आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 20 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 19 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

   डेली करेंट अफेयर्स




19 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

जहाज़ों के पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग)के लिए राष्ट्रीय प्राधिकरण
15 अक्टूबर, 2020 को केंद्र सरकार ने नौवहन महानिदेशालय (Directorate General of Shipping) को जहाज़ों का पुनर्चक्रण विधेयक, 2019 की धारा 3 के तहत राष्ट्रीय प्राधिकरण के रूप में अधिसूचित किया।
राष्ट्रीय जहाज़पुनर्चक्रण प्राधिकरण (National Authority for Recycling of Ships- NARS) के बारे में
राष्ट्रीय जहाज़पुनर्चक्रण प्राधिकरण को गुजरात के गांधीनगर में तैयार किया जाएगा।
राष्ट्रीय जहाज़पुनर्चक्रण प्राधिकरण के कार्यालय का स्थान वहां के आस-पास के जहाज़पुनर्चक्रण यार्ड के मालिकों को फ़ायदा पहुँचायेगा. दरअसल, गुजरात एशिया का सबसे बड़ा जहाज़ोंतोड़-फोड़ (खंडन) और दुनियाभर में जहाज़ों के रीसाइक्लिंग उद्योग का घर है।
कार्य
नौवहन महानिदेशालय को जहाज़ों के पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) से संबंधित सभी गतिविधियों का प्रबंधन, पर्यवेक्षण और निगरानी करने के लिएशीर्ष निकाय के रूप में अधिकृत किया गया है।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) ने 8 अक्टूबर, 2020 को संगठन के हर स्तर पर दक्षता में सुधार के लिए प्रोजेक्ट रेड का शुभारंभ किया।

सैंड्रा नीस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
9 अक्टूबर, 2020 को भारतीय मूल के परोपकारी हरीश कोटेचा को बेघर बच्चों और युवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए अमेरिका में उनके काम की मान्यता में प्रतिष्ठित 'सैंड्रा नीस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया है।
हरीश कोटेचा अमेरिका में ‘हिंदू चैरिटीज फॉर अमेरिका’ के संस्थापक और अध्यक्ष है।
सैंड्रा नीस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड उन लोगों को हर साल दिया जाता है, जिन्होंने अथक परिश्रम करके बच्चों के लिए सुरक्षा और आश्रय सुनिश्चित करने के लिए काम किया हो।

दिवंगत केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली को निर्विरोध दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ राजकिरण राय को वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय बैंक संघ का अध्यक्ष चुना गया है। 
भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया है।

हाल ही प्रख्यात बंगाली वक्ता प्रदीप घोष का निधन हो गया। घोष एक प्रमुख रंगकर्मी और प्रसिद्ध मुखर कलाकार थे, जो अपनी सरल शैली के लिए प्रसिद्ध थे। 

हाल ही भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के कानून मंत्रियों की 7 वीं बैठक की मेजबानी की। 
इस आभासी बैठक में चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के न्याय मंत्रियों ने हिस्सा लिया। 

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 
भारत ने स्वदेशी रूप से निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भारतीय नौसेना के स्टील्थ डिस्ट्रायर आईएनएस चेन्नई से सफल परीक्षण किया है।  इस दौरान मिसाइल ने अरब सागर में पूर्व निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा। 
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को संयुक्त रूप से भारत और रूस द्वारा डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है।
इसे पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों और लैंड प्लेटफार्मों से लॉन्च किया जा सकता है।
इस मिसाइल की टॉप स्पीड 2.8 Mach है, जो ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना तेज होती है।
विस्तारित-रेंज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल जो 400 किमी दूर तक लक्ष्य को मार सकती है। इसकी मौजूदा सीमा 290 किमी को बढ़ाया गया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के कार्यकाल को 22 अगस्त, 2021 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी। भल्ला को अगस्त 2019 में गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। 30 नवंबर, 2020 को उनका कार्यकाल पूरा होने वाला था। 

भारतीय नौसेना और श्रीलंका नेवी के बीच वार्षिक रूप से होने वाले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX-20 का 8 वां संस्करण 19 से 21 अक्टूबर 2020 तक श्रीलंका के त्रिंकोमाली में आयोजित किया जा रहा है। 

सऊदी अरब की महिला कलाकार ओहुद अब्दुल्लाह अल्मल्की द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी पेंटिंग बनाई गई है।
इसी के साथ ओहुद अब्दुल्लाह अल्मल्की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जीतने वाली सऊदी की पहली महिला भी बन गई है।

नवरात्र के अवसर पर हिंद महासागर में स्थित सबसे बड़े द्वीप देश मेडागास्कर की राजधानी अंटानानारिवो में एक विशाल हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया गया है।

अल्पाइन तकनीक
यह पर्वतारोहण की एक तकनीक है। इसमें पर्वतारोहियों को टेंट, स्लीपिंग बैग, खाने का सामान और आरोहण के जरूरी उपकरण खुद पीठ पर लादकर ले जाने होते हैं। इसमें गाइड, कुक 
व अन्य की कोई मदद नहीं ली जाती है।

बेरोजगारी पर रिपोर्ट
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी (CMIE) औद्वारा बेरोजगारी की ताजा स्थिति पर 16 अक्टूबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार असम की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम 1.2% है।
• सर्वाधिक बेरोजगारी दर उत्तराखंड में 22.3% है।
• राजस्थान में 15.3%, उत्तर प्रदेश में 4.2%, बिहार में 11.9% बेरोजगारी दर है।
• सितंबर में राष्ट्रीय स्तर पर बेरोजगारी दर 6.67% है।

अरब सागर में वैज्ञानिकों को एक सूक्ष्मजीव मिला है। यह सूक्ष्मजीव सिलिएट्स प्रजाति का है, जिसका नाम कोरिनोफेरिया इलांगेटा है।
इसे अरब सागर में पहली बार खोजा गया है।

20 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

भारत म्यांमार को सौंपेगा सिंधुवीर पनडुब्बी
विदेश मंत्रालय ने 15 अक्टूबर, 2020 को घोषणा की कि भारत 'किलो क्लास पनडुब्बी' (Kilo class submarine) आईएनएस सिंधुवीर को म्यांमार नौसेना को सौंपेगा। यह म्यांमार नौसेना की पहली पनडुब्बी होगी।

यह भारत की 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास- सागर' (Security and Growth for All in the Region- SAGAR) की दृष्टि के अनुसार और भारत के सभी पड़ोसी देशों में क्षमता और आत्मनिर्भरता का निर्माण करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
सिंधुवीर 1988 में भारतीय नौसेना में शामिल हुआ। आईएनएस सिंधुवीर (S58) भारतीय नौसेना की एक 'सिंधुघोष श्रेणी' की किलो-क्लास डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है।
पनडुब्बी में 3,000 टन भार के विस्थापन, अधिकतम 300 मीटर की गहराई तक जाने तथा 18 समुद्री मील की गति क्षमता है। सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बियां 53 प्रशिक्षित चालक दल के साथ 45 दिनों तक निरंतर संचालन में सक्षम हैं।
2019 में भारत ने एक रक्षा सौदे के हिस्से के रूप में म्यांमार को एक उन्नत टारपीडो 'शायना' की आपूर्ति की थी।
भारत और म्यांमार उत्तर-पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, और मिजोरम के सहारे 1,643 किमी. की स्थलीय सीमा साझा करते हैं।

बंगलौर रोज प्याज के निर्यात की अनुमति
9 अक्टूबर, 2020 को केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर पाबंदी में ढील देते हुए 'बंगलौर रोज' प्याज (Bangalore Rose Onions) और 'कृष्णापुरम' प्याज की किस्म के निर्यात करने की अनुमति दे दी है।
गौरतलब है, कि घरेलू बाजार में प्याज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्याज के निर्यात पर 14 सितंबर को पूरी तरह पाबंदी लगा दी गयी थी।
बंगलौर रोज प्याज: प्याज की इस किस्म के आकार और तीखेपन के कारण घरेलू बाजार में कोई मांग नहीं है। इस किस्म की दक्षिण पूर्व एशियाई देशों जैसे मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और ताइवान में मांग है, जहां इसका उपयोग चटनी, अचार बनाने और निर्जलित पाउडर के रूप में किया जाता है।
2014-15 में जीआई टैग हासिल करने वाली इस किस्म को कर्नाटक में 10,000 हेक्टेयर भूमि में उगाया जाता है।

विश्व सांख्यिकी दिवस: 20 अक्टूबर
विश्व सांख्यिकी दिवस 2020 की थीम “Connecting the world with data we can trust” हैं।

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2020
डेनमार्क ओपन 2020 प्रतियोगिता ओडेन्स स्पोर्ट्स पार्क, डेनमार्क में 13 से 18 अक्टूबर, 2020 तक खेली गई।
विमेंस सिंगल्स की विजेता - जापान की नोजोमी ओकुहारा
मेन्स सिंगल के विजेता - डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन
इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस लैंगरिज ने रूसी जोड़ी व्लादिमीर इवानोव और इवान सोजोनोव को 20-22, 21-17, 21-18 से पराजित किया। डेनमार्क ओपन के 45 वर्षों के इतिहास में पुरुष युगल का खिताब जीतने वाली यह इंग्लैंड की पहली जोड़ी है।
महिला युगल विजेता: युकी फुकुशिमा और सयाका हिरोता (दोनों जापान)
मिश्रित युगल विजेता: मार्क लम्सफस और इसाबेल हेर्ट्रिक (दोनों जर्मनी)

वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे
हर साल 20 अक्टूबर को विश्व स्तर पर वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे (WOD) मनाया जाता है। यह दिन ऑस्टियोपोरोसिस और चयापचय हड्डी रोग की रोकथाम, निदान और उपचार के बारे में वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 
2020 में ग्लोबल WOD कैंपेन थीम “THAT’S OSTEOPOROSIS” है।

क्या होता है ऑस्टियोपोरोसिस ?
ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमे हड्डियां कमजोर और नाजुक हो जाती हैं, जिसके कारण हल्की सी चोट से हड्डियां में फ्रैक्चर आ जाता हैं।

उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में एक महिला सुरक्षा अभियान- “Safe City Project”  का शुभारंभ किया है। यह परियोजना 180-दिनों तक चलने वाला एक अभियान है, जिसके तहत पुलिस और अन्य विभाग सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। 


21 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

हाल ही मशहूर टीवी शो कुमकुम भाग्य में नजर आने वाली एक्ट्रेस जरीना रोशन खान का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

18 अक्टूबर को केरल के पथानामथिट्टा मार थोमा चर्च के प्रमुख डॉ जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही में बेपीकोलोंबो अंतरिक्ष यान ने पहली बार शुक्र ग्रह को पार किया है और 17,000 किलोमीटर की दूरी से शुक्र ग्रह का एक चित्र लिया।
• बेपीकोलोंबो, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) का एक संयुक्त मिशन है, जिसका उद्देश्य बुध ग्रह के बारे में खोज करना है।
• 2018 में इस अंतरिक्ष यान को लांच किया गया था।

डब्ल्यूएचओ की हाल ही जारी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में किस देश का टीबी का बोझ सर्वाधिक 26% है ? - भारत

विश्व बैंक विकास समिति प्लेनरी  की 102वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया ? - निर्मला सीतारमण

21 अक्टूबर से दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए रेड लाइट ऑन, वाहन ऑफ अभियान शुरू किया जा रहा है।

आजाद हिंद सरकार का गठन
21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से सिंगापुर में भारत की अस्थायी सरकार का गठन किया। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दबाव पैदा कर भारत को अंग्रेजों के शासन से आजाद करवाना था।

पांडिचेरी को लेकर भारत-फ्रांस में समझौता
21 अक्टूबर 1954 को भारत फ्रांस के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत तत्कालीन पांडिचेरी, करैकल व माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने पर सहमति बनी। हालांकि यह समझौता 1 नवंबर को लागू हुआ।

चुनाव आयोग के सुझाव पर केंद्र सरकार के कानून मंत्रालय ने लोकसभा और विधानसभा उम्मीदवारों की अधिकतम खर्च सीमा 10% बढ़ा दी है।
• लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार अब 70 लाख रुपए की जगह 77 लाख रुपए तथा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार 28 लाख रुपए की जगह 30.8 लाख रुपए खर्च कर सकता है।

मोबाइल गेमिंग के मामले में अहमदाबाद देश में टॉप पर है।

सिंगापुर फेस स्कैन रिकॉग्निशन व्यवस्था शुरू करने वाला विश्व का पहला देश बना है।
टैक्स भुगतान के लिए चेहरा पहचानने की तकनीक का उपयोग किया जाएगा ‌ इस तकनीक को SingPass Face Verification नाम दिया गया है।

निशानेबाजी में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी भारत की इलावेनिल वलारिवन ने 2020 शेख रसेल इंटरनेशनल एयर राइफल चैम्पियनशिप की महिलाओं की स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और भारत सरकार ने महाराष्ट्र में 450 किलोमीटर की सड़कों को अपग्रेड करने के लिए 177 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए असम में बोंगाईगाँव जिले के जोगीघोपा में भारत के पहले मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की नींव रखी।

 इंटरनेशनल शेफ डे 20 अक्टूबर
हर साल 20 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल शेफ डे मनाया जाता है। यह अनुभवी शेफ के लिए अगली पीढ़ी के गर्व और प्रतिबद्धता की भावना के साथ उनके ज्ञान और खाना बनाने के कौशल को अपनाने का दिन है।
इंटरनेशनल शेफ डे 2020 अभियान की थीम Healthy Food for the Future है। अंतर्राष्ट्रीय शेफ डे की शुरुआत साल 2004 में डॉ. बिल गैलाघेर (Dr Bill Gallagher) ने की थी।

भारत OECD इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक रिपोर्ट में दूसरे स्थान पर
भारत ने आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (Organisation for Economic Co-operation and Development) देशों में जाने वाले प्रवासियों की संख्या और उन देशों की नागरिकता प्राप्त करने के मामले में दूसरी रैंक हासिल की है। इस सूची में चीन ने 4.3 लाख प्रवासियों के साथ अपने शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है, जो 2019 की रिपोर्ट से 1 प्रतिशत कम है।
यह अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन आउटलुक वार्षिक रिपोर्ट का 44 वां संस्करण है।
OECD पेरिस स्थित 37 विकसित देशों का एक संघ है जो अक्सर काम के अवसरों, शिक्षा और शरण के लिए आप्रवासियों को आकर्षित करते हैं।

15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह ने अपनी आत्मकथा 'Portraits Of Power' का विमोचन किया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिजली उपभोक्ता सर्विस पोर्टल ''मो बिद्युत'' और एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। 
इस पोर्टल से राज्य के लगभग 89 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

विशाखापत्तनम के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए AP Express (विशाखापत्तनम नई दिल्ली) रेल सेवा में 'मेरी सहेली' नामक एक नई पहल शुरू की है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा आयुष्मान सहकार योजना लॉन्च की गई है। आयुष्मान सहकार योजना का उद्देश्य मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना है।
यह योजना देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सहकारी समितियों की सहायता करने का एक अनूठा प्रयास है।

मालाबार नौसैनिक अभ्यास 2020
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नवंबर 2020 में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में आयोजित होने वाले अपने त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास मालाबार 2020 में भाग लेने का निमंत्रण दिया है। इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग और सुरक्षा को बढ़ाना और प्रोत्साहित करना है।
• यह पहला मौका होगा जब क्वाड के चारों देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं एक साथ युद्धाभ्यास करेंगी।
• मालाबार नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत वर्ष 1992 में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में हुई थी। 2015 में जापान इसमें शामिल हुआ।
गौरतलब है, कि ऑस्ट्रेलिया ने मालाबार अभ्यास में 2007 में हिस्सा लिया था लेकिन चीन की आपत्तियों के बाद वह इससे अलग हो गया था।

स्टैंड-ऑफ एंटी-टैंक मिसाइल
भारत ने 19 अक्टूबर, 2020 को ओडिशा तट के एकीकृत परीक्षण टेस्ट रेंज (ITR) से स्वदेशी रूप से विकसित स्टैंड-ऑफ एंटी-टैंक (Stand-off Anti-tank- SANT) मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया। 
यह एंटी-टैंक मिसाइल, ‘हेलीकॉप्टर लॉन्च नाग’ (Helicopter Launched Nag- HeliNa) का उन्नत संस्करण है।
• SANT एक हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जिसे भारतीय वायु सेना के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है।
• SANT मिसाइल में प्रक्षेपण से पहले लॉक-ऑन और लॉन्च के बाद लॉक-ऑन दोनों की क्षमता हैं और यह 15 किमी से 20 किमी दूर के लक्ष्यों को मार गिराने में सक्षम है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments