आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 17 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 16 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

डेली करेंट अफेयर्स

16 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

विश्व ओजोन दिवस 16 सितंबर
प्रत्येक साल विश्व ओजोन दिवस 16 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्वभर के लोगों के बीच पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वाइलट किरणों से बचाने तथा हमारे जीवन को संरक्षित रखने वाली ओजोन परत के विषय में जागरूक करना है।
• ओजोन परत गैस की एक नाजुक परत (ढाल) है, जो पृथ्वी को सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभाव से बचाने का काम करती है और इस प्रकार यह पृथ्वी पर जीवन को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाती है।
• ओजोन परत समताप मंडल में स्थित है।
• विश्व ओजोन दिवस 2020 की थीम "Ozone for life: 35 years of ozone layer protection". यह वियना कन्वेंशन के 35 वर्षों को चिन्हित करने के लिए है।
• 1985 में दुनिया की सरकारों ने ओजोन परत की सुरक्षा के लिए वियना कन्वेंशन को अपनाया।
• पहला विश्व ओजोन दिवस 1995 में मनाया गया था।
• ओजोन परत की खोज साल 1913 में फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी।

आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020
लोकसभा ने 15 सितम्बर 2020 को कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020 को मंजूरी दे दी।
• आवश्‍यक वस्‍तु (संशोधन) विधेयक, 2020 अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेल, प्‍याज आलू को आवश्‍यक वस्‍तुओं की सूची से हटाने का प्रावधान करता है।
इन वस्तुओं पर राष्ट्रीय आपदा या अकाल जैसी विशेष परिस्थितियों के अलावा स्टॉक की सीमा नहीं लगेगी।
• संसद ने आवश्यक वस्तु अधिनियम को 1955 में पारित किया था। तब से सरकार इस कानून की मदद से 'आवश्यक वस्तुओं' का उत्पादन, आपूर्ति और वितरण नियंत्रित करती है।

भारत बना 'महिलाओं की स्थिति पर आयोग' का सदस्य
भारत को आर्थिक और सामाजिक परिषद (Economic and Social Council-ECOSOC) के महिलाओं की स्थिति पर काम करने वाले निकाय, यूनाइटेड नेशन कमीशन ऑन स्टेट ऑफ़ वीमेन का सदस्य चुना गया है।
 भारत चार साल यानि 2021 से 25 तक महिलाओं की स्थिति पर काम करने वाले संयुक्त राष्ट्र के आयोग का सदस्य होगा।
भारत, अफगानिस्तान और चीन ने महिला आयोग की स्थिति के आयोग के लिए चुनाव में हिस्सा लिया था। जिसमें भारत और अफगानिस्तान ने ECOSOC के 54 सदस्यों के बीच मतदान में जीत हासिल की। जबकि चीन आधे से अधिक का समर्थन हासिल करने में विफल रहा।
'महिलाओं की स्थिति पर आयोग’ प्रमुख वैश्विक अंतर सरकारी निकाय है, जो विशेष रूप से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए समर्पित है।

राष्‍ट्रीय होम्‍योपैथी आयोग विधेयक-2020
14 सितंबर, 2020 को लोकसभा की मंजूरी के साथ संसद द्वारा राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग विधेयक-2020 और राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति विधेयक-2020 पारित कर दिया गया।
उद्देश्य: होम्योपैथी तथा भारतीय चिकित्सा पद्धति के लिए उच्चस्तरीय चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
यह विधेयक होम्योपैथी केंद्रीय परिषद अधिनियम 1973 का स्थान लेगा और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग की स्थापना करेगा।
होम्योपैथी आयोग में एक अध्यक्ष सहित 20 सदस्य होंगे।

राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग विधेयक-2020: यह विधेयक भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम 1970 का स्थान लेगा और राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग का गठन करेगा।
आयोग में एक अध्यक्ष सहित 29 सदस्य होंगे।

सलाहकार परिषद: इन दोनों विधेयकों में होम्योपैथी तथा भारतीय चिकित्सा पद्धति के लिए सलाहकार परिषदों के गठन का प्रस्ताव किया गया है।

वायुयान संशोधन विधेयक-2020
15 सितंबर, 2020 को राज्यसभा द्वारा वायुयान संशोधन विधेयक-2020 पारित करने के साथ ही यह विधेयक संसद से पारित हो गया है।
इस विधेयक के जरिये वायुयान अधिनियम, 1934 में संशोधन करने का प्रस्ताव है।
इसमें नागर विमानन मंत्रालय के अंतर्गत तीन प्राधिकरणों को वैधानिक दर्जा दिये जाने का भी प्रावधान है। यह प्राधिकरण हैं- नागरिक विमानन महानिदेशालय, नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो और वायुयान दुर्घटना जांच ब्यूरो।
विधेयक में जुर्माने की मौजूदा राशि अधिकतम 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है।
ये जुर्माना विमान में हथियार, विस्फोटक और अन्य घातक सामग्री ले जाने तथा हवाई अड्डे के एक चिन्हित विशेष स्थान के आसपास के दायरे के भीतर निर्माण या कोई ढांचा खड़ा करने पर लगाया जायेगा।

जीएम फसलों की खेती पर अध्ययन
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 15 सितंबर, 2020 को संसद में 'जीएम फसलों की खेती पर अध्ययन' की जानकारी दी।
बीटी कपास एकमात्र आनुवंशिक रूप से संवर्द्धित (जीएम) फसल है, जिसे 2002 में भारत सरकार द्वारा व्यावसायिक खेती के लिए अनुमोदित किया गया था।
• आईसीएआर द्वारा 2005 में तुअर, चना, ज्वार, आलू, बैंगन, टमाटर और केले से संबंधित जीएम फसलों के विकास के लिए 'फसलों में ट्रांसजेनिक पर नेटवर्क परियोजना' (वर्तमान में फसल में क्रियाशील जीनोमिक्स और अनुवंशिक संशोधन पर नेटवर्क परियोजना) शुरू की गई थी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण पैकेज बीमा योजना
15 सितंबर को कोविड-19 के खिलाफ लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा योजना’ को अगले छ: माह के लिए बढ़ा दिया गया है।
यह योजना 30 मार्च, 2020 को 90 दिनों की अवधि के लिए घोषित की गई थी और फिर इसे 25 सितंबर तक 90 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था।
इस योजना के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
योजना के लिए प्रीमियम की पूरी राशि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वहन की जा रही है।
मंत्रालय ने बीमा राशि प्रदान करने के लिए न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ सहयोग किया है।
लाभार्थी: यह योजना सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 50 लाख रुपये के बीमा के दायरे में लाती है, जिन्हें कोविड-19 रोगियों के सीधे संपर्क और देखभाल में रहना पड़ता है तथा संक्रमित होने का जोखिम बना रहता है तथा जो कोविड-19 के कारण दुर्घटनावश मौत के शिकार हो जाते हैं।

बिहार के शहरी बुनियादी ढांचे से संबंधित सात परियोजना लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 सितंबर, 2020 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ‘नमामि गंगे’ और ‘अमृत योजना’ के तहत बिहार में शहरी बुनियादी ढांचे से संबंधित सात परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।
इनमें से चार परियोजनाएं जलापूर्ति से संबंधित हैं जबकि दो, मलजल उपचार और एक, नदी क्षेत्र के विकास से जुड़ी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 541 करोड़ रुपये है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2020
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 13वें एडिशन का आयोजन 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होगा। इसका फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा।
लीग के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब आईपीएल 2020 का फाइनल वीकेंड पर नहीं खेला जाएगा।
• टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 19 सितंबर को अबुधाबी में खेला जाएगा। आईपीएल का आयोजन पहले 29 मार्च 2020 से भारत में ही होना था।

शुक्र ग्रह पर जीवन 
वैज्ञानिकों ने 14 सितंबर, 2020 को खुलासा किया है, कि उन्होंने निर्जन शुक्र ग्रह पर जीवन के संभावित संकेतों का पता लगाया है। इन वैज्ञानिकों ने शुक्र ग्रह के अम्लीय बादलों में फॉस्फीन नामक एक गैस का पता लगाया है, जिससे यह इंगित होता है कि, पृथ्वी के पड़ोसी में जीवाणुओं का वास हो सकता है।

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (WIHG) द्वारा वर्चुली 'हिमालय दिवस' मनाया गया है।

वरिष्ट कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया का COVID-19 के कारण निधन हो गया।

Amazon.com Inc ने अपने एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन को साइन किया है। इस डील के बाद अमिताभ बच्चन एलेक्सा को अपनी आवाज देने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं।

हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने पलवल से सोहना-मानेसर-खरखौदा होते हुए सोनीपत तक हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना को अपनी मंजूरी दी है।
यह परियोजना हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HRIDC) द्वारा कार्यान्वित की जाएगी और परियोजना की अनुमानित कार्य समापन लागत 5,617 करोड़ रुपये है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोनोवायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए ‘My Family, My Responsibility’ शीर्षक से एक राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है।

महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटिल का निधन। वे भारत के लिए केवल एक टेस्ट मैच खले थे।

डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म Paytm की सहायक कंपनी, Paytm First Games (PFG), ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

12 सितंबर को राजस्थान सरकार ने राज्य के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (Small Industries Development Bank of India-SIDBI) के साथ एक समझौता किया है।
• यह राज्य में एमएसएमई को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए राजस्थान के उद्योग विभाग की एक पहल है।

फोर्ब्स मैगजीन की सूची में बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी लगातार दूसरे वर्ष सर्वाधिक कमाई वाले फुटबॉलर बने है।

लुधियाना में कुत्तों के लिए उत्तर भारत का पहला ब्लड बैंक बना है।

जीएसटी क्षतिपूर्ति
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) क्षतिपूर्ति के मामले पर जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक 5 अक्टूबर को होगी।
गौरतलब है कि 27 अगस्त को जीएसटी काउंसिल की बैठक में राज्यों को क्षतिपूर्ति की राशि के बराबर कर्ज लेने के दो विकल्प दिए गए थे।
1. केंद्र ने राज्यों को पहले विकल्प के तहत स्पेशल विंडो के तहत आरबीआई से 97,000 करोड़ का कर्ज लेने का विकल्प दिया।
97,000 करोड़ रुपए वह राशि है, जितना नुकसान राज्यों को जीएसटी की व्यवस्था लागू करने की वजह से हुआ है।
2. दूसरे विकल्प के तहत 2.35 लाख करोड रुपए का क़र्ज़ मार्केट से लेने का प्रस्ताव है।
2.35 लाख करोड रुपए में 97,000 करोड़ रुपए के नुकसान के साथ कोरोना के कारण हुआ राजस्व नुकसान भी शामिल है।

विश्वास योजना
अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े छोटे-छोटे काम धंधे वाले स्वयं सहायता समूह या फिर कोई व्यक्ति को आसानी से और कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा योजना शुरू की गई है।
• ऋण पर लगने वाले ब्याज पर 5% की सब्सिडी दी जाएगी।
• पात्रता - सालाना आय 3 लाख रुपए या उससे कम होना जरूरी है।

भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि
इस संयुक्त कोष की स्थापना 2017 में की गई।
इसका उद्देश्य विकासशील देशों के नेतृत्व वाली सतत विकास परियोजनाओं को सहायता प्रदान करना है।
इसमें भारत सरकार ने 10 करोड़ का योगदान दिया है, जो कई वर्षों में दिया जाएगा।
इसके अलावा 5 करोड डॉलर का एक और फंड राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों विशेष रूप से छोटे द्वीप और कम विकसित देशों के लिए कॉमनवेल्थ विंडो के रूप में बनाया गया है।
• गौरतलब है कि दुनिया के विकासशील देशों के 34 छोटे द्वीप और बहुत कम विकसित देश राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं।
• हाल ही सितंबर में भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि की तीसरी वर्षगांठ मनाई गई।

Shorts
यूट्यूब ने भारतीय यूजर्स के लिए शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म शॉर्ट्स लॉन्च किया है।
यहां यूजर्स टिक टॉक की तरह छोटे-छोटे वीडियो बना सकेंगे।


17 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

देश का पहला हैप्पीनेस इंडेक्स
• मिजोरम, पंजाब और अंडमान निकोबार 3 सबसे खुशनुमा राज्य है।
• छोटे राज्यों में मिजोरम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के लोग सबसे ज्यादा खुश है।
• बड़े राज्यों में शीर्ष पर - पंजाब
• केंद्र शासित प्रदेशों में - अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
• सबसे नीचे जम्मू-कश्मीर है।
• राजस्थान 31वें नंबर पर है।
• यह इंडेक्स मार्च 2020 से जुलाई 2020 के आंकड़ों पर आधारित 5 मानकों के आधार पर तैयार किया गया है -
1. आय-ग्रोथ - असम नंबर वन
2. पारिवारिक संबंध-दोस्ती - पंजाब नंबर वन
3. शारीरिक-मानसिक सेहत - लक्षद्वीप
4. परोपकार - लद्दाख
5. धर्म या आध्यात्मिक जुड़ाव

पुलिस कार्यवाही के तहत हैदराबाद का विलय भारत में किया गया। इसे ऑपरेशन पोलो नाम दिया गया।
13 सितंबर से 17 सितंबर 1948 तक ऑपरेशन पोलो चला।

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया जाता है। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी सर्वाधिक देशों से सर्वोच्च सम्मान पाने वाले देश के एकमात्र प्रधानमंत्री है।

16 सितंबर को पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष हेमंत सिंहानिया का निधन हो गया।

टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत संसद भवन की नई इमारत का निर्माण करेगी।

 बिजली (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियम 2020 का मसौदा जारी
16 सितंबर को बिजली मंत्रालय ने बिजली (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियम 2020 का मसौदा जारी किया है।
इसमें ग्राहकों को भरोसेमंद सेवा, बिजली कनेक्शन लेना आसान बनाने, वितरण कंपनियों की तरफ से सेवा में देरी के लिए मुआवजा तथा शिकायतों के समाधान के लिए 24 घंटे का कॉल सेंटर जैसे प्रावधान किए गए हैं।

खेल मंत्रालय ने 16 सितंबर, 2020 को 95.19 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से आठ खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों को अपग्रेड करने की योजना बनाई है।
उद्देश्य: भविष्य के ओलंपिक चैंपियन की पहचान करना और उन्हें तैयार करना।

प्रथम 'एआईसीटीई विश्वेश्वरया सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार'
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 15 सितंबर, 2020 को इंजिनियर्स डे के अवसर पर एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित संस्थानों के 12 संकाय सदस्यों को प्रथम 'एआईसीटीई विश्वेश्वरया सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार' प्रदान किए।

पद्म विभूषण विदुषी कपिला वात्स्यायन का निधन
भारतीय शास्त्रीय नृत्य, कला, वास्तुकला और कला इतिहास की अग्रणी विदुषी, डॉ.कपिला वात्स्यायन का 16 सितंबर, 2020 को निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं।
वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की संस्थापक निदेशक थीं।

भारत बतौर पर्यवेक्षक जिबूती आचार संहिता में शामिल
भारत पर्यवेक्षक के तौर पर जिबूती आचार संहिता / जेद्दा संशोधन (DCOC / JA) में शामिल हो गया है। यह फैसला 26 अगस्त को जिबूती आचार संहिता / जेद्दा संशोधन की वर्चुअली आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया।

जनवरी 2009 में स्थापित जिबूती आचार संहिता समुद्री मामलों पर एक समूह है, जिसमें लाल सागर, अदन की खाड़ी, अफ्रीका के पूर्वी तट से सटे और हिंद महासागर क्षेत्र में द्वीपीय देशों के 18 सदस्य देश शामिल हैं।
जिबूती आचार संहिता का उद्देश्य पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र, अदन की खाड़ी और लाल सागर में जहाजों के खिलाफ समुद्री डकैती और सशस्त्र डकैती का दमन करना है।

भारत जिबूती आचार संहिता के लिए पर्यवेक्षक के रूप में जापान, नॉर्वे, ब्रिटेन और अमेरिका के साथ शामिल हो गया है।
जिबूती अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित देश है, इसकी सीमा इरिट्रिया, इथियोपिया और सोमालिया से लगती है।

रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल समूह की दसवीं बैठक
भारत-अमेरिका द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के तहत ‘रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल’ समूह की दसवीं बैठक 15 सितंबर, 2020 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई।

उद्देश्य: द्विपक्षीय रक्षा व्यापार संबंधों पर निरंतर नेतृत्व का ध्यान बनाए रखना और रक्षा उपकरणों के संयुक्त उत्पादन तथा विकास के लिए अवसर तैयार करना।

इस पहल का गठन 2012 में किया गया था। परस्पर सहमति की परियोजनाओं को प्रोत्साहन देने के लिए इस पहल के तहत जल, थल, वायु और विमान वाहक पोत से संबंधित प्रौद्योगिकी पर आधारित चार संयुक्त कार्यकारी समूह बनाए गए हैं।
इस समूह की बैठकें वर्ष में दो बार होती हैं। एक बार यह बैठक भारत में और एक बार अमेरिका में होती है।

रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डिफेंस टेक्नोलॉजी एंड ट्रेड इनिशिएटिव - DTTI) 

आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्‍थान विधेयक 2020
16 सितंबर, 2020 को राज्य सभा द्वारा आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान विधेयक- 2020 को पारित करने के साथ ही संसद ने इसे अपनी स्वीकृति दे दी है। लोक सभा द्वारा इसे पहले ही पारित किया जा चुका है।

विधेयक के तहत एक आधुनिक आयुर्वेदिक संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है।
जामनगर, गुजरात में स्थापित होने वाले इस संस्थान का नाम आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) होगा। इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया जाएगा।
इसमें गुजरात के जामगर में स्थित आयुर्वेद के तीन संस्थानों का एक ही संस्थान में विलय करने का भी प्रावधान है।

जापान की संसद में 16 सितम्बर 2020 को हुए मतदान में योशिहिदे सुगा को औपचारिक तौर पर नया प्रधानमंत्री चुना गया। अगस्त 2020 में स्वास्थ्य कारणों के चलते शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

लोकसभा ने 15 सितंबर 2020 को  संसद सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेशन संशोधन विधेयक, 2020 को पारित कर दिया है। इस विधेयक में COVID-19 महामारी से उत्पन्न तत्काल वित्तीय आवश्यकता को पूरा करने के लिए सभी सांसदों के वेतन में 1 अप्रैल, 2020 से एक वर्ष की अवधि के लिए 30% की कटौती करने की मांग की गई है।

एंटी सैटेलाइट मिसाइल पर डाक टिकट
डाक विभाग द्वारा 15 सितंबर, 2020 को अभियंता दिवस के अवसर भारत के पहले एंटी सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) पर विशिष्ट रूप से निर्मित मेरा डाक टिकट जारी किया गया।
डीआरडीओ ने 27 मार्च, 2019 को ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से एंटी-सैटेलाइट (A-SAT) मिसाइल परीक्षण मिशन शक्ति का सफल परीक्षण किया था।

17 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। 
विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2020 का विषय है: Health Worker Safety: A Priority for Patient Safety.
पहला मरीज सुरक्षा दिवस 2019 में मनाया गया।

टाइटन कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ मिलकर भारत की पहली संपर्क रहित पेमेंट घड़ी Titan Pay लॉन्च की है।

सऊदी अरब के सुल्तान की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से G-20 देशों की पर्यावरण मंत्रिस्तरीय बैठक (Environment Ministerial Meeting) आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

इटली का रोम स्थित फिमिसिनो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (FCO), COVID-19 5-star airport rating पाने वाला दुनिया का पहला एयरपोर्ट बन गया है। 
इटली के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे FCO को लियोनार्डो दा विंची इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है।

हाल ही माली गणराज्य में 1968 से 1991 तक सत्ता में रहने वाले पूर्व राष्ट्रपति जनरल मौसा त्रोरे का निधन हो गया।

पांच सूत्रीय बिंदुओं पर भारत तथा चीन में सहमति
10 सितंबर, 2020 को भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति के बारे में पांच बिन्दुओं पर सहमति जताई है।
यह सहमति मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन देशों के मंत्रियों के सम्मेलन के अवसर पर विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच द्विपक्षीय बैठक के दौरान हुई।

पांच सूत्रीय बिंदु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई आम सहमति के बाद 'मतभेदों को विवाद नहीं बनने देने’ पर सहमति
तनाव को कम करने के लिए शीघ्रता से सैनिकों की वापसी करना
मौजूदा भारत-चीन सीमा प्रोटोकॉल का पालन करना और तनाव बढ़ाने जैसी कार्रवाई से बचना
विशेष प्रतिनिधियों, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वांग के साथ-साथ अन्य तंत्र के माध्यम से बातचीत जारी रखना
और नए विश्वास-बहाली के उपायों (Confidence-building measures) की दिशा में काम करना।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
जुलाई 2015 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को मंज़ूरी दी थी। इसमें पाँच सालों (2015-16 से 2019-20) के लिये 50 हज़ार करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया। 
इस योजना के प्रमुख उद्देश्यों में निवेश में एकरूपता लाना, 'हर खेत को पानी' के तहत कृषि क्षेत्र का विस्तार करना, खेतों में पानी इस्तेमाल करने की दक्षता को बढ़ाकर पानी की बर्बादी को रोकना, सही सिंचाई और पानी को बचाने की तकनीक को अपनाना तथा हर बूँद अधिक फसल आदि शामिल हैं।

सूक्ष्म सिंचाई योजना
• इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत की गई।
• हाल ही सितंबर 2020 में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सूक्ष्म सिंचाई योजना की समीक्षा की।
• पिछले 5 वर्षों में 47.72 लाख हेक्टेयर जमीन में माइक्रो इरिगेशन (सूक्ष्म सिंचाई) की सुविधा पहुंच गई है।
• सूक्ष्म सिंचाई योजना को खेतों तक चरणबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए सरकार ने एक अलग माइक्रो इरिगेशन फंड (सूक्ष्म सिंचाई कोष) गठित किया है।
नाबार्ड के माध्यम से राज्यों तक इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है।
• यह योजना पर ड्रॉप मोर ड्रॉप की थीम पर आधारित है।

गौरतलब है कि देश में कुल 200.8 मिलियन हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है, जिसमें से मात्र 95.8 मिलियन हेक्टेयर भूमि सिंचित है। यह कुल क्षेत्रफल का केवल 48 फीसदी है।
भारत में विश्व की आबादी के लगभग 17% लोग निवास करते हैं, जबकि देश में विश्व के केवल 4% जल संसाधन उपलब्ध हैं।

संविधान के किस अनुच्छेद में पूरे भारत में सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है ? - अनुच्छेद 44


18 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

बैंकिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2020
लोकसभा में 16 सितम्बर 2020 को बैंकिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2020 को पारित कर दिया गया। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जून 2020 में एक अध्यादेश के जरिये सहकारी बैंकों को रिजर्व बैंक के नियंत्रण में लाने की मंजूरी दी थी। साथ ही वाणिज्यिक बैंकों पर लागू होने वाले प्रावधानों को सहकारी बैंकों पर भी प्रभावी कर दिया गया था।
•  यह विधेयक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को अवश्यकता पड़ने पर सहकारी बैंकों के प्रबंधन में बदलाव करने का अधिकार देता है.
• विधेयक में कहा गया है कि आरबीआई को सहकारी बैंकों के नियमित कामकाज पर रोक लगाये बिना उसके प्रबंधन में बदलाव के लिये योजना तैयार करने का अधिकार मिल जायेगा।
• कृषि सहकारी समितियां या मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र में काम करने वाली सहकारी समितियां इस विधेयक के दायरे में नहीं आयेंगी। केवल बैंकिंग से संबंधित सहकारी समितियां इसके दायरे में आएंगी।
केंद्र सरकार बैंकिंग रेग्‍युलेशन एक्‍ट, 1949 में संशोधन कर बैंक उपभोक्‍ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करना चाहती है।

मानव पूंजी सूचकांक 2020
विश्व बैंक के ताजा वार्षिक ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स (मानव पूंजी सूचकांक) में भारत को 116वां स्थान मिला है। यह सूचकांक देशों में मानव पूंजी के प्रमुख घटकों का मूल्यांकन करता है।
• विश्व बैंक की तरफ से 16 सितम्बर 2020 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 2018 के मुकाबले भारत के स्कोर में सुधार देखने को मिला है‌। साल 2018 में भारत का स्कोर 0.44 रहा था, जो हालिया रिपोर्ट में बढ़कर 0.49 हो गया है। पिछले साल भारत इस सूचकांक में 115वें स्थान पर था।
• मानव पूंजी सूचकांक 2020 में 174 देशों के स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी आंकड़ों को शामिल किया गया।

ऑनलाइन शिक्षण
केंद्र सरकार ने शिक्षा पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए ऑनलाइन लर्निंग (शिक्षण) को बढ़ावा देने के लिए 818 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए हैं।
• केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत नेट योजना के तहत सरकारी संस्थानों में इंटरनेट की पहुंच प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया गया है.
• छात्रों के लाभ के लिए विभिन्न पहलें जैसे कि दीक्षा मंच, पीएम ई-विद्या, मनोदर्पण, और परीक्षा के लिए सिलेबस की ई-टेक्स्टबुक्स का सुव्यवस्थीकरण भी शुरू की गई।
• शिक्षा मंत्रालय, स्वयंप्रभा पहल के माध्यम से स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए शैक्षिक सामग्री को कवर करने के लिए 24 शैक्षिक टीवी चैनल उपलब्ध करवा रहा है।

रेलवे वसूलेगा यूजर फी
भारतीय रेलवे जल्द ही विमानों के किराए की तर्ज पर पुनर्विकसित और अत्यधिक व्यस्त स्टेशनों पर यात्रियों से किराए में ‘यूजर चार्ज’ वसूलना शुरू करेगा।
• रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने 17 सितम्बर 2020 को कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में राजस्व जुटाने के लिए यह निर्णय किया गया है।

विश्व बांस दिवस 18 सितंबर 
हर साल 18 सितंबर को विश्व स्तर पर वर्ल्ड बम्बू डे अथवा विश्व बांस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
• 2020 का विषय - BAMBOO Now.
• विश्व बाँस संगठन (2005) द्वारा 18 सितंबर को वर्ल्ड बम्बू डे मनाए जाने की आधिकारिक घोषणा 2009 में बैंकाक में आयोजित 8 वीं वर्ल्ड बम्बू कांग्रेस में की गई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक में सबसे कम समय तक काम करने वाले गवर्नर अमिताभ घोष का निधन हो गया। उन्होंने 15 जनवरी, 1985 से 4 फरवरी, 1985 के दौरान 21 दिनों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के 16 वें गवर्नर के रूप में कार्य किया था।

कर्नाटक से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती  का 17 सितंबर को कोविड-19 के कारण निधन हो गया।
• उन्होंने जुलाई 2020 में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली।

स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020
इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट ने सिंगापुर यूनिवर्सिटी फॉर टेक्नोलॉजी एंड डिज़ाइन (SUTD) के साथ मिलकर स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020 जारी किया है। स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020 में कुल 109 शहरों का सर्वेक्षण किया गया है।
• सूचकांक में सिंगापुर शीर्ष स्थान पर है, उसके बाद हेलसिंकी और ज्यूरिख शीर्ष तीन स्मार्ट शहरों के रूप में शामिल हैं। स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020 में, हैदराबाद भारतीय शहरों में शीर्ष स्थान पर रहा, जिसे 85 वें स्थान पर रखा गया है।
• नई दिल्ली (86), मुंबई (93), बेंगलुरु (95)

ICICI होम फाइनेंस ने "अपना घर ड्रीमज" होम लोन योजना का किया शुभारंभ किया है।
• इस योजना में 2 लाख रुपये से 50 लाख तक का ऋण दिया जाएगा है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री, बी.एस. येदियुरप्पा ने 39,300 करोड़ रुपये के ऋण को वितरित करने के लिए “Arthika Spandana” कार्यक्रम की शुरूआत की है।
• इस योजना के तहत, कृषि क्षेत्र में 15,300 करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा, जबकि गैर-कृषि क्षेत्र के लिए 24,000 करोड़ रुपये की राशि रखी जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों से संबंधित राष्ट्रि‍क बॉण्ड (sovereign bond) जारी करने वाला मेक्सिको दुनिया का पहला देश बन गया है।

शेफ विकास खन्ना को प्रतिष्ठित
एशिया गेम चेंजर अवार्ड 2020 से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।
• COVID-19 महामारी के दौरान लाखों लोगों को बड़े पैमाने पर अपने भोजन वितरण अभियान ‘FeedIndia’ के माध्यम से खाना-खिलाने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।

Azadi: Freedom. Fascism. Fiction नामक पुस्तक किसने लिखी है ? - अरुंधति रॉय

वर्ष 2003 से 18 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व जल निगरानी दिवस मनाया जाता है।
• इस वर्ष के विश्व जल निगरानी दिवस 2020 का विषय ‘Solve Water’ है।

रक्षा क्षेत्र में 74% एफडीआई को मंजूरी
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 17 सितंबर को विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रक्षा क्षेत्र में ऑटोमेटिक रूट से 74% तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दे दी है।
• वर्तमान एफडीआई नीति के तहत रक्षा क्षेत्र में 100% विदेशी निवेश की अनुमति है। इसमें से 49% निवेश ऑटोमेटिक रूट से जबकि इससे ज्यादा के निवेश के लिए सरकार की मंजूरी आवश्यक है।

जेके एलसी सिक्सर सीमेंट ने रोहित शर्मा को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

चीन के जीवाश्म वैज्ञानिकों ने जर्मनी और ब्रिटेन के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर जंतु जगत के सबसे पुराने शुक्राणु की खोज की है। यह शुक्राणु 10 करोड़ वर्ष पुराना है।

18 सितंबर को कार्मिक मंत्रालय ने पूर्व नौकरशाह राघवेंद्र सिंह को आनंद कुमार के स्थान पर संस्कृति सचिव नियुक्त किया।
उन्हें 1 साल के लिए संस्कृति मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।

आकांक्षी जिला कार्यक्रम
देश के 739 जिलों में से सबसे पिछड़े 112 जिलों के विकास के लिए वर्ष 2018 में नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एडीपी) की शुरुआत की गई।
• इसके तहत इन 112 जिलों में 5 क्षेत्रों में विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इनमें स्वास्थ्य और अच्छी खुराक, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेश व कौशल विकास तथा बुनियादी ढांचा शामिल है।
• शिक्षा में जैसलमेर अव्वल रहा है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments