आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित नियुक्तियां सितंबर 2020। ब्रांड एंबेसडर

चर्चित नियुक्तियां सितंबर 2020

चर्चित नियुक्तियां सितंबर 2020

मुस्तफा अदीब लेबनान के नए प्रधानमंत्री बनेंगे।

सिंगापुर में भारतवंशी प्रीतम सिंह पहली बार संसद में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं।

पिनाकी चक्रवर्ती
अर्थशास्त्री पिनाकी चक्रवर्ती को राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (एनआईपीएफपी) का निदेशक नियुक्त किया गया है।
वह 15 अक्टूबर से कार्यभार संभालेंगे और चक्रवर्ती रतिन रॉय का स्थान लेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ने हाल ही में एनआईपीएफपी के चेयरमैन का पद संभाला है।

2 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अरुण मिश्रा सेवानिवृत्त हो रहे है।
हाल ही उन्होंने वकील प्रशांत भूषण पर न्यायालय की अवमानना करने पर ₹1 का जुर्माना लगाया था।

राजीव कुमार ने भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाल लिया है।
उन्होंने अशोक लवासा का स्थान लिया है, जो ADB के उपाध्यक्ष बने है।

वाईस एडमिरल एस आर सरमा ने भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ मेटेरियल का पदभार ग्रहण किया।

मुरली रामकृष्णन 1 अक्टूबर से निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ नियुक्त होंगे।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रेलवे बोर्ड के वर्तमान चेयरमैन वीके यादव को रेलवे बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

जम्मू और कश्मीर सरकार ने 02 सितंबर 2020 को जैव विविधता के दस्तावेज के लिए एक 10 सदस्यीय जैव विविधता परिषद का गठन किया है।
इस जैव विविधता परिषद में 10 सदस्य होंगे जिसमें पांच पदेन सदस्य और पांच गैर-आधिकारिक सदस्य शामिल होंगे। इस परिषद की अध्यक्षता जम्मू और कश्मीर के प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मोहित गेरा कर रहे हैं।

केंद्र सरकार द्वारा राजकुमार श्रीवास्तव को क्रोएशिया गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

अभिनेता आयुष्मान खुराना को बजाज आलियांस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है।

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो "SBOTOP" स्पोर्ट्सबुक ब्रांड के पहले क्रिकेट एंबेसडर बन गए हैं।

हिचमे मेचिची ट्यूनीशिया के नए प्रधानमंत्री बने है।

मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ केनिची आयुकावा को दो साल के लिए सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) का नया अध्यक्ष चुना गया है।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत के साथ व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन और भारतीय मूल की राजनेता लीसा सिंह को व्यापार प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

राजस्थान मूल के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी धर्मचंद जैन को 8 सितंबर को सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के 72वें सत्र की अध्यक्षता किसने की ? - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन।

• उन्होंने 73वें सत्र की अध्यक्षता थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री अनुतीन चर्नविराकुल को सौंप दी।

अखिल भारतीय टेनिस संघ द्वारा अनिल जैन को अपना नया अध्यक्ष चुना गया है।

अभिनेता परेश रावल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के नए अध्यक्ष बने है।

महामारी संबंधी तैयारियों और प्रतिक्रिया के लिए गठित विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वतंत्र पैनल ने पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को दुनिया भर से चुने गए 11 पैनलिस्ट के पैनल में शामिल किया है।

भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और स्मृति मंधाना दोनों फेंटेसी गेमिंग एप Playerzpot के नए ब्रांड एंबेसडर बने हैं।

आयुष्मान बने यूनिसेफ के एडवोकेट
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (United Nations Children’s Fund - UNICEF) ने बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को बच्चों के अधिकारों के लिए चलाए जा रहे अभियान, "For Every Child" के लिए अपना ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ बनाया है।

सुभाष कामथ को भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (Standards Council of India) का चेयरमैन चुना गया है।

हरिवंश नारायण सिंह फिर राज्यसभा के उप-सभापति निर्वाचित
14 सितंबर, 2020 को एनडीए के उम्मीदवार और जनता दल यूनाटेड के हरिवंश नारायण सिंह को फिर से राज्यसभा का उप-सभापति चुन लिया गया है।
वो पहली बार अगस्त 2018 में चुने गए थे और उनका कार्यकाल इस साल अप्रैल में खत्म हो गया था।

14 सितंबर, 2020 को एशियाई विकास बैंक ने टेको कोनिशी को भारत के देश निदेशक (कंट्री डायरेक्टर) के तौर पर नियुक्त किया है‌।

वैश्विक बैंक सिटीग्रुप ने जेन फ्रेजर को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी चुना है। वह इस वैश्विक बैंक की पहली महिला सीईओ होंगी।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने समीर कुमार खरे को एशियाई विकास बैंक, मनीला के नए कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। खरे 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) असम कैडर के अधिकारी हैं।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समित ने राजेश खुल्लर को विश्व बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।
खुल्लर इस पद पर 3 साल या अपनी सेवानिवृत्ति 31 अगस्त 2023 तक रहेंगे।

14 सितंबर, 2020 को एडटेक (शिक्षा प्रौद्योगिकी) कंपनी ‘ग्रेट लर्निंग’ ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की।

Amazon.com Inc ने अपने एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन को साइन किया है। इस डील के बाद अमिताभ बच्चन एलेक्सा को अपनी आवाज देने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं।

डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म Paytm की सहायक कंपनी, Paytm First Games (PFG), ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

जापान की संसद में 16 सितम्बर 2020 को हुए मतदान में योशिहिदे सुगा को औपचारिक तौर पर नया प्रधानमंत्री चुना गया। अगस्त 2020 में स्वास्थ्य कारणों के चलते शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

जेके एलसी सिक्सर सीमेंट ने रोहित शर्मा को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

भारत के 18 वर्षीय उदित सिंघल को संयुक्त राष्ट्र ने सतत विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goal)  2020 की 17 यंग लीडर्स की सूची में शामिल किया है।
• उदित सिंघल Glass2Sand के संस्थापक हैं, जो दिल्ली में कांच के कचरे की चुनौती से निपटने के लिए एक शून्य-अपशिष्ट पारिस्थितिकी तंत्र पर आधारित एक पहल है।

बोरोप्लस ने अभिनेत्री जूही चावला को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

केंद्र सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सीमांचल दास को आईएमएफ वाशिंगटन डीसी के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्हें 3 साल के लिए नियुक्त किया गया।

रिटायर कर्नल डॉ. गिरिजा शंकर मुंगाली को सात सदस्यीय एशियाई फुटबॉल परिसंघ की टास्क फोर्स का सदस्य नियुक्त किया गया है। 

पूर्व विद्रोही सैन्य कमांडर, इश्माएल तोरोमा को पापुआ न्यू गिनी के एक स्वायत्त क्षेत्र, बोगेनविल के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया है. नवंबर 2019 में पापुआ न्यू गिनी से बोगेनविल के अलग होने के लिए भारी मतदान के बाद यह पहला आम चुनाव था।
• बोगेनविल दक्षिण प्रशांत में एक खनिज युक्त और हरे-भरे द्वीपों का समूह है।
• बोगेनविल की राजधानी - बुका द्वीप

गुजरात के सूरत की 17 वर्षीय ख़ुशी चिंदालिया को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा भारत के क्षेत्रीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

सोमालिया के राष्ट्रपति, मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद ने मोहम्मद हुसैन रोबल को सोमालिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया है‌। वह पूर्व प्रधानमंत्री हसन अली खैरे का स्थान लेंगे।

कंप्यूटर (पीसी) ब्रांड, एसर इंडिया ने अभिनेता सोनू सूद को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

टायर कंपनी, CEAT लिमिटेड ने भारतीय अभिनेता आमिर खान को 2 वर्ष के लिए अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया है।

परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष शेखर बसु का  COVID-19 के कारण निधन हो गया।
• उन्होंने भारत की पहली परमाणु-संचालित पनडुब्बी, INS अरिहंत के लिए अत्यधिक जटिल रिएक्टर विकसित किया।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नीतू डेविड को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीनियर महिला चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 26 सितम्बर 2020 को एमी कोनी बैरेट को सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायधीश के रूप में नामित किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश रूथ बाडेर गिन्सबर्ग के निधन से खाली हुए पद के लिए न्यायाधीश एमी कोनी बैरेट को नामित किया है।

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने 25 सितंबर, 2020 को भारतीय फैशन उद्योग की जानी मानी हस्ती सुनील सेठी को अपना सलाहकार नियुक्त किया है।

आरबीआई ने बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए चुना है।

ITBP के महानिदेशक, एसएस देसवाल को आतंकवाद निरोधक बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, क्योंकि इस बल के पदस्थ प्रमुख एके सिंह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. पी. डी. वाघेला को 28 सितंबर, 2020 को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वे 1 अक्टूबर को आर. एस. शर्मा का स्थान लेंगे। वाघेला का कार्यकाल तीन वर्ष या उनके 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक का होगा।

फिल्म निर्माता शेखर कपूर को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) सोसाइटी के नए अध्यक्ष और FTII गवर्निंग काउंसिल के चेयरमेन के रूप में नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 3 मार्च, 2023 तक रहेगा। 

लेबनान के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मुस्तफा अदिब ने नई कैबिनेट बनाने में अपनी विफलता के बाद इस्तीफे की घोषणा की है।
मुस्तफा अदिब को 31 अगस्त 2020 को इस पद के लिए चुना गया था।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments