आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

अक्टूबर 2020 । राजस्थान करंट अफेयर्स । Rajasthan Current Affairs


राजस्थान करंट अफेयर्स


Rajasthan Current Affairs

30 सितंबर को पूर्व मुख्य सचिव पूर्व मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को एक बार फिर से मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है।
• अरविंद मायाराम और डॉक्टर गोविंद शर्मा भी मुख्यमंत्री के सलाहकार है।

30 सितंबर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक आलोक त्रिपाठी सेवानिवृत्त हो गए।

जयपुर के राहुल शर्मा ने ई वैल्यू की 25,000 डिजिट याद कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।

बीएल सोनी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

राजीव कुमार दासोत को राजस्थान में जेल विभाग का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

डॉ रितु मेहरा को एनएसएस के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्चुअल मोड में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार वर्ष 2018-19 से सम्मानित किया।

बलात्कार के मामले में राजस्थान का देश में पहला स्थान है।
2019 में राजस्थान में 6051 रेप की घटनाएं हुई।
राजस्थान पुलिस की ओर से किसी भी तरह के अपराध का फ्री रजिस्ट्रेशन होना भी इसका कारण है।
फ्री रजिस्ट्रेशन का मतलब है कि परिवादी के थाने में आने के बाद उसकी रिपोर्ट पर तत्काल मामला दर्ज करें। इस कारण 2019 में अपराध के आंकड़े बढ़ गए परंतु 55% मामले जांच में गलत पाए गए।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार राजस्थान दलित उत्पीड़न मामले में देश में किस स्थान पर है ? - दूसरे

• नेशनल हाईवे निर्माण में महाराष्ट्र के बाद राजस्थान दूसरे स्थान पर है।

भीलवाड़ा के सहाड़ा से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का 5 अक्टूबर को निधन हो गया।
वे कोरोना होने के बाद जान गंवाने वाले राजस्थान के पहले विधायक हैं।

6 अक्टूबर को राजस्थान के जाने-माने गीतकार, कवि साहित्यकार और पूर्व आईएएस अधिकारी डॉक्टर तारा प्रकाश जोशी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

राजस्थान में गुरु वशिष्ठ अवार्ड और प्रताप अवार्ड किस क्षेत्र में दिए जाते हैं ? - क्रिकेट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में वनों की उत्पादकता बढ़ाने, इमारती लकड़ी, बांस एवं लघु वन उपज के उत्पादन में वृद्धि के लिए 3 महीने के अंदर राज्य वन विकास निगम गठित करने के निर्देश दिए। 
• राज्य में वन क्षेत्र का विस्तार करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय शुरू की गई सामाजिक वानिकी योजना को जीवंत किया जाएगा।
• 3 महीने के अंदर नई वन नीति भी तैयार की जाएगी।
• साथ ही गहलोत ने राज्य में बबूल (जूलीफ्लोरा) को हटाकर उनके स्थान पर स्थानीय प्रजाति के पौधे लगाने के निर्देश दिए।

भरतपुर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में कार्यरत डॉ सुनील इंदौरा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली की ओर से सोलर थर्मल क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रकाशित रिसर्च पेपर के लिए रिसर्च अवॉर्ड दिया गया।

राजस्थान की शाही रेल पैलेस ऑन व्हील्स को दुनिया की दूसरी लग्जरी यात्राओं वाली रेल का सम्मान मिला है।

जयपुर 25 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित वाला राज्य का पहला जिला बना है।
• सबसे पहले 10 हजार कोरोना संक्रमित जोधपुर में पाए गए थे।

हाल ही 1 अक्टूबर 2020 को काजरी का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया।
काजरी की स्थापना 1 अक्टूबर 1959 को हुई।
मुख्यालय - जोधपुर
केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर (काजरी)
CAZRI - सेंट्रल एरिड जोन रिसर्च इंस्टिट्यूट

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल जिन्हें हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को हुए बाबरी विध्वंस मामले में बरी कर दिया है ? - कल्याण सिंह

गराड़िया महादेव किस जिले में स्थित है ? - कोटा

सहयोग उपहार योजना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सहयोग उपहार योजना में 11 करोड़ का अतिरिक्त बजट मंजूर किया है।
• इस योजना में शादी में 21000 से ₹31000 तक की सहायता देने का प्रावधान है।
• योजना के अनुसार दसवीं कक्षा पास पुत्री के विवाह पर 10,000 और स्नातक पास पुत्री के विवाह पर ₹20000 तक की हथलेवा राशि दी जाती है।

2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अल्बर्ट हॉल जयपुर से राजस्थान में कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन की शुरुआत की गई।

1 अक्टूबर 2020 को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का 57 वां स्थापना दिवस मनाया गया।

66वां वन्य जीव सप्ताह
राजस्थान में 1 से 7 अक्टूबर 2020 तक 66वां वन्य जीव सप्ताह मनाया गया।
इसके तहत राज्य में वन्यजीवों को गोद लेने की प्रक्रिया नाहरगढ़ जैविक उद्यान से शुरू की गई।

2 अक्टूबर 2020 को मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के 9 वर्ष पूरे हो गए।
मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना की शुरुआत 2 अक्टूबर 2011 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई।
राजस्थान मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना में देश में प्रथम स्थान पर है।

2 अक्टूबर 2020 को महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने ‘‘कोरोना हारेगा राजस्थान जीतेगा‘‘ की पहल को लेकर राजस्थान नर्सिंग कौंसिल के ‘मास्क पहनो सभी को पहनाओ‘ आभियान का शुभारंभ किया।

केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राजस्थान सरकार ने अजमेर जिले में स्थित सलेमाबाद पीठ का नाम बदलकर श्री निंबार्क तीर्थ कर दिया।

5 से 11 अक्टूबर 2020 तक राजस्थान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम चलाया गया।

राजस्थान के किस व्यक्ति को भारतीय रेल के वित्त विभाग की कमान सौंपी गई ? - डॉ नरेश सालेचा

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर झुंझुनू जिले की 14 इंदिरा रसोई में गांधी दर्शन वाचनालय का शुभारंभ किया गया।

राजस्थान में 3 से 16 अक्टूबर 2020 तक टीबी रोग की रोकथाम के लिए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया।

राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में कौन सा जीव हाइपोडर्मा बोवीस नामक बीमारी से ग्रसित हो रहा है ? - चिंकारा

राजस्थान की किस छात्रा को आईएनएससी यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया ? - ज्योत्सना भारद्वाज

जुलाई 2022 से राजस्थान के रावतभाटा में यूरेनियम फ्यूल बंडल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
• देश का दूसरा सबसे बड़ा यूरेनियम फ्यूल कांपलेक्स रावतभाटा में बन रहा है।
• एक यूरेनियम फ्यूल बंडल का वजन = 24 किलो 500 ग्राम

राजस्थान में होमगार्ड्स का प्रशिक्षण भत्ता 3,000 से बढ़ाकर 6,000 रूपए कर दिया गया है।

राजस्थान हाईकोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए किसे असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है ? - मुकेश राजपुरोहित

15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के अनुसार -
• राजस्थान में सड़क घनत्व 74.3 किलोमीटर प्रति 100 वर्ग किलोमीटर है।
• राज्य में सड़कों की कुल लंबाई = 1,89,825 किलोमीटर
• राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग = 9,271 किलोमीटर
• राज्य राजमार्गों की लंबाई = 15,032 किलोमीटर

जिनेश जैन को राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

किस कंपनी द्वारा बीकानेर के 2,118 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस की खोज  की जाएगी ? - ओएनजीसी
• ओएनजीसी को 3 सालों के लिए ब्लॉक आवंटित किया गया है।
ओएनजीसी जैसलमेर बेसिन में पहले से ही तेल और प्राकृतिक गैस खनन का काम कर रही है।

राजस्थान में तेल की पहली खोज 2001 में हुई उस वक्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका नाम सरस्वती रखा।
• बाड़मेर-सांचौर बेसिन के 38 तेल क्षेत्र में से केवल दो तेल क्षेत्रों का नाम देवियों के नाम पर नहीं है।
• देवियों के नाम पर मंगला, सरस्वती, भाग्यम, शक्ति, ऐश्वर्या, वंदना, रागेश्वरी, कामेश्वरी, लक्ष्मी गौरी और विजया आदि तेल क्षेत्र है।

जैसलमेर में तेल में प्राकृतिक गैस की खोज के लिए आरजे ओएनएचपी-2018/1 ब्लॉक आवंटन किस कंपनी को किया गया ? - वेदांता

हनुमानगढ़ के केसरा राम को 7 नवंबर को कनाडा के वैंकूवर में उनके कथा संग्रह जनानी पौध के लिए इस बार का पंजाबी साहित्य का सबसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय ढाहां पुरस्कार दिया जाएगा।

ट्रैवल एंड लेजर मैगजीन के 25 वें एडिशन में श्रेष्ठ पर्यटन शहरों की सूची में राजस्थान के जयपुर और उदयपुर को क्रमशः 14वां और 7 वां स्थान मिला।
• देश के दो ही शहर सूची में जगह बना पाए।

राजस्थान के किन जिलों में ट्राईबल यूथ हॉस्टल व कैरियर सेक्टर बनाए जाएंगे ? - जयपुर-उदयपुर

गलवा बांध किस जिले में स्थित है ? - टोंक

1 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर की मासिक पत्रिका मधुमती के गांधी आज विशेषांक का लोकार्पण किया गया।

राजस्थान आवासन मंडल की ओर से अपनी दुकान अपना व्यवसाय योजना को कब लांच किया गया ? - 2 अक्टूबर 2020

हाल ही राजस्थान के किस सांसद ने किसान कल्याण एवं कोविड-19 जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया ? - नरेंद्र सिंह खीचड़

हाल ही स्वाति जैसलमेरिया को साहित्य संगम संस्थान की ओर से  रश्मिरथी सम्मान से सम्मानित किया गया है।

हाल ही हांगकांग में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित अभिनव भारत पर पेंटिंग प्रतियोगिता में घनजनी जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इनका संबंध भीलवाड़ा से है।

हाल ही जोधपुर के वरिष्ठ हैंडीक्राफ्ट निर्यातक राधेश्याम रंगा को राष्ट्रीय स्वावलंबन सम्मान से सम्मानित किया गया।

हाल ही में राजस्थान के किस साहित्यकार को हिंदी साहित्य सृजन का राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा हुई है ? - कैलाश मनहर

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स यूएई में क्रिकेट अकादमी शुरू करने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बन जाएगी।

राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक के कितने क्षेत्रीय कार्यालयों को बंद कर मुख्यालय में विलय किया जाएगा ? - 6

हाल ही में राजस्थान के सभी सरकारी कॉलेजों में राजीव गांधी विद्यार्थी सेवा केंद्र खोले जाने की घोषणा की गई है।

हाल ही में बाड़मेर के किस खिलाड़ी को राज्य सरकार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पद दिया है ? - जितेंद्र सिंह

रजत चौहान का संबंध किस खेल से है ? - तीरंदाज

हाल ही में किस राज्य में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा म्हारी योजना-म्हारो अधिकार शिविर का उद्घाटन किया गया ? - राजस्थान

नगर निगम चुनाव कार्यक्रम
10 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।
कोरोना महामारी के कारण पहली बार निगम चुनाव चरणों में होंगे।
• लोक सूचना - 14 अक्टूबर
• नामांकन - 19 अक्टूबर
• नामांकन की जांच -  20 अक्टूबर
• नाम वापसी - 22 अक्टूबर
• चुनाव चिन्ह आवंटन - 23 अक्टूबर
• प्रथम चरण मतदान - 29 अक्टूबर
• द्वितीय चरण मतदान - 1 नवंबर
• मतगणना - 3 नवंबर

जयपुर के महाराजा सवाई रामसिंह ने 18 अप्रैल 1869 को अपने मित्र लॉर्ड मेयो से प्रेरित होकर जयपुर नगर परिषद की स्थापना की।
• इसके बाद लॉर्ड मेयो ने 18 70 में भारत में स्वायत्त शासन संबंधित कानून लागू किया था।

हाल ही में राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने किन नगर निगमों के चुनाव घोषित किए हैं ? - जयपुर, जोधपुर, कोटा

10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2020 के अवसर पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने डॉ तुषार जगावत की दो कविता पुस्तकों का विमोचन किया।
इनमें एक पुस्तक का नाम मनांजलि के मन की बात दिल से है।

11 अक्टूबर को नई दिल्ली में लोकनायक जयप्रकाश अध्ययन विकास केन्द्र ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और एसीएस रोहित कुमार सिंह को सर्वोच्च पुरस्कार (एक्सीलेंसी अवार्ड) से सम्मानित किया।
• उन्हें यह वार्ड कोरोनाकाल में कुशल प्रबंधन के लिए दिया गया।
• रोहित राजस्थान के ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के मुख्य सचिव जिन्हें एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020 प्रदान किया गया ? - रोहित कुमार सिंह
• उन्हें यह अवार्ड केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रदान किया। सिंह प्रदेश के पहले एसीएस हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राजस्थान के ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के मुख्य सचिव जिन्हें एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020 प्रदान किया गया ? - रोहित कुमार सिंह
• उन्हें यह अवार्ड केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रदान किया।

चूरू के राजगढ़ में जन्मी और जयपुर में रह रही प्रिया पूनिया यूएई में 4 से 9 नवंबर तक होने वाली वीमेंस टी-20 चैलेंज में सुपरनोवाज टीम की तरफ से हिस्सा लेंगी।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने गर्भधारण और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम की निगरानी के लिए एकीकृत प्रणाली (इम्पेक्ट) ऐप की शुरुआत की।
इम्पेक्ट ऐप - इंटीग्रेटेड सिस्टम फॉर मॉनिटरिंग ऑफ पीसीपीएनडीटी एक्ट ऐप

एशिया की सबसे बड़ी देशी घी की मंडी है ? - जोधपुर

महाराजा गंगा सिंह बीकानेर
महाराजा गंगा सिंह का जन्म 13 अक्टूबर 1880 को बीकानेर में हुआ था।
13 दिसंबर 1887 को वे बीकानेर के महाराजा बने।
• अंग्रेजों ने केसर-ए-हिंद की उपाधि दी।
• 1913 में प्रजा प्रतिनिधि सभा का गठन किया।
• 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पंडित मदन मोहन मालवीय को सर्वाधिक आर्थिक सहायता प्रदान की।
• 1918 में पेरिस शांति सम्मेलन में भाग लिया।
• 1921 में चेम्सफोर्ड ने चेंबर्स ऑफ प्रिंसेस (नरेंद्र मंडल) की स्थापना की। गंगा सिंह को इसका अध्यक्ष बनाया।
• 1927 में गंगनहर की स्थापना की। इस नहर का मुख्य इंजीनियर कंवरसेन था।
• तीनों गोलमेज सम्मेलन (1930,31,32) में भाग लिया।
• बीकानेर में लालगढ़ पैलेस बनवाया।
• रामदेवरा देशनोक और गोगामेडी मंदिरों का वर्तमान स्वरूप बनवाया।
• गंगा सिंह ने अपने सिक्कों पर विक्टोरिया इम्प्रेस लिखवाया।
• गंगा सिंह की ऊंटों की सेना जिसे गंगा रिसाला कहा जाता था, ने प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था।
• 2 फरवरी 1943 को बम्बई में गंगा सिंह का निधन हो गया।

14 अक्टूबर 2020 को पूर्व डीजीपी डॉ भूपेंद्र सिंह यादव को राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का नया चेयरमैन बनाया गया। उन्हें आयोग सचिव शुभम चौधरी ने शपथ दिलाई। गौरतलब है कि निवर्तमान अध्यक्ष दीपक उप्रेती का कार्यकाल 14 अक्टूबर को समाप्त हो गया। साथ ही राज्य सरकार ने 4 नए सदस्य भी नियुक्त किए हैं -
1. संगीता आर्य
2. डॉ मंजू शर्मा
3. पत्रकार जसवंत राठी
4. बाबूलाल कटारा
अब आयोग में 7 सदस्यों के साथ  बेंच फुल हो गई है।
भूपेंद्र सिंह का कार्यकाल 31 दिसंबर 2021 तक रहेगा।

आरपीएससी के वर्तमान अध्यक्ष कौन है ? - डॉ भूपेंद्र सिंह यादव

ADB ने राजस्थान में जल आपूर्ति के लिए 300 मिलियन डॉलर के ऋण को दी मंजूरी
भारत और एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank ) ने राजस्थान के 14 द्वितीयक श्रेणी के शहरों में समावेशी एवं सतत जल आपूर्ति और स्वच्छता संबंधी बुनियादी ढांचे एवं सेवाओं के वित्तपोषण के लिए 300 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

राजस्व दिवस 15 अक्टूबर
राजस्व विभाग की ओर से राज्य में 15 अक्टूबर को पहली बार राजस्व दिवस मनाया गया।
• उल्लेखनीय है, कि 15 अक्टूबर 1955 को राजस्थान काश्तकारी अधिनियम लागू हुआ था, जिससे काश्तकारों को खातेदारी अधिकार संभव हुए थे।

डॉ पी के माथुर पहली बार राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल (आरपीएमसी) निर्वाचित अध्यक्ष बने है।

15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में राजस्व विभाग की सेवा अपना खाता, ई-गिरदावरी, कृषि ऋण रहन पोर्टल, ई-रजिस्ट्रेशन का ई-लोकार्पण किया।
• राजस्थान के राजस्व मंत्री कौन है ? - हरीश चौधरी

स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को नो बैग डे पहल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है ? - राजस्थान

स्टार्स प्रोजेक्ट
14 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विश्व बैंक द्वारा समर्थित स्टार्स नामक प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य स्कूलों से रटने-रटाने वाली संस्कृति को पूरी तरह खत्म करके नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को ज्ञान आधारित शिक्षा से जोड़ना है।
STARS = स्ट्रैंथनिंग टीचिंग-लर्निंग एंड रिजल्ट्स फॉर स्टेटस
इस प्रोजेक्ट पर 5,718 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
इसमें 3,700 करोड रुपए विश्व बैंक द्वारा दिए जाएंगे।
फिलहाल 6 राज्यों राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल और उड़ीसा में इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा।

हवामहल - जयपुर
1799 में सवाई प्रतापसिंह ने झुंझुनू के खेतड़ी महल से प्रभावित होकर हवामहल का निर्माण करवाया।
• यह पांच मंजिला इमारत है।
मंजिलों के नाम शरद मंदिर, रतन मंदिर, विचित्र मंदिर, प्रकाश मंदिर  और हवा मंदिर है।
पांचवी मंजिल हवा मंदिर के नाम पर हवामहल का नाम पड़ा।
• हवामहल की आकृति भगवान श्री कृष्ण के मुकुट के समान है।
• हवा महल में 953 झरोखे है, जिनका उपयोग शाही महिलाएं तीज व गणगौर की सवारी देखने  के लिए करती थी।
झरोखों के कारण बाहर से देखने पर हवा महल मधुमक्खी के छत्ते के समान दिखाई देता है।
• हवामहल का वास्तुकार लालचंद उस्ता था।
• हवामहल बिना किसी आधार (नींव) के बना विश्व का सबसे ऊंचा महल है।
• यह एकमात्र ऐसा महल है, जो मुगल और राजपूत स्थापत्य शैली में बना हुआ है।

18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओलंपिक एशियाई एवं राष्ट्रमंडल जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करने वाले राजस्थान के मूल निवासी 13 खिलाड़ियों को इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में 25-25 बीघा भूमि आवंटित करने की घोषणा की।
• गहलोत ने इन खेल आयोजनों में मेडल जीतने वाले 5 खिलाड़ियों को नि:शुल्क तथा इनमें देश का प्रतिनिधित्व करने वाले 8 खिलाड़ियों को आरक्षित दर पर यह भूमि आवंटित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।
• प्रदेश में 1980 से अब तक 58 खिलाड़ियों को इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में भूमि आवंटन किया जा चुका है।
नि:शुल्क भूमि के पात्र पांच खिलाड़ी निम्न है -
1. इंचियोन एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी जयपुर की सुमित्रा शर्मा
2. जकार्ता एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता झुंझुनू के नौकायन खिलाड़ी ओम प्रकाश
3. जकार्ता एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता बाड़मेर के घुड़सवार जितेंद्र सिंह
4. जयपुर की कबड्डी खिलाड़ी शालिनी पाठक
5. जयपुर के कबड्डी खिलाड़ी राजूलाल चौधरी

आईआईटी जोधपुर और केंद्रीय इलेक्ट्रोनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीरी) ने मछलियों में फॉर्मेलिन का पता लगाने के लिए एक गैस सेंसर विकसित किया है।
• गौरतलब है, कि मछली को अधिक दिनों तक सुरक्षित रखने के लिए मछुआरे व व्यापारी उसमें फॉर्मेलिन रसायन का प्रयोग करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

टोंक के पीपलू क्षेत्र की 15 वर्षीय वसुंधरा प्रजापति को नीदरलैंड की बाल अधिकारों के क्षेत्र में काम कर रही किड्स राइट संस्था की ओर से लैंगिक समानता के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर झालरापाटन में चंद्रभागा कार्तिक मेले का आयोजन होता है।

जयपुर के जोशी परिवार द्वारा प्रतिवर्ष सुंदर कांति जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर 3 अप्रैल को राजस्थान की बेस्ट महिला क्रिकेटर्स को अवार्ड दिया जाएगा।
• इस अवार्ड की घोषणा हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर की जाएगी।

राजस्थान के किस जिले में पानी में फ्लोराइड की मात्रा 90 पीपीएम के स्तर तक पहुंच चुकी है ? - नागौर

राजस्थान में कला एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों के लिए संपर्क सम्मान सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक 2020 में भूमि से गिरे राज्यों में राजस्थान का कौनसा स्थान रहा ? - पहला
• ओवरऑल राजस्थान चौथे स्थान पर रहा प्रथम स्थान पर गुजरात तटीय क्षेत्र में रहा।

हाल ही सितंबर 2020 में विक्की डोनर तथा परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरण जैसी फिल्मों में काम करने वाले भूपेश पांडे का निधन हो गया। उनका संबंध राजस्थान के किस जिले से था ? - बांसवाड़ा

राजस्थान की किस जिला परिषद को बेस्ट रेन वाटर हार्वेस्टिंग श्रेणी में नेशनल वाटर इनोवेशन अवार्ड 2020 प्रदान किया गया ? - उदयपुर

राजस्थान के पहले पैरा माउंटेनियर कौन है ? - अंशु लाल बंसल

राजस्थान में पुरस्कृत शिक्षकों को राजस्थान रोडवेज किराए में 100% छूट प्रदान करेगी।

हाल ही जितेंद्र गुप्ता अलवर जिला क्रिकेट संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए है।
• इसी के साथ राजस्थान क्रिकेट से ललित मोदी युग समाप्त हो गया।
ललित मोदी के पुत्र रुचिर मोदी अलवर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे लेकिन उन्होंने इस बार चुनाव नहीं लड़ा।

हाल ही में सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय का कुलपति किसे नियुक्त किया गया है ? - आलोक त्रिपाठी

राजस्थान वित्त निगम के नए सीएमडी बने है ? - पी रमेश

हाल ही में राजस्थान के किस जिले की बॉर्डर पर वार म्यूजियम का लोकार्पण किया गया ? - बीकानेर

हाल ही में राजस्थान सरकार के नो मास्क नो एंट्री स्लोगन को किस देश के अस्पताल द्वारा अपनाया गया है ? - इंग्लैंड

राजस्थान में चुनाव ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से कर्मचारी की मृत्यु पर 30 लाख रुपए के अनुदान की घोषणा की गई है।

हाल ही डीआरडीओ ने पोकरण में किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है ? - नाग मिसाइल

वरिष्ठ साहित्यकार तथा बीकानेर के कार्यकारी संपादक मधु आचार्य आशावादी को केंद्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली के उत्तर क्षेत्र मंडल का संयोजक बनाया गया है।

हाल ही जयपुर की 14 वर्षीय नृत्यांगना लाछी प्रजापति की जीवनी गोल्डन बुक ऑफ द अर्थ में शामिल की गई है।
• लाछी प्रजापति कत्थक और भवाई नृत्यांगना है।

हाल ही जयपुर के डॉक्टर आदिल अजीज की कोरोनावायरस भ्रांतियों के खिलाफ बनी शार्ट फिल्म जीत जाएंगे हम को लांच किया गया।

आउट ऑफ टर्न सर्विस पॉलिसी 
25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खेल पदक विजेता 29 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न पॉलिसी के आधार पर राजकीय सेवा में नियुक्ति दिए जाने की घोषणा की।
11 खिलाड़ी : पुलिस उप निरीक्षक
6 खिलाड़ी : डीएसपी
5 खिलाड़ी : क्षेत्रीय वन अधिकारी
5 खिलाड़ी : असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड
1 खिलाड़ी : आबकारी रक्षक
1 खिलाड़ी : शारीरिक प्रशिक्षण

• इसी के साथ राजस्थान भारत का पहला राज्य बन गया है, जहां सैफ गेम्स के मेडलिस्ट को भी आउट ऑफ टर्न सर्विस दी जाएगी।
• साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों को दैनिक भत्ता भी दोगुना मिलेगा।

• अब ओलंपिक, एशियन, कॉमनवेल्थ और सैफ गेम्स के मेडलिस्ट खिलाड़ियों को राज्य में नौकरी दी जाएगी।

आउट ऑफ टर्न पॉलिसी की कमी
• जूनियर अंतर्राष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सर्विस का लाभ नहीं मिलेगा।
• 2016 से पहले के मेडलिस्ट को भी इस स्कीम में शामिल नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ए और बी ग्रेड में खिलाड़ियों को सीधे नौकरी का अनुमोदन किया है -
ए ग्रेड में निम्न खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी -
राजूलाल चौधरी, रजत चौहान, ओम प्रकाश, ओम प्रकाश निठारवाल, जितेंद्र सिंह, शालिनी पाठक।
देवेंद्र झाझरिया, संदीप गुर्जर, संदीप मान, कृष्णा नागर, निशा कंवर (पांचों पैरा खिलाड़ी)
• 18 खिलाड़ियों को बी ग्रेड में नौकरी दी जाएगी।
• जल्द ही सी ग्रेड में भी 400 से ज्यादा खिलाड़ियों को सीधे नौकरी दी जाएगी।

कांग्रेस के कार्यकाल में खिलाड़ियों के लिए कार्य -
• पहली बार स्टेट गेम्स का आयोजन हुआ।
• पहली बार आउट ऑफ टर्न सर्विस पॉलिसी लागू हुई।
• राजस्थान के खिलाड़ियों का टीए-डीए डबल किया गया।
• राजस्थान के खिलाड़ियों को 25-25 बीघा जमीन दी गई।

तनोट राय मंदिर
जैसलमेर के जिला मुख्यालय से 120 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में मां तनोट राय का मंदिर स्थित है।
यह मंदिर लगभग 1200 साल पुराना है।
• तनोट माता को मां हिंगलाज का अवतार माना जाता है।
मां हिंगलाज का मंदिर पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में स्थित है।
मां हिंगलाज को दक्षिण भारत में महिषासुरमर्दिनी के नाम से भी जाना जाता है।
• 1965 और 1971 में लड़े गए भारत-पाकिस्तान युद्ध में मां तनोट राय मंदिर को पाकिस्तानी बम-गोलों से कोई नुकसान नहीं हुआ।

राजस्थान में किसानों के कर्ज लेने पर अब 5 एकड़ तक की कृषि भूमि कुर्क नहीं होगी।
विधानसभा में 2 नवंबर को कृषि संशोधित बिल पास होने के बाद इस नए संशोधन को लागू किया जाएगा।

26 अक्टूबर को राज्यपाल कल्याण मिश्र ने बांसवाड़ा स्थित गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में वेद विद्यापीठ के डिजिटल प्लेटफॉर्म का लोकार्पण किया।

राजस्थान में लोकायुक्त, मुख्य सूचना आयुक्तमहिला आयोग के अध्यक्ष के पद खाली है।
• वर्तमान में मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यभार सूचना आयुक्त आशुतोष शर्मा को दिया हुआ है।

राजस्थान में लोकायुक्त का पद मार्च 2019 में खाली हो गया था।
हाल ही ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया के सर्वे के अनुसार सबसे भ्रष्ट राज्यों में राजस्थान पहले नंबर पर है।

जल जीवन मिशन
जल जीवन मिशन के तहत इस साल राजस्थान में 20.69 लाख घरों तक नल से पीने का पानी पहुंचाया जाएगा।
• इस वर्ष के अंत तक चूरू जिले के सभी ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंचाने का काम पूरा हो जाएगा।
• जल जीवन मिशन के तहत 2023-24 तक राजस्थान के लगभग 88.75 लाख घरों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है।
• जल जीवन मिशन में केंद्र सरकार व राजस्थान सरकार की 50:50 की वित्तीय हिस्सेदारी है।
• मिशन के तहत 2024 तक हर ग्रामीण आवास में नल कनेक्शन देकर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पीने योग्य पानी सप्लाई करने का प्रावधान है।

27 अक्टूबर को राजस्थान के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक सोमेश्वर प्रसाद भारद्वाज का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

इनोवेटिव आइडिया (अभिनव विचार) देने के मामले में जयपुर देशभर में नंबर एक स्थान पर आया है।
राज्यों में राजस्थान सभी प्रदेशों में पहले नंबर पर है।

इंस्पायर अवार्ड 2020 में आइडिया भेजने के मामले में पहले स्थान पर कौन सा राज्य ? - राजस्थान

सतत विकास के लक्ष्य-द्वितीय की प्राप्ति के लिए राजस्थान सरकार और विश्व खाद्य कार्यक्रम ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 

23 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत का जन्म दिवस मनाया गया।
भैरों सिंह शेखावत कितनी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे ? - 3 बार
• 1977 से 1980 तक, 1990 से 1992 तक और 1993 से 1998 तक।

राजस्थान के किस जिले में सर्वाधिक नमक का उत्पादन होता है ? - नागौर
• नमक उत्पादन में राजस्थान का देश में चौथा स्थान है।
• सांभर झील से भारत के कुल नमक उत्पादन का 8.7% उत्पादित होता है। 

हाल ही में किन जिलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है ? - प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा

हाल ही आईआईटी जोधपुर में इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है ? - रमेश पोखरियाल निशंक

IIT जोधपुर और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राजमार्ग बुनियादी ढांचे की बेहतरी के लिए विशेषज्ञता साझा करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है।

थानों में प्राप्त समस्त परिवादों को (CCTNS = crime and criminal tracking network and system) ऑनलाइन दर्ज करवाने की व्यवस्था करने वाला देश का पहला राज्य है ? - राजस्थान

प्रोसेस्ड ऑलिव टी बनाने वाला भारत का पहला राज्य है ? - राजस्थान
• जुलाई 2017 में राजस्थान में प्रोसेस्ड ऑलिव टी का उत्पादन शुरू किया गया।
• इस प्रक्रिया में जैतून (ऑलिव) की पत्तियों को बिना सुखाए सीधे ही प्रोसेस कर चाय बनाई जाती है।

हाल ही में C is for cat, D is for depression नामक पुस्तक किसने लिखी ? - कायरवी भरत राम

राजस्थान का लखनऊ किसे कहा जाता है ? - टोंक

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments