आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित निधन सितंबर 2020

Celebrity death in 2020

निधन सितंबर 2020

31 अगस्त 2020 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वे 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे।
उन्हें 2019 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
प्रणब मुखर्जी की पुस्तकें -
1. द ड्रामैटिक डिकेड : इंदिरा गांधी इयर्स
2. द टर्बूलेंट इयर्स
3. द कोएलीशन इयर्स

हाल ही देश की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पद्मावती का 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
1967 में पद्म भूषण और 1992 में पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ पद्मावती को गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी की उपाधि दी गई थी।

फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है।

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर डेविड कैपल का 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

भारत के पूर्व एथलेटिक कोच पुरुषोत्तम राय का निधन हो गया है।
पुरुषोत्तम राय के नाम की घोषणा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के  अन्य विजेताओं के साथ वर्ष 2020 के द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की गई थी।
वह एथलेटिक्स में द्रोणाचार्य पुरस्कार जीतने वाले कर्नाटक के तीसरे व्यक्ति बन गए है।

केरल स्थित इडनीर मठ के प्रमुख केशवानंद भारती का निधन
भारत का सबसे बड़ा केस लड़ने वाले केशवानंद भारती का 6 सितंबर को निधन हो गया।
वे सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय कि "किसी भी परिस्थिति में संविधान की मूल संरचना को संसद द्वारा संशोधित नहीं किया जा सकता" के याचिकाकर्ता के रूप में प्रसिद्ध थे।

ऑस्कर विजेता चेक गणराज्य के फिल्म निर्देशक जिरी मेनजेल का 5 सितंबर, 2020 को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।
मेनजेल ने 1968 में द्वितीय विश्व युद्ध ड्रामा 'क्लोजली वॉच्ड ट्रेन्स' (Closely Watched Trains) के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म का अकादमी पुरस्कार जीता।

हाल ही दिग्गज निर्माता-निर्देशक जॉनी बक्शी का निधन हो गया।
बतौर निर्माता उनकी फिल्मों में मंजिले और भी हैं, (1974), रावन, (1984) और फ़िर तेरी कहानी याद (1993) जैसी फिल्मे शामिल है।

भारत के रेडियो खगोल विज्ञान के जनक प्रो गोविंद स्वरूप का 7 सितंबर, 2020 को महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।

8 सितंबर को तेलुगु अभिनेता जया प्रकाश रेड्डी का निधन हो गया।

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन
सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज के अग्रणी नेता स्वामी अग्निवेश का 11 सितंबर, 2020 को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।

आंध्र प्रदेश में जन्मे अग्निवेश ने 1970 में आर्य समाज के सिद्धांतों पर आधारित एक राजनीतिक दल 'आर्य सभा' की स्थापना की। उनका असली नाम 'वेपा श्याम राव' था।
अग्निवेश 1977 में हरियाणा विधानसभा के लिए चुने गए और 1979 में उन्होंने राज्य में शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।
उन्होंने 1981 में बंधुआ मजदूर मुक्ति मोर्चा की स्थापना की और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ काम किया। साथ ही शराबबंदी के खिलाफ कई आंदोलनों का भी नेतृत्व किया।
स्वामी अग्निवेश ने ‘आर्य समाज की विश्व परिषद’ (2004–2014) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया, जो आर्य समाज का सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय निकाय है।

महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटिल का निधन। वे भारत के लिए केवल एक टेस्ट मैच खले थे।

16 सितंबर को पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष हेमंत सिंहानिया का निधन हो गया।

पद्म विभूषण विदुषी कपिला वात्स्यायन का निधन
भारतीय शास्त्रीय नृत्य, कला, वास्तुकला और कला इतिहास की अग्रणी विदुषी, डॉ.कपिला वात्स्यायन का 16 सितंबर, 2020 को निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं।
वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की संस्थापक निदेशक थीं।

वरिष्ट कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया का COVID-19 के कारण निधन हो गया।

हाल ही माली गणराज्य में 1968 से 1991 तक सत्ता में रहने वाले पूर्व राष्ट्रपति जनरल मौसा त्रोरे का निधन हो गया।

भारतीय रिजर्व बैंक में सबसे कम समय तक काम करने वाले गवर्नर अमिताभ घोष का निधन हो गया। उन्होंने 15 जनवरी, 1985 से 4 फरवरी, 1985 के दौरान 21 दिनों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के 16 वें गवर्नर के रूप में कार्य किया था।

कर्नाटक से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती  का 17 सितंबर को कोविड-19 के कारण निधन हो गया।
• उन्होंने जुलाई 2020 में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली।

तमिलनाडु में, प्रमुख आयुर्वेद चिकित्सक पी.आर. कृष्णकुमार का 16 सितंबर, 2020 को कोयंबटूर में निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे।
• उन्हें 2009 में पद्म श्री पुरस्कार  तथा 2016 में भारत सरकार ने धनवंतरी पुरस्कार से सम्मानित किया था।

हाल ही तमिल निर्देशक बाबू सिवान का निधन हो गया।

17 सितंबर को प्रख्यात फैशन डिज़ाइनर शरबरी दत्ता की संदिग्ध हालात में अपने आवास पर मौत हो गई।

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश रूथ बेडर गिंसबर्ग का 18 सितम्बर 2020 को निधन हो गया। वे 87 साल की थी।
• वे महिला अधिकारों की हिमायती थीं और सर्वोच्च अदालत की दूसरी महिला न्यायाधीश थीं।

प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और पूर्व लोक सभा सांसद रोजा देशपांडे का 19 सितंबर, 2020 को मुम्बई में निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं।
उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित मातृत्व अवकाश के लिए अभियान चलाया था।

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर का 18 सितंबर को निधन हो गया।

19 सितंबर 2020 को प्रसिद्ध रविंद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का कोलकाता में अपने निवास पर निधन हो गया।

असम के जाने-माने संगीतकार बिभुरंजन चौधरी का निधन हो गया। संगीत निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म 1987 में ''Sutrapat'' और 2017 में आखिरी फिल्म ''Aei Maatite'' थी। 

अभिनेत्री आशालता का निधन
बॉलीवुड और मराठी अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का 22 सितंबर, 2020 को महाराष्ट्र के सतारा में कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया। वे 79 वर्ष की थीं।
उन्होंने बॉलीवुड में अपने-पराए, जंजीर, नमक हलाल, शराबी, शौकीन और मराठी में माहेरची साडी, वहिणीची माया, उम्बर्था, सूत्रधार जैसी फिल्मों में काम किया था।

अंग रीता शेरपा
अंग रीता शेरपा, का हाल ही में निधन हुआ है। वे नेपाल के मशहूर पर्वतारोही थे। उन्होंने 10 बार बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का रिकॉर्ड कायम किया है।

हाल ही आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट और 164 वनडे मैच खेले थे।

जाने-माने पार्श्व गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम का 25 सितंबर, 2020 को कोरोना संक्रमण के कारण चेन्नई में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे।
बालासुब्रमण्यम ने 16 भारतीय भाषाओं में चालीस हजार से अधिक गानों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 
भारत सरकार ने गायक-अभिनेता को 2001 में पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।

जानीमानी अर्थशास्त्री और भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित इशर जज अहलूवालिया का 26 सितंबर को निधन हो गया।
उन्हें 2009 में तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
उनके पति मोंटेक सिंह अहलूवालिया योजना आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह का 27 सितम्बर 2020 को निधन हो गया। वे 82 साल के थे।

28 सितंबर को असम की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री, सैयदा अनवरा तैमूर का निधन हो गया।

कुवैत के शीर्ष राजनयिक व शासक शेख सबाह अल अहमद का 29 सितम्बर 2020 को अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया‌। वे 91 साल के थे।

27 सितंबर को सुप्रसिद्ध गीतकार अभिलाष का निधन हो गया है। उन्हें 1986 की फिल्म अंकुश के गीत- इतनी शक्ति हमें देना  दाता’ के लिए जाना जाता था।

केरल टूरिज्म ने पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (PATA) ग्रैंड अवार्ड 2020 जीता है।

हाल ही वयोवृद्ध लेखक और आलोचक डॉ. जी एस अमूर का निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments