आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 20 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 19 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

 डेली करेंट अफेयर्स


19 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

कोसी रेल महासेतु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 सितम्बर 2020 को बिहार में कोसी रेल महासेतु के साथ यात्री सुविधाओं से संबंधित रेल की 12 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
• कोसी-मिथिलांचल को जोड़ने वाले इस महासेतु का शिलान्यास 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने किया था।

18 सितंबर 2020 को पहला अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस मनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 17 सितंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सोलन जिले में नालागढ़ में ‘स्वच्छता कैफे’ का उदघाटन किया।

16 सितंबर, 2020 को सऊदी अरब की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित 'जी-20 देशों की पर्यावरण मंत्रिस्तरीय बैठक' में 'भू-क्षरण कम करने और प्रवाल भित्ति संरक्षण कार्यक्रम की वैश्विक पहल' लॉन्च की गई।

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 17 सितंबर, 2020 को विश्वकर्मा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत वीडियो कांफ्रेंस के जरिये एआईसीटीई के संस्थानों को द्वितीय उत्कृष्ट संस्थान विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किए।
• 14 श्रेणियों के अंतर्गत 34 संस्थानों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे ने समग्र श्रेणी में पहला पुरस्कार हासिल किया।

डिग्निटी परियोजना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन का प्रतीक, सेवा दिवस को मनाने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने 17 सितंबर, 2020 को नई दिल्ली में ‘डिग्निटी’ (DigniTEA) परियोजना की शुरुआत की।
उद्देश्य: गरीब से गरीब व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना।

केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू - कश्मीर में, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 18 सितंबर, 2020 को श्रीनगर में राष्ट्रीय जेनेरिक दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली (एनजीडीआरएस) का शुभारंभ किया।
• इस प्रणाली में भूमि की बिक्री-खरीद और लेनदेन मौजूदा मैनुअल पंजीकरण प्रणाली के स्थान पर ऑनलाइन होगा।

उत्तराखंड राज्य सरकार ने राज्य में संस्कृत ग्राम विकसित करने का निर्णय लिया है। इन मॉडल गांवों के लोग दैनिक आधार पर प्राचीन भारतीय भाषा में एक-दूसरे से संवाद करेंगे।
• संस्कृत अकादमी उत्तराखंड का नाम बदलकर उत्तरांचल संस्कृत संस्थानम हरिद्वार, उत्तराखंड करने का भी निर्णय लिया गया।

तमिलनाडु में, प्रमुख आयुर्वेद चिकित्सक पी.आर. कृष्णकुमार का 16 सितंबर, 2020 को कोयंबटूर में निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे।
• उन्हें 2009 में पद्म श्री पुरस्कार  तथा 2016 में भारत सरकार ने धनवंतरी पुरस्कार से सम्मानित किया था।

मार्गरेट एटवुड ने 2020 डेटन लिटरेरी पीस प्राइज लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जीता है। यह पुरस्कार शांति, सामाजिक न्याय और वैश्विक समझ को बढ़ावा देने के लिए साहित्य की शक्ति को चिन्हित करने के लिए दिया जाता है।
• The Handmaid's Tale उनका सर्वश्रेष्ठ उपन्यास है।

गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना (MMUY) का शुभारंभ किया है। यह योजना राज्य में महिलाओं के समूहों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेगी।

हाल ही तमिल निर्देशक बाबू सिवान का निधन हो गया।

 i-Lead 2.0
सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता केनरा बैंक ने लीड मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) - i-Lead 2.0 (Inspiring Leads System version 2.0) लॉन्च किया है। यह प्रणाली ग्राहकों के लिए कही-भी-कभी-भी की तर्ज पर अपनी सेवाओं को प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा मंजूर कर लिया। उनकी जगह केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को खाद्य संस्करण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है।
• हरसिमरत कौर बादल ने 17 सितंबर को कृषि विधेयकों के विरोध में अपना इस्तीफा दे दिया था।

भारत के 18 वर्षीय उदित सिंघल को संयुक्त राष्ट्र ने सतत विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goal)  2020 की 17 यंग लीडर्स की सूची में शामिल किया है।
• उदित सिंघल Glass2Sand के संस्थापक हैं, जो दिल्ली में कांच के कचरे की चुनौती से निपटने के लिए एक शून्य-अपशिष्ट पारिस्थितिकी तंत्र पर आधारित एक पहल है।

• 17 सितंबर को प्रख्यात फैशन डिज़ाइनर शरबरी दत्ता की संदिग्ध हालात में अपने आवास पर मौत हो गई।

• 19 सितंबर 2000 को कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।
उन्होंने सिडनी ओलंपिक में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीता था।


20 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

19 सितंबर 2020 को अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता-दिवस के अवसर पर पर्यावरण मंत्रालय ने पहली बार भारत के 8 समुद्र तटों को अंतर्राष्ट्रीय ब्लू फ्लैग के दर्जे में शामिल करने की सिफारिश की है।
• ये 8 समुद्र तट गुजरात में शिवराजपुर, दमन और दीव में घोघला, कर्नाटक में कसरकोड और पादुबिद्री समुद्र तट, केरल में कप्पड़, आंध्र प्रदेश में रुशिकोंडा, ओडिशा का गोल्डन समुद्र तट और अंडमान और निकोबार में राधानगर समुद्र तट हैं।
• ब्लू फ्लैग किसी भी समुद्री तट यानी बीच को दिया जाने वाले खास तरीके का प्रमाण पत्र होता है।
ब्लू फ्लैग समुद्र तटों को दुनिया का सबसे साफ समुद्र तट माना जाता है। ब्लू फ्लैग प्रमाणन डेनमार्क की एक संस्था ‘फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन’ (FEE) द्वारा दिया जाता है।

बीम्स कार्यक्रम
इस अवसर पर भारत ने अपने ‘एकीकृत तटीय क्षेत्र प्रबंधन परियोजना’ के तहत अपना इको-लेबल 'बीम्स' (Beach Environment & Aesthetics Management Service- BEAMS) कार्यक्रम भी लॉन्च किया।
• BEAMS कार्यक्रम का उद्देश्य तटीय जल प्रदूषण को कम करना, समुद्र तट की सुविधाओं के सतत विकास को बढ़ावा देना, तटीय पारिस्थितिक तंत्र और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना और समुद्र तटों के लिए सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखना है।

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश रूथ बेडर गिंसबर्ग का 18 सितम्बर 2020 को निधन हो गया। वे 87 साल की थी।
• वे महिला अधिकारों की हिमायती थीं और सर्वोच्च अदालत की दूसरी महिला न्यायाधीश थीं।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने 20 सितम्बर 2020 को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली है।
• एचडी गौड़ा को 13 जून को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था।
• वे 1996 में देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।

आईपीएल के 13वें संस्करण का पहला मैच यूएई के आबूधाबी में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया।

बोरोप्लस ने अभिनेत्री जूही चावला को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।


21 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और पूर्व लोक सभा सांसद रोजा देशपांडे का 19 सितंबर, 2020 को मुम्बई में निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं।
उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित मातृत्व अवकाश के लिए अभियान चलाया था।

पोषण अभियान के तहत कुपोषण को नियंत्रित करने के लिए 20 सितंबर, 2020 को आयुष मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
निकट भविष्य में प्रत्येक आंगनवाड़ी में ‘न्यूट्री-गार्डन’ और ‘औषधीय उद्यान’ स्थापित किए जाएंगे।
डिजिटल मीडिया पर कुपोषण से निबटने के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हैशटैग ‘#आयुष4 आंगनवाड़ी’ शुरू करने का भी फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 2 अक्टूबर 2020 को वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (VAIBHAV) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 

भारतीय रेलवे द्वारा 16 से 30 सितंबर 2020 तक 'स्वच्छता पखवाड़ा' मनाया जा रहा है।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सार्वजानिक उपक्रम हिंदुस्तान ऑर्गेनिक केमिकल्स लिमिटेड (HOCL) को उसके सभी उत्पादों के लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स-BIS प्रमाणन प्रदान किया गया है।

International Coastal Cleanup Day
सितंबर के तीसरे शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। 
अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस 2020 की थीम: Achieving a trash-free Coastline.
पहला अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस 1986 में मनाया गया था।
इस वर्ष 19 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस मनाया गया। 

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के संस्मरण के पहले संस्करण “A Promised Land” को जारी करने की घोषणा की है।
• ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ पुस्तक के दो संस्करणों में से पहला संस्करण है।

प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है।
• विश्व अल्जाइमर दिवस 2020 का विषय ‘Let’s talk about dementia’ है।
• अल्जाइमर, मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खोने लगता है।
विश्व अल्जाइमर माह सितंबर 
सितंबर विश्व अल्जाइमर माह भी मनाया जाता है। यह अभियान 2012 में शुरू किया गया था।
सितंबर 2020 में 9वां विश्व अल्जाइमर माह है।

मालदीव फंसा चीन के कर्ज जाल में
श्रीलंका के बाद मालदीव भी चीन के कर्ज जाल में फंस गया है।
5.7 अरब डॉलर की जीडीपी वाले इस द्वीपीय देश पर 1.4 अरब डॉलर का चीन का कर्ज है। 
• हिंद महासागर के मध्य स्थित मालदीव की आय का एक-तिहाई  हिस्सा पर्यटन पर आधारित है।
• भारत से मालदीव की नजदीकी बढ़ती देखकर चीन ने उस पर ब्याज की दर बढ़ा दी है और कर्ज की मांग भी शुरू कर दी है।
• मालदीव ये सारे कर्ज पूर्व की अब्दुल्ला यामीन सरकार के समय लिए थे।
• भारत ने 20 सितंबर को मालदीव को आर्थिक संकट से उबारने के लिए 25 करोड डॉलर की आर्थिक सहायता दी है।
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया।
भारत ने यह आर्थिक सहायता ट्रेजरी बांड के जरिए दी है, जो मालदीव को 10 साल की अवधि में लौटानी होगी।

भारत और मालदीव के बीच संबंध
भारत और मालदीव के बीच दशकों से अच्छे संबंध रहे हैं। प्राचीन समय में मालदीव पर भारतीय हिंदू संस्कृति का अत्यधिक प्रभाव रहा है। मालदीव को ब्रिटिशों से 26 जुलाई 1965 में आजादी मिली थी। भारत मालदीव को एक सम्प्रभु राष्ट्र के रूप में सबसे पहले मान्यता देने वाले देशों में से एक है। भारत अनेक योजनाओं के तहत मालदीव के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है।
भारत और मालदीव ने वर्ष 1981 में एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये थे जो आवश्यक वस्तुओं के निर्यात का प्रावधान करता है। 

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जंगलों में छिपकली की एक दुर्लभ प्रजाति टरमाइट हिल गीको मिली है।

मणिपुर का भारत में विलय
21 सितंबर 1949 को मणिपुर के महाराजा बुध्द चंद्र ने मणिपुर को भारत से जोड़ने वाले इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन नामक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। 1956 में इसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया।
21 जनवरी 1972 को मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर 
1982 में विभिन्न देशों के मध्य शांति बनाए रखने के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया।
2001 तक इसे हर सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था लेकिन 2002 से इसे मनाने के लिए 21 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई।
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2020 की थीम Shaping Peace Together है। 

कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन
संसद द्वारा 20 सितंबर, 2020 को कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 पारित किया गया।
मुख्य प्रावधान: कृषकों को व्यापारियों, कंपनियों, प्रसंस्करण इकाइयों, निर्यातकों से सीधे जोड़ना। कृषि करार के माध्यम से बुवाई से पूर्व ही किसान को उसकी उपज के दाम निर्धारित करना। दाम बढ़ने पर न्यूनतम मूल्य के साथ अतिरिक्त लाभ।
मूल्य पूर्व में ही तय हो जाने से बाजार में कीमतों में आने वाले उतार-चढ़ाव का प्रतिकूल प्रभाव किसान पर नहीं पड़ेगा।
किसानों की अत्याधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी, कृषि उपकरण एवं उन्नत खाद बीज तक पहुँच होगी। विपणन की लागत कम होगी और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।
किसी भी विवाद की स्थिति में उसका निपटारा 30 दिन में स्थानीय स्तर पर करने की व्यवस्था की गई है।
कृषि क्षेत्र में शोध एवं नई तकनीकी को बढ़ावा देना।

कृषि उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) विधेयक 2020
संसद द्वारा 20 सितंबर, 2020 को कृषि उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) विधेयक, 2020 पारित किया गया।
मुख्य प्रावधान: राज्यों की अधिसूचित मंडियों के अतिरिक्त राज्य के भीतर एवं बाहर देश के किसी भी स्थान पर किसानों को स्वतंत्रता प्रदान करते हुए अपनी उपज निर्बाध रूप से बेचने के लिए अवसर एवं व्यवस्थाएं प्रदान करना।
किसानों को अपने उत्पाद के लिए कोई उपकर नहीं देना होगा और उन्हें माल ढुलाई का खर्च भी वहन नहीं करना होगा।
ई-ट्रेडिंग (इलेक्ट्रोनिक माध्यम) मंच से निर्बाध व्यापार सुनिश्चित करना ।
मंडियों के अतिरिक्त व्यापार क्षेत्र में फॉर्मगेट, कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउस, प्रसंस्करण यूनिटों पर भी व्यापार की स्वतंत्रता।
किसान खरीददार से सीधे जुड़ सकेंगे जिससे बिचौलियों को मिलने वाले लाभ के बजाए किसानों को उनके उत्पाद की पूरी कीमत मिल सके।

विदेशी अंशदान नियमन संशोधन विधेयक 2020
संसद द्वारा 21 सितंबर, 2020 को विदेशी अंशदान नियमन संशोधन विधेयक, 2020 को मंजूरी प्रदान की गई।
उद्देश्य: देश के सामाजिक ताने-बाने या आंतरिक सुरक्षा को बिगाड़ने में विदेशी निधि के इस्तेमाल को रोकना।
• विदेशी सहायता पाने वाले गैर सरकारी संगठनों (NGO) के अधिकारियों के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया है।
• संशोधनों के तहत विदेशी सहायता से मिली रकम से ऑफिस के खर्चे की सीमा घटाकर 20% कर दी गई है।
एनजीओ को 80% राशि उस काम में खर्च करनी होगी जिसके लिए विदेशी धन दिया गया था।
• देश में स्थित कोई भी एनजीओ केवल दिल्ली में स्थित स्टेट बैंक की शाखा में ही विदेशी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विधेयक मे विदेशी अंशदान नियामक अधिनियम, 2010 में संशोधन किया गया है, जो देश में व्यक्तियों, संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों और कंपनियों द्वारा विदेशी अंशदान की स्वीकृति और उपयोग को नियमित करने से संबंधित है।
लोक सेवकों को किसी भी विदेशी अंशदान को स्वीकार करने के लिए निषिद्ध संस्थाओं की सूची में शामिल करने का भी प्रावधान किया गया है।
इस सूची में चुनाव उम्मीदवार, समाचार पत्रों के संपादक या प्रकाशक, न्यायाधीश, सरकारी कर्मचारी, किसी भी विधायिका के सदस्य, राजनीतिक दल और अन्य पहले से ही शामिल हैं।


SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments