आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 23 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 22 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

 डेली करेंट अफेयर्स

22 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

घर तक फाइबर योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर को बिहार से घर तक फाइबर योजना की शुरुआत की।
• इस योजना के तहत बिहार के 45,945 गांवों को अगले 100 दिनों में ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
• गौरतलब है, कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने अगले 1000 दिनों में देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने की घोषणा की थी।

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर का 18 सितंबर को निधन हो गया।

केंद्र सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सीमांचल दास को आईएमएफ वाशिंगटन डीसी के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्हें 3 साल के लिए नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय रबी अभियान 2020
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 21 सितंबर, 2020 को आत्मनिर्भर खेती अभियान के लिए ‘राष्ट्रीय रबी अभियान 2020’ की शुरुआत की।
2020-21 में 301 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें क्रमशः 108.00, 5.00, 9.57, 29.00 और 47.80 मिलियन टन गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का और अन्य मोटे अनाज शामिल हैं।
25.60 मिलियन टन दलहनी तथा 37 मिलियन टन तिलहनी फसलों के उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
वनस्पति तेलों के आयात को घटाने के लिए तिलहनी उत्पादन को बढ़ाने पर व्यापक रूप से जोर दिया जा रहा है, जिसमें ऑयल पाम पौधों (Oil palm plant) की खेती बढ़ाना भी शामिल है।
तिलहनी फसलों में सबसे अधिक जोर सरसों के उत्पादन पर रहेगा। इसीलिए इस रबी सीजन के लिए सरसों के उत्पादन का लक्ष्य 9.2 मिलियन टन से बढ़ाकर 12.5 मिलियन टन किया गया है।

21 सितंबर को सरकार ने 2020-21 के लिए रबी फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी की है -

 फसल

 2019-20

 2020-21

  वृद्धि (रूपये में) 

 गेहूं

  ₹1925

  ₹1975

    ₹50 

 जौ

  ₹1525

  ₹1600

    ₹75

 चना

  ₹4875

  ₹5100

  ₹225


हाल ही सितंबर 2020 में लोकमत मीडिया समूह के प्रबंध निदेशक देवेंद्र वी.दरदा को वर्ष 2020-2021 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) का अध्यक्ष चुना गया है।

महामारी रोग (संशोधन) विधेयक 2020
संसद ने 21 सितम्बर 2020 को महामारी रोग (संशोधन) विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी।
इस बिल के तहत स्वास्थ्य कर्मियों के जीवन को नुकसान, चोट, क्षति या खतरा पहुंचाने कर्तव्यों का पालन करने में बाधा उत्पन्न करने और स्वास्थ्य सेवा कर्मी की संपत्ति या दस्तावेजों को नुकसान या क्षति पहुंचाने पर जुर्माने और दंड का प्रावधान किया गया है।
राज्यसभा ने बिल को 19 सितंबर 2020 को पारित किया था।
 यह विधेयक सरकार द्वारा अप्रैल में जारी अध्यादेश का स्थान लेगा।
बिल में सजा का प्रावधान
इस बिल में कोरोना वायरस या वर्तमान महामारी जैसी किसी स्थिति से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले करने वालों के लिए अधिकतम पांच लाख रूपये तक जुर्माना और अधिकतम सात साल तक सजा का प्रावधान किया गया है‌।

असम के जाने-माने संगीतकार बिभुरंजन चौधरी का निधन हो गया। संगीत निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म 1987 में ''Sutrapat'' और 2017 में आखिरी फिल्म ''Aei Maatite'' थी। 

भारत और मालदीव द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए 21 सितंबर 2020 को पहली बार सीधी कार्गो फेरी सेवा की शुरूआत की गई है। मालवाहक नौका सेवा मालदीव के कुलधुहुफुशी और माले बंदरगाहों को भारत के तूतीकोरिन और कोचीन बंदरगाहों के साथ जोड़ेगी।

हर साल 22 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व राइनो दिवस मनाया जाता है।
• यह दिन गैंडों की सभी पाँच मौजूदा प्रजातियों के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
पाँच प्रजातियां हैं:-
Black Rhino, White Rhino, Greater one-horned Rhino
Sumatran Rhino, Javan Rhinos.
• भारत में एक सींग वाले गैंडों की कुल संख्या का 75% तीन प्रमुख राज्यों असम, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में है।
लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए रिकवरी कार्यक्रम के लिए पहचानी जाने वाली 21 प्रजातियों में एक-सींग वाला गैंडा भी है। वर्तमान में आईयूसीएन द्वारा इसे ‘अतिसंवेदनशील’ श्रेणी में रखा गया है।

फाइनल में कारोलिना पिलिसकोवा के मैच के बीच में हटने से सिमोना हालेप ने इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

72वें एमी अवार्ड की घोषणा कर दी गई है।
• यूफोरिया सीरीज के लिए अभिनेत्री जेंडया को आउटस्टैंडिंग लीड एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया।
जेंडया यह पुरस्कार जीतने वाली सबसे युवा कलाकार है।
• भारतीय मूल के निर्देशक एंड्रिज पारेख को सक्सेशन ड्रामा सीरीज के एपिसोड हंटिंग के निर्देशन के लिए एमी अवार्ड मिला है।
• एमी अवार्ड, एक अमेरिकी पुरस्कार है, जो टेलीविज़न उद्योग में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।

एम्मी अवार्ड्स 2020 के विजेताओं की सूची:

ड्रामा सीरीज : सक्सेशन 
ड्रामा सीरीज में सहायक अभिनेत्री : जूलिया गार्नर, ओज़ार्क 
ड्रामा सीरीज में सहायक अभिनेता: बिली क्रुडप, द मोर्निंग शो 
ड्रामा सीरीज का उत्कृष्ट निर्देशन: सक्सेशन 
ड्रामा सीरीज का उत्कृष्ट लेखन: सक्सेशन 
ड्रामा सीरीज में मुख्य अभेनेत्री : जेंडया, यूफोरिया
ड्रामा सीरीज में मुख्य अभिनेता : जेरेमी स्ट्रोंग, सक्सेशन 
लिमिटेड सीरीज : वॉचमैन 
लिमिटेड सीरीज या मूवी में सहायक अभिनेत्री : उज़ो अडाबा, मिसेज़ अमेरिका 
लिमिटेड सीरीज या मूवी में सहायक अभिनेता : याह्या अब्दुल-माटीन II, वॉचमैन 
लिमिटेड सीरीज, मूवी या ड्रामेटिक स्पेशल में उत्कृष्ट निर्देशन : अनआर्थोडॉक्स
लिमिटेड सीरीज के लिए उत्कृष्ट लेखन : वॉचमैन
लिमिटेड सीरीज या मूवी में मुख्य अभिनेता : मार्क रफलो, आई नो थिस मच इस ट्रू 
लिमिटेड सीरीज या मूवी में मुख्य अभिनेत्री : रेजिना किंग, वॉचमैन
कॉमेडी सीरीज : शिटस क्रीक
कॉमेडी सीरीज में सहायक अभिनेत्री : एनी मर्फी, शिटस क्रीक
कॉमेडी सीरीज में सहायक अभिनेता : डैनियल लेवी, शिटस क्रीक
कॉमेडी सीरीज के लिए उत्कृष्ट निर्देशन : शिटस क्रीक
कॉमेडी सीरीज के लिए उत्कृष्ट लेखन : शिटस क्रीक
कॉमेडी सीरीज में मुख्य अभिनेता : यूजीन लेवी, शिटस क्रीक
कॉमेडी सीरीज में मुख्य अभिनेत्री : कैथरीन ओ'हारा, शिटस क्रीक
कम्पटीशन प्रोग्राम : रुपॉलस ड्रैग रेस
विविध टॉक सीरीज : लास्ट वीक टुनाइट विथ जॉन ओलिवर 
उत्कृष्ट टेलीविज़न मूवी : बैड एजुकेशन 



23 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

अभिनेत्री आशालता का निधन
बॉलीवुड और मराठी अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का 22 सितंबर, 2020 को महाराष्ट्र के सतारा में कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया। वे 79 वर्ष की थीं।
उन्होंने बॉलीवुड में अपने-पराए, जंजीर, नमक हलाल, शराबी, शौकीन और मराठी में माहेरची साडी, वहिणीची माया, उम्बर्था, सूत्रधार जैसी फिल्मों में काम किया था।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन( डीआरडीओ) ने 22 सितंबर, 2020 को ‘अभ्यास’ नाम के ‘तेज रफ्तार एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट यान’ (High-speed Expendable Aerial Target- HEAT) का बालासोर, ओडिशा में सफल उड़ान परीक्षण किया।

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान कानून (संशोधन) विधेयक, 2020
संसद द्वारा 22 सितंबर, 2020 को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान कानून (संशोधन) विधेयक, 2020 पारित किया गया।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान कानून (संशोधन) विधेयक, 2020 के पारित होने से भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान अधिनियम, 2014 तथा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) अधिनियम, 2017 के प्रमुख प्रावधानों में संशोधन होगा।
यह विधेयक सूरत, भोपाल, भागलपुर, अगरतला तथा रायचूर स्थित 5 भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) को सार्वजनिक-निजी भागीदारी मोड में राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में घोषित करेगा।
इन संस्थानों को किसी विश्वविद्यालय या राष्ट्रीय महत्व के संस्थान की तरह बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) या मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech) या पीएचडी डिग्री जारी करने का अधिकार होगा।
कुल 20 नए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों को सार्वजानिक निजी भागीदारी (आईआईआईटी पीपीपी) मोड में स्थापित करने की केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 2010 में मंजूरी दी गई।
योजना के तहत, 15 आईआईआईटी पहले ही आईआईआईटी (पीपीपी) अधिनियम, 2017 द्वारा स्थापित किये जा चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक 2020
लोकसभा ने 22 सितंबर को जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक 2020 को मंजूरी प्रदान कर दी। इसमें 5 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, कश्मीरी और डोगरी को केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने का प्रावधान है।

भारतीय नौसेना में पहली बार 21 सितम्बर 2020 को दो महिला अधिकारियों  सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह की तैनाती युद्धपोत पर की गई। 
इन दोनों को हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर (एयरबोर्न टैक्टिशियंस) के पद में शामिल होने के लिए चुना गया है।

प्रसिद्ध शेफ विकास खन्ना ने “Kitchens of Gratitude” नामक पुस्तक लिखी है, जिसमें उन्होंने अपनी खाने-खिलाने की पहल फीड इंडिया के बारे में लिखा है।
•  उन्हें इस पहल के लिए 
अक्टूबर में 2020 एशिया गेम चेंजर अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।

पैसेज अभ्यास
भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना  के बीच पूर्वी हिंद महासागर रीजन में नौसैनिक अभ्यास (Passage Exercise) आरंभ हो गया है। इस अभ्यास में ऑस्ट्रेलियाई की ओर से HMAS होबार्ट और भारतीय नौसेना की ओर से सह्याद्री और कर्मुक पोत शामिल होंगे।

रिटायर कर्नल डॉ. गिरिजा शंकर मुंगाली को सात सदस्यीय एशियाई फुटबॉल परिसंघ की टास्क फोर्स का सदस्य नियुक्त किया गया है। 

इतिहासकार रोमिला थापर द्वारा लिखी गई “Voices of Dissent”  नामक एक नई पुस्तक को अक्टूबर 2020 में प्रकाशित किया जाएगा। यह पुस्तक एक ऐतिहासिक निबंध है जो नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ भारत में हालिया विरोध पर केंद्रित होने के साथ-साथ इसकी अभिव्यक्ति और इसके रूपों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया सहित असंतोष के बारे बताती है।

फेड कप ने अमेरिका की महान महिला टेनिस खिलाड़ी बिली जीन किंग को सम्मान देने के लिए अपना नाम बदलकर बिली जीन किंग कप कर लिया है।

सीएसआईआर लैब, दिल्ली ने देश की पहली सबसे सस्ती कोविड-19 टेस्ट किट विकसित की है। इसका नाम फेलूदा रखा गया है।

19 सितंबर 2020 को प्रसिद्ध रविंद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का कोलकाता में अपने निवास पर निधन हो गया।

फेसबुक ने हाल ही में छोटे व्यवसायों की मदद के लिए कौन सा एक टूल लॉन्च किया है ? - बिजनेस सूट

अमेरिका ने ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार प्रतिबंधों को बहाल करने के अलावा ईरान के अधिकारियों और संस्थाओं पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं।
इसका उद्देश्य इरान को परंपरागत हथियारों का हस्तांतरण रोकना है।

वरुण ग्रह
23 सितंबर 1846 को फ्रांसीसी व जर्मन खगोल विज्ञानी उर्बेन ली वेरिएर व जोहानन गाले ने सौरमंडल के आठवें और सूर्य से सबसे अधिक दूरी पर स्थित वरुण (नेपच्यून) ग्रह की खोज की।
यह सौरमंडल का चौथा सबसे बड़ा ग्रह है।

समर्थ योजना
इस योजना के तहत केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय द्वारा 10 लाख युवाओं को कपड़ा इंडस्ट्री में रोजगार योग्य बनाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।


24 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

राष्‍ट्रीय फोरेन्सिक विज्ञान विश्‍वविद्यालय विधेयक 2020
संसद द्वारा 22 सितंबर, 2020 को राष्ट्रीय फोरेन्सिक विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2020 पारित किया गया।
विधेयक में गांधीनगर स्थित गुजरात फोरेन्सिक विज्ञान विश्वविद्यालय और नई दिल्ली स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय अपराध विज्ञान और फोरेन्सिक विज्ञान संस्थान के विलय से गुजरात में राष्ट्रीय फोरेन्सिक विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने का प्रावधान है।

केरल के तिरुअनंतपुरम जिले के थोनक्कल में शीघ्र ही देश का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित किया जाएगा।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 24 सितंबर, 2020 को इस चिकित्सा उपकरण पार्क का शिलान्यास किया।

पूर्व विद्रोही सैन्य कमांडर, इश्माएल तोरोमा को पापुआ न्यू गिनी के एक स्वायत्त क्षेत्र, बोगेनविल के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया है. नवंबर 2019 में पापुआ न्यू गिनी से बोगेनविल के अलग होने के लिए भारी मतदान के बाद यह पहला आम चुनाव था।
• बोगेनविल दक्षिण प्रशांत में एक खनिज युक्त और हरे-भरे द्वीपों का समूह है।
• बोगेनविल की राजधानी - बुका द्वीप

गुजरात के सूरत की 17 वर्षीय ख़ुशी चिंदालिया को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा भारत के क्षेत्रीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (NAHEP) के अंतर्गत “कृतज्ञ (KRITAGYA)” नामक हैकाथॉन की योजना बनाई गई है। यह हैकथॉन महिला अनुकूल उपकरणों पर विशेष जोर देने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ाने के लिए संभावित प्रौद्योगिकी समाधान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है।

23 सितंबर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया।
• 23 सितंबर, 1974 को जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम,1974 के अंतर्गत CPCB को स्थापित किया गया था।

23 सितंबर को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री, सुरेश अंगड़ी का कोरोनोवायरस रोग से पीड़ित होने के बाद निधन हो गया है। वह कोरोनोवायरस के कारण मरने वाले पहल केंद्रीय मंत्री हैं। सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगावी निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोकसभा सांसद चुने गए।

टाइम मैगज़ीन ने टाइम 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची 2020 जारी की है। भारतीय प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी इस सूची में एकमात्र राजनेता हैं।

24 सितंबर 2020 को विश्व समुद्री दिवस (World Maritime Day)  मनाया जाता है। 
• विश्व समुद्री दिवस 2020 का विषय "सस्टेनेबल शिपिंग फॉर अ सस्टेनेबल प्लेनेट" है।
विश्व समुद्री दिवस सितंबर माह के अंतिम बृहस्पतिवार को मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश के बनारस के फुलवरिया की शिवांगी सिंह राफेल उड़ाने वाली देश की पहली महिला बनेगी।
गौरतलब है, कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी मिग-21 बाइसन और सुखोई-एमकेआई उड़ाने वाली भी पहली भारतीय महिला पायलट है।

अर्शप्रीत सिंह भुल्लर
अर्शप्रीत सिंह भुल्लर, भारतीय बॉस्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान है। उन पर डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर वाडा द्वारा 4 साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

नोवाक जोकोविच ने डिएगो श्वाटर्जमैन को हराकर इटालियन ओपन का रिकॉर्ड 36वां मास्टर्स खिताब जीता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments