आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 2 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 1 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

डेली करेंट अफेयर्स


1 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स


मुस्तफा अदीब लेबनान के नए प्रधानमंत्री बनेंगे।

31 अगस्त 2020 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वे 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे।
उन्हें 2019 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
प्रणब मुखर्जी की पुस्तकें -
1. द ड्रामैटिक डिकेड : इंदिरा गांधी इयर्स
2. द टर्बूलेंट इयर्स
3. द कोएलीशन इयर्स

हाल ही देश की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पद्मावती का 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
1967 में पद्म भूषण और 1992 में पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ पद्मावती को गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी की उपाधि दी गई थी।

अमेरिका और फिलीपींस के बीच रक्षा संधि कब की गई ? - 1951
हाल ही फिलीपींस ने चेतावनी दी है, कि यदि चीनी सेना ने उसके नौसैनिक जहाजों पर हमला किया तो वह मदद के लिए अमेरिकी सेना बुला लेगा।

सिंगापुर में भारतवंशी प्रीतम सिंह पहली बार संसद में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं।

भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना कब की गई ? - 1 सितंबर 1956

तमिलनाडु की एम वीरालक्ष्मी देश की पहली एंबुलेंस महिला ड्राइवर बनी है।

31 अगस्त को इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पहली सीधी उड़ान भरी गई।
गौरतलब है कि 13 अगस्त को अमेरिका की मध्यस्थता में इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात ने राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए समझौते का ऐलान किया था।
इजराइल से संबंध स्थापित करने वाला यूएई तीसरा अरब देश बना था।
ईरान, तुर्की और फिलिस्तीन ने इस समझौते की आलोचना की थी।

एक अध्ययन के अनुसार भारत में चुनिंदा गर्भपात के चलते 2030 तक लड़कियों के जन्म के आंकड़े में लगभग 68 लाख की कमी आएगी।
सर्वाधिक कमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगी, जहां 2017 से लेकर 2030 तक लगभग 20 लाख कम लड़कियां पैदा होंगी।

प्रशांत भूषण पर ₹1 का जुर्माना
हाल ही 31 अगस्त 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने वकील प्रशांत भूषण पर न्यायपालिका की अवमानना के लिए ₹1 का जुर्माना लगाया है।
अधिवक्ता को न्यायपालिका के खिलाफ ट्वीट करने का दोषी पाया गया।
न्यायालय की अवमानना अधिनियम 1971 के तहत उन पर यह जुर्माना लगाया गया है।
15 सितंबर तक जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में प्रशांत भूषण 3 वर्ष तक वकालत नहीं कर सकेंगे और 3 माह की सजा भुगतनी होगी।

देश की जीडीपी की हालत खराब
राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) के द्वारा 31 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2020) के दौरान देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9% की गिरावट दर्ज की गई है।
कृषि क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों जैसे खनन, मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन, लोक प्रशासन आदि सब में गिरावट दर्ज की गई।
आंकड़ों के अनुसार कृषि क्षेत्र की विकास दर पिछले वर्ष समान अवधि के 3% के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3.4% रही।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह
लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और भलाई के बारे में उनको जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है।
• पोषण शिक्षा के द्वारा अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1982 में केंद्रीय सरकार द्वारा पहली बार इस अभियान की शुरुआत की गई क्योंकि कुपोषण राष्ट्र के विकास में मुख्य बाधा है।
• गौरतलब है कि भारत लंबे समय से विश्व में सर्वाधिक कुपोषित बच्चों का देश बना हुआ है।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले जीवन और स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार में भोजन का अधिकार भी शामिल है।

गुजरात में सीप्लेन सेवा
गुजरात में 31 अक्टूबर 2020 से शुरू होगी सीप्लेन सेवा पहली बार "गुजरात में सीप्लेन सेवा" 31 अक्टूबर 2020 से शुरू की जाएगी।
सीप्लेन सेवा अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से गुजरात में केवडिया के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक  किफायती हवाई यात्रा प्रदान करेगी।

मेजर ध्यानचंद विजयपथ योजना
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा "मेजर ध्यानचंद विजयपथ योजना" की शुरुआत गई है।
इस योजना के तहत, उत्तर प्रदेश राज्य के 19 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के घरों तक पक्की सड़क बनाई जाएगी।
जैसे - तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और मोहम्मद कैफ।

भारतीय रेल ने 960 से अधिक स्टेशनों का सौरकरण किया
भारतीय रेल ने अभी तक 960 से अधिक स्टेशनों का सौरकरण कर दिया है।

रेलवे का 2023 तक 100 प्रतिशत विद्युतीकरण अर्जित करने का लक्ष्य है।
भारतीय रेल का 2030 तक 33 बिलियन यूनिट से अधिक की अपनी सारी ऊर्जा उपभोग आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सौर ऊर्जा उत्पादित करने का लक्ष्य है।

पिनाकी चक्रवर्ती
अर्थशास्त्री पिनाकी चक्रवर्ती को राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (एनआईपीएफपी) का निदेशक नियुक्त किया गया है।
वह 15 अक्टूबर से कार्यभार संभालेंगे और चक्रवर्ती रतिन रॉय का स्थान लेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ने हाल ही में एनआईपीएफपी के चेयरमैन का पद संभाला है।


2 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

हाल ही अटल सुरंग बनकर तैयार हो गई है। यह सुरंग हिमालय के किस दर्रे में बनाई गई है ? - रोहतांग दर्रा।

चीन के उत्तरी भाग में किस भारतीय की कांस्य प्रतिमा का अनावरण चीनी सरकार द्वारा किया जाएगा ? - डॉक्टर द्वारकानाथ कोटनिस

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट दुनिया की सबसे अमीर महिला बनी है।

भारत और रूस की नौसेना 4 और 5 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में इंद्र युद्धाभ्यास करेंगी।

अंतरिम सरकार का गठन
2 सितंबर 1946 में संविधान सभा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया। इसमें दो ब्रिटिश सहित 12 भारतीय शामिल थे।
मुस्लिम लीग के बहिष्कार के कारण 15 अक्टूबर को इसका पुनर्गठन किया गया।

विश्व का सबसे बड़ा सौर वृक्ष
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर ट्री लगाया गया है। इस पेड़ पर 35 सोलर प्लेटें लगाई गई है।
सीएसआईआर के केन्द्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमईआईआर) ने इसे विकसित किया है।

एग्रीयोटा ई-मार्केटप्लेस
यह एक ई-मार्केट प्लेटफार्म है, जो भारत के किसानों का यूएई की फूड इंडस्ट्री से सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए बनाया गया है।
इसके माध्यम से भारतीय किसान अपने उत्पादों को सीधे यूएई की फूड कंपनीज को बेच सकेंगे और भुगतान प्राप्त करेंगे।

एजीआर
यह एक रेवेन्यू शेयरिंग प्रणाली है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों को टेलीकॉम और नॉन टेलीकॉम ऑपरेशन्स से प्राप्त आय को सरकार के साथ बांटना होता है।
सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों (भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, टाटा सर्विसेज) को बकाए समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) का भुगतान 10 वर्षों में करने की अनुमति दे दी है।
इन कंपनियों को चालू वित्त वर्ष में बकाए का 10% भुगतान करने को कहा गया है।
भुगतान तय समय सीमा के भीतर नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाएगा और उसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा।

2 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अरुण मिश्रा सेवानिवृत्त हो रहे है।
हाल ही उन्होंने वकील प्रशांत भूषण पर न्यायालय की अवमानना करने पर ₹1 का जुर्माना लगाया था।

सितंबर 2020 में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और लक्षद्वीप वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का हिस्सा बन गए हैं। इस योजना से अब केंद्र शासित प्रदेशों सहित कुल 26 राज्य जुड़ गए हैं।

विश्व नारियल दिवस
नारियल के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 2 सितंबर को वर्ल्ड कोकोनट डे मनाया जाता है।
भारत के चार दक्षिणी राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में नारियल की सघन खेती की जाती है। देश का 90% तक नारियल यहीं से प्राप्त किया जाता है।
नारियल की खेती नमकीन मिट्टी में समुंद्र के किनारे की जाती है।

सिन टैक्स
सिन गुड्स (Sin Goods) वे वस्तुएं होती हैं, जिन्हें समाज के लिए हानिकारक माना जाता है। जैसे- शराब और तंबाकू, फास्ट फूड, कॉफी, चीनी, जुआ और पोर्नोग्राफी। इस प्रकार की वस्तुओं पर लगाया जाने वाला कर या टैक्स ‘सिन टैक्स’ (Sin Tax) कहलाता है।

यह टैक्स लोगों को सामाजिक रूप से हानिकारक गतिविधियों और व्यवहार में शामिल होने से रोकता है, लेकिन वे सरकारों के लिए राजस्व का एक स्रोत भी प्रदान करते हैं।

अलेक्जेंडर क्रिस्टोफ़ ने टूर डी फ्रांस, वार्षिक एकाधिक चरण साइकिल दौड़ का शुरुआती चरण जीता है।

राजीव कुमार ने भारत के नए चुनाव आयुक्त (ईसी) के रूप में पदभार संभाल लिया।
उन्होंने अशोक लवासा का स्थान लिया है, जो ADB के उपाध्यक्ष बने है।

वाईस एडमिरल एस आर सरमा ने भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ मेटेरियल का पदभार ग्रहण किया।

भारत के पूर्व एथलेटिक कोच पुरुषोत्तम राय का निधन हो गया है।
पुरुषोत्तम राय के नाम की घोषणा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के  अन्य विजेताओं के साथ वर्ष 2020 के द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की गई थी।
वह एथलेटिक्स में द्रोणाचार्य पुरस्कार जीतने वाले कर्नाटक के तीसरे व्यक्ति बन गए है।

MEDBOT
भारतीय रेलवे ने COVID-19 रोगियों को भोजन और दवा पहुँचाने में मदद करने के लिए 'MEDBOT' नामक एक रिमोट-नियंत्रित मेडिकल ट्रॉली विकसित की है।


3 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

मिशन कर्मयोगी
केंद्र सरकार ने 02 सितंबर 2020 को सिविल सेवाओं में कार्मिकों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (NPCSCB) ‘मिशन कर्मयोगी’ को मंजूरी दे दी है।
इस मिशन का उद्देश्य ऐसे लोक सेवक तैयार करना है, जो अधिक रचनात्मक, चिंतनशील, नवाचारी, व्यावसायिक और प्रौद्योगिकी-सक्षम हों‌।

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने पबजी समेत चीन के 118 ऐप को बैन कर दिया है।
चीन से विवाद के चलते भारत सरकार अब तक 224 मोबाइल ऐप पर रोक लगा चुकी है।

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2020
वैश्विक नवाचार सूचकांक में पहली बार भारत को शीर्ष 50 देशों में शामिल होने में सफलता मिली है।
• भारत को 131 देशों में 48वीं रैंकिंग मिली है। (2019 में 52वीं)
• यह सूचकांक विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा तैयार किया गया है।
• मध्य और दक्षिण एशियाई देशों में भारत शीर्ष स्थान पर है।
• भारत नवाचार के क्षेत्र में दुनिया की तीसरी सबसे निम्न मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्था बन गया है।
• स्वीटजरलैंड, स्वीडन, अमेरिका सूची में टॉप रैंकिंग पर है।

सुमित नागल का संबंध है ? - टेनिस
सुमित नागल लॉन टेनिस में भारत की ओर से पुरुष एकल में शीर्ष खिलाड़ी है।
हाल ही में सुमित नागल ने यूएस ओपन के पुरुष एकल वर्ग में अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया है।
ऐसा करने वाले वे 7 साल में पहले खिलाड़ी है।

एयूडीएफएस-01 
पुणे के डॉक्टर कनक शाह के नेतृत्व में खगोलविदों की एक टीम ने नई आकाशगंगा की खोज की है।
इसका नाम एयूडीएफएस-01 आकाशगंगा रखा गया है।

स्पेशल फ्रंटियर फोर्स क्या है ?
इस फोर्स को चीन के साथ लगे सीमावर्ती इलाकों और ओवर्ट व कोवर्ट ऑपरेशन के लिए 1962 में चीन के युद्ध के बाद गठित किया गया था।
इसमें प्रमुख रूप से तिब्बतियों और गोरखाओं की भर्ती की जाती है। इसे विकास बटालियन के नाम से भी जाना जाता है।
• इस फोर्स को गुरिल्ला युद्ध में महारत हासिल है।
• हाल ही पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के किनारे की रणनीतिक चोटी ब्लैक टॉप पर भारतीय सेना के पहुंचने में स्पेशल फ्रंटियर फोर्स की अहम भूमिका रही।

बिम्सटेक की बैठक 2 सितंबर
2 सितंबर को भारत ने क्षेत्रीय संगठन बिम्सटेक की बैठक में हिस्सा लिया।
बिम्सटेक एक बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग संगठन है। यह बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती या समीपी देशों का एक अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन है।
सदस्य - बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल।
• पाकिस्तान इसका सदस्य नहीं है।
• बैंकॉक घोषणा के तहत 1997 में इस क्षेत्रीय संगठन की स्थापना की गई।

आधिकारिक भाषा विधेयक 2020
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने कश्मीर के साथ-साथ डोगरी और हिंदी को भी जम्मू-कश्मीर की राजभाषा का दर्जा देने को मंजूरी दी है।
आगामी सत्र में विधेयक संसद में पेश किया जाएगा।
पहले से मान्यता प्राप्त उर्दू और अंग्रेजी राजभाषा के रूप में बनी रहेगी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75वां सत्र 22 से 29 सितंबर तक चलेगा।

गुजरात सरकार ने आदतन अपराधियों और असामाजिक  तत्वों पर लगाम लगाने के लिए गुजरात गुंडा एवं सामाजिक गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इसमें अपराधियों को 7 से 10 साल की जेल की सजा का प्रावधान है।

हाल ही अगस्त 2020 में रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कटु आलोचक विपक्षी नेता एलेक्सेई नावाल्नी को कौन सा जहर दिया गया ? - नोवीचोक नर्व एजेंट नामक जहर

एक्सट्रीम कोल्ड विंटर क्लॉथिंग सिस्टम
आत्मनिर्भर भारत के तहत आयुध वस्त्र निर्माणी (ओसीएफ) ने एक्सट्रीम कोल्ड विंटर क्लॉथिंग सिस्टम लॉन्च किया है।
यह विशेष प्राइस माइनस 50 डिग्री तापमान वाले क्षेत्रों में भी सेना के जवानों को सर्दी से बचा सकती है।

संजा पर्व या सांझी
भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या (16 दिन) तक भारतीय संस्कृति में श्राद्ध पक्ष चलता है।
अनब्याही लड़कियां माता पार्वती को समर्पित सांझी बनाकर उनकी पूजा करती है।
सांझी गोबर या मिट्टी से बनाए गए भित्ति चित्र होते हैं।
राजस्थान के नाथद्वारा में केले की सांझी बनाई जाती है।
सांझी का मंदिर - मत्स्येन्द्रनाथ मंदिर (उदयपुर, राजस्थान)

मेरकॉम कैपिटल द्वारा भारतीय अक्षय ऊर्जा कंपनी, अडानी ग्रीन को क्षमता के मामले में दुनिया की नंबर वन सौर ऊर्जा कंपनी के रूप में स्थान दिया गया है। 2.3 गीगावॉट के साथ अडानी ग्रुप सोलर पावर में टॉप डेवलपर बन चुका है।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग  2021
2 सितंबर, 2020 को टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा ‘वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021’ जारी की गई।
इस सूची में 93 देशों के 1500 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।
इस सूची में यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड (यू.के.) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
इस वर्ष रैंकिंग में रिकॉर्ड 63 भारतीय विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। लेकिन कोई भी शीर्ष 300 में स्थान नहीं पा सका।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस (IISc), बेंगलुरू (301-350 के समूह में) भारतीय विश्वविद्यालयों की सूची में शीर्ष पर है। 

भारत-जापान कपड़ा समझौता
मंत्रिमंडल ने जापान के बाजार में भारत के कपड़े और परिधान के निर्यात को बढ़ाने और इस क्षेत्र में सहयोग मजबूत बनाने के इरादे से दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर की मंजूरी दी है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments