आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जनरल नॉलेज सितंबर 2020। चर्चित महिलाएं 2020। चर्चित पुस्तकें 2020

जनरल नॉलेज सितंबर 2020

जनरल नॉलेज सितंबर 2020

General knowledge 2020

सिंगापुर में भारतवंशी प्रीतम सिंह पहली बार संसद में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं।

भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना कब की गई ? - 1 सितंबर 1956

तमिलनाडु की एम वीरालक्ष्मी देश की पहली एंबुलेंस महिला ड्राइवर बनी है।

अंतरिम सरकार का गठन
2 सितंबर 1946 में संविधान सभा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया। इसमें दो ब्रिटिश सहित 12 भारतीय शामिल थे।
मुस्लिम लीग के बहिष्कार के कारण 15 अक्टूबर को इसका पुनर्गठन किया गया।

विश्व का सबसे बड़ा सौर वृक्ष
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर ट्री लगाया गया है। इस पेड़ पर 35 सोलर प्लेटें लगाई गई है।

स्पेशल फ्रंटियर फोर्स क्या है ?
इस फोर्स को चीन के साथ लगे सीमावर्ती इलाकों और ओवर्ट व कोवर्ट ऑपरेशन के लिए 1962 में चीन के युद्ध के बाद गठित किया गया था।
इसमें प्रमुख रूप से तिब्बतियों और गोरखाओं की भर्ती की जाती है। इसे विकास बटालियन के नाम से भी जाना जाता है।
• इस फोर्स को गुरिल्ला युद्ध में महारत हासिल है।
• हाल ही पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के किनारे की रणनीतिक चोटी ब्लैक टॉप पर भारतीय सेना के पहुंचने में स्पेशल फ्रंटियर फोर्स की अहम भूमिका रही।

संजा पर्व या सांझी
भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या (16 दिन) तक भारतीय संस्कृति में श्राद्ध पक्ष चलता है।
अनब्याही लड़कियां माता पार्वती को समर्पित सांझी बनाकर उनकी पूजा करती है।
सांझी गोबर या मिट्टी से बनाए गए भित्ति चित्र होते हैं।
राजस्थान के नाथद्वारा में केले की सांझी बनाई जाती है।
सांझी का मंदिर - मत्स्येन्द्रनाथ मंदिर (उदयपुर, राजस्थान)

स्पीकिंग फॉर माइसेल्फ पुस्तक की लेखिका है ? - अमेरिका वाइट हाउस की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स

उषा पांडे नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की पहली महिला महानिदेशक बनी है।

4 और 5 सितंबर को भारत और रूस की नौसेनाओं के मध्य बंगाल की खाड़ी में 11वां इंद्रा नौसैनिक अभ्यास किया गया।

इम्यूनिटी पासपोर्ट
विभिन्न देश 'इम्यूनिटी पासपोर्ट' (immunity passports) के उपयोग पर विचार कर रहे हैं। 'इम्यूनिटी पासपोर्ट' को 'जोखिम-मुक्त प्रमाण पत्र' के रूप में भी जाना जाता है।
यह उन लोगों को यात्रा के लिए जारी किया जाएगा, जो कोविड -19 से ठीक हो चुके हैं तथा जिनमें एंटीबॉडीज पर्याप्त मात्रा में विकसित हो चुकी है।
इससे संक्रमण का खतरा कम करने में मदद मिलेगी।

ब्लैक टॉप
यह लद्दाख स्थित पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे की प्रमुख चोटी है।
हाल ही भारतीय सेना ने इस पर कब्जा कर लिया है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने The Little Book Of Green Nudges बुक लॉन्च की है।
• इसे दुनिया भर के लगभग 200 मिलियन छात्रों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और हरियाली जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लॉन्च किया गया हैं।

हाल ही सुर्खियों में रहे यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम की स्थापना कब की गई ? - वर्ष 2017

संसदीय कार्यवाही का कौन सा समय प्रश्नकाल के लिए निर्धारित होता है ? - पहला एक घंटा

पोप फ्रांसिस की नई पुस्तक Let us dream का विमोचन कब किया जाएगा ? - दिसंबर 2020

इंटरपोल
7 सितंबर 1923 को अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस आयोग (आइसीपीसी) का गठन किया गया।
सामान्यतः इसे इंटरपोल के नाम से जाना जाता है।
• यह दुनिया भर की पुलिस के मध्य सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है।
• 194 देश इसके सदस्य हैं।
• यह विश्व का सबसे बड़ा पुलिस संगठन है, जिसका मुख्यालय फ्रांस के लिए लियोन में स्थित है।

विश्व की सबसे गहरी गुफा है ? - जयंती गुफा (मेघालय)

कंगना रनौत वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त करने वाली बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री बनी है।

हाल ही कश्मीर की किस महिला शिक्षिका को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया है ? - रूही सुल्ताना

डिसलॉयल : अ मेमोयर पुस्तक के लेखक कौन है ? - माइकल कोहेन।
• माइकल कोहेन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील रह चुके हैं। उन्होंने इस पुस्तक में दावा किया है कि ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से नफरत करते हैं।

किसान ट्रेन
9 सितंबर को दूसरी किसान ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई।
यह ट्रेन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से दिल्ली तक चलेगी।
गौरतलब है कि 7 अगस्त को महाराष्ट्र और बिहार के बीच पहली किसान रेल शुरू की गई थी।

उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ? - गोविंद बल्लभ पंत
वे भारत के चौथे गृह मंत्री रहे।

08 सितंबर को पहले विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया ? - पीएम नरेंद्र मोदी

भूदान आंदोलन की नींव किसने रखी ? - आचार्य विनोबा भावे
वे कम्युनिटी लीडरशिप के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे।

चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना कब शुरू की गई ? - 2016

बिहार बीजों की ट्रैकिंग व्यवस्था शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौता कब किया गया ? - 29 फरवरी 2020

13 सितंबर 1936 को क्रांतिकारी यतींद्र नाथ का 63 दिन की भूख हड़ताल के बाद निधन हो गया।
उन्होंने लाहौर जेल में भारतीय कैदियों को यूरोपीय कैदियों जैसी सुविधा देने के लिए भूख हड़ताल शुरू की थी।

गुजरात की पहली धरोहर पर्यटन नीति 2020-25
गुजरात सरकार ने 11 सितंबर, 2020 को राज्य की पहली ‘धरोहर पर्यटन नीति 2020-25’ की घोषणा की।

नीति में 1 जनवरी, 1950 से पहले के ऐतिहासिक महलों, किलों और इमारतों के अंदर धरोहर होटल, संग्रहालय, बैंक्वेट हॉल और रेस्तरां खोलने की अनुमति दी गई है।
राज्य सरकार मौजूदा और नये धरोहर होटलों के रख-रखाव तथा विस्तार के लिए 5-10 करोड़ रूपये तक की सहायता राशि उपलब्ध कराएगी।
डेवलपर्स को नई इकाई स्थापित करने या किसी मौजूदा धरोहर संग्रहालय, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल की मरम्मत के लिए 45 लाख से 1 करोड़ रूपये तक की सहायता राशि दी जाएगी।

दुनिया का सबसे ऊंचा मोटरेबल दर्रा कहां स्थित है ? - माणा दर्रा (चमोली, उत्तराखंड)
• यह दुनिया की एकमात्र सड़क है, जिसे ऊपर से नीचे की तरफ बनाया गया है।

इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने “My Life In Design” नामक अपनी पहली बुक लिखी है, जिसे  2021 में प्रकाशित किया जाएगा।

पुलिस कार्यवाही के तहत हैदराबाद का विलय भारत में किया गया। इसे ऑपरेशन पोलो नाम दिया गया।
13 सितंबर से 17 सितंबर 1948 तक ऑपरेशन पोलो चला।

संविधान के किस अनुच्छेद में पूरे भारत में सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है ? - अनुच्छेद 44

Azadi: Freedom. Fascism. Fiction नामक पुस्तक किसने लिखी है ? - अरुंधति रॉय

चीन के जीवाश्म वैज्ञानिकों ने जर्मनी और ब्रिटेन के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर जंतु जगत के सबसे पुराने शुक्राणु की खोज की है। यह शुक्राणु 10 करोड़ वर्ष पुराना है।

भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती 9 सितंबर
9 सितंबर 1850 को आधुनिक हिंदी साहित्य और हिंदी रंगमंच के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म बनारस में हुआ।

15 सितंबर 1959 को देश में पहली बार टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत हुई।
15 अगस्त 1982 को दूरदर्शन ने राष्ट्रीय प्रसारण सेवा शुरू की।

लुधियाना में कुत्तों के लिए उत्तर भारत का पहला ब्लड बैंक बना है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों से संबंधित राष्ट्रि‍क बॉण्ड (sovereign bond) जारी करने वाला मेक्सिको दुनिया का पहला देश बन गया है।

• 19 सितंबर 2000 को कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।
उन्होंने सिडनी ओलंपिक में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीता था।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के संस्मरण के पहले संस्करण “A Promised Land” को जारी करने की घोषणा की है।
• ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ पुस्तक के दो संस्करणों में से पहला संस्करण है।

मणिपुर का भारत में विलय
21 सितंबर 1949 को मणिपुर के महाराजा बुध्द चंद्र ने मणिपुर को भारत से जोड़ने वाले इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन नामक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। 1956 में इसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया।
21 जनवरी 1972 को मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।

भारतीय नौसेना में पहली बार 21 सितम्बर 2020 को दो महिला अधिकारियों  सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह की तैनाती युद्धपोत पर की गई। 
इन दोनों को हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर (एयरबोर्न टैक्टिशियंस) के पद में शामिल होने के लिए चुना गया है।

प्रसिद्ध शेफ विकास खन्ना ने “Kitchens of Gratitude” नामक पुस्तक लिखी है, जिसमें उन्होंने अपनी खाने-खिलाने की पहल फीड इंडिया के बारे में लिखा है।
•  उन्हें इस पहल के लिए 
अक्टूबर में 2020 एशिया गेम चेंजर अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।

इतिहासकार रोमिला थापर द्वारा लिखी गई “Voices of Dissent”  नामक एक नई पुस्तक को अक्टूबर 2020 में प्रकाशित किया जाएगा। यह पुस्तक एक ऐतिहासिक निबंध है जो नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ भारत में हालिया विरोध पर केंद्रित होने के साथ-साथ इसकी अभिव्यक्ति और इसके रूपों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया सहित असंतोष के बारे बताती है।

वरुण ग्रह
23 सितंबर 1846 को फ्रांसीसी व जर्मन खगोल विज्ञानी उर्बेन ली वेरिएर व जोहानन गाले ने सौरमंडल के आठवें और सूर्य से सबसे अधिक दूरी पर स्थित वरुण (नेपच्यून) ग्रह की खोज की।
यह सौरमंडल का चौथा सबसे बड़ा ग्रह है।

केरल के तिरुअनंतपुरम जिले के थोनक्कल में शीघ्र ही देश का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित किया जाएगा।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 24 सितंबर, 2020 को इस चिकित्सा उपकरण पार्क का शिलान्यास किया।

23 सितंबर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया।
• 23 सितंबर, 1974 को जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम,1974 के अंतर्गत CPCB को स्थापित किया गया था।

उत्तर प्रदेश के बनारस के फुलवरिया की शिवांगी सिंह राफेल उड़ाने वाली देश की पहली महिला बनेगी।
गौरतलब है, कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी मिग-21 बाइसन और सुखोई-एमकेआई उड़ाने वाली भी पहली भारतीय महिला पायलट है।

मोटे अनाज को लोकप्रिय बनाने के लिए वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पौष्टिक धान्य वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
मक्का, ज्वार, बाजरा, रागी आदि फसलों को मोटे अनाज में शामिल किया जाता है।

सिल्क मार्क
यह चिह्न प्रमाणित करता है कि कपड़ा शुद्ध प्राकृतिक रेशम से बना है।
प्रमाणन योजना की स्थापना 2004 में केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा की गई थी। प्रमाणन का प्रबंधन 'सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया' द्वारा किया जाता है।

भगत सिंह
28 सितंबर 1907 को भगत सिंह का जन्म बंगा (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था।
लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए 1928 में भगत सिंह ने चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव और राजगुरु के साथ मिलकर लाहौर में तत्कालीन एसपी सांडर्स की हत्या कर दी।
1929 में दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में बम फेंक कर ब्रिटिश राज का विरोध किया।
लाहौर षड्यंत्र केस में उन्हें सुखदेव और राजगुरु के साथ फांसी की सजा हुई।
23 मार्च 1931 को भगत सिंह को फांसी की सजा दे दी गई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डॉ. कृष्णा सक्सेना की पुस्तक ‘A bouquet of flowers’ का विमोचन किया है। डॉ. कृष्णा सक्सेना 1955 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ से पीएचडी करने वाली पहली महिला हैं।

जिमेक्स 20 क्या है ?
भारत और जापान की नौसेनाओं के बीच 2 साल में होने वाला नौसैनिक अभ्यास है।
इस बार 26 से 28 सितंबर तक उत्तरी अरब सागर में इसके चौथे संस्करण का आयोजन किया गया।
वर्ष 2018 में तीसरे संस्करण को विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया था।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments