 8409 और मध्य प्रदेश में 19510 मामले सामने आए।
महिला हेल्पलाइन - पीड़ित महिला को 181 के माध्यम से आपातकालीन व गैर आपातकालीन सुविधा हर जिले में दी जाती है।
महिला पुलिस स्वयंसेवक - पुलिस और समाज के बीच सेतु का कार्य, जो पीड़िता की मदद करती है। प्रत्येक राज्य के 2 जिलों का चयन किया गया है।

भारत में अपराध 2019 रिपोर्ट
30 सितंबर, 2020 को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा 'भारत में अपराध 2019' की वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई।
महिलाओं के खिलाफ अपराध: वर्ष 2019 के दौरान कुल 4,05,861 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 2018 में 3,78,236 मामलों की तुलना में 7.3% की वृद्धि हुई।
2018 में 58.8 की तुलना में 2019 में प्रति लाख महिलाओं की जनसंख्या पर अपराध दर 62.4 रही। महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध के मामले उत्तर प्रदेश (59,853) में दर्ज किए गए, जबकि बलात्कार के सर्वाधिक 5,997 मामले राजस्थान में दर्ज किए गए।
2018 की तुलना में वर्ष 2019 में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के खिलाफ अपराध में क्रमशः 7% और 26% से अधिक की वृद्धि देखी गई।

एससी के खिलाफ अपराध: 2019 में कुल 45,935 मामले दर्ज किए गए। उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक 11,829 मामले दर्ज किए। एससी महिलाओं से संबंधित बलात्कार के सर्वाधिक 554 मामले राजस्थान में दर्ज किए गए।

एसटी के खिलाफ अपराध: 2019 में कुल 8,257 मामले दर्ज किए गए। मध्य प्रदेश ने सर्वाधिक 1,922 मामले दर्ज किए गए। जबकि जनजातीय महिलाओं से संबंधित बलात्कार के सर्वाधिक 358 मामले भी मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए।

साइबर अपराध: 2019 में साइबर अपराध में 63.5% की वृद्धि हुई। साइबर अपराध के तहत कुल 44,546 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2018 में 27,248 मामले सामने आए थे।
2019 में, दर्ज किए साइबर अपराध के मामलों में 60.4% धोखाधड़ी के मामले, 5.1% यौन शोषण के मामले और 4.2% अपमान मामले थे।

हाल ही राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में 2019 में सबसे ज्यादा 6051 रेप की घटना हुई है।
इसका प्रमुख कारण राजस्थान पुलिस की ओर से किसी भी तरह के अपराध का फ्री रजिस्ट्रेशन होना भी है।
फ्री रजिस्ट्रेशन का मतलब है, कि परिवादी के थाने में आने के बाद उसकी रिपोर्ट पर तत्काल मामला दर्ज करना।
रेप के मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर  पर है। (3131 रेप)

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments