आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 23 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 22 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

   डेली करेंट अफेयर्स




22 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

ए वेब एसोसिएशन द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव का सीधा प्रसारण अमेरिका सहित विश्व के 47 देशों में किया जाएगा।
• इसके लिए चुनाव आयोग ने बिहार के 2 जिलों कटिहार और पूर्णिया का चयन किया है।
• ए वेब एसोसिएशन विश्व के कई देशों में होने वाले चुनाव का सीधा प्रसारण करने वाली संस्था है।
• वर्तमान में निर्वाचन आयोग इसकी अध्यक्षता कर रहा है।

महाराष्ट्र सरकार ने 21 अक्टूबर को सीबीआई के लिए दी गई सामान्य सहमति (General Consent) वापस ले ली।
• इसके बाद अब सीबीआई महाराष्ट्र में राज्य सरकार की इजाजत के बिना किसी मामले की जांच नहीं कर सकती।
• गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने 22 फरवरी 1989 को राज्य में सीबीआई जांच के लिए सामान्य सहमति दी थी।

भिखारी पुनर्वास योजना
दरअसल सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देशभर में भिखारियों के लिए एक व्‍यापक पुनर्वास योजना शुरू की है। इसके तहत सबसे पहले देश के चुनिंदा 10 शहरों को भिखारी मुक्त करना है, जिसमें कोलकाता भी शामिल है। इसमें पहचान, पुनर्वास, चिकित्‍सा सुविधाओं का प्रावधान, परामर्श, शिक्षा, कौशल विकास आदि शामिल होंगे।
• देश में फिलहाल 4.13 लाख भिखारी हैं, जिसमें बंगाल में लगभग 81 हजार हैं। अर्थात देश के लगभग 20% भिखारी बंगाल में है।

अहमदाबाद के पास गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (गिफ्ट) सिटी में बुलियन एक्सचेंज की स्थापना की जाएगी।
• इसकी स्थापना इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी (IFSCA) द्वारा की जाएगी।
• IFSCA इसके नियामक के रूप में कार्य करेगा।
• बुलियन एक्सचेंज के कारण भारत सोने की कीमत खुद तय कर सकेगा। गौरतलब है, कि वर्तमान में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन द्वारा तय सोने की कीमत के अनुसार भारत के सर्राफा बाजार में सोने के भाव तय होते हैं।
• भारत, विश्व में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

खेल मंत्रालय ने 27 राष्ट्रीय खेल संघों को मान्यता देने का फैसला लिया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र में रॉकेट लांचर के स्वदेशी फ्यूल टैंक का निर्माण किया जाएगा।
स्वदेशी फ्यूल टैंक का प्रयोग इसरो के प्रथम मानव युक्त उपग्रह मिशन कार्यक्रम गगनयान 2022 के प्रक्षेपण में किया जाएगा।

भाखड़ा बांध
22 अक्टूबर 1963 को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू में सतलुज नदी पर बने इस बांध को देश को समर्पित किया।
• यह बांध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित है। इससे कुछ दूरी पर नांगल बांध स्थित है।

18 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी विंग कमांडर विजयलक्ष्मी रमणन का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर
भारत में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
यह दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की चीनी सेना से हुई मुठभेड़ में 10 पुलिसकर्मियों की शहादत के अवसर पर मनाया जाता है।

दक्षिण चीन सागर में तेल खोज अभियान
फिलीपींस ने विवादित क्षेत्र दक्षिण चीन सागर में फिर से तेल खोजने का अभियान शुरू करने की घोषणा की है। अमेरिका उसके समर्थन में है। गौरतलब है कि 2014 में चीन के साथ विवाद के कारण तत्कालीन राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो ने इस पर रोक लगा दी थी।

एससीओ देशों के महा अभिवक्ताओं (Prosecutors General of SCO) की 18 वीं बैठक 20 अक्टूबर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने किया। भारत 2021 में एससीओ अभिवक्ताओं की आम बैठक की मेजबानी करेगा।

IIT खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने COVIRAP नामक एक नई Covid-19 डायग्नोस्टिक टेस्ट तकनीक विकसित की है, जिसकी प्रक्रिया काफी आसान और सस्ती भी है और जो एक घंटे के अन्दर रिपोर्ट देने में सक्षम है।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी भारतीय पर्यटन सांख्यिकी 2020 के अनुसार, साल 2019 में राज्य में आने वाले सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने में उत्तर प्रदेश ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2019 में लगभग 53.6 करोड़ घरेलू पर्यटकों ने उत्तर प्रदेश का दौरा किया, जो कुल यात्रियों का 23.1% हिस्सा है। इसके बाद तमिलनाडु (21.3%) दूसरे और आंध्र प्रदेश (10.2%) तीसरे स्थान पर आया है।

तमिलनाडु विदेशी पर्यटकों के मामले में शीर्ष स्थान पर है, जहां लगभग 68 लाख विदेशियों ने राज्य का दौरा किया।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India - SEBI) ने प्रतिभूतियों के बाजार डेटा तक पहुंच के लिए उचित नीति की सिफारिश करने के लिए एक मार्केट डेटा सलाहकार समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता सेबी की पूर्णकालिक सदस्य मधुबी पुरी बुच करेंगी।

उत्तराखंड का पहला रामसर स्थल 
16 अक्टूबर, 2020 को भारत में रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत 2 नए झीलों (Wetlands) को अंतर्राष्ट्रीय महत्व का अर्थात ‘रामसर साइट’ घोषित किया गया।
इसके तहत जिन 2 नई झीलों को रामसर साइट घोषित किया गया है, उनमें बिहार के बेगुसराय में स्थित काबरताल झील (कांवर झील) और उत्तराखंड की आसन कंजर्वेशन रिजर्व वेटलैंड शामिल है।
इसके साथ ही देश की कुल ‘रामसर साइटों’ की संख्या 39 हो गई है।
अब भारतीय रामसर साइटों का नेटवर्क दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा हो गया।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आसन कंज़र्वेशन रिज़र्व को उत्तराखंड का पहला रामसर स्थल बनने की घोषणा की है, जो इसे 'अंतर्राष्ट्रीय महत्व का वेटलैंड' बनाता है। यह रिज़र्व हिमालय के गढ़वाल क्षेत्र में देहरादून जिले के पास यमुना नदी के तट पर स्थित है।
आसन कंजर्वेशन रिजर्व रामसर साइट में जगह बनाने वाला उत्तराखंड का पहला वैटलैंड बना है।

क्या है रामसर श्रेणी ?
वेटलैंड्स पर हुई रामसर कन्वेंशन एक अंतर-सरकारी संधि है, जिस पर 2 फरवरी, 1971 में ईरानी शहर रामसर में कैस्पियन सागर के दक्षिणी किनारे पर हस्ताक्षर किये गए थे। इसमें भारत 1 फरवरी, 1982 को शामिल हुआ था। वे आर्द्रभूमि (वेटलैंड) जो अंतर्राष्ट्रीय महत्व के होते हैं, उन्हें रामसर स्थल घोषित किया जाता हैं।
वर्तमान समय में विश्वभर में रामसर श्रेणी की लगभग 2000 से अधिक झीलें हैं।
ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व 28 जनवरी, 2020 को केंद्र सरकार ने देश की 10 झीलों को रामसर साइट घोषित किया था।
इनमें उत्तर प्रदेश की 6, पंजाब की 3 व महाराष्ट्र की 1 झील शामिल थी।

पारले एग्रो ने प्रियंका चोपड़ा जोनास को अपना नेशनल ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने लुईस हैमिल्टन को अपने होम सोलूशन ब्रांड, एलजी सिग्नेचर का ग्लोबल एम्बेसडर बनाया है।

हाल ही असम के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. जयंत माधब का निधन हो गया।
वह उत्तर पूर्वी विकास वित्त निगम लिमिटेड के संस्थापक अध्यक्ष थे।


23 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

हर साल 22 अक्टूबर को International Stuttering Awareness Day अर्थात हकलाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। 
इस वर्ष का विषय है - Journey of Words – Resilience and Bouncing Back.

नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने मानव गले में एक लार ग्रंथि की खोज की है। इसे ट्यूबरियल सेलिवरी ग्लैंड्स नाम दिया गया है।

हाल ही अक्टूबर 2020 मेंअमेरिकी न्याय विभाग व 11 अमेरिकी राज्यों ने देश के एंटीट्रस्ट कानून के कथित उल्लंघन के मामले में गूगल के खिलाफ वाशिंगटन डीसी की संघीय अदालत में मुकदमा दाखिल किया है।
• मुकदमे में आरोप लगाया है, कि गूगल फोन निर्माता कंपनी को यह सुनिश्चित करने के लिए पैसा देता है, कि डिफॉल्ट सर्च इंजन उसका ही हो।

प्रतिवर्ष 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय रंग दिवस मनाया जाता है।

तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल 'नाग' 
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 22 अक्टूबर राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल 'नाग' का सफल अंतिम परीक्षण किया।
इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है, जो दिन और रात दोनों ही परिस्थितियों में दुश्मन के टैंकों को मार गिराने में सक्षम है।
• यह पूरी तरह स्वदेशी मिसाइल है। इसकी हेलीकॉप्टर से 5 किमी जबकि जमीन से मारक क्षमता 4 किमी है।

हाल ही फ्रांस में कट्टरपंथियों के हाथों मारे गए स्कूल शिक्षक सैमुअल पैटी को मरणोपरांत फ्रांस का सर्वोच्च पुरस्कार लीजन डे ऑनर प्रदान किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 6 महीने बिताने के बाद 22 अक्टूबर को तीन सदस्यीय अंतरिक्ष यात्रियों का दल पृथ्वी पर लौट आया।
1. क्रिस कैसिडी (नासा, अमेरिका)
2. अनाटोली इवानिशिन (रॉसकॉस्मोस, रूस)
3. इवान वैगनर (रॉसकॉस्मोस, रूस)

टीएलटीआरओ योजना
आरबीआई ने बैंकों को सस्ती दर पर एक लाख करोड रुपए तक के दीर्घकालिक नकदी उपलब्ध कराने के लिए लक्षित दीर्घकालिक रेपो परिचालन (टीएलटीआरओ) योजना की घोषणा की है।
• इसके तहत कृषि, खुदरा, दवा एवं एमएसएमआई सहित कई क्षेत्रों को कर्ज देने के लिए बैंकों को धन उपलब्ध कराया जाता है।
• नकदी समायोजन सुविधा (एलएएफ) के पात्र सभी बैंक टीएलटीआरओ के तहत भागीदारी कर सकेंगे।

नाजका लाइंस चर्चा में क्यों है ?
यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित पेरू स्थित नाजका लाइंस में एक बिल्ली का विशाल चित्र खोजा गया है। इसे कैट जीओगलिफ्स कहते हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने परिवार के सदस्यों की मृत्यु अथवा दुर्घटना के मामले में लाभार्थी को बीमा कवर के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘YSR बीमा’ योजना शुरू की है। सफेद राशन कार्ड वाले सभी परिवार वाईएसआर बीमा योजना के लिए पात्र होंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और विधानसभा के चुनावों के दौरान उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए 2-सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में पूर्व राजस्व सेवा अधिकारी और महानिदेशक (अन्वेषण) हरीश कुमार और महासचिव तथा महानिदेशक (व्यय) उमेश सिन्हा शामिल होंगे।

23 अक्टूबर को World Snow Leopard Day यानि विश्व हिम तेंदुआ दिवस मनाया जाता है।
पहला हिम तेंदुआ दिवस 23 अक्टूबर 2014 को मनाया गया था।

डॉ. नीना मल्होत्रा को सैन मैरिनो गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

सुशील कुमार सिंघल को सोलोमन द्वीप समूह में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

भारत के प्रमुख ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड Vega ने रोहित शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नाबार्ड के साथ साझेदारी में राज्य में एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना का उद्घाटन किया है।
किसानों को दिए जाने वाले ब्याज मुक्त ऋण की सीमा 2 लाख रुपये से 3 लाख रुपये की जा रही है। इसके अलावा किसानों को उत्पादकता बढ़ाने के लिए मशीनीकृत और वैज्ञानिक खेती पर जोर देने के लिए कहा गया है।

हाल ही प्लेबैक सिंगर, संगीत निर्देशक और अभिनेता के जे मोहम्मद बाबू का निधन हो गया। उन्हें 'जीरो' बाबू के नाम से भी जाना जाता है।

इंडियन बैंक ने IIT-मद्रास इनक्यूबेशन सेल के सहयोग से स्टार्ट-अप्स को फंडिंग करने के लिए  ‘IND Spring Board’ नामक पहल की शुरूआत की है।

ब्रिटेन की भारतीय मूल की प्लास्टिक सर्जन डॉ. जैजिनी वर्गीस को स्तन कैंसर के निदान और उपचार के लिए उनके योगदान के लिए Outstanding Young Person of the World 2020 चुना गया है।


24 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

आईएनएस कवरत्ती
22 अक्टूबर को भारतीय नौसेना के बेड़े में पनडुब्बी रोधी प्रणाली से लैस स्वदेशी स्टील्थ युद्धपोत  आईएनएस कवरत्ती को शामिल किया गया। इसमें इस्तेमाल 90% सामान स्वदेशी है।
• पहले आईएनएस कवरत्ती जनरल क्लास मिसाइल युद्धपोत था। जिसने 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तानी कब्जे से मुक्ति दिलाने वाले युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी।
• इसमें अत्याधुनिक सेंसर लगे हुए हैं, जो पनडुब्बियों का पता लगाने, उनका पीछा करने और विफल करने में सक्षम है।
• समुद्री सुरंगों का पता लगाने और उन्हें विफल करने में सक्षम है।
• आईएनएस कवरत्ती प्रोजेक्ट 28 के तहत स्वदेश निर्मित 4 पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों में आखिरी है।

समुद्री टोही मिशन के लिए भारतीय नौसेना की महिला पायलटों का पहला बैच तैयार हो गया है।
• लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा, लेफ्टिनेंट शिवांगी और लेफ्टिनेंट शुभांगी स्वरूप ने 27 वीं डोर्नियर ऑपरेशनल फ्लाइंग ट्रेंनिंग कोर्स पूरा कर लिया है।

एफएटीएफ ने कहा है, कि पाकिस्तान अभी निगरानी सूची (ग्रे लिस्ट) में बना रहेगा।
• एफएटीएफ ने पाक सरकार को 27 कार्य सौंपे थे, जिनमें से 21 कार्य पूरे कर लिए गए हैं, अभी 6 बाकी है।
• आतंकी फंडिंग व गैर-कानूनी तरीके से नकदी हस्तांतरण (मनी लॉन्ड्रिंग) पर रोक लगाने के लिए 1989 में एफएटीएफ का गठन हुआ था।
• इसके मौजूदा 39 सदस्यों में यूरोपीय आयोग और खाड़ी सहयोग परिषद भी सदस्य है।
भारत एफएटीएफ के सलाहकार समूह और एशिया-पैसेफिक समूह का सदस्य है।
• ग्रे लिस्ट से बाहर आने के लिए पाकिस्तान को 39 सदस्यों में से 12 सदस्यों का साथ जरूरी है।
• काली सूची में जाने से बचने के लिए कम से कम 3 सदस्यों का साथ जरूरी है। गौरतलब है कि पाकिस्तान को जून 2018 में ग्रे लिस्ट में डाला गया था।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए डॉ एमके श्रीधर की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय टीम गठित की है।

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई उपन्यास के लेखक हैं ? - डॉक्टर वृंदावन लाल वर्मा
इस उपन्यास का प्रथम प्रकाशन 1946 में और 1951 में पुनः प्रकाशन हुआ था।
• यह उपन्यास 1857 के विद्रोह की आधुनिक व्याख्या प्रस्तुत करता है।

बीएनओ पासपोर्ट
हाल ही चीन ने धमकी दी है, कि वह हांगकांग के लोगों के लिए ब्रिटेन द्वारा पूर्व में जारी पासपोर्ट की मान्यता खत्म कर देगा‌।
हांगकांग ब्रिटेन का उपनिवेश रहा है और एक समझौते के तहत 1997 में यह चीन को हस्तांतरित किया गया।
• हांगकांग में चीन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किए जाने के बाद जुलाई में ब्रिटिश सरकार ने घोषणा की थी कि वहां के लोगों को जनवरी 2021 से ब्रिटिश नागरिकता देगी।
• ब्रिटेन की नागरिकता उन्हीं लोगों को मिलेगी जिनके पास ब्रिटिश नेशनल ओवरसीज (बीएनओ) पासपोर्ट है।
बीएनओ वीजा के तहत 30 महीने तक ब्रिटेन में प्रवेश की अनुमति है। इसे 30 महीने या एक बार में अधिकतम 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
• बीएनओ पासपोर्ट धारक ब्रिटेन में पढ़ाई और कार्य कर सकता है लेकिन नागरिक की हैसियत से वहां के समाज कल्याण के लाभ नहीं ले सकता।

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना
24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई।
1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस घोषित किया। स्थापना के समय संयुक्त राष्ट्र के 51 देश सदस्य थे। 
संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में है।
संयुक्त राष्ट्र दिवस 2020 का विषय: ‘जो भविष्य हम चाहते हैं, जैसा संयुक्त राष्ट्र हमें चाहिए: बहुपक्षवाद के लिए हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि' (The future we want, the United Nations we need: reaffirming our collective commitment to multilateralism)

अमेरिकी महिला अंतरिक्ष यात्री केट रूबिंस ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला है।

लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री साद अल-हरीरी ने संसदीय चुनावों में बहुमत प्राप्त करने के बाद पुन: प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को विश्व विकास सूचना दिवस मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1972 में विश्व विकास सूचना दिवस की शुरुआत की थी।

भारत को 35 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organization) के शासी निकाय की अध्यक्षता मिली है। श्रम और रोजगार सचिव, अपूर्वा चंद्रा, को अक्टूबर 2020- जून 2021 तक की अवधि के लिए ILO के शासी निकाय का अध्यक्ष चुना गया है।
मुख्यालय - जिनेवा, स्विट्जरलैंड

हर साल 24 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है।
विश्व पोलियो दिवस 2020 की थीम “A win against polio is a win for global health” है। 
वर्तमान में अफगानिस्तान और पाकिस्तान केवल दो राष्ट्र हैं, जहां पोलियोवायरस का निरंतर संचरण बना हुआ हैं।
डब्ल्यूएचओ ने 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया था।

अंडोरा, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का सदस्य बनने वाला 190 वां सदस्य देश बन गया है। अंडोरा फ्रांस और स्पेन के बीच स्थित एक माइक्रोस्टेट है। हालाँकि, यह यूरोप का सबसे बड़ा माइक्रोस्टेट है।
अंडोरा की राजधानी - एंडोरा ला वेला

नीति आयोग ने शहरी शिक्षा नीति प्रणाली में सुधारों की शुरुआत करने के लिए एक 14-सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है। इस पैनल की अध्यक्षता नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार करेंगे। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments