आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 11 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 10 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

  डेली करेंट अफेयर्स




10 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

चीन वैश्विक पहल 'कोवैक्स' में शामिल
चीन औपचारिक रूप से कोविड-19 वैक्सीन के लिए वैश्विक पहल 'कोवैक्स' (COVAX) में शामिल हो गया है। इस संबंध में चीन ने अंतरराष्ट्रीय वैक्सीन गठबंधन 'गावी' (Gavi) के साथ 8 अक्टूबर, 2020 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
अप्रैल 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), यूरोपीय आयोग और फ्रांस ने कोविड-19 महामारी को देखते हुये कोवैक्स को लॉन्च किया था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की अगुवाई में कोवैक्स सुविधा का लक्ष्य 2021 के अंत तक टीकों की कम से कम 2 बिलियन खुराक उपलब्ध कराना है।
रूस और अमेरिका अभी इस पहल में शामिल नहीं हुए हैं। 150 से अधिक देश इस पहल में भागीदारी कर रहे हैं।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
हर साल 10 अक्टूबर को विश्व स्तर पर World Mental Health Day यानि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन में प्रयासों को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। 
वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता है।
इस वर्ष की थीम 'mental health for all' है।
2020 का अभियान: 'मानसिक स्वास्थ्य के लिए कदम: निवेश करें' (Move for mental health: let’s invest)
पहला मानसिक स्वास्थ्य दिवस 1992 में मनाया गया।

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 10 अक्टूबर
2020 का विषय: 'बर्ड्स कनेक्ट अवर वर्ल्ड' (Birds Connect Our World)
यह दिवस प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालने वाला एक जागरूकता अभियान है। इस दिवस की शुरुआत 2006 में हुई थी। 2018 के बाद से यह दिवस वर्ष में दो बार मई और अक्टूबर में दूसरे शनिवार को मनाया जाता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी  ने वर्ष 2020 की फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में  टॉप किया है। उन्होंने फोर्ब्स इंडिया की सूची में लगातार 13 वें साल सबसे अमीर भारतीय के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को हाल ही में हुए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके मौजूदा मंत्रालय के अलावा उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गोयल वर्तमान में केंद्रीय रेल मंत्री और वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में सेवारत हैं।

भारत में हर साल 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय डाक दिवस मनाया जाता है, इसे विश्व डाक दिवस के विस्तार के रूप में मनाया जाता है, जिसे दुनिया भर में 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। 
इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य पिछले 150 वर्षों से भारतीय डाक विभाग द्वारा निभाई गई भूमिका को याद करना है, जिसकी स्थापना 1854 में लॉर्ड डलहौजी द्वारा की गई थी।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह
विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में डाक विभाग द्वारा 9-15 अक्टूबर 2020 के दौरान राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। हर साल, राष्ट्रीय स्तर पर लोगों और मीडिया के बीच डाक सेवाओं की भूमिका और गतिविधियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन किया जाता है। 

केरल उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश केके उषा का 10 अक्टूबर को निधन हो गया। 
उन्हें 2000 से 2001 तक केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में देहरादून के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में मुख्‍यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोसाहित करना और हरित ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देना है।

हाल ही भारतीय नौसेना द्वारा इंडियन कोस्टगार्ड और केरल की तटीय सुरक्षा में लगे सभी हितधारकों के साथ सागर कवच नामक दो दिवसीय तटीय सुरक्षा अभ्यास का आयोजन किया गया।

भारत की पहली वृक्ष प्रत्यारोपण पॉलिसी
9 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए पेड़ों को संरक्षित रखने के लिए भारत की अपनी तरह की पहली ‘Tree Transplantation Policy’ यानि वृक्ष प्रत्यारोपण पॉलिसी को मंजूरी दी। 
• इस पॉलिसी के अंतर्गत, जिन पेड़ों को अभी तक किसी निर्माण अथवा अन्य विकास परियोजनाओं के कारण काटना पड़ता है, अब उन्हें काटा नही जाएगा बल्कि उन्हें उखाड़कर कहीं और प्रत्यारोपित किया जाएगा।
• इसके तहत अब किसी भी प्रोजेक्ट में आने वाले पेड़ों में से 80% को अन्य जगह प्रत्यारोपित करना अनिवार्य होगा।
• यह पॉलिसी 10 या उससे कम पेड़ों को गिराने पर लागू नहीं होगी।

एंटी रेडिएशन मिसाइल ‘रुद्रम-1’
डीआरडीओ ने 9 अक्टूबर, 2020 को स्वदेशी रूप से विकसित नई पीढ़ी के एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-1 का ओडिशा के तट से दूर व्हीलर द्वीप पर रेडिएशन परीक्षण किया। इसका परीक्षण ‘सुखोई-30 एमकेआई’ लड़ाकू विमान से किया गया।
• यह मिसाइल डीआरडीओ द्वारा भारतीय वायु सेना के लिए विकसित भारत की पहली स्वदेश निर्मित विकिरण रोधी मिसाइल है।
• यह एंटी-रेडिएशन मिसाइल दुश्मन के किसी भी तरह के सिग्नल और रेडिएशन को पकड़कर नष्ट करने में सक्षम है।
• दुश्मन ने रडार सिस्टम को बंद कर दिया है, तो भी रूद्रम उसे निशाना बना सकती है।
• इसमें हमले के लिए 'पैसिव होमिंग हेड' (passive homing head) के साथ आईएनएस-जीपीएस [Inertial Navigation System-GPS] नेविगेशन है।
'पैसिव होमिंग हेड' एक ऐसी प्रणाली है, जो अलग-अलग फ्रीक्वेंसी पर लक्ष्यों को चिन्हित और वर्गीकृत कर निशाना साध सकती है।
• रुद्रम -1 की मारक क्षमता दागे जाने की ऊंचाई के आधार पर 100 किमी. से 200 किमी. तक है।
• मिसाइल की गति 0.6 से 2 मैक (ध्वनि की गति से दोगुनी) है।
• अभी यह तकनीक सिर्फ अमेरिका, रूस और जर्मनी के पास है।


11 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

दूध दूरंतो स्‍पेशल ट्रेन
लॉकडाउन के दौरान दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को दूध की आपूर्ति के लिए रेनीगुंटा से हजरत निजामुद्दीन के लिए दूध दूरंतो स्पेशल शुरू की गई थी।
यह ट्रेन 26 मार्च, 2020 से सप्ताह में एक या 2 दिन के लिए शुरू हुई थी। 15 जुलाई, 2020 से इसे दैनिक आधार पर चलाया जा रहा है।
28 सितंबर, 2020 तक दूध दूरंतो स्पेशल ट्रेन से आंध्र प्रदेश में रेनीगुंटा से तीन करोड़ लीटर दूध नई दिल्ली पहुंचाया जा चुका है।

तीन तलाक मामले में उच्चतम न्यायालय में प्रथम याचिकाकर्ता शायरा बानो ने 10 अक्टूबर को बीजेपी की सदस्यता ले ली।
शायरा बानो उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने 23 फरवरी 2016 को सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के खिलाफ याचिका दायर की थी।

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, साल 2012 से बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान देने और लड़कियों के सशक्तीकरण और उनके मानवाधिकारों की पूर्ति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करता है।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2020 का विषय “मेरी आवाज़, हमारा समान भविष्य” है। (My voice, our equal future)

महिलाओं से संबंधित आपराधिक मामलों पर दिशा निर्देश

उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए महिला अपराधों को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है -
• संज्ञेय अपराध की स्थिति में एफआईआर अनिवार्य है।
 • यदि अपराध किसी थाने की सीमा से बाहर हुआ है, तो पीड़ित शून्य प्राथमिकी (Zero FIR) दर्ज करा सकती है। शून्य प्राथमिकी बाद में क्षेत्राधिकार पुलिस थाने को स्थानांतरित कर दी जाती है।
• एफआईआर दर्ज न करने पर अधिकारी को सजा का प्रावधान है।
• दुष्कर्म से जुड़े मामलों की जांच 2 महीनों में पूरी हो। गृह मंत्रालय ने इसके लिए पोर्टल बनाया है, जहां से मामलों की मॉनिटरिंग हो सकती है।
• भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की धारा 32 (1) के तहत मृत व्यक्ति का बयान जांच में अहम तथ्य होगा।

एवा मुर्टो एक दिन के लिए बनी फिनलैंड की प्रधान मंत्री
संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (11 अक्टूबर 2020) के अवसर पर 16 साल की एवा मुर्टो (Aava Murto) ने लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 7 अक्टूबर 2020 को एक दिन के लिए फिनलैंड के प्रधान मंत्री का पद संभाला।

फ्रेंच ओपन 2020
राफेल नडाल ने 11 अक्टूबर 2020 को नोवाक जोकोविच को हराकर पुरुष एकल वर्ग का साल 2020 का फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया। यह उनका 13 वां फ्रेंच ओपन पुरुष एकल खिताब और 20 वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। 
इस खिताबी जीत के साथ नडाल ने स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।
महिला एकल वर्ग में पोलैंड की इगा स्वातेक फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बनी है।
19 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी इगा स्वातेक फ्रेंच ओपन जीतने वाली पोलैंड की पहली खिलाड़ी बनी है।
उन्होंने फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में अमेरिका की सोफिया केनिन को हराया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन में पदक जीतने वाले चेतन आनंद को भारत के पहले घरेलू पेशेवर बैडमिंटन ब्रांड “Transform” का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

9 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार गोवा  'हर घर जल' उपलब्ध करानेवाला देश का पहला राज्य बन गया है।
गोवा ने ग्रामीण इलाकों के 100 प्रतिशत घरों तक नल का जल पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है।
जल जीवन मिशन के तहत राज्य में 2.30 लाख ग्रामीण घरों को पाइप से जलापूर्ति की सुविधा मिल गई है।
सरकार के जल जीवन मिशन का लक्ष्य साल 2024 तक सभी गांवों को पाइप से पानी मुहैया कराना है।

प्राणि मित्र पुरस्कार 2020
5 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर की अध्यक्षता में एक विशेष ऑनलाइन समारोह में प्राणि मित्र पुरस्कार 2020 के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
पुरस्कार चार श्रेणियों में दिए गए। उत्कृष्ट निदेशक / क्यूरेटर, उत्कृष्ट पशु चिकित्सक, उत्कृष्ट जीवविज्ञानी / शिक्षाविद, और उत्कृष्ट पशु रक्षक।


12 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स

भारत के आठ समुद्री तटों को 'ब्लू फ्लैग' सर्टिफिकेट
पर्यावरण मंत्रालय ने 11 अक्टूबर 2020 को बताया है, कि भारत के आठ समुद्री तटों को 'ब्लू फ्लैग' सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही भारत दुनिया के उन 50 देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास ब्लू फ्लैग दर्जे वाले स्वच्छ समुद्री तट मौजूद हैं।
साथ ही भारत को तटीय क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए इंटरनेशनल बेस्ट प्रैक्टिस के तहत तीसरे पुरस्कार के लिए भी चुना गया है।
• ये 8 समुद्र तट गुजरात में शिवराजपुर, दमन और दीव में घोघला, कर्नाटक में कसरकोड और पादुबिद्री समुद्र तट, केरल में कप्पड़, आंध्र प्रदेश में रुशिकोंडा, ओडिशा का गोल्डन समुद्र तट और अंडमान और निकोबार में राधानगर समुद्र तट हैं।
• ब्लू फ्लैग कार्यक्रम को फ्रांस के पेरिस से शुरू किया गया था।
• भारत ब्लू फ्लैग दर्जे वाले समुद्री तटों वाला एशिया का चौथा देश बन गया है।
• ब्लू फ्लैग किसी भी समुद्री तट यानी बीच को दिया जाने वाले खास तरीके का प्रमाण पत्र होता है।
ब्लू फ्लैग समुद्र तटों को दुनिया का सबसे साफ समुद्र तट माना जाता है। ब्लू फ्लैग प्रमाणन डेनमार्क की एक संस्था ‘फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन’ (FEE) द्वारा दिया जाता है।
नोट - चंद्रभागा तट (उडीसा) भारत का पहला तट था, जिसने ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट प्राप्त किया था।

स्वामित्व योजना 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2020 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख की जयंती पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
• ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत तकनीक प्रौद्योगिकी के साथ गांवों का मानचित्रण और सर्वेक्षण (Survey of Villages and Mapping with Improvised Technology in Village Areas-SVAMITVA) केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की योजना है, जिसे प्रधानमंत्री ने 24 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय पंचायती दिवस पर शुरू किया था। 
योजना का उदेश्य ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के मालिकों को आवासीय संपत्तियों के दस्तावेज के अधिकार प्रदान करने और संपत्ति कार्ड उपलब्ध कराना है। 

लाभ
सरकार की इस पहल से ग्रामीणों को अपनी जमीन और संपत्ति को एक वित्तीय संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी जिसके एवज में वह बैंकों से कर्ज और दूसरा वित्तीय फायदा उठा सकेंगे।
यह योजना चरणबद्ध तरीके से चार वर्षों (2020-2024) की अवधि में कार्यान्वित की जा रही है और अंततः देश के लगभग 6.62 लाख गांवों को कवर करेगी।
चरण- I में 6 राज्यों, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और कर्नाटक के 763 गाँवों के लोग ‘स्वामित्व योजना’ के लाभार्थी होंगे।
स्वामित्व योजना केंद्र सरकार की योजना है। इस योजना को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी पंचायती राज मंत्रालय है।

भारतमाला परियोजना
यह परियोजना 2015 में शुरू की गई।
इस परियोजना के तहत सरकार का लक्ष्य 5.35 लाख करोड रुपए की लागत से 34,800 किलोमीटर राजमार्ग बनाने का है।
• इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना (NHDP) में शेष 10,000 किलोमीटर का निर्माण भी शामिल है।
• गौरतलब है कि अगस्त 2020 तक कुल 12,413 किलोमीटर की लंबाई वाली 322 सड़क परियोजनाओं को भारतमाला परियोजना के तहत आवंटित किया गया है।
• साथ ही इस परियोजना के अंतर्गत 2,921 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण भी किया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना को 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय लांच किया गया था।

भारतीय-अमेरिकी प्रोफेसर श्रीकांत दातार को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल का नया डीन नामित किया गया है। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments