आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 26 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 25 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

   डेली करेंट अफेयर्स




25 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

सभी जीवन बीमा कंपनियों के लिए ‘सरल जीवन बीमा’ पॉलिसी अनिवार्य
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने 1 जनवरी, 2021 से सभी जीवन बीमा कंपनियों को अनिवार्य रूप से एक स्टैंडर्ड टर्म बीमा पॉलिसी ऑफर करने का निर्देश दिया है।
इसका नाम 'सरल जीवन बीमा' है। 'सरल जीवन बीमा' पॉलिसी शुद्ध रूप से एक सावधि जीवन बीमा योजना होगी, जिसे 18 से 65 वर्ष की उम्र का कोई भी व्यक्ति ले सकेगा और इसकी अवधि 4 से 40 साल तक होगी। पॉलिसी में अधिकतम परिपक्वता आयु 70 वर्ष है।
इस बीमा योजना के तहत व्यक्ति 5 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक का बीमा करा सकता है। प्रीमियम भुगतान विकल्पों में 'नियमित प्रीमियम', '5 साल और 10 साल के लिए सीमित प्रीमियम भुगतान की शर्तें' और 'एकल प्रीमियम' शामिल हैं।

भारत का विश्व में केला उत्पादन में पहला स्थान है। केला निर्यात में भारत का चौथा स्थान है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 555.12 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

भारत के अंडर-19 (2008) विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे बल्लेबाज तन्मय श्रीवास्तव ने 24 अक्टूबर को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। इस विश्व कप में विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान थे।

ब्याज पर ब्याज माफी योजना
वित्त मंत्रालय ने 1 मार्च 2020 से अगस्त तक की 6 महीने की अवधि के दौरान 2 करोड रुपए तक के कर्ज के ब्याज पर लगने वाले ब्याज से राहत देने की घोषणा की है।
यह घोषणा सभी कर्जदारों को मिलेगी।
कृषि और संबद्ध गतिविधियों से संबंधित ऋण के लिए ब्याज पर ब्याज माफी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

पुर्तगाली ग्रैंड प्रिक्स 2020
23 से 25 अक्टूबर, 2020 तक पुर्तगाल के अल्गार्वे इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित पुर्तगाली ग्रैंड प्रिक्स 2020 लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) ने जीत हासिल की।

इजरायल-सूडान शांति समझौता
यूएई, बहरीन के बाद अक्टूबर 2020 में सूूूडान ने भी इजरायल के साथ शांति समझौता कर लिया है।
• बहरीन, इजरायल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला चौथा अरब देश है।
13 अगस्त 2020 को यूएई, इजरायल के साथ समझौता करने वाला तीसरा अरब देश बना था। जबकि मिस्र (1979) और जॉर्डन (1994) पहले ही इजराइल के साथ संबंध स्थापित कर चुके हैं।
• गौरतलब है कि अरब देश फिलिस्तीन विवाद के कारण
इजरायल का बहिष्कार करते हैं।

द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ डिजास्टर्स 2000-2019 रिपोर्ट
आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNDRR) द्वारा 12 अक्टूबर, 2020 को प्राकृतिक आपदा पर एक रिपोर्ट 'द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ डिजास्टर्स 2000-2019' (The Human Cost of Disasters 2000-2019) जारी की गई।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 20 वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं के करीब दोगुना होने के पीछे जलवायु परिवर्तन काफी हद तक जिम्मेदार है।

वर्ष 2000 और 2019 के बीच 7,348 प्रमुख आपदा घटनाएं घटीं, जिनमें 1.23 मिलियन लोंगों की जानें गई तथा 4.2 बिलियन लोग प्रभावित हुए और वैश्विक अर्थव्यवस्था को लगभग 2.97 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।
पिछले बीस वर्षों में बाढ़ की घटनाएं 1,389 से बढ़कर 3,254 हो गई हैं, जबकि तूफान की घटनाओं में 1,457 से 2,034 की वृद्धि हुई है।
एशिया में सबसे अधिक आपदा की घटनाओं का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर, 2000 और 2019 के बीच, एशिया में 3,068 आपदा घटनाएं हुईं।
वैश्विक रूप से प्रभावित देशों के संदर्भ में, चीन (577) और यूएसए (467) में सबसे अधिक आपदा की घटनाएं हुईं, जबकि भारत में 321 आपदा घटनाएं हुईं।
पिछले 20 वर्षों में सबसे घातक एक आपदा 2004 हिंद महासागर सुनामी थी, जिसमें 226,400 लोग मारे गए थे।

फिनटेक स्टार्ट-अप और उपभोक्ता ऋण प्रदाता प्लेटफॉर्म 'अर्लीसैलरी' ने रुपे (RuPay) के साथ साझेदारी में एक शून्य-स्पर्श (जीरो टच) डिजिटल कार्ड लॉन्च किया है, जिसे 'सैलरी कार्ड' (Salary card) नाम दिया गया है।

नासा द्वारा क्षुद्रग्रह बेन्नू से इकट्ठे किए नमूने
20 अक्टूबर, 2020 को नासा के एक अंतरिक्ष यान ‘ओसिरिस रेक्स’ (OSIRIS-REx — Origins, Spectral Interpretation, Resource Identification, Security, Regolith Explorer) ने क्षुद्र ग्रह बेन्नू से नमूने इकट्ठे किये हैं।

अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी के करीब क्षुद्र ग्रह को स्पर्श किया और उसकी सतह से धूल कण और पत्थरों को एकत्र किया और वह वर्ष 2023 में धरती पर लौटेगा।
2013 में उत्तरी कैरोलिना के नौ वर्षीय बालक द्वारा मिस्र के देवता/देवी के नाम पर क्षुद्रग्रह का नाम रखा गया था, जिसने नासा की 'नेम द एस्टेरॉयड' (Name that Asteroid) प्रतियोगिता जीती थी।
क्षुद्रग्रह की खोज नासा द्वारा वित्त पोषित 'लिंकन नियर-अर्थ एस्टेरॉयड रिसर्च टीम' (Lincoln Near-Earth Asteroid Research team) ने 1999 में की थी। बेन्नू क्षुद्रग्रह पृथ्वी से लगभग 200 मिलियन मील की दूरी पर स्थित है।
OSIRIS-REx मिशन नासा का पहला मिशन है जिसका उद्देश्य प्राचीन क्षुद्रग्रह से एक नमूने को वापस लाना है। मिशन 2016 में लॉन्च किया गया था, यह 2018 में अपने लक्ष्य पर पहुंच गया था और तब से, अंतरिक्ष यान क्षुद्रग्रह के वेग का मिलान करने की कोशिश कर रहा है।
बेन्नू के अध्ययन का कारण - वैज्ञानिक ग्रहों के निर्माण एवं इतिहास और सूर्य के बारे में जानकारी के लिए क्षुद्रग्रह का अध्ययन कर रहे हैं, क्योंकि सौरमंडल में अन्य वस्तुओं के समान ही क्षुद्रग्रहों का निर्माण हुआ था।

कालेश्वरम सिंचाई लिफ्ट परियोजना
अक्टूबर 2020 में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कहा है कि तेलंगाना में ‘कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना’ को कानून का उल्लंघन कर पर्यावरणीय मंजूरी दी गई।
एनजीटी ने इससे हुए नुकसान का आकलन करने और इसकी भरपाई के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों को सुझाने के लिये एक समिति का गठन किया है।
एनजीटी के अनुसार तेलंगाना सरकार ने बाद में अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए परियोजना के डिजाइन को बदल दिया है।
कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई प्रणाली को दुनिया की सबसे बड़ी बहुउद्देश्यीय परियोजनाओं में से एक माना जाता है।
इसे हैदराबाद और सिकंदराबाद के अलावा तेलंगाना के 31 में से 20 जिलों में लगभग 45 लाख एकड़ में सिंचाई और पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए बनाया जा रहा है।
गोदावरी नदी समुद्र तल से सौ मीटर ऊपर बहती है, जबकि तेलंगाना औसत समुद्र तल से 300 से 650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस कारण तेलंगाना में गोदावरी सहित कई नदियों के होने के बावजूद इसके जल का लाभ नहीं मिला पाता था।

वनरोपण की मियावाकी पद्धति
अक्टूबर 2020 में केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्त और वन विभाग के समन्वय के साथ वनरोपण की मियावाकी पद्धति शुरू की गई है।
उद्देश्य: शहरी वनों को बढावा देना और हरित क्षेत्र का विस्तार करना।

मियावाकी एक ऐसी पद्धति है, जिसकी सहायता से घने स्थानीय वनों का विकास किया जा सकता है। इस बेजोड प्रणाली का विकास जापान के वनस्पति विशेषज्ञ अकीरा मियावाकी ने किया है।
इसमें यह प्रयास किया जाता है कि पौधों का विकास दस गुना अधिक तेजी से हो, जिससे वृक्षारोपण सामान्य से तीस गुना अधिक घना होता है।

स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2020 रिपोर्ट
21 अक्टूबर, 2020 को ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के सहयोग से ‘हेल्थ इफेक्ट्स इंस्टिट्यूट’ (HEI) तथा ‘इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन’ (IHME) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर (State of Global Air) रिपोर्ट 2020 जारी की गई।

भारत में, वर्ष 2019 के दौरान, बाहरी और घरेलू वायु प्रदूषण के दीर्घकालिक संपर्क के कारण होने वाली बीमारियों, जैसे कि- आघात (stroke), दिल का दौरा, मधुमेह, फेफड़ों के कैंसर, पुरानी फेफड़ों की बीमारियों तथा नवजात शिशुओं की बीमारियों समेत 1.67 मिलियन से अधिक मौतें हुई थी।

कुल मिलाकर, भारत में सभी स्वास्थ्य कारणों से होने वाली मौतों के लिए वायु प्रदूषण अब सबसे बड़ा कारक है।
नवजात शिशुओं की ज्यादातर मौतें जन्म के समय कम वजन और समय-पूर्व जन्म से उत्पन्न जटिलताओं से संबंधित थीं।
2019 में बाहरी और घरेलू पार्टिकुलेट मैटर (PM) प्रदूषण से जन्म के पहले माह में भारत में 1,16,000 शिशुओं सहित विश्व में लगभग 5,00,000 शिशुओं की मृत्यु हुई।
भारत में विश्व का सर्वाधिक प्रति व्यक्ति प्रदूषण संपर्क जोखिम (83.2 μg/क्यूबिक मीटर) पाया जाता है। इसके बाद नेपाल में 83.1 μg/क्यूबिक मीटर तथा नाइजर में 80.1 μg/क्यूबिक मीटर प्रति व्यक्ति प्रदूषण संपर्क जोखिम पाया जाता है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत 2010 के बाद से पीएम 2.5 प्रदूषण में वृद्धि दर्ज कर रहा है, जो देश में वार्षिक वायु प्रदूषण स्तर में कमी के केंद्र के दावों के विपरीत है।

24 अक्टूबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने गृह राज्य गुजरात में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया -
1. किसान सूर्योदय योजना
‘किसान सूर्योदय योजना’ एक कृषि योजना है जिसका उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सुबह 5 बजे से रात 9 बजे (16 घंटे) के दौरान बिजली आपूर्ति प्रदान करना है।
राज्य सरकार ने 2023 तक इस योजना के तहत ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर को स्थापित करने के लिए 3,500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

2. अहमदाबाद में भारत का सबसे बड़ा कॉर्डियक हॉस्पिटल
अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के सिविल अस्पताल परिसर में बाल चिकित्सा अस्पताल और टेलीकार्डियोलॉजी के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन का उद्घाटन किया गया।
नई सुविधाएं 470 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की गई हैं और यह कार्डियोलॉजी के लिए भारत का सबसे बड़ा अस्पताल होगा।

3. जूनागढ़ के गिरनार में दुनिया की सबसे लंबी मंदिर रोप-वे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अक्टूबर को गुजरात में जूनागढ़ के 2.3 किमी लंबे गिरनार रोप-वे का उद्घाटन किया।
यह गुजरात का सबसे ऊंचा पर्वत है। यहां पर मां अंबे का मंदिर है।
यह दुनिया का सबसे लंबा मंदिर रोप-वे है।
• भारत का सबसे लंबा रोप-वे उत्तराखंड में जोशीमठ से औली के बीच (4 किमी) है।
• 24 अगस्त 2020 को गुवाहाटी में देश का सबसे लंबा नदी रोप-वे (1.8 किमी) शुरू हुआ था।


26 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

पीएमजीएसवाई के कार्यान्वयन में मंडी जिला शीर्ष स्थान पर
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा अक्टूबर 2020 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के सफल कार्यान्वयन के लिए घोषित देश के 30 जिलों की सूची में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
पीएमजीएसवाई केंद्र सरकार द्वारा राज्य में 250 से अधिक की आबादी वाले आवासों को जोड़ने के लिए वित्त पोषित एक कार्यक्रम है।

औद्योगिक कामगारों के लिए उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक की नई श्रृंखला
श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने 22 अक्टूबर, 2020 को नई दिल्ली में आधार वर्ष 2016 के अनुसार औद्योगिक कामगारों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की नई श्रृंखला जारी की।
यह सूचकांक प्राथमिक रूप से संगठित क्षेत्र के कामगारों को देय महंगाई भत्ते का अनुमान लगाने के लिए उपयोग किया जाता है।
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बैंकों और बीमा कंपनियों के अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता तय करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।

पहले औद्योगिक कामगारों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक तय करने का आधार वर्ष 2001 माना जाता था।
सितंबर, 2020 महीने के लिए आधार वर्ष 2016 के साथ प्रथम सूचकांक भी जारी किया गया। सूचकांक 78 केन्द्रों (2001) की जगह 88 केंद्रों (2016) के लिए अखिल भारतीय स्तर के लिए संकलित किया गया, जो 118 के स्तर पर है।

गोवा में भारत का पहला सैंड ड्यून पार्क विकसित किया जायेगा। विश्व बैंक ने इसके लिए लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि की मंजूरी दी हैं।

25 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े समूह, सैमसंग समूह के अध्यक्ष ली कुन-ही का निधन हो गया। ली दक्षिण कोरिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी थे।

भारतवंशी वैवेल रामकलावन हिंद महासागर के द्वीपीय देश सेशेल्स के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।
रामकलावन के परदादा बिहार के परसौनी गांव के थे।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 50 देशों ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाने के लिए प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर कर दिए है।
50वां देश होंडुरास है। 50 देशों की मंजूरी के साथ प्रतिबंध संधि प्रभावी हो गई है।
अमेरिका सहित प्रमुख शक्तिशाली देश परमाणु हथियारों को नष्ट करने से संबंधित इस संधि का विरोध करते हैं।

प्रताप नामक क्रांतिकारी साप्ताहिक पत्रिका की शुरुआत किसने की ? - गणेश शंकर विद्यार्थी


27 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

ओहाका खादी
25 अक्टूबर, 2020 को अपने मन की बात संबोधन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैक्सिको में 'ओहाका खादी' (Oaxaca khadi) का जिक्र किया।
‘खादी ओहाका’ एक कृषि से वस्त्र शृंखला का समूह (farm-to-garment collective) है, जिसमें लगभग 400 परिवार शामिल हैं, जो दक्षिणी मैक्सिको के ओहाका क्षेत्र में पारंपरिक खेतों और घरों में काम करते हैं।
यह ओहाका तट पर उत्पादित कपास का उपयोग करता है, और रासायनिक रूप से मुक्त कपड़े का उत्पादन करता है, जो स्थानीय पादप आधारित रंगों द्वारा तैयार किया जाता है।
इसकी स्थापना मेक्सिको में रहने वाले एक अमेरिकी मार्क ब्राउन और उनकी पत्नी कालिंदी अत्तर ने की है। गांधी से प्रभावित ब्राउन दो साल (1986-88) तक गुजरात के साबरमती आश्रम में रहे, जहाँ उन्होंने खादी के बारे में सीखा।

हरियाणा देश के 29 राज्यों में एनीमिया मुक्त भारत (एएमबी) सूचकांक में सबसे शीर्ष पर है।

डेयरी कंपनी अमूल ने अक्टूबर 2020 में एक नया शीतल पेय ‘अमूल ट्रू सेल्जर’ लॉन्च किया है।
इसमें दूध के अलावा फलों के रस और कार्बोनेटेड शीतल पेयों की तरह फिज का इस्तेमाल किया गया है। भारत में पहली बार इस तरह का सेल्जर लॉन्च किया गया है। अमूल ट्रू सेल्जर, फिलहाल नींबू और संतरे के दो स्वादों में उपलब्ध है।

बांग्लादेश सरकार ने फैसला किया है, कि मास्क न पहनने वाले लोगों को कोई सेवा (नौकरी) नहीं दी जाएगी।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने 24 अक्टूबर को अपना 59 वां स्थापना दिवस मनाया। आइटीबीपी की स्थापना 1962  में की गई।

आईसीआईसीआई बैंक ने श्रीलंका में अपने परिचालन (कामकाज) को बंद कर दिया है।

विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2020
हाल ही फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2020 (world's best employer 2020) में भारतीय सार्वजनिक उपक्रमों की सूची में एनटीपीसी को पहला स्थान दिया गया है।
• दक्षिण कोरिया स्थित सैमसंग समूह ने इस सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
• उद्योगों की सूची में भारत में एचसीएल टेक्नोलॉजीज शीर्ष पर है, जबकि वैश्विक स्तर पर 30वें स्थान पर है।
• बैंकिंग क्षेत्र में भारत से एचडीएफसी बैंक शीर्ष पर है तथा वैश्विक स्तर पर यह 176वें स्थान पर है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह
प्रतिवर्ष केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन 31 अक्टूबर के अवसर पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है।
इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020 तक मनाया जा रहा है।
विषय - सतर्क भारत, समृद्ध भारत।

विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस 27 अक्टूबर
प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को ऑडियो-विजुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस मनाया जाता है।
2020 का विषय: 'योर विंडो टू द वर्ल्ड' (Your Window to the World)

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने बढ़ते रूसी और चीनी खतरे का मुकाबला करने के लिए जर्मनी के रामस्टीन में अपने एयरबेस पर एक अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है।
नाटो का मुख्यालय - ब्रुसेल्स (बेल्जियम)

पोलैंड के व्रोकला शहर के एक चौक का नाम कवि हरिवंश राय बच्चन के नाम पर रखा गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने मंडी कानून में संशोधन को मंजूरी दी है। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदारी को अनिवार्य करने का प्रावधान है।
किसान से उनकी उपज एमएसपी से कम पर खरीदना अपराध की श्रेणी में आएगा।

राजस्थान रॉयल्स के बेन स्टोक्स आईपीएल में दूसरी बार लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

25 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या रंगभेद के खिलाफ ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान को समर्थन करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने।
उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद घुटनों पर बैठकर अभियान को समर्थन दिया।

दुबई 150+ टी-20 मुकाबले आयोजित करने वाला दुनिया का दूसरा मैदान बना है। शेरे बांग्ला स्टेडियम, बांग्लादेश सर्वाधिक (274 मैच) टी-20 मुकाबले आयोजित करने वाला मैदान है।

ए रोड़ वेल ट्रेवल्ड नामक पुस्तक के लेखक कौन है ? - आरके राघवन

इन्फेंट्री डे 27 अक्टूबर
27 अक्टूबर को पैदल सेना दिवस मनाया जाता है। 27 अक्टूबर 1947 को सिख रेजीमेंट की पहली बटालियन की एक इन्फेंट्री कंपनी को विमान के जरिए दिल्ली से श्रीनगर भेजा गया, जिससे वह कश्मीर को पाकिस्तानी घुसपैठियों से मुक्त करा सकें।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के पूरे बोर्ड ने इस्तीफा दे दिया है।

केंद्र सरकार द्वारा वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कानून बनाकर एक स्थाई निकाय का गठन करने का आश्वासन देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने की घटनाओं पर रोक की निगरानी के लिए बनाई अपनी एक सदस्यीय लोकुर समिति को स्थगित कर दिया है।

हाल ही जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी जूलिया जॉर्जेस ने संन्यास की घोषणा की है।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ), प्रह्लाद सिंह पटेल ने राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली, संस्कृति मंत्रालय और Google आर्ट्स एंड कल्चर के बीच सहयोग से लाइफ इन मिनिएचर परियोजना शुरू की है।
Google Arts & Culture ऐप पर, ऑनलाइन दर्शक पारंपरिक भारतीय वास्तुकला के साथ डिज़ाइन की गई पहली संवर्धित वास्तविकता-संचालित आर्ट गैलरी का अनुभव कर सकते हैं, और एक लाइफ साइज़ के वर्चुअल स्पेस का पता लगा सकते हैं जहाँ आप लघु चित्रों (miniature paintings) के सिलेकशन देख सकते हैं।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने प्रबंधन सूचना प्रणाली में नक्शे और पट्टे की योजना जैसे विरासत चित्र को एकीकृत करने और इसकी भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) को बनाने के लिए ई-धरती जियो पोर्टल शुरू किया है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटेसी स्पोर्ट्स (FIFS) ने बिमल जुल्का को अपना अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है।

अल्फा कॉन्डे, गिनी के पदस्थ राष्ट्रपति और रैली ऑफ़ द गिनीयन पीपुल्स (रैसेमब्लमैंट डू पीपल गिनियन - आरपीजी) पार्टी के नेता ने 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल करके गिनी के राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल जीता है।
गिनी की राजधानी: कॉनाक्री

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments