आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित दिवस सितंबर 2020

चर्चित दिवस सितंबर 2020, चर्चित दिवस 2020


चर्चित दिवस सितंबर 2020

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह
लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और भलाई के बारे में उनको जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है।
• पोषण शिक्षा के द्वारा अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1982 में केंद्रीय सरकार द्वारा पहली बार इस अभियान की शुरुआत की गई क्योंकि कुपोषण राष्ट्र के विकास में मुख्य बाधा है।
• गौरतलब है कि भारत लंबे समय से विश्व में सर्वाधिक कुपोषित बच्चों का देश बना हुआ है।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले जीवन और स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार में भोजन का अधिकार भी शामिल है।

विश्व नारियल दिवस
नारियल के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 2 सितंबर को वर्ल्ड कोकोनट डे मनाया जाता है।
भारत के चार दक्षिणी राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में नारियल की सघन खेती की जाती है। देश का 90% तक नारियल यहीं से प्राप्त किया जाता है।
नारियल की खेती नमकीन मिट्टी में समुंद्र के किनारे की जाती है।

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस
देश के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितंबर भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार देने के लिए 47 शिक्षकों को चुना है।
• 5 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के द्वारा विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

इंटरनेशनल क्लीन एयर डे फॉर ब्लू स्काई
संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 7 सितंबर को इंटरनेशनल क्लीन एयर डे फॉर ब्लू स्काई मनाने की घोषणा की है।
• भारत वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है।
• भारत को ई-व्हीकल की ओर तेजी से बढ़ना चाहिए।
गौरतलब है कि लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में दुनिया के तमाम देशों में आसमान बिल्कुल साफ और नीला दिखाई दिया।

विश्व साक्षरता दिवस
8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य साक्षरता के महत्व पर बल देना है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की घोषणा यूनेस्को द्वारा नवंबर 1966 में की गई।
इस दिन यूनेस्को पेरिस स्थित अपने मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार प्रदान करता है।
वर्ष 2009-2010 को संयुक्त राष्ट्र साक्षरता दशक घोषित किया गया था।

9 सितंबर को विश्व स्तर पर International Day to Protect Education from Attack यानि शिक्षा को हमलों से बचाने का पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया है।
2020 का विषय: 'शिक्षा की रक्षा करें, एक पीढ़ी को बचाएं' (Protect Education, Save a Generation)
यह दिन 35 संकटग्रस्त देशों में रहने वाले 75 मिलियन 3 से 18 साल के बच्चों की दुर्दशा और उनकी शैक्षिक सहायता की तत्काल आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया गया है।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस
इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन द्वारा हर साल 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है।
वर्ष 2020 विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का विषय है ‘Working Together to Prevent Suicide’.

इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (WFMH) के साथ मिलकर 2003 से लगातार दुनिया भर में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों आयोजित करता है।

विश्व प्राथमिक उपचार दिवस 
हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को दुनिया भर में चोटों को रोकने और जीवन को बचाने में प्राथमिक चिकित्सा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने करने के लिए वर्ल्‍ड फर्स्ट एड डे यानि विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मनाया जाता है।
• इस वर्ष 12 सितंबर को विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मनाया गया है।
• इस दिन की शुरुआत वर्ष 2000 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट सोसाइटीज (IFRC) द्वारा की गई।

हिंदी दिवस 14 सितंबर
14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
• 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
• पहला आधिकारिक हिन्दी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
• भारत में करीब 54.5 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं।
• अंग्रेजी और मंडारिन के बाद हिंदी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती 9 सितंबर
9 सितंबर 1850 को आधुनिक हिंदी साहित्य और हिंदी रंगमंच के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म बनारस में हुआ।

15 सितंबर 1959 को देश में पहली बार टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत हुई।
15 अगस्त 1982 को दूरदर्शन ने राष्ट्रीय प्रसारण सेवा शुरू की।

इंजीनियर दिवस 15 सितंबर
भारत में वर्ष 1968 से हर साल 15 सितंबर को राष्ट्र के विकास में इंजीनियरों के योगदान को चिन्हित करने के लिए इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के सबसे महान इंजीनियर मोक्षगुंडम  का जन्मदिवस है।
• विश्वेश्वरैया को आधुनिक मैसूर का जनक कहा जाता है।

हर साल 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है।
2008 में पहला अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया।

विश्व ओजोन दिवस 16 सितंबर
प्रत्येक साल विश्व ओजोन दिवस 16 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्वभर के लोगों के बीच पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वाइलट किरणों से बचाने तथा हमारे जीवन को संरक्षित रखने वाली ओजोन परत के विषय में जागरूक करना है।
• ओजोन परत गैस की एक नाजुक परत (ढाल) है, जो पृथ्वी को सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभाव से बचाने का काम करती है और इस प्रकार यह पृथ्वी पर जीवन को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाती है।
• ओजोन परत समताप मंडल में स्थित है।
• विश्व ओजोन दिवस 2020 की थीम "Ozone for life: 35 years of ozone layer protection". यह वियना कन्वेंशन के 35 वर्षों को चिन्हित करने के लिए है।
• 1985 में दुनिया की सरकारों ने ओजोन परत की सुरक्षा के लिए वियना कन्वेंशन को अपनाया।
• पहला विश्व ओजोन दिवस 1995 में मनाया गया था।
• ओजोन परत की खोज साल 1913 में फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी।

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (WIHG) द्वारा वर्चुली 'हिमालय दिवस' मनाया गया है।

17 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। 
विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2020 का विषय है: Health Worker Safety: A Priority for Patient Safety.
पहला मरीज सुरक्षा दिवस 2019 में मनाया गया।

विश्व बांस दिवस 18 सितंबर 
हर साल 18 सितंबर को विश्व स्तर पर वर्ल्ड बम्बू डे अथवा विश्व बांस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
• 2020 का विषय - BAMBOO Now.
• विश्व बाँस संगठन (2005) द्वारा 18 सितंबर को वर्ल्ड बम्बू डे मनाए जाने की आधिकारिक घोषणा 2009 में बैंकाक में आयोजित 8 वीं वर्ल्ड बम्बू कांग्रेस में की गई थी।

वर्ष 2003 से 18 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व जल निगरानी दिवस मनाया जाता है।
• इस वर्ष के विश्व जल निगरानी दिवस 2020 का विषय ‘Solve Water’ है।

18 सितंबर 2020 को पहला अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस मनाया गया है।

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 17 सितंबर, 2020 को विश्वकर्मा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत वीडियो कांफ्रेंस के जरिये एआईसीटीई के संस्थानों को द्वितीय उत्कृष्ट संस्थान विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किए।
• 14 श्रेणियों के अंतर्गत 34 संस्थानों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे ने समग्र श्रेणी में पहला पुरस्कार हासिल किया।

International Coastal Cleanup Day
सितंबर के तीसरे शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। 
अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस 2020 की थीम: Achieving a trash-free Coastline.
पहला अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस 1986 में मनाया गया था।
इस वर्ष 19 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस मनाया गया। 
19 सितंबर 2020 को अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता-दिवस के अवसर पर पर्यावरण मंत्रालय ने पहली बार भारत के 8 समुद्र तटों को अंतर्राष्ट्रीय ब्लू फ्लैग के दर्जे में शामिल करने की सिफारिश की है।
• ये 8 समुद्र तट गुजरात में शिवराजपुर, दमन और दीव में घोघला, कर्नाटक में कसरकोड और पादुबिद्री समुद्र तट, केरल में कप्पड़, आंध्र प्रदेश में रुशिकोंडा, ओडिशा का गोल्डन समुद्र तट और अंडमान और निकोबार में राधानगर समुद्र तट हैं।
• ब्लू फ्लैग किसी भी समुद्री तट यानी बीच को दिया जाने वाले खास तरीके का प्रमाण पत्र होता है।
ब्लू फ्लैग समुद्र तटों को दुनिया का सबसे साफ समुद्र तट माना जाता है। ब्लू फ्लैग प्रमाणन डेनमार्क की एक संस्था ‘फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन’ (FEE) द्वारा दिया जाता है।

प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है।
• विश्व अल्जाइमर दिवस 2020 का विषय ‘Let’s talk about dementia’ है।
• अल्जाइमर, मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खोने लगता है।
विश्व अल्जाइमर माह सितंबर 
सितंबर विश्व अल्जाइमर माह भी मनाया जाता है। यह अभियान 2012 में शुरू किया गया था।
सितंबर 2020 में 9वां विश्व अल्जाइमर माह है।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर 
1982 में विभिन्न देशों के मध्य शांति बनाए रखने के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया।
2001 तक इसे हर सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था लेकिन 2002 से इसे मनाने के लिए 21 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई।
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2020 की थीम Shaping Peace Together है। 

हर साल 22 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व राइनो दिवस मनाया जाता है।
• यह दिन गैंडों की सभी पाँच मौजूदा प्रजातियों के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
पाँच प्रजातियां हैं:-
Black Rhino, White Rhino, Greater one-horned Rhino
Sumatran Rhino, Javan Rhinos.
• भारत में एक सींग वाले गैंडों की कुल संख्या का 75% तीन प्रमुख राज्यों असम, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में है।
लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए रिकवरी कार्यक्रम के लिए पहचानी जाने वाली 21 प्रजातियों में एक-सींग वाला गैंडा भी है। वर्तमान में आईयूसीएन द्वारा इसे ‘अतिसंवेदनशील’ श्रेणी में रखा गया है।

24 सितंबर 2020 को विश्व समुद्री दिवस (World Maritime Day)  मनाया जाता है। 
• विश्व समुद्री दिवस 2020 का विषय "सस्टेनेबल शिपिंग फॉर अ सस्टेनेबल प्लेनेट" है।
विश्व समुद्री दिवस सितंबर माह के अंतिम बृहस्पतिवार को मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day) मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 26 सितम्बर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। 
विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2020 के लिए विषय है: Environmental health, a key public health intervention in disease pandemic prevention.
• 2011 में, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ ने 26 सितंबर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा की।

संयुक्त राष्ट्र प्रतिवर्ष 26 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय परमाणु हथियारों का पूर्ण उन्मूलन दिवस के रूप में मनाता है।

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
पर्यटन की किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विश्व पर्यटन दिवस 2020 का विषय पर्यटन और ग्रामीण विकास है।

28 सितंबर को सूचना की सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (सूचना दिवस) मनाया जाता है।
2020 का विषय - सूचना तक पहुँच - जीवन बचाना, विश्वास बनाना, उम्मीद लाना।

28 सितंबर को विश्व रैबीज दिवस मनाया जाता है‌‌।
2020 का विषय - 'एंड रैबीज: सहयोग, टीकाकरण (End Rabies: Collaborate, Vaccinate)’
• रेबीज की खोज करने वाले फ्रांस के लुईस पाश्चर का निधन 28 सितंबर 1895 को हुआ था।

29 सितंबर 2020 को पहली बार खाद्य नुकसान और हानि न्यूनीकरण पर जागरूकता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया है।
2020 का विषय: खाद्य की कमी और बर्बादी रोकें। लोगों के लिए, ग्रह के लिए

29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।
2020 का विषय: 'हृदय रोग को हराने के लिए हृदय का उपयोग करें।
विश्व हृदय परिसंघ ने वर्ष 2000 में इस दिवस की शुरूआत की थी।

30 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2020 का विषय - संकट में दुनिया के लिए शब्दों की तलाश करना।

28 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस मनाया गया।
यह दिवस महिलाओं के शरीर पर उनके अधिकार को लेकर एक कोशिश है।
पहली बार अमेरिका और कैरेबियाई देशों में 28 सितंबर 1990 को गर्भपात को स्वैच्छिक करने की मांग करते हुए यह दिवस मनाया गया लेकिन 2015 में इसका नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस कर दिया गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments