आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 8 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 7 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

डेली करेंट अफेयर्स

7 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

इंटरपोल
7 सितंबर 1923 को अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस आयोग (आइसीपीसी) का गठन किया गया।
सामान्यतः इसे इंटरपोल के नाम से जाना जाता है।
• यह दुनिया भर की पुलिस के मध्य सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है।
• 194 देश इसके सदस्य हैं।
• यह विश्व का सबसे बड़ा पुलिस संगठन है, जिसका मुख्यालय फ्रांस के लिए लियोन में स्थित है।

इंटरनेशनल क्लीन एयर डे फॉर ब्लू स्काई
संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 7 सितंबर को इंटरनेशनल क्लीन एयर डे फॉर ब्लू स्काई मनाने की घोषणा की है।
• भारत वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है।
• भारत को ई-व्हीकल की ओर तेजी से बढ़ना चाहिए।
गौरतलब है कि लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में दुनिया के तमाम देशों में आसमान बिल्कुल साफ और नीला दिखाई दिया।

विश्व की सबसे गहरी गुफा है ? - जयंती गुफा (मेघालय)

हिचमे मेचिची ट्यूनीशिया के नए प्रधानमंत्री बने है।

इंग्लैंड के क्रिकेटर इयान बेल ने 2020 के घरेलू सत्र के समाप्त होने के बाद क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने 2004 में डेब्यू किया था।

खाद्य और कृषि संगठन का क्षेत्रीय सम्मेलन
खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization) एशिया और प्रशांत के क्षेत्रीय सम्मेलन के 35वें सत्र को भूटान की अध्यक्षता में वर्चुली आयोजित किया गया।
• इस सम्मेलन में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
• बांग्लादेश 2022 में एशिया और प्रशांत के लिए 36 वें क्षेत्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह पहला मौका होगा जब बांग्लादेश 1973 में संगठन में शामिल होने के बाद इस आयोजन की मेजबानी करेगा।
• क्षेत्रीय सम्मेलन हर दो साल में एक बार आयोजित किया जाता है। पहला क्षेत्रीय सम्मेलन 1953 में  बैंगलोर, भारत में आयोजित किया गया था।

मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ केनिची आयुकावा को दो साल के लिए सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) का नया अध्यक्ष चुना गया है।

केरल स्थित इडनीर मठ के प्रमुख केशवानंद भारती का निधन
भारत का सबसे बड़ा केस लड़ने वाले केशवानंद भारती का 6 सितंबर को निधन हो गया।
वे सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय कि "किसी भी परिस्थिति में संविधान की मूल संरचना को संसद द्वारा संशोधित नहीं किया जा सकता" के याचिकाकर्ता के रूप में प्रसिद्ध थे।

केशवानंद द्वारा 1973 में याचिका दायर की गई थी, जिसमें केरल सरकार द्वारा मठ की संपत्ति पर प्रतिबंध लगाने के कार्यों को चुनौती दी गई थी। केशवानंद भारती मामले में सुप्रीम कोर्ट की 13 सदस्यीय संविधान पीठ ने बहुमत (7-6) के आधार पर यह फैसला दिया था, कि हालाँकि संसद के पास "व्यापक"  शक्तियां है, लेकिन किसी भी स्थिति में संविधान की ‘मूलभूत संरचना’ में बदलाव नहीं किया जा सकता और न ही संसद द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है।


8 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

विश्व साक्षरता दिवस
8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य साक्षरता के महत्व पर बल देना है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की घोषणा यूनेस्को द्वारा नवंबर 1966 में की गई।
इस दिन यूनेस्को पेरिस स्थित अपने मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार प्रदान करता है।
वर्ष 2009-2010 को संयुक्त राष्ट्र साक्षरता दशक घोषित किया गया था।

• वर्ष 2002 में 86वां संविधान संशोधन अधिनियम पारित किया गया जिसके तहत 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए शिक्षा को मौलिक अधिकार का दर्जा दिया गया।
• साक्षरता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन, मिड डे मील योजना जैसे कार्यक्रमों को पूरी तरह से धरातल पर लागू करने की आवश्यकता है।

• राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में साक्षरता दर 77.7%  है।
ग्रामीण इलाकों की साक्षरता दर = 73.5%
शहरी इलाकों की साक्षरता दर = 87.5%

• 96.2% की साक्षरता दर के साथ केरल भारत का सबसे साक्षर राज्य है।
• 66.4% की साक्षरता दर के साथ आंध्र प्रदेश देश का सबसे कम साक्षर राज्य है।
• राजस्थान की साक्षरता दर = 69.7%

कम साक्षरता दर के कारण
विद्यालयों की कमी, स्कूल में शौचालय की कमी, जातिवाद, गरीबी, लड़कियों के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ होने का डर, जागरूकता की कमी।

डीआरडीओ ने 7 सितंबर को ओडिशा तट के पास व्हीलर डॉ. अब्दुल कलाम लांचिंग पैड से स्वदेशी मानव रहित हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर व्हीकल  (एचएसटीडीवी) का सफल परीक्षण किया है।
• भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा चौथा देश बन गया जिसके पास हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी है।
• डीआरडीओ द्वारा विकसित इस तकनीक में स्क्रैमजेट इंजन का उपयोग किया गया है।

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच महिला लाइन जज को बॉल मारने के कारण यूएस ओपन से डिसक्वालीफाई हो गए हैं।

कंगना रनौत वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त करने वाली बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री बनी है।

नेपाल ने कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा पर अपने अनुचित दावे को उचित ठहराने के लिए नेपाल नीति अनुसंधान आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु राज उप्रेती के नेतृत्व में विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।
गौरतलब है कि 18 मई 2020 को नेपाल ने नया नक्शा जारी कर इन क्षेत्रों को अपना बताया था।

अगस्त के अंतिम सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 541.431 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।

हाल ही कश्मीर की किस महिला शिक्षिका को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया है ? - रूही सुल्ताना

वोडाफोन आइडिया (Vodafone-Idea) ने नया ब्रांड वीआई (Vi) को लॉन्च किया है।

चंद्रयान -3 
केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने 6 सितंबर, 2020 को कहा है कि, वर्ष 2021 के शुरू में भारत के चंद्रमा के मिशन, चंद्रयान -3 को लॉन्च किये जाने की संभावना है।
• चंद्रयान -2 के विपरीत, इस मिशन में ऑर्बिटर शामिल नहीं होगा, लेकिन इसमें एक रोवर और एक लैंडर शामिल होंगे।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत के साथ व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन और भारतीय मूल की राजनेता लीसा सिंह को व्यापार प्रतिनिधि नियुक्त किया है।


9 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

5 सितंबर, 2020 को जी-20 सदस्य देशों के शिक्षा मंत्रियों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता सऊदी अरब के शिक्षा मंत्री ने की।

पहला विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन
अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन द्वारा 08 सितंबर को पहले विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए आयोजन किया गया।
153 देशों के 26 हजार से अधिक प्रतिभागी इस सम्‍मेलन में शामिल हो रहे है।
इस सम्मेलन में सौर ऊर्जा की अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों को लेकर नवीन और नवीकरणीय और सस्ती-टिकाऊ स्वच्छ हरित ऊर्जा के उत्पादन में तेजी लाने के बारे में विचार-विमर्श किया जा रहा है।

रिजर्व बैंक ने ऋण पुनर्गठन के लिए मानदंड तय किए
भारतीय रिजर्व बैंक ने कोरोनावायरस महामारी से दबाव में आए वाहन कलपुर्जे, उड्डयन और पर्यटन सहित 26 क्षेत्रों के बकाए बैंकिंग कर्ज की वसूली को लेकर अपना फ्रेमवर्क जारी कर दिया है।
• यह फ्रेमवर्क केवी कामथ समिति की रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है।
• कोविड-19 के बाद आरबीआई ने सभी तरह के सावधि कर्ज पर 6 महीने के लिए मोरटोरियम (किस्त चुकाने में छूट) दिया था। यह अवधि का 31 अगस्त को समाप्त हुई है।
• कॉरपोरेट लोन पर फैसला करने के लिए 7 अगस्त को रिजर्व बैंक ने केवी कामथ की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था।
• आरबीआई ने 5 वित्तीय अनुपात तय किए है और अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग दायरे तय किए हैं, जिनके दायरे में ऋण पुनर्गठन किया जा सकता है।
• इसमें कंपनियों की टोटल नेटवर्क की तुलना में कुल बकाया कर्ज का अनुपात, कुल राजस्व के मुकाबले कुल ऋण, डेट सर्विस कवरेज रेशों (मौजूदा कर्ज भुगतान की क्षमता), मौजूदा आय और ऋण भुगतान के अनुपात शामिल है।

भारत-ईरान
हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मास्को दौरे से लौटते वक्त  ईरान के तेहरान पहुंचे थे।
विदेश मंत्री एस जयशंकर 10 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भाग लेने मास्को जा रहे हैं और वे भी इस दौरान तेहरान में रुकेंगे।

भारत के लिए ईरान का महत्व
• चीन ईरान में अपना निवेश बढ़ा रहा है। साथ ही अमेरिकी प्रतिबंध के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईरान अलग-थलग पड़ा हुआ है, जिससे चीन ईरान पाकिस्तान के नेटवर्क के बढ़ने की संभावना है।
• तालिबान के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए
• ईरान भारतीय उत्पादों का एक प्रमुख बाजार बनने की तरफ बढ़ रहा है।
ईरान भारत को सस्ती दर पर तेल उपलब्ध कराता है।
• इस्लामिक देशों के संगठन में कश्मीर मुद्दे पर भारत की मदद करता रहा है।

सूडान में इस्लामी शासन खत्म
सूडान में 30 साल पुराने इस्लामी शासन को समाप्त कर दिया गया है।
इसे लेकर 3 सितंबर को सूडान के प्रधानमंत्री अब्दुल्लाह हमदोक और सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट नॉर्थ विद्रोही समूह के नेता अब्दुल अजीज अल हिलू के बीच इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
• अब सूडान एक लोकतांत्रिक देश बनेगा तथा संविधान को धर्म से अलग रखने पर सहमति बनी है।
• महिलाओं के खतने पर कानून बनाया जाएगा। और सजा का प्रावधान किया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार सूडान में 10 में से 9 महिलाओं का खतना किया जाता था। खतना एक ऐसी परंपरा होती है, जिसमें महिलाओं के प्राइवेट पार्ट या उसके एक हिस्से को काट दिया जाता है।

जर्मनी ने लॉन्च की हिन्द-प्रशांत रणनीति
यूरोपीय संघ के वर्तमान अध्यक्ष जर्मनी ने 2 सितंबर, 2020 को भारत के साथ अपनी हिन्द-प्रशांत रणनीति लॉन्च की।
व्‍यापार मार्गों को आक्रामक चीन से सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
फ्रांस के बाद हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए औपचारिक रणनीति तय करने वाला जर्मनी दूसरा देश बन गया है।
इसके तहत उन संस्थानों के साथ संवाद शुरू करने का सुझाव दिया गया है, जहां भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है- जैसे बिम्सटेक और हिंद महासागर रिम एसोसिएशन।

जर्मनी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भागीदारों के साथ मिलकर नियम-आधारित व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा सुधारों के लिए भारत और जापान के साथ सहयोग करेगा।

हिन्द-प्रशांत रणनीति लॉन्च करने का कारण
विश्व के 90% से अधिक विदेशी व्यापार समुद्र द्वारा संचालित किए जाते हैं, जिसका एक बड़ा हिस्सा हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के माध्यम से होता है। विश्व का 25% समुद्री व्यापार मलक्का जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।

भारत के रेडियो खगोल विज्ञान के जनक प्रो गोविंद स्वरूप का 7 सितंबर, 2020 को महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।

डेविड एटनबरो को इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार 2019
प्रसिद्ध अंग्रेजी प्रसारक व प्रकृतिवादी इतिहासकार डेविड एटनबरो को 7 सितंबर, 2020 को इंदिरा गाँधी शांति, निशस्त्रीकरण व विकास पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया।
डेविड एटनबरो रिचर्ड एटनबरो के भाई हैं. रिचर्ड एटनबरो ने ही दुनिया में चर्चित बापू के संघर्षों पर आधारित फिल्म 'गांधी' बनाई थी।
यह पुरस्कार देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की स्मृति में इंदिरा गाँधी ट्रस्ट द्वारा 1986 से प्रदान किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान के जयपुर में पत्रिका गेट का उद्घाटन किया है।

पीएम मोदी ने राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक और पत्रिका समाचार समूह के अध्यक्ष गुलाब कोठारी द्वारा लिखित 2 पुस्तकें संवाद उपनिषद और अक्षर यात्रा का भी विमोचन किया।

राजस्थान मूल के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी धर्मचंद जैन को 8 सितंबर को सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

8 सितंबर को तेलुगु अभिनेता जया प्रकाश रेड्डी का निधन हो गया।

प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत, अमेरिका और इजरायल अब एक साथ काम करेंगे।
भारत में बेंगलुरु, अमेरिका में सिलिकॉन वैली और इजरायल में तेल अवीव में 5जी तकनीक पर विस्तृत शोध होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 8 सितंबर को ऑनलाइन उपभोक्ता शिकायत पोर्टल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया।

ब्रिक्स 2021 खेलों की मेजबानी कौन करेगा ?
भारत, ब्रिक्स 2021 खेलों की मेजबानी करेगा।
ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल है।

डिजिटल अर्थव्यवस्था वाला पहला जिला
तमिलनाडु के विरुद्धनगर जिले को डिजिटल अर्थव्यवस्था वाला पहला जिला घोषित किया गया है।
यहां होने वाले लेनदेन नगद न होकर एटीएम कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और क्यूआर कोड आधारित है।

चार धाम परियोजना
चार धाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2016 में शुरू किया था।
इसके तहत यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों को जोड़ने वाले 900 किलोमीटर से अधिक लंबे राजमार्ग के निर्माण के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा के कुछ मार्गों का विकास और उनमें सुधार किया जाना है।
• हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि चारधाम राजमार्ग में दो लेन वाली सड़कों की चौड़ाई केवल 5.5 मीटर ही रहेगी।

डिसलॉयल : अ मेमोयर पुस्तक के लेखक कौन है ? - माइकल कोहेन।
• माइकल कोहेन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील रह चुके हैं। उन्होंने इस पुस्तक में दावा किया है कि ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से नफरत करते हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments