आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

विश्व हाथी दिवस - 12 अगस्त

विश्व हाथी दिवस

विश्व हाथी दिवस - 12 अगस्त

• प्रतिवर्ष 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है।


विश्व हाथी दिवस का उद्देश्य

• विश्व हाथी दिवस का उद्देश्य हाथियों का संरक्षण, गैर-कानूनी शिकार और तस्करी को रोकने, हाथियों के बेहतर इलाज और पकड़े गए हाथियों को अभयारण्यों में भेजे जाने के लिए लोगों में जागरूकता प्रदान करना है।


विश्व हाथी दिवस का इतिहास

• 12 अगस्त 2012 को पहले विश्व हाथी दिवस का आयोजन कनाडा की प्रसिद्ध फिल्म निर्माता पेक्ट्रीका सिम्स और एलीफेंट की इंट्रोडक्शन फाउंडेशन द्वारा किया गया था।

•  अफ्रीकन हाथी, कमजोर हाथी एवं एशियाई हाथियों को आईयूसीएन की रेड लिस्ट में  लुप्तप्राय श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया हैं।

• एशियाई हाथियों की 60% आबादी भारत में हैं।

प्रोजेक्ट एलीफेंट - 1992
• हाथियों के संरक्षण के लिए 1992 में भारत में पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा प्रोजेक्ट एलीफेंट की शुरुआत की गई थी।

इस परियोजना का उद्देश्य वन्यजीव प्रबंधन को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करना है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक निवास स्थानों में हाथियों का दीर्घकालिक अस्तित्व सुनिश्चित करना है।

• देश में एशियाई हाथी की महत्ता को रेखांकित करने के लिए 2010 में हाथी को राष्ट्रीय विरासत प्राणी का दर्जा प्रदान किया गया।

• वर्ष 2017 की गणना के अनुसार भारत में 30,000 हाथी है।

सुरक्ष्य राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च 

10 अगस्त, 2020 को, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मानव हाथी संघर्ष पर सुरक्ष्य नामक राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च किया है।
इस पोर्टल का उद्देश्य वास्तविक समय पर जानकारी के संग्रह और सही समय पर मानव-हाथी टकरावों के निपटान का प्रबंधन करना है।
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष मानव हाथी संघर्ष में कम से कम 500 लोगों की जान चली जाती है जबकि 100 से अधिक हाथियों की मौत हो जाती है।

विश्व हाथी दिवस (12 अगस्त) को राजस्थान के उदयपुर में हथिनी सोनकली की मृत्यु हो गई।

राजस्थान पर्यटन विभाग ने विश्व के तीसरे तथा देश एवं राजस्थान के प्रथम हाथी गांव आमेर के कुंडा गांव, जयपुर में 2 करोड रुपए की लागत से हाथियों के विश्राम के लिए 4 नए थान बनाने की घोषणा की है।

हाथी के बारे में रोचक तथ्य

• हाथी हमेशा झुंड में रहना पसंद करते हैं तथा इनके झुंड का नेतृत्व सबसे बुजुर्ग हथिनी करती है। अर्थात हाथी मातृसत्ता के प्रतीक है।

• हाथी गहरी मित्रता निभाते है।

• हाथियों का दिमाग सबसे बड़ा होता है।

• हाथी पानी की गंध को 12 मील दूर से महसूस कर सकते हैं।

• हाथी का गर्भकाल 22 महीनों का होता है जो कि जमीनी जीवों में सबसे लंबा है।

• हाथी का बच्चा जन्म के समय लगभग 105 किलो का होता है।

• हाथी का जीवनकाल 50 से 70 वर्ष तक होता है।
सबसे लंबी उम्र का हाथी 82 वर्ष का दर्ज किया गया है।

• 1955 में अंगोला में दुनिया का सबसे विशाल हाथी मारा गया था। इस नर हाथी का वजन लगभग 10,900 किलो था।

• हाथी बहुत जल्दी सीखते हैं।

• हाथी मस्त मौला जीव होते हैं तथा खेलना बहुत पसंद करते हैं।

• हाथी बिना वजह किसी को भी तंग नहीं करते हैं।

नोट - लाओस को हाथियों का देश कहा जाता है।

थाईलैंड को सफेद हाथियों का देश कहा जाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments