आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 14 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 13 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

 डेली करेंट अफेयर्स




13 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

वर्ल्ड आर्थराइटिस डे: 12 अक्टूबर
हर साल 12 अक्टूबर को विश्व स्तर पर विश्व गठिया दिवस मनाया जाता है। गठिया सूजन की ऐसी अवस्था है, जो जोड़ों में दर्द और कठोरता का कारण बनती है और उम्र के साथ बढ़ सकती है।

12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर राजघराने की राजमाता स्वर्गीय विजयाराजे सिंधिया के सम्मान में उनके जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर ₹100 का स्मारक सिक्का जारी किया।
सिंधिया घराना देश का पहला ऐसा राजघराना हो गया है, जिसके किसी सदस्य को यह सम्मान मिला है।

7 अक्टूबर को दिल्ली की 18 वर्षीय युवती चैतन्या वेंकटेश्वरन को 1 दिन के लिए ब्रिटिश उच्चायुक्त बनाया गया।

केरल की 12 वर्षीय आर्यनंदा बाबू बच्चों के गाने के रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स सीजन 8 की विजेता बनी है।

चीन ने दी श्रीलंका को 656 करोड़ की सहायता
चीन ने कर्ज जाल में फंसे श्रीलंका को 9 करोड़ डॉलर (656 करोड़ रुपए) की अनुदान राशि देने की घोषणा की है।
यह राशि ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा उपकरणों, शिक्षा, सहायता और जलापूर्ति व्यवस्था के लिए दी जाएगी।
यह राशि श्रीलंकाई नागरिकों को कोविड बाद के हालात से मुकाबले के लिए दी जा रही है।
• श्रीलंका, चीन की वन बेल्ट वन रोड परियोजना में शामिल है और चीन के कर्ज जाल में फंस चुका है।
गौरतलब है कि श्रीलंका ने कर्ज चुकाने के लिए 2017 में हंबनटोटा का बंदरगाह चीन को 99 साल के पट्टे पर दे दिया था।

विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के कारण लंबे समय तक स्कूल बंद रहने से भारत को 40 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हो सकता है।
विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष - डेविड मालपास

12 अक्टूबर को भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का निधन हो गया।

ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना
12 अक्टूबर को ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना के क्रियान्वयन के लिए भारत और मालदीव ने लगभग 2,900 करोड रुपए के कर्ज समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
• यह मालदीव की सबसे बड़ी कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा परियोजना होगी।
• भारत ने अगस्त 2020 में घोषणा की थी कि वह ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना के क्रियान्वयन के लिए मालदीव को कर्ज के रूप में 2,900 करोड रुपए और अनुदान के रूप में 730 करोड रुपए देगा।

मालदीव को भारत से मिली वित्तीय सहायता
इससे पहले 20 सितंबर, 2020 को भारत ने अपने इस पड़ोसी देश को कोविड -19 महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए वित्तीय सहायता के रूप में 25 करोड डॉलर (250 मिलियन डॉलर) से अधिक की राशि भी प्रदान की थी।
भारत ने यह आर्थिक सहायता ट्रेजरी बांड के जरिए दी, जो मालदीव को 10 साल की अवधि में लौटानी होगी।

हाल ही भारत और मालदीव के बीच ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट को लेकर कितने मिलियन डॉलर का समझौता हुआ है ? - 400 मिलियन डॉलर (लगभग 2,900 करोड़ रुपए)

हाल ही गुजरात की प्रियांशी सोमानी ने जर्मनी में आयोजित  मानसिक गणना विश्व कप 2020 का खिताब जीता है। (मन ही मन दिमाग में हिसाब लगाने का विश्व खिताब)

एस्टेरॉयड क्या है ?
एस्टेरॉयड या क्षुद्रग्रह ऐसे खगोलिए पिंड होते हैं, जो ब्रह्मांड में विचरण करते रहते हैं।
आकार में ये ग्रहों से छोटे और उल्का पिंडों से बड़े होते हैं।
1819 में खगोलविद ग्यूसेप पियाजी ने सबसे पहला क्षुद्रग्रह सेरेस खोजा था।

युद्ध पदक
वायु सेना दिवस 8 अक्टूबर के अवसर पर स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
• वे युद्ध पदक से सम्मानित होने वाली देश की पहली महिला अधिकारी हैं।
• यह पदक उन्हें बालाकोट एयर स्ट्राइक में उड़ान नियंत्रक की भूमिका निभाने के लिए दिया गया।

73 हजार करोड़ का प्रोत्साहन पैकेज

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 अक्टूबर को मांग और निवेश बढ़ाने के लिए 73,000 करोड रुपए के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की।
• इसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वेतन का अग्रिम भुगतान (स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम) और अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के बदले में नगद वाउचर देना शामिल है।

अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने के लिए दो प्रस्ताव पेश किए हैं। पहला 'एलटीसी कैश वाउचर स्कीम' और दूसरा 'स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम' है।

स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम
केंद्र सरकार  विशेष त्योहार अग्रिम योजना के तहत सभी रैंक और श्रेणी के कर्मचारियों को 10,000 रुपये का प्रीपेड रुपे कार्ड देगी। इसका इस्तेमाल 31 मार्च 2021 तक किसी भी त्योहार के लिए किया जा सकेगा।

अवकाश यात्रा रियायत (LTC) कैश वाउचर स्कीम
प्रत्येक 4 साल में सरकार अपने कर्मचारियों को उनकी पसंद के किसी गंतव्य की यात्रा के लिए एलटीसी देती है।
इसके अलावा एक एलटीसी उन्हें उनके गृह राज्य की यात्रा के लिए दिया जाता है।
वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण कर्मचारियों के लिए इस साल यात्रा करना मुश्किल है। ऐसे में सरकार ने उन्हें नकद वाउचर देने का फैसला किया है।
इसे 31 मार्च 2021 तक खर्च करना होगा।

नोट - केंद्र सरकार और लोक उपक्रमों के कर्मचारियों के एलटीसी भरते एवं अग्रिम वेतन के भुगतान पर 11,575 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्हें यह राशि 31 मार्च 2021 से पहले गैर-अनिवार्य वस्तुओं की खरीद पर खर्च करनी होगी। अर्थात खाद्य उत्पाद खरीदने के लिए इन वाउचर का उपयोग नहीं किया जा सकता।

राज्यों को 12 हजार करोड़ की सहायता
राज्यों को 12 हजार करोड़ रुपए की ब्याज मुक्त रकम 50 साल के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
राज्यों को तीन श्रेणी में रखा गया है -
समूह-1. उत्तर-पूर्वी राज्यों को 1,600 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसी में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश हैं, जिनको 900 करोड़ रुपए तय किए गए हैं।
समूह-2. अन्य राज्य होंगे में जिन्हें 7,500 करोड रुपए मिलेंगे।
समूह-3. के लिए 2,000 करोड रूपए की अतिरिक्त रकम रखी गई है।

एनबीए चैम्पियनशिप 2020
लॉस एंजिल्स लेकर्स ने 12 अक्टूबर, 2020 को मियामी हीट को हराकर नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) चैम्पियनशिप 2020 का खिताब जीता। यह लेकर्स के लिए 17वीं एनबीए खिताब जीत है और 2010 में कोबे ब्रायंट के पांचवें और अंतिम खिताब के बाद पहली खिताबी जीत है।

असमानता घटाने की प्रतिबद्धता सूचकांक
भारत को वर्ष 2020 के Commitment to Reducing Inequality (CRI) Index यानि असमानता घटाने की प्रतिबद्धता सूचकांक में 158 देशों में से 129 वें स्थान पर रखा गया है। यह सूचकांक का तीसरा संस्करण है, जो COVID-19 के समय में असमानता से निपटने पर केंद्रित है।
वर्ष 2020 के CRI सूचकांक में नॉर्वे शीर्ष स्थान पर रहा है। 158 वें स्थान पर काबिज दक्षिण सूडान सूचकांक में सबसे कम रैंकिंग वाला देश है।
सूचकांक के अनुसार, भारत महामारी के दौरान असमानता से निपटने में दुनिया के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में शामिल है।
भारत का स्वास्थ्य बजट दुनिया का चौथा सबसे कम बजट है और केवल आधी आबादी की जरुरी बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच है।
इस इंडेक्स को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटेबल संगठन Oxfam International द्वारा डेवलपमेंट फाइनेंस इंटरनेशनल के साथ जारी किया जाता है।

नागालैंड के पर्यावरण मंत्री सी एम चेंग का COVID-19 के कारण निधन हो गया।

केरल पूरी तरह से डिजिटल हाई-टेक क्लासरूम वाला देश का पहला राज्य बना है।
हरियाणा सरकार ने मोबाइल वाटर टेस्टिंग लैब लॉन्च की है।

ADB ने राजस्थान में जल आपूर्ति के लिए 300 मिलियन डॉलर के ऋण को दी मंजूरी
भारत और एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank ) ने राजस्थान के 14 द्वितीयक श्रेणी के शहरों में समावेशी एवं सतत जल आपूर्ति और स्वच्छता संबंधी बुनियादी ढांचे एवं सेवाओं के वित्तपोषण के लिए 300 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।


14 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

भारत के युवा खिलाड़ी निहाल सरीन ने 10 अक्टूबर, 2020 को चेन्नई में खेले गए फाइनल में रूस के एलेक्सी सराना को हराकर चेस डॉट कॉम की जूनियर स्पीड ऑनलाइन शतरंज चैम्पियनशिप 2020 अपने नाम की।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती 14 महीने बाद नजरबंदी से रिहा
जम्मू-कश्मीर से 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के साथ ही महबूबा मुफ्ती को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत हिरासत में ले लिया गया था।
सरकार जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत सुरक्षा कारणों को देखते हुए किसी भी व्यक्ति को दो साल तक नजरबंद कर सकती है।
यह कानून जम्मू-कश्मीर में पहली बार तत्कालीन मुख्यमंत्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने साल 1978 में लागू किया था।

हर साल 14 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस पर मनाया जाता है।

हाल ही बिहार के अति पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग मंत्री विनोद कुमार सिंह का COVID-19 के कारण का निधन हो गया। वह उत्तरी बिहार के कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक थे।

वर्ष 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में चार-मीटर हर्डल्स रेस चैंपियन चार्ली मूर का निधन हो गया। 

भारतीय सेना और महाराष्ट्र पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे के लुल्लानगर में आतंकवाद विरोधी अभ्यास सुरक्षा कवच का आयोजन किया। 

विश्व आर्थिक परिदृश्य अक्टूबर 2020
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा 13 अक्टूबर, 2020 को विश्व आर्थिक परिदृश्य (World Economic outlook) अक्टूबर 2020 रिपोर्ट जारी की गई।
रिपोर्ट का शीर्षक: 'ए लॉन्ग एंड डिफिकल्ट एसेंट'(A Long and Difficult Ascent)
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) ने भारतीय अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2020-21 के लिए -10.3 % रहने का अनुमान जताया है।
 इस वर्ष के लिए वैश्विक वृद्धि दर -4.4% (उत्पादन में 4.4% का संकुचन) होने का अनुमान है।
आईएमएफ के अनुसार इस वर्ष (जनवरी से दिसंबर) बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय भारत की प्रति व्यक्ति आय से 0.6% अधिक हो सकती है।

13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल की आत्मकथा का विमोचन किया। डॉ. पाटिल की आत्मकथा का शीर्षक 'देह वीचवा करणी' है, जिसका अर्थ "अपना जीवन किसी नेक काम के लिए समर्पित कर देना है"।

BharatPe ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में 11 क्रिकेट स्टार्स के साथ टीवी अभियान ‘Team BharatPe’ को शुरू करने की घोषणा की है।
टीम BharatPe में रोहित शर्मा, जसप्रित बुमराह, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, और शुभमन गिल शामिल हैं।

हरियाणा के यमुनानगर जिले के टोपरा कला गांव में देश का सबसे बड़ा अष्टमंगल छत्र स्थापित किया जाएगा।
गौरतलब है कि यहां पिछले वर्ष ऐसा सबसे बड़ा अशोक चक्र की स्थापित किया गया।
चक्र धर्म का प्रतीक और छत्र शुभता का प्रतीक माना जाता है।

मेडिकल जर्नल लैंसेट की रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

एशिया की सबसे बड़ी देशी घी की मंडी है ? - जोधपुर

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है, कि संयुक्त राष्ट्र को वर्ष 2021 के बजट के लिए 3 अरब डॉलर की आवश्यकता पड़ेगी।

सुजल- ड्रिंक फ्रॉम टैप मिशन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 13 अक्टूबर, 2020 को 'सुजल- ड्रिंक फ्रॉम टैप मिशन' (Sujal- Drink from Tap Mission) का शुभारंभ किया।
उद्देश्य: मार्च, 2022 तक सभी शहरी परिवारों को पाइप का पानी उपलब्ध कराना तथा शहरों में 15 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित करना।


15 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

स्टार्स प्रोजेक्ट
14 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विश्व बैंक द्वारा समर्थित स्टार्स नामक प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य स्कूलों से रटने-रटाने वाली संस्कृति को पूरी तरह खत्म करके नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को ज्ञान आधारित शिक्षा से जोड़ना है।
STARS = स्ट्रैंथनिंग टीचिंग-लर्निंग एंड रिजल्ट्स फॉर स्टेटस
इस प्रोजेक्ट पर 5,718 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
इसमें 3,700 करोड रुपए विश्व बैंक द्वारा दिए जाएंगे।
फिलहाल 6 राज्यों राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल और उड़ीसा में इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा।
• साथ ही एशियाई विकास बैंक की मदद से गुजरात, तमिलनाडु, उत्तराखंड, झारखंड और असम में इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का प्रस्ताव भी किया गया है।

पाकिस्तान के खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड के बावजूद भी उसे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में दोबारा चुना गया है। 
पाकिस्तान फिलहाल एक जनवरी 2018 से मानवाधिकार परिषद का सदस्य है। 1 जनवरी 2021 से उसका दूसरा 3 वर्षीय कार्यकाल शुरू होगा।
193 सदस्यीय महासभा में पाकिस्तान को सर्वाधिक 169 मत मिले। पाकिस्तान कुल पांचवीं बार सदस्य चुना गया है।
चीन, रूस, क्यूबा, उज़्बेकिस्तान और नेपाल भी चुने गए है।
• 15 मार्च 2006 को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का गठन किया गया। 
मुख्यालय - जिनेवा
सदस्य - 47
सदस्य देशों का कार्यकाल - 3 वर्ष
गौरतलब है, कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1946-47 में मानव अधिकार आयोग की स्थापना की थी। 2006 में इसके स्थान पर मानवाधिकार परिषद का गठन किया गया।
नोट - अमेरिका 2018 में मानवाधिकार परिषद से हट गया था।
अमेरिका का कहना है कि चीन, पाकिस्तान,रूस जैसे देश मानव अधिकारों का उल्लंघन करते हैं, फिर भी उन्हें मानवाधिकार परिषद में चुन लिया जाता है।

टॉप टू टोटल योजना
इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मई 2020 में की थी।
केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने पायलट आधार पर छह महीने के लिये आपरेशन ग्रीन योजना का विस्तार कर टमाटर, प्याज और आलू (टॉप) से लेकर सभी फल एवं सब्जियों (टोटल) को इसके दायरे में लाने की घोषणा की थी।
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय इस योजना के तहत किसान रेल से फलों और सब्जियों की ढुलाई में 50% तक की सब्सिडी देगा।
इसके अंतर्गत 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। पहले यह टमाटर, प्याज और आलू (Tomato, Onion and Potato)के लिए था, लेकिन अब अन्य सभी फल और सब्जियों के लिए लागू किया जाएगा।
ढुलाई सब्सिडी का लाभ 14 अक्टूबर 2020 से दिया जाएगा।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
15 अक्टूबर 1931 को मिसाइल मैन कहे जाने वाले देश के 11वें राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम के धनुष्कोड़ी में हुआ।
1997 में उन्हें भारत रत्न दिया गया।
वे 2002 से 2007 तक राष्ट्रपति रहे।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाने के लिए प्रति वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री, रमेश पोखरियाल निशंक ने कपिला कलाम कार्यक्रम की शुरूआत की है।

कपिला शिक्षा अभियान:- 
KAPILA :- Kalam Program for IP Literacy and Awareness
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 89 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय नवाचार दिवस के अवसर पर इस अभियान की शुरुआत की गई।
यह बौद्धिक संपदा साक्षरता और जागरूकता अभियान है। 
इस अभियान के तहत छात्रों को पेटेंट प्रणाली, प्रौद्योगिकी व पेटेंट कराने हेतु आवेदन प्रक्रिया की सही जानकारी के साथ-साथ वे अपने अधिकारों के बारे में भी जागरूक बनेंगे,  ताकि भारत को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाया जा सके।  

राष्ट्रीय नवाचार दिवस (National Innovation Day) - 15 अक्टूबर  
इनोवेशन काउंसिल द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती को इनोवेशन डे के रूप में मनाने की घोषणा की गई 
कलाम जी की 89 वी जयंती पर 15-23 अक्टूबर के सप्ताह को " बौद्धिक संपदा साक्षरता सप्ताह " के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
वैश्विक नवाचार सूचकांक 2020 में भारत की 48 वीं रैंक है।

Institution's Innovation Council  (IICs)-
स्थापना- 2018 में शिक्षा मंत्रालय द्वारा
कार्य :-
1. नवाचार व उद्यमिता से संबंधित गतिविधियों को संचालित करना। 
2. नवाचारों की पहचान करके उन्हें पुरस्कृत करना।
3. किसी संस्थान की फैकल्टी और छात्रों की नई परियोजनाओं को उजागर करने के लिए संस्थान का नवाचार पोर्टल बनाना। 
4. इनोवेशन अचीवमेंट फ्रेमवर्क पर संस्थानों की अटल रैंकिंग के लिए संस्थानों को तैयार करना।

हाल ही न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान जॉन रीड का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

बांग्लादेश में दुष्कर्म के मामलों में मृत्युदंड
महिलाओं के प्रति अपराध को कम करने के लिए बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद ने दुष्कर्म के मामलों में अधिकतम सजा बढ़ाकर मृत्युदंड करने का अध्यादेश जारी कर दिया है।

रुस ने अपनी दूसरी कोविड-19 वैक्सीन एपिवाकोरोना (EpiVacCorona) को मंजूरी दी है।
रूस ने अगस्त 2020 में स्पूतनिक वी नामक अपनी पहली वैक्सीन को मंजूरी दी थी। इसी के साथ रूस कोविड-19 वैक्सीन को नियामक स्वीकृति देने वाला पहला देश बन गया था।

बैंक ऑफ घाना ने सेंट्रल बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड 2020 जीता है।
बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर मार्क कार्नी ने गवर्नर ऑफ द ईयर अवार्ड जीता है।

हाल ही प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का निधन हो गया।

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए The healthy life programme लांच किया है।

गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन फील्ड जिंक स्मेल्टर स्थापित किया जाएगा।
इसके लिए गुजरात सरकार ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया जाता है। भारत में, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए 2016 से राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में मनाता है।
अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2020  की थीम - “Building rural women’s resilience in the wake of COVID-19''  है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments