आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 11 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 10 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

डेली करेंट अफेयर्स

10 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

अंतरिक्ष यान को दिया गया कल्पना चावला का नाम
अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी नॉर्थरोप ग्रुमैन ने अपने अगले अंतरिक्ष यान एनजी-14 सिग्नस स्पेसक्राफ्ट को भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का नाम दिया है।
• एसएस कल्पना चावला अंतरिक्ष यान को 29 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया जाएगा।

किसान ट्रेन
9 सितंबर को दूसरी किसान ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई।
यह ट्रेन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से दिल्ली तक चलेगी।
गौरतलब है कि 7 अगस्त को महाराष्ट्र और बिहार के बीच पहली किसान रेल शुरू की गई थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के 72वें सत्र की अध्यक्षता किसने की ? - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन।

• उन्होंने 73वें सत्र की अध्यक्षता थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री अनुतीन चर्नविराकुल को सौंप दी।

मलक्का जलसंधि
यह एक उथला और संकरा समुद्री मार्ग है, जो करीब 800 किलोमीटर लंबा है। यह हिंद महासागर में सिंगापुर, मलेशिया और इंडोनेशिया के मध्य स्थित है।
• यह हिंद महासागर में स्थित अंडमान सागर को दक्षिण चीन सागर से जोड़ता है।
• प्रतिवर्ष यहां से लगभग 75,000 जहाज गुजरते हैं।
• चीन अपने कारोबार और ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए मलक्का जलसंधि पर अतिनिर्भर है।
80% तेल की आपूर्ति मलक्का जलसंधि मार्ग से ही होती है।
• इस मार्ग पर भारत का नियंत्रण चीन को गहरी चोट पहुंचा सकता है।
यदि ऐसा हुआ तो चीन के जहाजों को लंबा रास्ता चुनना होगा और इससे और उसका समुद्री यातायात का खर्च भी बढ़ जाएगा। (6.40 करोड़ डॉलर तक)

चीन की नया रास्ता खोजने की कोशिश
• चीन थाईलैंड से एक नया समुद्री व्यापारिक मार्ग बनाने का प्रयास कर रहा है।
बीआरआई परियोजना के तहत वह थाईलैंड को जोड़कर क्रा इस्थमस नहर बनाना चाहता है। इसने नहर को थाई कैनाल भी कहा जाता है।
परंतु चीन के विस्तारवादी नीतियों के मद्देनजर थाईलैंड ने हाल ही में इस परियोजना को मना कर दिया है।

नोट - 2003 में तत्कालीन चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने इसे मलक्का दुविधा के रूप में संदर्भित किया था।

नॉर्वे के सांसद क्रिश्चियन टिबरिंग जेड ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया है।
कारण - इजराइल-यूएई समझौता कराने में भूमिका

इन्वेस्टर कंपनी सिल्वरलेक ने रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ का निवेश किया है।
इसके बदले कंपनी को रिलायंस रिटेल में 1.75% हिस्सेदारी मिलेगी।

पुर्तगाल के दिग्गज स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल दागने वाले दुनिया के दूसरे और यूरोप के पहले फुटबॉलर बन गए हैं।
• रोनाल्डो से पहले ईरान के स्ट्राइकर अली देई ने ही अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल दागे हैं।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस
इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन द्वारा हर साल 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है।
वर्ष 2020 विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का विषय है ‘Working Together to Prevent Suicide’.

इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (WFMH) के साथ मिलकर 2003 से लगातार दुनिया भर में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों आयोजित करता है।

बाल मृत्युदर के स्तर एवं रुझान की रिपोर्ट 2020
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाल मृत्यु दर में साल 1990 से लेकर साल 2019 के बीच में काफी गिरावट आई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत की संख्या साल 1990 में एक करोड़ 25 लाख से कम होकर साल 2019 में 52 लाख रह गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2019 में पांच साल से कम आयु के जिन बच्चों की मौत हुई, उनमें से आधे बच्चें नाइजीरिया, भारत, पाकिस्तान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और इथियोपिया के है।
केवल नाइजीरिया और भारत में करीब एक तिहाई बच्चों की मौत हुई।

उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ? - गोविंद बल्लभ पंत
वे भारत के चौथे गृह मंत्री रहे।

9 सितंबर को विश्व स्तर पर International Day to Protect Education from Attack यानि शिक्षा को हमलों से बचाने का पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया है।
2020 का विषय: 'शिक्षा की रक्षा करें, एक पीढ़ी को बचाएं' (Protect Education, Save a Generation)
यह दिन 35 संकटग्रस्त देशों में रहने वाले 75 मिलियन 3 से 18 साल के बच्चों की दुर्दशा और उनकी शैक्षिक सहायता की तत्काल आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नए शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए सरकारी सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षिक व्हाट्सएप चैटबॉट “आपका मित्र” और ऑनलाइन प्रवेश प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।

भारत सरकार, हिमाचल प्रदेश सरकार और विश्व बैंक ने 7 सितंबर, 2020 को हिमाचल प्रदेश राज्य सड़क रूपांतरण परियोजना के कार्यान्वयन के लिए 82 मिलियन डॉलर ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

ऑस्कर विजेता चेक गणराज्य के फिल्म निर्देशक जिरी मेनजेल का 5 सितंबर, 2020 को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।
मेनजेल ने 1968 में द्वितीय विश्व युद्ध ड्रामा 'क्लोजली वॉच्ड ट्रेन्स' (Closely Watched Trains) के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म का अकादमी पुरस्कार जीता।

सरकारी विज्ञापनों में विषय-वस्तु विनियमन समिति की 19वीं बैठक
4 सितंबर, 2020 को उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित सरकारी विज्ञापनों में विषय-वस्तु विनियमन समिति (Committee on Content Regulation in Government Advertising – CCRGA) की 19वीं बैठक आयोजित की गई।

वर्ष 2015 में उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार भारत सरकार ने सरकारी विज्ञापन एजेंसियों द्वारा सभी मीडिया प्लेटफार्मों पर जारी विज्ञापनों की विषय वस्तु पर निगरानी रखने के लिए वर्ष 2016 में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था।
उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सरकारी विज्ञापनों की सामग्री सरकार के संवैधानिक और कानूनी दायित्वों के साथ-साथ नागरिक अधिकारों के नजरिए से भी प्रासंगिक होनी चाहिए।

द स्टेट ऑफ यंग चाइल्ड इन इंडिया
हाल ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने “The State of Young Child in India” टाइटल रिपोर्ट जारी की है।
इस रिपोर्ट को मोबाइल क्रेच संगठन द्वारा तैयार किया गया है। रिपोर्ट देश में स्वास्थ्य और पोषण पर तैयार की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 21% में से 6 साल से कम उम्र के 159 मिलियन बच्चे कुपोषित हैं, 36% बच्चे कम वजन का शिकार हैं और 38% पूर्ण टीकाकरण प्राप्त नहीं कर पाते हैं।
बाल पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और अन्य सुरक्षा सेवाओं पर किए खर्च के विश्लेषण के अनुसार, भारत में 2018-2019 के दौरान प्रति बच्चे 1,723 रुपये खर्च किए गए हैं, जो पूरी योग्य आबादी को कवर करने के लिए अपर्याप्त है।

इसके अलावा रिपोर्ट में यंग चाइल्ड आउटकम इंडेक्स के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों और सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों की सूची भी जारी की गई है।

 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 
 सबसे खराब प्रदर्शन
 केरल
 बिहार
 गोवा
 उत्तर प्रदेश
 त्रिपुरा
 झारखंड
 तमिलनाडु
 मध्य प्रदेश
 मिजोरम
 छत्तीसगढ़

यंग चाइल्ड आउटकम इंडेक्स में प्राथमिक विद्यालय स्तर पर बालकों की उपस्थिति, शिशु मृत्यु दर, स्टंटिंग जैसे संकेतकों की मदद से स्वास्थ्य, पोषण और ज्ञान-संबंधी विकास को मापा गया है।
सूचकांक के आधार पर, आठ राज्यों असम, मेघालय, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार ने देश में औसत से नीचे स्कोर किया है।
राज्यों की तुलना करने के लिए 2005-2006 और 2015-2016 को दो समय अवधि के लिए सूचकांक का तैयार किया गया था और समय के साथ परिवर्तन पर भी विचार किया जएगा।

हाल ही दिग्गज निर्माता-निर्देशक जॉनी बक्शी का निधन हो गया।
बतौर निर्माता उनकी फिल्मों में मंजिले और भी हैं, (1974), रावन, (1984) और फ़िर तेरी कहानी याद (1993) जैसी फिल्मे शामिल है।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने उत्तर प्रदेश में जैविक खाद्य प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया है। इस खाद्य प्रसंस्करण इकाई के उद्घाटन से 5000 किसान लाभान्वित होंगे और इससे 50.33 करोड़ रुपये के निवेश का लाभ मिलने की उम्मीद है।

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा बैंकिंग विनियम अधिनियम 1949 के तहत 28 जुलाई, 2020 से आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स (ABIP) बैंक के बैंकिंग काज-काज पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही अब ABIP का बैंकिंग दर्जा समाप्त हो गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा 'डोरस्टेप बैंकिंग' सेवा
वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9 सितंबर, 2020 को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) द्वारा 'डोरस्टेप बैंकिंग' सेवाओं का उद्घाटन किया।
डोरस्टेप बैंकिंग, जो ईज बैंकिंग सुधारों (Enhanced Access and Service Excellence- EASE) का एक हिस्सा है, कॉल सेंटर, वेब पोर्टल या मोबाइल ऐप के सार्वभौमिक टच पॉइंट्स के माध्यम से ग्राहकों को उनके द्वार पर बैंकिंग सेवाओं की सुविधा प्रदान करेगी।

अखिल भारतीय टेनिस संघ द्वारा अनिल जैन को अपना नया अध्यक्ष चुना गया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में 'वीर सावरकर' फ्लाईओवर का उद्घाटन किया है।

हाल ही व्हाट्सएप ने साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के लिए साइबर पीस फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है।

08 सितंबर को पहले विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया ? - पीएम नरेंद्र मोदी



11 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सितम्बर 2020 को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का शुभारंभ किया है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय दोगुनी करने के सरकार के लक्ष्य के तहत मत्स्यपालन क्षेत्र का निर्यात बढ़ाना है।
इस योजना की शुरुआत बिहार से हुई है।
• प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना का लक्ष्य 2024-25 तक मछली उत्पादन को 150 लाख टन से बढ़ाकर 220 लाख टन करना है। (70 लाख टन बढ़ाना)
• साथ ही मछली पालन के निर्यात को बढ़ाकर एक लाख करोड रुपए तक पहुंचाना है।

• इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने मोबाइल ऐप ई-गोपाला का भी शुभारंभ किया।
यह ऐप किसानों को पशुधन के लिए ई-मार्केटप्लस उपलब्ध कराएगी।

अभिनेता परेश रावल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के नए अध्यक्ष बने है।

हिमाचल प्रदेश नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू करने के साथ ही 43 सदस्यों की टास्क फोर्स के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को दी है।

वाईएसआर सम्पूर्ण पोषण योजना
7 सितंबर, 2020 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने ‘वाईएसआर सम्पूर्ण पोषण योजना’ और ‘वाईएसआर सम्पूर्ण पोषण प्लस योजना’ लांच की।

उद्देश्य: स्तनपान कराने वाली माताओं और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन प्रदान करना।

इन योजनाओं के माध्यम से लगभग 30.16 लाख बच्चों और माताओं को लाभान्वित किया जायेगा।
यह योजना आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरक पोषण प्रदान करेगी।
‘वाईएसआर सम्पूर्ण पोषण प्लस योजना’ विशेष रूप से 77 जनजातीय क्षेत्रों को कवर करेगी। शेष शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को ‘वाईएसआर सम्पूर्ण पोषण योजना’ के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।

तीन श्रम संहिता में संशोधन को मंजूरी
8 सितंबर, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीन श्रम संहिता में संशोधन को मंजूरी दी। ये तीन श्रम कोड औद्योगिक संबंध संहिता, 2019 में प्रस्तावित किए गए थे।
तीन संहिताओं में व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और औद्योगिक संबंध शामिल हैं।

औद्योगिक संबंध संहिता, 2019 विधेयक का उद्देश्य ट्रेड यूनियंस एक्ट, 1926, औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 तथा औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) अधिनियम,1946 को समेकित करके औद्योगिक सम्बन्धों को व्यवस्थित करना है।

यह चार विधेयकों की श्रृंखला में तीसरा विधेयक है, जिसका उद्देश्य श्रमिकों से संबंधित 44 कानूनों को मिलाकर अधिक युक्तिसंगत बनाना है।
अन्य दो विधेयक हैं : -
व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितयां संहिता 2019 और वेतन संहिता 2019

महामारी संबंधी तैयारियों और प्रतिक्रिया के लिए गठित विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वतंत्र पैनल ने पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को दुनिया भर से चुने गए 11 पैनलिस्ट के पैनल में शामिल किया है।

पूनम खत्री बनी विश्व  वुशु चैम्पियन
भारतीय पुलिस अधिकारी पूनम खत्री ने पिछले साल वुशु विश्व चैम्पियनशिप में जीते अपने रजत पदक के गोल्ड में तब्दील होने के बाद विश्व चैम्पियनशिप खिताब हासिल किया है।
• पूनम हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली हैं।
• पूनम महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में ईरानी की मरियम से फाइनल में हार गई थी, लेकिन हाल ही में मरियम के डोप टेस्ट में फैल होने के बाद, पूनम खत्री को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है।

भारत सरकार ने COVID-19 संबंधित मोरेटोरियम (moratorium) पर ब्याज पर छूट और ब्याज माफी से संबंधित बैंक उधारकर्ताओं को राहत का समग्र मूल्यांकन करने के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
अध्यक्ष - राजीव महर्षि

लोन मोरेटोरियम की सुविधा
आरबीआई ने कोरोना संक्रमण के आर्थिक असर को देखते हुए मार्च में तीन महीने के लिए मोरेटोरियम सुविधा दी थी‌। यह सुविधा 1 मार्च से 31 मई तक तीन महीने के लिए लागू की गई थी‌। बाद में आरबीआई ने इसे तीन महीनों के लिए और बढ़ाते हुए 31 अगस्त तक के लिए कर दिया था। अर्थात कुल 6 महीने की मोरेटोरियम सुविधा दी गई है‌। यह सुविधा 31 अगस्त को खत्म हो गई है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने लोन मोरेटोरियम को 28 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

क्या है लोन मोरेटोरियम?
जब किसी प्राकृतिक या अन्य आपदा के कारण लोन लेने वालों की वित्तीय हालत खराब हो जाती है तो लोन देने वालों की तरफ से भुगतान में कुछ समय के लिए मोहलत दी जाती है। कोरोना महामारी के कारण देश में भी लॉकडाउन लगाया गया था। इस कारण बड़ी संख्या में लोगों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया था। आरबीआई ने इस संकट से निपटने के लिए 6 महीने के मोरेटोरियम की सुविधा दी थी। इस अवधि के दौरान सभी प्रकार के लोन लेने वालों को किस्त का भुगतान करने की मोहलत मिल गई थी।

कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर श्री सिद्धरूधा स्वामीजी रेलवे स्टेशन कर दिया गया है।

भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया का नया गठबंधन
ऑस्ट्रेलिया, भारत और फ्रांस के विदेश सचिवों ने 9 सितंबर, 2020 को पहली वर्चुअल त्रिपक्षीय वार्ता की सह-अध्यक्षता की।
इस त्रिपक्षीय वार्ता का उद्देश्य एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण, समृद्ध और नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग सुनिश्चित करने के लिए अपनी-अपनी ताकत का समन्वय करना था।

फ्रांस ने 9 सितंबर को भारत को एशिया में अपना अग्रणी सामरिक साझेदार बताया है।

भारत-उत्तर कोरिया
9 सितंबर को उत्तर कोरिया के 72 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई संदेश भेजा।
• हाल ही भारत ने कोरोनावायरस के कारण डब्ल्यूएचओ के अनुरोध के बाद उत्तर कोरिया को 10 लाख डॉलर की मेडिकल सहायता भेजी थी।
• कोरियाई युद्ध के समय भारत के एंबुलेंस यूनिट ने 2 लाख 20 हजार लोगों का इलाज किया था।
• गौरतलब है कि उत्तर कोरिया का झुकाव चीन की ओर है।

भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और स्मृति मंधाना दोनों फेंटेसी गेमिंग एप Playerzpot के नए ब्रांड एंबेसडर बने हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जैविक कपास उत्पादकों के लिए सफल नामक एक नई ऋण योजना शुरू की है।
SAFAL - Safe and fast agriculture loan.

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 200 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण वाली पहली घरेलू कंपनी बन गई है।

एक्विजिशन एंड क्रॉस सर्विसिंग एग्रीमेंट
9 सितंबर को भारत और जापान के बीच यह समझौता हुआ है।
• इसके तहत दोनों देश एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल कर सकेंगे।
• इससे सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं का आदान-प्रदान होगा।
• भारत इससे पहले ऐसा समझौता ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, फ्रांस और सिंगापुर के साथ भी कर चुका है।

हाल ही चर्चा में रेज(RAGE) पुस्तक के लेखक कौन है ? - अमेरिका के खोजी पत्रकार बॉब वुडवर्ड।
इस पुस्तक में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप को उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने बताया था, कि उन्होंने अपने फूफा को कैसे मारा।

भूदान आंदोलन की नींव किसने रखी ? - आचार्य विनोबा भावे
वे कम्युनिटी लीडरशिप के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे।

चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना कब शुरू की गई ? - 2016

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा 10 सितंबर, 2020 को 'कौशल्याचार्य समादर 2020' पुरस्कार प्रदान किए गए।

डेलीहंट का लघु वीडियो ऐप 'जोश'
भारतीय स्थानीय भाषा सामग्री खोज प्लेटफॉर्म डेलीहंट द्वारा 9 सितंबर, 2020 को एक लघु वीडियो ऐप 'जोश' औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया।


12 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

स्टार्ट-अप इंडिया रैंकिंग 2019
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 11 सितंबर को स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग 2019 जारी की।
• स्टार्टअप इंडिया के लिए मददगार माहौल तैयार करने में गुजरात का प्रदर्शन लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ रहा है।
• केंद्र शासित राज्यों में अंडमान-निकोबार का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है।
• इस रैंकिंग में 22 राज्य व 3 केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया था।
• यह रैंकिंग सात मानकों के आधार पर तैयार की गई -
संस्थागत सहायता, आसान नियम, सरकारी खरीद में छूट, इनक्यूबेशन मदद, सीड फंडिंग, वेंचर फंडिंग सुविधा एवं स्टार्टअप को लेकर जागरूकता।
• गौरतलब है कि भारत स्टार्टअप के लिए मददगार माहौल देने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है।
बेस्ट परफॉर्मर - गुजरात
टॉप परफॉर्मर - कर्नाटक और केरल
लीडर - बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान व चंडीगढ़

‘हेल्थ इन इंडिया’ रिपोर्ट
सितंबर 2020 में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा ‘हेल्थ इन इंडिया’ रिपोर्ट का प्रकाशन किया गया है।

• यह रिपोर्ट स्वास्थ्य संबंधी पारिवारिक सामाजिक उपभोग पर राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (जुलाई 2017-जून 2018) के 75वें दौर के आंकड़ों पर आधारित है।

• देश भर में, पाँच वर्ष से कम आयु के मात्र 59.2% बच्चे पूरी तरह से प्रतिरक्षित (Immunised) हैं। प्रति पांच में से दो बच्चों का प्रतिरक्षण टीकाकरण कार्यक्रम पूरा नहीं हो पता है।

• ‘हेल्थ इन इंडिया’ रिपोर्ट के अनुसार पूर्ण टीकाकरण की उच्चतम दर वाला राज्य है ? - मणिपुर (75%)
• नागालैंड में, केवल 12% बच्चों का पूर्ण टीकाकरण किया गया।
• पूर्ण टीकाकरण के अंतर्गत एक शिशु को जन्म के पहले वर्ष में आठ टीकों की खुराक दी जाती है।

आत्मनिर्भर भारत अराइज-अटल न्यू इंडिया चैलेंजेज
भारतीय एमएसएमई और स्टार्टअप्स में अनुसंधान और नवाचार को लागू करने के लिए अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग ने 9 सितंबर, 2020 को ‘आत्मनिर्भर भारत अराइज-अटल न्यू इंडिया चैलेंजेज’ की शुरुआत की।

यह कार्यक्रम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), चार मंत्रालयों- रक्षा मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय- और संबंधित उद्योगों द्वारा संचालित किया जाएगा। जिससे अलग-अलग सेक्टर की समस्याओं का अभिनव समाधान खोजा जा सके।
यह कार्यक्रम प्रस्तावित प्रौद्योगिकी समाधान या उत्पाद के त्वरित विकास के लिए योग्य अनुसंधान आधारित नवाचारों को 50 लाख रुपये तक की सहायता करेगा।

फाइव स्टार गांव योजना
डाक विभाग ने 10 सितंबर, 2020 को देश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख डाक योजनाओं का 100% कवरेज सुनिश्चित करने के लिए, फाइव स्टार गांवों के नाम से एक योजना शुरू की है।
यह योजना महाराष्ट्र में प्रायोगिक तौर पर शुरू की जा रही है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-2021 के दौरान प्रत्येक जिले के कुल 50 गाँवों को शामिल किया जाएगा।

सरोद- पोर्ट्स का शुभारंभ
केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 10 सितंबर, 2020 को नई दिल्ली में वर्चुअल समारोह के माध्यम से ‘सरोद-पोर्ट्स’ नामक एक विवाद निपटान तंत्र लॉन्च किया है।
उद्देश्य: न्यायपूर्ण तरीके से विवादों का किफायती और समयबद्ध समाधान करना।
Society for Affordable Redressal of Disputes - Ports.

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 10 सितंबर, 2020 को 56 सीएनजी स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किये।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमृतसर के गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब या स्वर्ण मंदिर को विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) पंजीकरण की मंज़ूरी प्रदान की है। इसके बाद अब स्वर्ण मंदिर विदेशों से भी अंशदान हासिल कर सकेगा।

विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA), 2010
FCRA अधिनियम गृह मंत्रालय द्वारा लागू किया जाता है। यह अधिनियम भारत में स्वैच्छिक संगठनों के विदेशी वित्त पोषण को नियंत्रित करता है।
• अधिनियम के तहत, दान करने वाले संगठनों को हर पांच साल में खुद को पंजीकृत करना होता है।
एक निश्चित सांस्कृतिक, आर्थिक, शैक्षिक, धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम वाला कोई भी व्यक्ति पंजीकरण करके या केंद्र सरकार से अनुमति के बाद विदेशी दान ले सकता है।
• चुनावी उम्मीदवार, कोई भी सांसद अथवा विधायक, राजनीतिक दलों का सदस्य, किसी पंजीकृत समाचार पत्र का प्रकाशक, न्यायाधीश, सरकारी कर्मचारी अथवा सरकार के स्वामित्व वाले किसी भी निगम के कर्मचारी विदेशी अंशदान स्वीकार नहीं कर सकते।

भारत का सबसे बड़ा "Piggery Mission" लॉन्च
मेघालय सरकार द्वारा 209 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय वाला भारत का सबसे बड़ा "Piggery Mission" लॉन्च किया गया है।
इस मिशन का मुख्य उद्देश्य अगले 3 वर्षों में 150 करोड़ रुपये के पोर्क वार्षिक आयात को कम करना और मेघालय को Pork (सुअर के मांस) उत्पादन में "आत्मनिर्भर" बनाना है।

विश्व आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2020
कनाडा के फ्रेजर इंस्टीट्यूट द्वारा "Global Economic Freedom Index 2020 Annual Report" में भारत को 105 वें स्थान पर रखा गया है, इसे भारत में नई दिल्ली स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर सिविल सोसायटी के संयोजन में जारी किया गया है। यह विश्व आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक का 24 वां संस्करण है।
सूची में प्रथम दस देश
इस सूची में हांगकांग और सिंगापुर पहले और दूसरे स्थान पर है. सूची में प्रथम दस देशों में न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, मारीशस, जॉर्जिया, कनाडा और आयरलैंड शामिल हैं।
• इस रैंकिंग में भारत सहित 162 अन्य देशों को शामिल किया गया है।
• वर्ष 2018 में जारी रैंकिंग में भारत 79वें स्थान पर था।
• कांगो, जिंबाब्वे, अल्जीरिया, ईरान, सूडान व वेनेजुएला सूचकांक में सबसे नीचे स्थान पर है।

एयर इंडिया शो
एयर इंडिया-21 का 13वां संस्करण 3 से 7 फरवरी, 2021 तक बेंगलुरु, कर्नाटक के वायु सेना स्टेशन, येलहंका में आयोजित किया जाएगा।
• रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह ने 11 सितंबर को एयर इंडिया शो  के लिए एयरो इंडिया 2021 वेबसाइट लॉन्च की है।
• एयर इंडिया एशिया का सबसे बड़ा एयर शो और विमानन प्रदर्शनी है, जिसे 1996 के बाद से बेंगलुरु में द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है।

आयुष्मान बने यूनिसेफ के एडवोकेट
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (United Nations Children’s Fund - UNICEF) ने बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को बच्चों के अधिकारों के लिए चलाए जा रहे अभियान, "For Every Child" के लिए अपना ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ बनाया है।

ईरानी सेनाओं ने हिंद महासागर में तीन दिवसीय युद्धाभ्यास जुल्फिकार - 99 शुरू किया है।

आर्य समाज के समाज सुधारक स्वामी अग्निवेश का 11 सितंबर को निधन हो गया।

बिहार बीजों की ट्रैकिंग व्यवस्था शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौता कब किया गया ? - 29 फरवरी 2020
आज 12 सितंबर से तालिबान और अफगान सरकार के बीच अंतर अफगान वार्ता शुरू होगी।

ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने फाइनल में सेंट लूसिया जोक्स को हराकर कैरेबियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments