आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स ।। 30 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com


30 August 2020 Current Affairs

हरियाणा के सोनीपत में देश का पहला कोरोना सुरक्षित स्कूल शुरू हुआ है।

हॉलीवुड मूवी ब्लैक पैंथर अभिनेता चैडविक बोसमैन का कोलोन (आंत) कैंसर के कारण 43 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

गुजरात में विश्व का सबसे बड़ा टॉय म्यूजियम (खिलौना संग्रहालय) बनने वाला है।
इसकी लागत करीब 1500 करोड रुपए होगी।
यह 5 वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा।

प्रतिवर्ष 30 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस मनाया जाता है। यह दिवस लघु उद्योगों को बढ़ावा देने और बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य मनाया जाता है।

भारतीय क्रिकेट कट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बेंगलुरु की शिक्षा टेक्नॉलाजी फर्म अनअकैडमी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का ऑफिसियल पार्टनर बनाया है।
अनअकैडमी को 2020 से 2022 तक के लिए अधिकारिक भागीदार बनाया गया है।

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने 29 अगस्त, 2020 को फ्यूचर समूह के खुदरा और थोक कारोबार तथा लॉजिस्टिक्स और भंडारण कारोबार के 24,713 करोड़ रुपये के सौदे के साथ अधिग्रहण की घोषणा की।

भारत औसत मासिक वेतन वैश्विक सूची में 72वें स्थान पर
भारत में प्रति माह औसत वेतन 32,800 रुपये यानी 437 डॉलर है। इस मामले में भारत 106 देशों में 72वें स्थान पर है।
इस सूची में स्विट्जरलैंड 5,989 डॉलर यानी 4.49 000 रुपये के औसत मासिक वेतन के साथ शीर्ष पर है।
इस सूची में 2,700 रुपये यानी 36 डॉलर के औसत मासिक वेतन साथ क्यूबा सबसे नीचे है।
इस सूची में शामिल 16 एशियाई देशों में भारत का 10वां स्थान है।

परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस
29 अगस्त को विश्व स्तर पर परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
इस दिन का उद्देश्य परमाणु हथियार परीक्षण विस्फोटों या किसी अन्य परमाणु विस्फोटों के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और परमाणु-हथियार-मुक्त दुनिया के लक्ष्य को प्राप्त करने के साधनों के रूप में से एक के रूप में उनकी समाप्ति की आवश्यकता के प्रति जागरुक करना है।
2010 में सबसे पहली बार परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया।

जीआईएस आधारित लैंड बैंक सिस्टम लॉन्च
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 27 अगस्त, 2020 को 'राष्ट्रीय जीआईएस-सक्षम भूमि बैंक प्रणाली' (national GIS-enabled land bank system) की शुरूआत की।
उद्देश्य: निवेशकों को औद्योगिक भूमि और संसाधनों की उपलब्धता के बारे में रियलटाइम जानकारी प्राप्त करने में मदद करना।
यह प्रणाली औद्योगिक सूचना प्रणाली (आईआईएस) को राज्यों की भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) के साथ एकीकृत करके विकसित की जा रही है।
जीआईएस लैंड बैंक सिस्टम परियोजना अभी छ: राज्यों के लिए लॉन्च की गई। इसे भूमि की पहचान एवं खरीद का एक प्रभावी, पारदर्शी तंत्र बनाने के लिए राज्यों से मिले इनपुट के साथ और आगे विकसित किया जाएगा।

दिनेश कुमार खारा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नए चेयरमैन होंगे।
खारा एसबीआई के मौजूदा चेयरमैन रजनीश कुमार का स्थान लेंगे, जिनका तीन साल का कार्यकाल सात अक्टूबर को पूरा हो रहा है।

मध्य प्रदेश के सतेन्द्र लोहिया तेनजिंग नोर्गे अवार्ड पाने वाले देश के पहले दिव्यांग खिलाड़ी बने है।
लोहिया अमेरिका में 42 किलोमीटर के केटलीना चैनल को सिर्फ 11:34 घंटे में तैरकर पार करने वाले पहले एशियाई दिव्यांग तैराक बने थे।
तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों को साहसिक खेलों के लिए भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार माना जाता है। इन पुरस्कारों को अर्जुन पुरस्कार के बराबर माना जाता हैं।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए पुरस्कार धनराशि बढ़ाने की घोषणा
29 अगस्त, 2020 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय खेल एवं साहसिक पुरस्कारों की 7 श्रेणियों में से 4 के लिए पुरस्कार धनराशि बढ़ाने की घोषणा की।
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की राशि 7.5 लाख रूपये से बढ़ाकर 25 लाख रूपये कर दी गई है।
अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य (आजीवन) पुरस्कार की राशि 5-5 लाख रूपये से बढ़ाकर 15-15 लाख रूपये कर दी गई है।
द्रोणाचार्य (नियमित) और ध्यानचंद पुरस्कार की राशि भी पांच- पांच लाख रूपये से बढ़ाकर दस-दस लाख रूपये कर दी गई है।


31 August 2020 Current Affairs

लखनऊ में देश का पहला पेशेवर फुटबाल क्लब टेक्ट्रो स्वदेश यूनाइटेड नाम से शुरू किया गया है।

विश्व में सर्वाधिक वर्षा किस स्थान पर होती है ? - मासिनराम (मेघालय)
2016 में यहां विश्व की सबसे बड़ी बलुआ पत्थर की गुफा में खोजी गई। 24,583 मीटर लंबी इस गुफा को क्रेमपुरी कहा जाता है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान के साथ शांति समझौते के लिए 46 सदस्य परिषद का गठन किया है।
इस परिषद का नेतृत्व अब्दुल्लाह-अब्दुल्लाह करेंगे।
गौरतलब है कि फरवरी में अमेरिका और तालिबान के बीच एक समझौता हुआ था, जिसमें अंतर अफगान वार्ता की परिकल्पना की गई थी।

‘ईट आउट टू हेल्प आउट’ योजना
कोविड-19 लॉकडाउन के बाद आतिथ्य व्यवसायों (Hospitality Businesses) के कारोबार को शुरू करने में सहायता हेतु यूनाइटेड किंगडम सरकार द्वारा अगस्त 2020 में एक आर्थिक सुधार उपाय के रूप में ‘ईट आउट टू हेल्प आउट’ ( Eat Out to Help Out-EOHO) योजना शुरू की गई।
EOHO योजना के अंतर्गत, सरकार द्वारा अगस्त महीने में प्रति सप्ताह सोमवार से बुधवार तक, रेस्तरां में भोजन (केवल खाद्य और गैर-मादक पेय) पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी गई।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. आर. लक्ष्मणन का 27 अगस्त, 2020 को तिरुचि में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे।
न्यायमूर्ति लक्ष्मणन ने 20 दिसंबर, 2002 से 21 मार्च, 2007 तक उच्चतम न्यायालय में सेवाएं दी।

चम्‍बल प्रोग्रेस वे की तर्ज पर नर्मदा एक्‍सप्रेसवे
मध्‍य प्रदेश में चम्‍बल प्रोग्रेस वे की तर्ज पर नर्मदा एक्‍सप्रेसवे बनाया जाएगा। इससे मध्‍य प्रदेश और गुजरात में औद्योगिक विकास तेज होगा और रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

ये एक्‍सप्रेसवे अमरकंटक से अलीराजपुर होता हुआ गुजरात तक जाएगा। लगभग 1300 किमी. लंबाई के इस एक्सप्रेसवे के साथ औद्योगिक क्लस्टर भी बनाए जाएंगे, जिससे व्यावसायिक गतिविधियों के विकास में मदद मिलेगी।
इससे पहले मध्‍य प्रदेश में लगभग 6000 करोड़ रुपये की लागत से 309 किमी. लंबाई का चंबल प्रोग्रेस वे बनाया जा रहा है, जो कि श्योपुर, मुरैना एवं भिण्ड जिले से होता हुआ राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमाओं को जोड़ेगा।

प्रसिद्ध फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग के पिता एवं नवोन्मोषी इंजीनियर अर्नोल्ड स्पीलबर्ग का 25 अगस्त, 2020 को निधन हो गया। वे 103 वर्ष के थे।

एससी-एसटी आरक्षण के भीतर उप-वर्गीकरण मामला
जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की पीठ ने 27 अगस्त, 2020 को सबसे जरूरतमंद तक आरक्षण का लाभ पहुंचाने के लिए आरक्षण के भीतर आरक्षण यानी ‘कोटे में कोटा’ को सही ठहराया है।

पीठ के अनुसार आरक्षण का लाभ सभी तक समान रूप से पहुंचाने के लिए राज्य सरकार को एससी/एसटी श्रेणी में वर्गीकरण का अधिकार है। राज्य सरकार आरक्षित श्रेणी में उप-वर्गीकरण कर सकती है।

2005 में ‘ई वी चिन्नैया बनाम आंध्र प्रदेश’ मामले में सुप्रीम कोर्ट के ही पांच जजों की एक पीठ ने इससे विपरीत फैसला देते हुए कहा था कि एससी/एसटी में उप-वर्गीकरण का राज्यों को अधिकार नहीं है।
ई वी चिन्नैया मामले में कहा गया था कि अनुच्छेद 341 (1) के तहत राष्ट्रपति के आदेश में सभी जातियां सजातीय समूह के एक वर्ग का गठन करती हैं, और उन्हें आगे विभाजित नहीं किया जा सकता है।

केरल, संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGS) के साथ, अंगमाली में भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र की स्थापना करेगा।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के उद्यमशीलता में तेजी लाना और लिंग समानता को सुरक्षित करना है, साथ ही महिलाओं को घर से दूर एक सुरक्षित स्थान प्रदान करना है, ताकि वे नए व्यवसाय शुरू कर सकें, विस्तार कर सकें या अपने उत्पादों की वैश्विक स्तर पर मार्केटिंग कर सकें।

भारत सितम्बर महीने में रूस में होने वाले बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास कवकाज़ में भाग नहीं लेगा।
महामारी की व्यवस्था सहित महामारी और अभ्यास में आने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर, भारत ने इस वर्ष कवकाज-2020 प्रतियोगिता में नहीं भेजने का निर्णय लिया है।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य-देशों के साथ भारत, चीन और पाकिस्तान को भी इस अभ्यास में भाग लेना था।

अनलॉक 4 की गाइडलाइंस जारी 
केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 की गाइडलाइंस जारी कर दी है।
इसके तहत मेट्रो ट्रेन सेवाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की इजाजत दी गई हैं. हालांकि, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थाएं अभी बंद रहेंगी।
ये गाइडलाइंस 1 सितंबर से 30 सितंबर तक लागू होंगी।

चेस ओलम्पियाड प्रतियोगिता में भारत-रूस संयुक्त विजेता
FIDE चेस ओलंपियाड ऑनलाइन फाइनल प्रतियोगिता में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की है।
भारत ने पहली बार इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
भारत के साथ प्रतियोगिता में रूस संयुक्त विजेता रहा। दोनों ही टीम 3-3 की बराबरी पर रहीं।

शांतिरक्षण बलों में महिलाओं की सहभागिता की वकालत करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव में भारत सह-प्रायोजक
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने महिला शांति सैनिकों पर इंडोनेशिया के प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया है।
2007 में भारत की ओर से लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन में पहली महिला पुलिस इकाई तैनात की गई।
इस साल शुरू में भारतीय महिला शांतिदूत मेजर सुमन गवानी ने UN Military Gender Advocate अवॉर्ड जीता था।
उन्होंने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ शांतिदूत की भूमिका निभाई थी।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments