आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 26 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 25 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

  डेली करेंट अफेयर्स

25 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

ई-स्कूटर और ई-रिक्शा के लिए सब्सिडी योजनाएं
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने 17 सितंबर, 2020 को राज्य में बैटरी चालित दोपहिया और तिपहिया वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए एक सहायता योजना की घोषणा की।
राज्य सरकार 9वीं कक्षा से कॉलेज तक पढ़ने वाले स्कूली छात्रों को बैटरी चालित दोपहिया वाहनों के लिए 12,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान करेगी। 
इसी प्रकार, व्यक्तिगत और संस्थागत लाभार्थियों के लिए तिपहिया ई-रिक्शा के लिए 48,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना की तर्ज पर 22 सितंबर, 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' लागू करने की घोषणा की।
• इस योजना के तहत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र लाभार्थियों को सालाना 4000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। अब वे 10 हजार रुपये की वार्षिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
• मध्य प्रदेश के लगभग 80 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे।

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 23 सितंबर
2020 का विषय: 'सांकेतिक भाषाएं सभी के लिए हैं' (Sign Languages are for Everyone)
• बधिरता से पीड़ित लोगों के मानवाधिकारों की पूर्ण प्राप्ति में सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमार ने 24 सितंबर, 2020 को आम लोगों के लिए ‘केंद्रीकृत कृषि मशीनरी परीक्षण पोर्टल’ लॉन्च किया।

आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020
संसद द्वारा 22 सितंबर, 2020 को आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020 पारित किया गया।
यह विधेयक केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जून 2020 में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 में संशोधन हेतु मंजूर किए गए ‘आवश्यक वस्तु (संशोधन) अध्यादेश 2020’ का स्थान लेगा।
अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेलों, प्याज और आलू जैसी वस्तुओं को आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटाने का प्रावधान है।
केवल असाधारण परिस्थितियों जैसे युद्ध, अकाल, असाधारण मूल्य वृद्धि और गंभीर प्रकृति की प्राकृतिक आपदा में ही केंद्र सरकार इन्हें नियंत्रित कर सकती है।
हालांकि, एक मूल्य श्रृंखला भागीदार की स्थापित क्षमता और निर्यातक की निर्यात मांग को ऐसे स्टॉक सीमा लागू करने से छूट प्रदान की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कृषि में निवेश हतोत्साहित न हो।

तीन श्रम संहिता विधेयक पारित
संसद द्वारा 23 सितंबर, 2020 को श्रमिकों के कल्याण और सुरक्षा के लिए श्रम संहिता संबंधी तीन विधेयक पारित किए गए। तीन संहिताओं में सामाजिक सुरक्षा, व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य, और औद्योगिक संबंध शामिल हैं।

सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020: जोखिमकारी क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिष्ठान अनिवार्य रूप से ईएसआईसी से संबद्ध किए जाएंगे।
असंगठित क्षेत्र और गैर-स्थायी श्रमिकों को ईएसआईसी से संबद्ध करने के लिए योजना बनाने हेतु प्रावधान।
ईपीएफओ की कवरेज 20 या इससे अधिक कामगारों वाले सभी प्रतिष्ठानों पर लागू होगी।
असंगठित क्षेत्र के कामगारों को व्यापक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार करने हेतु 'सामाजिक सुरक्षा निधि' सृजित की जाएगी।
व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य दशा संहिता, 2020: नियोक्ता द्वारा एक निर्धारित आयु से अधिक आयु वाले कामगारों के लिए वर्ष में एक बार निःशुल्क चिकित्सा जांच।
औद्योगिक संबंध संहिता, 2020: जिन कंपनियों में 300 तक कर्मचारी हैं, उन्हें कर्मचारियों की भर्ती या छंटनी के लिए श्रम विभाग की इजाजत लेने की जरूरत नहीं होगी।
इसके अलावा अनुबंध पर काम करने वालों कर्मचारियों की सीमा को 20 से बढ़ाकर 50 कर दिया गया है।

51वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में 16 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक आयोजित किया जाएगा।
पहले यह 20 नवंबर से 28 नवंबर 2020 तक आयोजित किया जाना था।

केंद्र सरकार ने पांच राज्यों को 9,913 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कर्ज की अनुमति दी।
वित्त मंत्रालय ने एक देश एक राशन कार्ड प्रणाली को पूरी तरह से लागू करने वाले पांच राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, कर्नाटक और त्रिपुरा को 9,913 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज लेने की अनुमति दी है। 
केंद्र सरकार ने कोविड-19 संकट को देखते हुए मई में राज्यों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिये सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 2 प्रतिशत तक अतिरिक्त कर्ज लेने की अनुमति दी थी। 
गौरतलब है कि सामान्य परिस्थिति में राज्य अपने सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) के 3% तक कर्ज बाजार से ले सकते हैं।
लेकिन कोरोना के कारण बनी अप्रत्याशित स्थिति में वित्त वर्ष 2020-21 में राज्यों को जीएसडीपी के 5% तक कर्ज की अनुमति मिली है।

प्रतिवर्ष 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day) मनाया जाता है।

24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया संवाद में 'फिट इंडिया एज उपयुक्त फिटनेस प्रोटोकॉल' लॉन्च किया। यह तीन आयु वर्गों के लिए तैयार किया गया है -
5-18 वर्ष वर्ग 
18-65 वर्ष वर्ग 
65 से अधिक वर्ष वर्ग 
फिट इंडिया मूवमेंट की कल्पना और शुरुआत पीएम मोदी द्वारा 29 अगस्त, 2019 को की गई।

मोक्ष कलश योजना-2020
राजस्थान के मुख्यमंत्री, अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम की 'मोक्ष कलश योजना-2020' नामक योजना को मंजूरी दी है. इस मोक्ष कलश योजना का उद्देश्य हरिद्वार में गंगा में अपने प्रियजनों की राख को विसर्जित करने के लिए मृतक के परिवार के दो सदस्यों को मुफ्त बस यात्रा की अनुमति देना है।
• इस योजना को चलाने के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम नोडल एजेंसी होगी और इसका खर्च देवस्थान विभाग वहन करेगा।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य परिवहन विभाग की "मुख्मंत्री ग्राम्य परिवहन अचोणी योजना" शुरू की है।

महान गायक एस पी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया है. उन्होंने 1966 में तेलुगु फिल्म श्री श्री श्री मरियाडा रमन्ना से अपना गायन शुरू किया। उन्होंने तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित 16 भाषाओं में 40,000 से अधिक गाने गाए हैं।

सोमालिया के राष्ट्रपति, मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद ने मोहम्मद हुसैन रोबल को सोमालिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया है‌। वह पूर्व प्रधानमंत्री हसन अली खैरे का स्थान लेंगे।

कंप्यूटर (पीसी) ब्रांड, एसर इंडिया ने अभिनेता सोनू सूद को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

मोटे अनाज को लोकप्रिय बनाने के लिए वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पौष्टिक धान्य वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
मक्का, ज्वार, बाजरा, रागी आदि फसलों को मोटे अनाज में शामिल किया जाता है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित लाक्षागृह में महाभारत अनुसंधान केंद्र बनाया जाएगा।

इस वर्ष नोबेल पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि एक लाख 10 हजार डॉलर बढ़ा दी गई है।

अंग रीता शेरपा
अंग रीता शेरपा, का हाल ही में निधन हुआ है। वे नेपाल के मशहूर पर्वतारोही थे। उन्होंने 10 बार बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का रिकॉर्ड कायम किया है।

वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटर स्टेफनी टेलर अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में 3000 रन बनाने वाली दूसरे खिलाड़ी बनी है।
उन्होंने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की।
कोरोना काल में महिला क्रिकेट का पहला मैच वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया है।
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स है।
अभी तक कोई भी पुरुष खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में 3000 रन नहीं बना सका है।

हाल ही आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट और 164 वनडे मैच खेले थे।

10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है इस वर्ष की थीम मेंटल हेल्थ फॉर ऑल रखी गई है।

केंद्र सरकार ने राज्यों को राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) की 50% तक की राशि कोविड-19 से निपटने में खर्च करने की अनुमति दी है।


26 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

जाने-माने पार्श्व गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम का 25 सितंबर, 2020 को कोरोना संक्रमण के कारण चेन्नई में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे।
बालासुब्रमण्यम ने 16 भारतीय भाषाओं में चालीस हजार से अधिक गानों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 
भारत सरकार ने गायक-अभिनेता को 2001 में पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 24 सितंबर, 2020 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में वर्चुअल माध्यम से वर्ष 2018-19 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार प्रदान किए।
एनएसएस एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे वर्ष 1969 में शुरू किया गया था और इसका प्राथमिक उद्देश्य स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से युवा छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र को विकसित करना है। एनएसएस का आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं, बल्कि आप’ (स्वयं से पहले आप) है।

फेम इंडिया योजना 
केंद्र सरकार ने हाल ही में फेम इंडिया योजना के दूसरे चरण के तहत महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और चंडीगढ़ के लिए 670 इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी दे दी है। 
वहीं, केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और पोर्ट ब्लेयर में 241 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण शुरू करने की मंजूरी दी है। 
मंत्रालय ने फेम-2 योजना की अवधि को 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया है।
• मोदी सरकार ने देश में इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहनों के तेजी से इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए 1 अप्रैल 2015 से फेम इंडिया योजना लागू की।
इस योजना का दूसरा चरण 1 अप्रैल 2019 से अगले तीन वर्षों के लिए शुरू हुआ। 

प्रतिवर्ष 26 सितम्बर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। 
विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2020 के लिए विषय है: Environmental health, a key public health intervention in disease pandemic prevention.
• 2011 में, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ ने 26 सितंबर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा की।

संयुक्त राष्ट्र प्रतिवर्ष 26 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय परमाणु हथियारों का पूर्ण उन्मूलन दिवस के रूप में मनाता है।

यू-राइज़ पोर्टल 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ ने 'यू-राइज़ (U-Rise)’ नामक एक एकीकृत पोर्टल लॉन्च किया है।उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के कार्यान्वयन के साथ इस तरह के एकीकृत पोर्टल लॉन्च करने वाला पहला राज्य है।
• यू-राइज़ पोर्टल राज्य में लगभग 20 लाख छात्रों को शिक्षा, करियर काउंसलिंग और रोजगार प्राप्त करने में मार्गदर्शन करेगा।

भारत में प्रतिवर्ष 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन मोदी सरकार द्वारा 25 सितंबर, 2014 को घोषित किया गया था। अंत्योदय का अर्थ गरीब से गरीब व्यक्ति का उत्थान करना है।

वैश्विक जोखिम सूचकांक 2020 के अनुसार, 181 देशों की सूची में भारत को 89 वें स्थान पर रखा गया है।
• पहला स्थान - वनुआटू
• 181वां स्थान - कतर

टायर कंपनी, CEAT लिमिटेड ने भारतीय अभिनेता आमिर खान को 2 वर्ष के लिए अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया है।

परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष शेखर बसु का  COVID-19 के कारण निधन हो गया।
• उन्होंने भारत की पहली परमाणु-संचालित पनडुब्बी, INS अरिहंत के लिए अत्यधिक जटिल रिएक्टर विकसित किया।


27 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

26 सितंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के 75वें अधिवेशन को संबोधित किया।
मोदी ने यूएन में सुधार की बात दोहराते हुए कहा कि भारत को सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए आखिर कब तक इंतजार करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि यूएन अपने स्थापना के बाद तीसरे विश्व युद्ध को तो रोक पाया है, परंतु युद्ध, ग्रह युद्ध और आतंकी हमलों को नहीं रोक पाया।
कोरोनावायरस से लड़ाई में भी यूएन प्रभावशाली भूमिका नहीं निभा पाया है।

जानीमानी अर्थशास्त्री और भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित इशर जज अहलूवालिया का 26 सितंबर को निधन हो गया।
उन्हें 2009 में तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
उनके पति मोंटेक सिंह अहलूवालिया योजना आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नीतू डेविड को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीनियर महिला चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
वह हेमलता काला की जगह लेंगी और 5 सदस्य समिति की अध्यक्ष होंगी।
अन्य सदस्य - मिठू मुखर्जी, रेणू मार्गेट, आरती वैद्य और वी. कल्पना

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
पर्यटन की किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विश्व पर्यटन दिवस 2020 का विषय पर्यटन और ग्रामीण विकास है।

24 सितंबर को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।
गुल पाकिस्तान के लिए 400 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments