आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 17 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 16 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

  डेली करेंट अफेयर्स




16 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

टीआरपी जारी करने पर रोक
टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) घोटाला सामने आने के बाद ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने 15 अक्टूबर को सभी भाषाओं के समाचार चैनलों की साप्ताहिक रेटिंग जारी करने पर रोक लगा दी।
• देश के 30,000 घरों में सेटटॉप बॉक्स के साथ एक डिवाइस लगाया गया है, जिसे बैरोमीटर या पीपल मीटर कहते हैं। इसके द्वारा टीआरपी का निर्धारण किया जाता है और चैनलों की लोकप्रियता का पता चलता है। लोकप्रिय चैनलों को विज्ञापन अधिक मिलते हैं।
• भारत में टीवी उद्योग का सालाना राजस्व 32,000 करोड़ रुपए है। हाल ही रिपब्लिक भारत टीवी चैनल पर पैसे देकर टीआरपी बढ़ाने के आरोप लगे।

लोकपाल के अध्यक्ष पिनाकी चंद्र घोष ने कहा कि लोकपाल एवं लोकायुक्त कानून 2013 में पुनर्विचार का व्यापक अधिकार नहीं है। अर्थात लोकपाल की ओर से पारित किसी आदेश पर पुनर्विचार की याचिकाओं को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि लोकपाल के पास उसके आदेशों पर पुनर्विचार या समीक्षा की मांग करने वाली कई शिकायतें आ रही है।
सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए लोकपाल और लोकायुक्त का गठन किया गया था।
• लोकपाल एक बहु-सदस्यीय निकाय है, जिसका गठन एक चेयरपर्सन और अधिकतम 8 सदस्यों से हुआ है।

प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। 2020 का विषय : हैंड हाइजीन फॉर ऑल है।

15 अक्टूबर से जोजिला सुरंग का कार्य शुरू हो गया है। 
यह सुरंग श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग और द्रास के बीच स्थित है। 14.6 किलोमीटर लंबी इस सुरंग की आवश्यकता 1999 में करगिल युद्ध के दौरान महसूस की गई।

नेचिपु सुरंग
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12 अक्टूबर, 2020 को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में बालीपारा-चारुदर-तवांग (बीसीटी) मार्ग पर 'नेचिपु सुरंग' की आधारशिला रखी।
450 मीटर लंबी सुरंग, जो मौजूदा सड़क से उपमार्ग बनाएगी, डी-आकार (D-shaped) की होगी और इसमें 3.5 मीटर चौड़ाई के दो लेन होंगे।
बीसीटी मार्ग पर एक और 1.8 किमी लंबी सुरंग भी बनाई जा रही है और ये दोनों सुरंग चीन सीमा के पास वाले क्षेत्र तक की दूरी 10 किमी. कम कर देंगे।

देश के लिए पहला ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली प्रसिद्ध कॉस्टयूम डिजाइनर भानु अथैया का 15 अक्टूबर को निधन हो गया। उन्होंने 1983 में आई फिल्म गांधी के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर का ऑस्कर अवार्ड जीता था।

मलयालम के प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ सम्मान से सम्मानित महाकवि अक्कितम अच्युतम नंबूदरी का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
24 सितंबर को उन्हें केरल के संस्कृति मंत्री एके बालन ने ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया था।

बंगाल विभाजन
16 अक्टूबर 1905 को अंग्रेजों ने धर्म के आधार पर बंगाल का विभाजन किया। इन्हें पूर्वी और पश्चिमी बंगाल नाम दिया गया।
बंगाल विभाजन की घोषणा वायसराय लॉर्ड कर्जन द्वारा जुलाई 1905 में ही कर दी गई थी।
देशभर में विरोध के बाद 1911 में यह फैसला वापस ले लिया है।

15 अक्टूबर को जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों की तरफ से खुद 1.1 लाख करोड रुपए का कर्ज लेने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण अर्थव्यवस्था में नरमी से   जीएसटी संग्रह कमरा है इससे राज्यों के बजट पर असर पड़ा है राज्य में वैट समेत अन्य स्थानीय कर्ज के बदले में जीएसटी को स्वीकार किया था उन्होंने जुलाई 2017 में नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था इस शर्त पर स्वीकार की थी कि राजस्व संग्रह में किसी भी प्रकार की कमी होने पर उसकी भरपाई अगले 5 साल तक केंद्र सरकार करेगी।
• इस कर्ज से भारत सरकार के राजकोषीय घाटे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

हाल ही वरिष्ठ खेल पत्रकार और क्रिकेट कमेंटेटर किशोर भिमानी 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

जनवरी 2021 से भारत में पहली बार केंद्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा श्रम गणना की जाएगी। अर्थात देश में कितने वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, मजदूर, ड्राइवर,...है, सबकी गणना की जाएगी।

सिटीजन विजिलेंस मोबाइल ऐप
भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा निर्वाचन में आम वोटर को सशक्त बनाने के लिए इस ऐप को लांच किया था।
इसके तहत चुनावों के दौरान अनियमितता या दिशानिर्देशों का उल्लंघन होने पर वीडियो बनाकर शिकायत की जा सकती है।

प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में नो बैग डे पहल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है ? - राजस्थान

16 अक्टूबर को इंटरनेशनल बॉस डे मनाया जाता है।

16 अक्टूबर को वर्ल्ड डिक्शनरी डे मनाया जाता है।

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने मध्य प्रदेश के 64 छोटे शहरों में बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए 12 अक्टूबर, 2020 को 270 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस 13 अक्टूबर
2020 का विषय: ‘आपदा जोखिम गवर्नेंस’ (Disaster risk governance)
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1989 में इस दिवस की स्थापना की थी, इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर आपदा न्यूनीकरण तथा आपदा जोखिम के बारे में जागरूकता फैलाना है।

राष्ट्रीय डाक-टिकट संग्रहण दिवस (National Philately Day) 13 अक्टूबर
'फिलाटेली' (Philately) डाक टिकटों और डाक इतिहास का अध्ययन है। यह दिवस टिकटों और अन्य टिकट संग्रह संबंधी उत्पादों के संग्रह, अभिमूल्यन (appreciation) और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 
भारतीय डाक के डाक टिकटों की व्यक्तिगत पत्र (शीट) का ब्रांड नाम 'माई स्टांप' (My Stamp) है।

किर्गिज़स्तान के राष्ट्रपति सोरोनबाई जेनेबकोव ने प्रदर्शनकारियों द्वारा उन्हें पद से हटाने की मांग के चलते 10 दिनों से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा बलों से टकराव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 
उन्हें 4 अक्टूबर 2020 को संसदीय चुनाव ने राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया, जिससे पूरे देश में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी।

वर्चुली आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) की तीसरी बैठक में भारत और फ्रांस को अगले दो साल के कार्यकाल के लिए फिर से अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में कुल 53 सदस्य देशों और 5 हस्ताक्षरकर्ता और भावी सदस्य देशों ने हिस्सा लिया।

ISA के चार क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चार नए उपाध्यक्ष भी चुने गए -
एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए फिजी और नाउरू
अफ्रीका क्षेत्र के लिए मॉरीशस और नाइजर
यूरोप और अन्य क्षेत्र के लिए यूके और नीदरलैंड
लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र के लिए क्यूबा और गुयाना

भारत ने पूर्व में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संस्था संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी (United Nations Relief and Works Agency-UNRWA) में एक मिलियन डॉलर की सहायता राशि का योगदान दिया है। 

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई 2025 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने फरवरी 2016 में पहली बार अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला था। 

गुजरात की कोकिला कही जाने वाली जानी-मानी गायिका कौमुदी मुंशी का COVID-19 के कारण निधन हो गया।

रोमानिया की 2008 ओलंपिक चैंपियन कांस्टेंटिना डिटा को विश्व एथलेटिक्स हाफ मैराथन चैंपियनशिप ग्डिनिया 2020 का एम्बेसडर चुना गया है।


17 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 अक्टूबर को खाद्य एवं कृषि संगठन की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर ₹75 का स्मारक सिक्का जारी किया।

विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर
2020 का विषय: 'ग्रो, नरिश, सस्टेन, टुगैदर' (Grow, Nourish, Sustain, Together)
इसी दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना की गई थी। 1979 में पहली बार इसे 'भूख के खिलाफ कार्रवाई दिवस' के रूप में मनाया गया।

हाल ही सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीटने घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण कानून 2005 की धारा 2(S) का दायरा विस्तारित कर दिया है, जिसमें पति के साझा घर की परिभाषा है। 
इसके तहत घरेलू हिंसा की शिकार महिला को सास ससुर समेत पति के किसी भी रिश्तेदार के घर में रहने का अधिकार होगा।

चीन को बड़ा झटका देते हुए अमेरिका ने तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री लोबसांग सांग्ये को वाशिंगटन में आमंत्रित किया है।

ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर लॉन्चिंग पैड से 16 अक्टूबर को पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। यह पहली मिसाइल है, जिसे डीआरडीओ ने इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत तैयार किया है।
• पृथ्वी-2 मिसाइल 1000 किलोग्राम तक अस्त्र ले जाने की क्षमता रखने के साथ-साथ सतह से सतह पर 500 किलोमीटर दूर तक मार करने में सक्षम है।

कृषि व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र तोमर के अनुसार भारत का खाद्यान्न व किराना कारोबार दुनिया का छठा सबसे बड़ा बाजार है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कारण बनी पराली जलाने पर रोक संबंधी आदेश पर अमल की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अपने रिटायर जज न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता में 1 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
• दिल्ली पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण के सभी अधिकारी लोकुर समिति के प्रति जवाबदेह होंगे।
• लोकुर समिति दशहरे के अवकाश के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

ओडिशा के शोएब आफताब और दिल्ली की आकांक्षा सिंह ने नीट परीक्षा में 720 अंक लाकर क्रमशः पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

भारतीय फोटोग्राफर ऐश्वर्या श्रीधर को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया है।
ऐश्वर्या श्रीधर यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला है। लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम ने 13 अक्टूबर को इस पुरस्कार की घोषणा की।

एक्वापोनिक्स तकनीक
केंद्रीय संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री संजय धोत्रे द्वारा 13 अक्टूबर, 2020 को गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (GADVASU), लुधियाना में सी-डैक (C-DAC), मोहाली द्वारा विकसित एक प्रायोगिक ‘एक्वापोनिक्स सुविधा’ (Aquaponics facility) का उद्घाटन किया गया।

एक्वापोनिक्स तकनीक: यह एक उभरती हुई पर्यावरण अनुकूल तकनीक है, जिसमें मछलियों के साथ-साथ पौधों को भी एकीकृत तरीके से उगाया जाता है।
मछली का अपशिष्ट बढ़ते पौधों के लिए उर्वरक प्रदान करता है। पौधे पोषक तत्वों को अवशोषित करते हैं और पानी का निस्पंदन (filter) करते हैं। इस पानी का उपयोग मछली टैंक को फिर से भरने के लिए किया जाता है।

अरुणाचल के सुदूर गांव ब्रोकसार्थंग तक पहुंचा नल से जल
भारत और भूटान के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी केमेंग जिले के छोटे से गांव ब्रोकसार्थंग के सभी घरों में जल जीवन अभियान के तहत नल से जलापूर्ति कर दी गई है। यह योजना पाइप्ड ग्रेविटी सिस्टम (piped gravity system) पर आधारित है।
ब्रोकसार्थंग गांव मध्य समुद्री स्तर (एमएसएल) से लगभग 2,900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां ‘ब्रोकपा‘ समुदाय से संबंधित 170 व्यक्तियों की वर्तमान आबादी के साथ 22 परिवार हैं।
ब्रोकपा याक के पालन पोषण एवं खानाबदोश जीवनशैली के लिए विख्यात हैं।

अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस हर साल 17 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
2020 का थीम: Acting together to achieve social and environmental justice for all.
 "सभी के लिए सामाजिक और पर्यावरणीय न्याय प्राप्त करने के लिए एक साथ अभिनय करना"।

हाल ही COVID-19 के चलते जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता कपिल देव कामत का निधन हो गया, वह बिहार के पंचायती राज मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा ने 19 अक्टूबर से 'माई टाउन माई प्राइड' नामक आंदोलन शुरू  करने की घोषणा की है।

नवंबर 2020 में प्रसिद्ध लेखक और राजनीतिज्ञ, शशि थरूर अपनी नई किताब "द बैटल ऑफ बिलॉन्गिंग" का विमोचन करेंगे।

16 अक्टूबर को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 36 वां स्थापना दिवस मनाया गया है। इसे 1984 में स्थापित किया गया था।
एनएसजी लोकप्रिय रूप से ब्लैक कैट के रूप में जाना जाता है। यह आतंकवादी हमले, अपहरण, और बंधक बंदी जैसी स्थितियों को संभालने के लिए प्रशिक्षित और सुसज्जित, कुलीन स्ट्राइक फोर्स है।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक: अनूप कुमार सिंह।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का आदर्श वाक्य: सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा।


18 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

ग्रेट ब्रिटेन के डॉ. माइकल ईरानी को अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। 

विशाल वी शर्मा को यूनेस्को में भारत का अगला स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया किया गया है। वह जावेद अशरफ की जगह लेंगे। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया है। यह अभियान शारदीय नवरात्र से वासंतिक नवरात्र तक चलेगा। इसके तहत मनचलों एवं असामाजिक तत्वों का बहिष्कार कर उनकी तस्वीर चौराहों पर लगाई जाएगी। प्रत्येक जिलें में 100 रोल मॉडल महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
• साथ ही पुलिस में 20% भर्ती बेटियों की होगी।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए आम चुनाव में बहुमत हासिल किया है।

दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है। इसका क्षेत्रफल 0.49 वर्ग किमी है।

द सिटीजन की संपादक सीमा मुस्तफा एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की है।
उन्होंने पाकिस्तान के लिए 47 टेस्ट, 130 वनडे और 60 टी-20 मैच खेले हैं।

अफ्रीका के बाहर सबसे पुराने बंदर के जीवाश्म की खोज
अक्टूबर 2020 में वैज्ञानिकों ने चीन में दक्षिण-पूर्वी युनान प्रांत में एक लिग्नाइट की खदान से अफ्रीका के बाहर बंदरों के सबसे पुराने जीवाश्मों की खोज की है, जो लगभग 6.4 मिलियन साल पहले रहते थे।
• यह पूर्वी एशिया के कई जीवित बंदरों के पूर्वज हो सकते हैं। 
• वैज्ञानिकों ने एक बाएं एड़ी की हड्डी 'कैल्केनस' को भी उजागर किया, जो कि बंदर की एक ही प्रजाति 'मेसोपिथेकस पेंटेलिकस' से संबंधित है।
• वैज्ञानिकों का मानना है, कि ये बंदर पेड़ों और जमीन पर चलने में सक्षम (हरफनमौला) थे, और उनके दांतों ने संकेत दिया कि वे कई प्रकार के पौधों, फलों और फूलों को खा सकते थे, जबकि वानर ज्यादातर फल खाते हैं।
ये उच्च गुणवत्ता वाला भोजन खा सकते थे और भोजन को किण्वित करके बाद में वसायुक्त अम्ल का उपयोग करके पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त कर सकते थे।

थैलेसीमिया बाल सेवा योजना
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 14 अक्टूबर, 2020 को वर्चुअल तरीके से थैलेसीमिया बीमारी से ग्रस्त शोषित समाज के रोगियों के लिए ‘थैलेसीमिया बाल सेवा योजना’ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया।
उद्देश्य: थैलेसीमिया (Thalassaemia) और सिकल सेल (Sickle Cell) जैसे हीमोग्लोबिनोपैथी रोग के ऐसे रोगियों को एक बार इलाज कराने का अवसर प्रदान करना, जिनके परिवार में ही दानकर्ता (donor) हों।
• 2017 में शुरू की गई यह योजना कोल इंडिया का सीएसआर वित्त पोषित कार्यक्रम है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अक्टूबर को राज्य के प्रत्येक पुलिस स्टेशन में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने का आदेश दिया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments