आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 28 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

    डेली करेंट अफेयर्स




28 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता
27 अक्टूबर को नई दिल्ली में भारत-अमेरिका के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों के बीच तीसरी टू प्लस टू वार्ता आयोजित की गई।
• दोनों देशों के बीच पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए -
1. बेका (बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन)
2. अर्थ साइंस पर तकनीकी से ऊपर एमओयू
3. परमाणु सहयोग में इजाफे का एग्रीमेंट
4. पोस्टल सर्विस से जुड़ा समझौता
5. आयुर्वेद और कैंसर रिसर्च में साझेदारी
• टू प्लस टू वार्ता में दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्री भाग लेते हैं। 
पहली वार्ता 6 सितंबर 2018 को, दूसरी दिसंबर 2019 को आयोजित की गई।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच वर्ष 2017 में हुई मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच टू प्लस टू वार्ता के आयोजन का ऐलान किया गया।

बेका (बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन)
इस समझौते से भारत, अमेरिका से उन सैन्य तकनीक और सूचनाओं को हासिल कर सकेगा जो वह बहुत ही गिनेचुने देशों को देता है।
वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान की मुख्य बातें -
• पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने को कहा।
• हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सैन्य सहयोग बढ़ेगा, दूसरे देशों को भी शामिल करेंगे।
• हिंद महासागर में भारत के सूचना केंद्र में अमेरिकी नौसेना अधिकारी नियुक्त होंगे।
• 2021 के अंत में मिलिट्री कोऑपरेशन ग्रुप की बैठक आयोजित की जाएगी।
• भविष्य की महामारियों से मुकाबले के लिए दोनों देशों के बीच समझौता किया जाएगा।
• सप्लाई चेन के मौजूदा वैश्विक ढांचे का मिलकर विकल्प खोजेंगे।
• अमेरिका एनएसजी में भारत की सदस्यता का समर्थन करता रहेगा।
• दोनों देशों ने ग्लोबल सेंटर फॉर न्यूक्लियर एनर्जी पार्टनरशिप (GCNEP) में सहयोग से जुड़े सहमति पत्र की अवधि बढ़ाने की भी घोषणा की है। यह हरियाणा में एक शोध एवं विकास संस्थान है।

अमेरिका ने ताइवान को 2.37 अरब डॉलर के हार्पून मिसाइल सिस्टम बेचने की योजना बनाई है।
हार्पून मिसाइल जमीनी लक्ष्यों के साथ ही युद्धपोतों को तबाह करने में सक्षम है। इस मिसाइल में जीपीएस लगा है, इससे यह सटीक हमला करती है। इस मिसाइल से तटीय रक्षा ठिकानों और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के अड्डों के साथ ही बंदरगाहों पर खड़े पोतों और औद्योगिक केंद्रों को भी तबाह किया जा सकता है।

एमी कोनी बैरट अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की जज बन गई है।

फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी की हेड (नीतिगत प्रमुख) आंखी दास ने कंपनी छोड़ दी।

केरल सब्जियों के लिए न्यूनतम मूल्य तय करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 16 किस्म की सब्जियों का न्यूनतम या आधार मूल्य उनकी उत्पादन लागत से 20% अधिक होगा।
यह योजना 1 नवंबर से लागू होगी।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पहली बार चांद की सतह पर प्रत्यक्ष पानी का सबूत खोजा है। चांद पर पानी की खोज नासा की स्ट्रेटोस्फीयर ऑब्जर्वेटरी फॉर इंफ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (सोफिया) ने की है। 
गौरतलब है, कि नासा आर्टेमिस मिशन के तहत 2024 तक चांद की सतह पर मानव बस्ती बसाने की योजना बना रहा है।
उल्लेखनीय है, कि इसरो का चंद्रयान-1 2009 में ही चंद्रमा पर पानी होने के सबूत दे चुका है।

हाल ही पोलैंड में गर्भपात को पूर्ण प्रतिबंधित कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में सबको जमीन खरीदने की आजादी
केंद्र सरकार ने भूमि स्वामित्व अधिनियम संबंधी कानूनों में संशोधन करते हुए जमीन के मालिकाना हक से संबंधित 12 कानूनों को निरस्त कर दिया है। इस संबंध में केंद्रीय कानूनों को लागू करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन तृतीय आदेश 2020 जारी किया गया है।
• यह फैसला जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय की 73वीं वर्षगांठ के मौके पर लिया गया।
जम्मू-कश्मीर में होने वाले महत्त्वपूर्ण परिवर्तन
• जम्मू-कश्मीर वन अधिनियम का स्थान भारतीय वन अधिनियम ने ले लिया है।
• अब राज्य में कोई भी किराएदार संपत्ति पर स्वामित्व का दावा नहीं कर पाएगा।
• सरकारी जमीन पर अब किसी भी तरह से कब्जाधारक को मालिकाना हक नहीं मिलेगा।
सरकारी जमीन कब्जाने पर 3 साल की कैद और 5 से 10 हजार रूपए तक का जुर्माना हो सकता है।
• अब देश का कोई भी नागरिक जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीद सकता है। इसके लिए स्थानीय निवासी होने का प्रमाण पत्र जरूरी नहीं।

नोएडा में उत्तर भारत का ट्रांसजेंडरों को समर्पित पहला मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया गया है।

एशिया पावर इंडेक्स 2020
हाल ही जारी एशिया पावर इंडेक्स 2020 में भारत को चौथा स्थान मिला है।
इस सूची में अमेरिका शीर्ष पर है। यह रैंकिंग एशिया को प्रभावित करने वाले देशों की शक्ति का आकलन करती है।

भारत में हींग की खेती शुरू
CSIR-IHBT संस्था द्वारा भारत में हींग की खेती शुरू की गई है।
हींग का पहला रोपण हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में किया गया है।
दुनिया का 50% हींग भारत में उपयोग होता है लेकिन इसका उत्पादन भारत में बिल्कुल भी नहीं होता।
भारत में प्रतिवर्ष 1200 टन हींग आयात किया जाता है। जिसका 90% अफगानिस्तान से आयात किया जाता है। 
सीएसआईआर की घटक प्रयोगशाला, इंस्टीच्यूट ऑफ़ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी द्वारा हींग का ऐसा बीज तैयार किया गया है जो भारत के वातावरण के लिए अनुकूल होगा।
CSIR= council of scientific and industrial research
IHBT= institute of Himalayan bioresource technology

मसाले के रूप में उपयोग की जाने वाली हींग वास्तव में पौधे की जड़ से निकलने वाला एक रेजिन होता है। जो पौधे से 5 वर्ष के बाद प्राप्त होता है।
हींग का वैज्ञानिक नाम - फेरूला एसाफोटिडा

हाल ही नासा ने चंद्रमा पर पहली बार सेल्यूलर नेटवर्क स्थापित करने के लिए किस कंपनी को भागीदार के तौर पर चुना है ? - नोकिया

25 अक्टूबर 2020 को प्रसिद्ध गुजराती फिल्म म्यूजिशियन, गायक और पूर्व सांसद महेश कनोडिया का निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध गुजराती फिल्म म्यूजिशियन से नेता बने नरेश कनोडिया का निधन हो गया। वह गुजराती गायक महेश कनोडिया के छोटे भाई थे।

IIT जोधपुर और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राजमार्ग बुनियादी ढांचे की बेहतरी के लिए विशेषज्ञता साझा करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है।

प्रत्येक वर्ष 28 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस मनाया जाता है।

2020 के बोलिवियन आम चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद लुइस एर्से को बोलिविया के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।

HDFC बैंक के MD और CEO आदित्य पुरी रिटायर हो गए है।

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री, अर्जुन मुंडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनजातीय मामलों के मंत्रालय और आर्ट ऑफ़ लिविंग के बीच सहयोग में जनजातीय कल्याण के लिए दो उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किए हैं।

श्री गुरु तेग बहादुर की 400 वीं जयंती मनाने के लिए केंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 70-सदस्यीय उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने भुगतान प्रणाली परिचालकों (Payment System Operators-PSOs) द्वारा भुगतान लेनदेन के लिए कोई नया प्रॉप्राइटेरी क्यूआर (क्विक रेस्पांस) कोड शुरू करने पर रोक लगा दी है। वर्तमान में दो इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड यूपीआई क्यूआर और भारत क्यूआर परिचालन में हैं।
रिजर्व बैंक ने दीपक फाटक की अध्यक्षता में भारत में कोड की मौजूदा प्रणाली की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की थी। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले में मानव तस्करी विरोधी पुलिस स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है। इन पुलिस स्टेशनों को मामला दर्ज करने और स्वतंत्र रूप से मामले की जांच करने के लिए पर्याप्त अधिकार दिए जाएंगे।

पीली धूल (Yellow dust)
उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने नागरिकों से चीन से उड़ने वाले 'पीली धूल' के एक रहस्यमयी बादल के संपर्क से बचने के लिए घर के अंदर रहने का आग्रह किया है, उन्होंने चेतावनी दी है कि ये धूल कोविड -19 को अपने साथ ला सकती है।

पीली धूल (जिसे पीली रेत, पीली हवा या चीन के धूल भरे तूफान के रूप में भी जाना जाता है) वास्तव में चीन और मंगोलिया के रेगिस्तान की रेत है, जो हर साल विशेष अवधि के दौरान उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों में उच्च गति की सतह वाली हवा द्वारा लाई जाती हैं।
रेत के कण औद्योगिक प्रदूषकों जैसे अन्य विषाक्त पदार्थों के साथ मिश्रित होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप 'पीली धूल' श्वसन संबंधी बीमारियों का कारण बनती है।

हिमालयी भूरा भालू के पर्यावास को नुकसान
भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों द्वारा पश्चिमी हिमालय में किए गए अध्ययन में वर्ष 2050 तक हिमालयी भूरा भालू (Ursus arctos isabellinus) के पर्यावास में लगभग 73% की भारी गिरावट की आशंका जाहिर की गई है।
हिमालयी भूरा भालू हिमालय के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सबसे बड़े मांसाहारी जीवों में से एक है।
हिमालयी भूरा भालू एक 'गंभीर रूप से संकटग्रस्त' (Critically endangered) जानवर है, जो नेपाल, भारत, पाकिस्तान और तिब्बत के कुछ सबसे दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है।

ऑकलैंड के मध्यम तेज गेंदबाज बेन लिस्टर क्रिकेट में पहले कोविडस्थानापन्न खिलाडी बने है। उन्होंने प्लंकट शील्ड प्रथम श्रेणी क्रिकेट चैंपियनशिप में चल रहे मुकाबले में टीम के अस्वस्थ साथी मार्क चैपमैन की जगह ली।


29 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

अनियमितताओं के आरोपों के कारण शिक्षा मंत्रालय की सिफारिश पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर योगेश त्यागी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बतौर विजिटर मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कुलपति के पद से हटा दिया।

सऊदी अरब ने गुलाम कश्मीर और गिलगित बाल्टिस्तान को पाकिस्तान के नक्शे से हटा दिया है।

सूडान ने हाल ही में किस देश को मान्यता प्रदान की है ? - इजरायल

हाल ही पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की जैसे कई इस्लामी देश फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर निशाना साध रहे हैं और कट्टरपंथियों द्वारा की गई फ्रांस के शिक्षक की हत्या को जायज ठहरा रहे हैं।
भारत ने फ्रांस का समर्थन किया है और शिक्षक पर हिंसक तरीके से किए गए आतंकी हमले की निंदा की है।
गौरतलब है, कि हाल ही पेरिस में मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाने वाले शिक्षक का सिर काट कर हत्या कर दी गई।

28 अक्टूबर को भारत और ब्रिटेन के वित्त मंत्रियों की अगुवाई में 10वीं आर्थिक व वित्तीय वार्ता आयोजित की गई।
• दोनों देशों के बीच भारत में ढांचागत परियोजनाओं के लिए स्थापित इंडियन नेशनल इन्फ्राट्रक्चर पाइपलाइन को वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर नई साझेदारी स्थापित करने की सहमति बनी है।

29 अक्टूबर को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन की यात्रा पर गए हैं।

प्रतिवर्ष 29 अक्टूबर को वर्ल्ड स्ट्रोक डे मनाया जाता है।
स्ट्रोक एक किस्म का मस्तिष्क का दौरा (अटैक) है, जो मस्तिष्क को खून की आपूर्ति करने वाली रक्त वाहिका के फटने से या दिमाग की नसों में खून का बहना रूकने के कारण होता है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (JBIC) के साथ 1 बिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस ऋण से भारत में जापानी कार कंपनियों के संचालन में आसानी होगी। यह वित्तपोषण भारत सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल में सहायता करेगा।

यंग एडवोकेट्स वेलफेयर स्कीम
तमिलनाडु में युवा अधिवक्ता कल्याण कोष का शुभारंभ किया गया है। यह वकीलों को दो साल के लिए तीन हजार रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करता है, जो लॉ कॉलेजों से अभी निकले हैं।

उपराष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू ने संयुक्त राष्ट्र के साथ साझेदारी में नाट्य तरंगिनी द्वारा आयोजित "परम्परा श्रृंखला 2020-राष्ट्रीय संगीत और नृत्य का राष्ट्रीय पर्व" शुरू किया है। 

सरबप्रीत सिंह ने एक नई किताब "नाइट ऑफ द रेस्टलेस स्पिरिट्स: स्टोरीज फ्रॉम 1984" लिखी है। इस पुस्तक में 1984 के सिख नरसंहार को याद किया गया हैं।

भारतीय डाक और अमेरिकी डाक सेवा ने  पोस्टल शिपमेंट से संबंधित सीमा शुल्क डेटा के इलेक्ट्रॉनिक विनिमय (electronic exchange of customs data) के लिए एक समझौता किया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल और सुमंगल पोर्टल नाम से दो वेब पोर्टल लॉन्च किए हैं। पहला पोर्टल, राज्य के योग्य छात्रों को सहज और पारदर्शी तरीके से छात्रवृत्ति लाभ प्राप्त करने में मदद करने के लिए है, जबकि सुमंगल पोर्टल अंतर-जातीय विवाह प्रोत्साहन का लाभ उठाने में लोगों की मदद करने के लिए है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments