आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स ।। 8 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स ।। 7 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com


7 August 2020 Current Affairs

हिरोशिमा दिवस - 6 अगस्त
हर साल 6 अगस्त को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम की सालगिरह का प्रतीक है।
यह भयावह घटना 6 अगस्त, 1945 को हुई, जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर "लिटिल बॉय" नामक एक परमाणु बम गिराया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हाल ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
31 अक्टूबर 2019 को पूर्ववर्ती जम्मू एवं कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के तौर पर विभाजित करने के बाद जीसी मुर्मु केंद्र शासित प्रदेश के पहले उपराज्यपाल बने थे।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू को देश का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया गया है।
मुर्मू 14वें कैग होंगे और राजीव महर्षि का स्थान लेंगे।
कैग का कार्यकाल नियुक्ति से 6 वर्ष अथवा 65 वर्ष से कम उम्र तक होता है।

हाल ही अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम प्रधान का निधन हो गया है।
राम प्रधान ने असम समझौते और मिजो समझौते पर हस्ताक्षर कराने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

"RAW: A History of India's Covert Operations" नामक पुस्तक के लेखक कौन है ? - यतीश
यादव

टिक टॉक अपना पहला यूरोपीय सेंटर किस देश में खोलेगा ? - आयरलैंड में

केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी का कार्यकाल फरवरी 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है।
उनका कार्यकाल इस साल सितंबर के अंत में खत्म हो रहा था।

मौद्रिक नीति समिति की बैठक 6 अगस्त 2020
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद 6 अगस्त 2020 को रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने की घोषणा की है।
रेपो रेट को 4% और रिवर्स रेपो रेट को 3.3% पर बरकरार रखा गया है।

RBI ने गैर-कृषि कार्यों के लिए सोने के आभूषणों के बदले दिये जाने वाले कर्ज की सीमा को 75% से बढ़ाकर 90% कर दिया है।
बढ़ी हुई यह सीमा 31 मार्च 2021 तक लागू रहेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को फ्यूचरब्रांड इंडेक्स 2020 में दूसरे सबसे बड़े ब्रांड के तौर पर रैंकिंग मिली है।
पहले स्थान पर अमेरिकी कंपनी एपल है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का मार्केट कैप 14 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है और कंपनी कर्ज मुक्त हो चुकी है।

इंग्लैंड के इयोन मोर्गन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं।
इयोन मोर्गन के बतौर कप्तान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 213 छक्के हो गए हैं और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के 211 छक्कों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है।

भारत ने भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि में 15.5 मिलियन डॉलर की राशि दी है।
वर्ष 2030 तक सतत विकास के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में विकासशील देशों का समर्थन करने के लिए 2017 में भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष का गठन किया गया था।

शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संघर्ष समाज सुरक्षा योजना 
छत्तीसगढ़ में तेंदू पत्ता संग्राहकों के लिए शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संघर्ष समाज सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया गया है।
तेंदू के पत्ते का इस्तेमाल बीड़ी बनाने में किया जाता है।
इस योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के मुखिया की सामान्य मृत्यु पर दो लाख और दुर्घटना में मृत्यु पर चार लाख रुपए दिए जाएंगे।
महेन्द्र कर्मा कांग्रेसी नेता थे, जिनकी हत्या 25 मई 2013 को बस्तर जिले के झीरम घाटी में नक्सलियों ने कर दी थी।

सुमित नागल का संबंध है ? - टेनिस
हाल ही में सुमित नागल को यूएस ओपन में सीधी एंट्री मिली है।
दुनिया के 127वें नंबर के खिलाड़ी नागल को 128 खिलाड़ियों की फील्ड में सीधे प्रवेश मिला है।
नागल इसमें एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

8 August 2020 Current Affairs

पहली किसान रेल
भारतीय रेलवे की पहली किसान रेल 7 अगस्त को महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर पहुंची है।
ट्रेन के डिब्बे फ्रिज की तरह हैं जिनके द्वारा सब्जियां, फल मछली आदि खाद्य सामग्री को खराब हुए बिना कहीं भी पहुंचाया जा सकता है।
इससे किसानों की आमदनी को दोगुना करने में मदद मिलेगी।

कोविशील्ड की निर्माता कंपनी
भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है।
यह एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर कोविड के लिए कोविशील्ड विकसित कर रही है।

चीन ने किया परमाणु मिसाइल का टेस्ट
हाल ही चीन ने परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल डीएफ-26 और डीएफ-16 का परीक्षण किया है।
सतह से सतह पर मार करने वाली डीएफ-16 मिसाइल की रेंज 800 से 1000 किलोमीटर तक है।
डीएफ-26 परमाणु हमला करने में सक्षम है। इस मिसाइल की रेंज 4000 किलोमीटर है। जिससे इसकी जद में पूरा भारत आयेगा।

हाल ही दिल्ली की प्रसिद्ध लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता सादिया देहलवी का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
उनकी प्रसिद्ध पुस्तकें -
• सूफिज्म: द हार्ट ऑफ इस्लाम
• द सूफी कोर्टयार्ड
• जैसमिन एंड जिन्स: मेमोरीज एंड रेसिपीज ऑफ माइ डेल्ही

7 अगस्त को हथकरघा दिवस मनाया जाता है।
पहला हथकरघा दिवस 2015 में मनाया गया।
7 अगस्त 1905 में शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन की याद में इसे मनाया जाता है।

प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को संघ लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वह अरविंद सक्सेना का स्थान लेंगे।

चीन में कोरोना वायरस के बाद टिक-जनित वायरस के कारण थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (SFTS) हो रहा है।
यह वायरस टिक नाम के कीड़े के काटने की वजह से मनुष्यों में फैल रहा है।
मनुष्य से मनुष्य को फैल सकता है।

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने चीनी एप टिकटॉक और वी-चैट पर अमरीका में प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।
ये आदेश 45 दिनों बाद लागू होगा।

श्रीलंका में चुनाव
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्द्रा राजपक्षे की अगुवाई वाली श्रीलंका पीपुल्स पार्टी (SLPP) ने संसदीय चुनाव में जीत हासिल की है।
देश में 225 सीटों के लिए हुए चुनाव में एसएलपीपी ने 145 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है।
साजिथ प्रेमदासा की पार्टी समागि जना बालावेगाया (SJB) को 54 सीटें मिली है‌। यह एक नई पार्टी है।
पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) को एक भी सीट नहीं मिली है।
यूएनपी देश के सबसे पुराने राजनीतिक दलों में से एक है।
नोट - दो-तिहाई बहुमत बहुमत मिलने के कारण अब राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे संविधान में संशोधन करते हुए राष्ट्रपति पद की शक्तियों को बहाल कर सकेंगे।
गौरतलब है कि 2015 में संविधान में संशोधन करते हुए राष्ट्रपति के अधिकारों में कटौती की गई थी।
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के भाई हैं।

महिला वनडे विश्व कप 2022 तक स्थगित
न्यूजीलैंड में 6 फरवरी से 7 मार्च 2021 तक होने वाले महिला वनडे विश्व कप को 2022 तक स्थगित कर दिया गया है।
भारत ने 2021 में होने वाले पुरुष टी-20 विश्व कप की मेजबानी को बरकरार रखा है जबकि ऑस्ट्रेलिया 2022 संस्करण की मेजबानी करेगा।

फैंटेसी स्पोर्ट्स गेमिंग प्लेटफॉर्म WTF स्पोर्ट्स ने क्रिकेटरों हरमनप्रीत कौर और सुरेश रैना को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन नीति
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लॉन्च की है‌।
इसके तहत राज्य सरकार इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, ऑटो व ई-रिक्शा, मालवाहक वाहनों के लिए 30000 रुपये तक और कारों के लिए 1.5 लाख रुपये तक का इंसेंटिव उपलब्ध कराएगी।
दिल्ली सरकार 'इलेक्ट्रिक वाहन नीति' लागू करने के लिए ईवी प्रकोष्ठ गठित करेगी।
इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए घरों में चार्जिंग पॉइंट बनाने पर सब्सिडी दी जाएगी।

ऑफलाइन पेमेंट
RBI ने बिना इंरटरनेट ट्रांजेकशन को मंजूरी दी है।
अब बिना इंटरनेट के कार्ड और वॉलेट के जरिये 200 रुपये तक की राशि का भुगतान किया जा सकेगा।
इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 31 मार्च, 2021 तक शुरू किया गया है।
पायलट योजना के तहत भुगतान कार्ड, वॉलेट या मोबाइल उपकरणों या अन्य किसी माध्यम से किया जा सकता है।

महिला एंव किशोरी सम्मान योजना
हरियाणा में लड़कियों और महिलाओं के लिए 'महिला एंव किशोरी सम्मान योजना और मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना की शुरूआत की गई है।
महिला एंव किशोरी सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की साढ़े 22 लाख बीपीएल महिलाओं को एक साल तक हर महीने निशुल्क सैनेटरी पैड दिए जाएंगे। साथ ही महिलाओं में मासिक धर्म को लेकर भी जागरूकता फैलाई जाएगी।
मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना के तहत प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं को मिल्क पाउडर दिया जाएगा।

हाल ही प्रसिद्ध उपन्यासकार श्ली ऐन ग्रो का निधन हो गया है।
उन्हें 1965 में उनकी पुस्तक 'The Keepers of the House' के लिए पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

हाल ही भारतीय रेलवे ने ओवरहेड इक्विपमेंट इंस्पेक्शन ऐप लॉन्च किया है।
इस ऐप की मदद से अब इंडियन रेलवे लेट होने वाली ट्रेनों पर नजर रखेगी।


9 August 2020 Current Affairs


विश्व आदिवासी दिवस - 9 अगस्त

9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।
विश्व आदिवासी दिवस 2020 की थीम कोविड-19 इंडीजेनस पीपुल्स रेसिलैंस है।

भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ
पूरे देश में ৪ अगस्त 2020 को अगस्त क्रांति दिन अथवा भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।
महात्मा गांधी ने 8 अगस्त 1942 को अंग्रेजों को देश से भगाने का आह्वान करते हुए मुंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सत्र दौरान भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की थी‌।
गांधीजी ने क्रिप्स मिशन की विफलता के बाद, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में दिए गए अपने भारत छोड़ो भाषण में "करो या मरो" का नारा दिया था।
भारत छोड़ो आंदोलन के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री विन्सटन चर्चिल थे।

ओडिशा कैडर के IPS अधिकारी पी.एस. रानीपसे को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 5 वर्ष रहेगा।

Caucasus-2020 बहुपक्षीय सेना अभ्यास
भारत रूस के अस्त्राखान में आयोजित होने वाली बहुपक्षीय सेना "Russian Kavkaz 2020" रणनीतिक कमांड-पोस्ट अभ्यास में हिस्सा लेगा।
Kavkaz 2020 जिसे Caucasus-2020 के नाम से भी जाना जाता है, में हिस्सा लेने का निमंत्रण, चीन, ईरान, पाकिस्तान और तुर्की सहित अन्य मध्य एशियाई गणराज्यों के एससीओ सदस्य देशों के अलावा 18 देशों को भेजा गया है।

बांग्लादेश में 1971 के मुक्ति संग्राम में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की स्मृति में वहां एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा।
बांग्लादेश की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर यह स्मारक बनाया जाएगा।

केवी कामत समिति
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Covid-19 संबंधित तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के समाधान के लिए वित्तीय मापदंडों का सुझाव देने के लिए अनुभवी बैंकर केवी कामत के अंतर्गत एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।
समिति के अन्य सदस्य दिवाकर गुप्ता, टी. एन. मनोहरन और अश्विन पारेख रणनीति सलाहकार होंगे और भारतीय बैंक संघ के सीईओ पैनल के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट - केरल
हाल ही 7 अगस्त को केरल के टेबलटॉप रनवे वाले कोझीकोड हवाई अड्डे पर एक यात्री विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हुई है और 160 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
वन्दे भारत मिशन के तहत दुबई से केरल आ रहे इस विमान में 190 यात्री सवार थे‌।
टेबलटॉप रनवे किसी पठार या पहाड़ के ऊपरी हिस्से पर बना होता है। रनवे के एक तरफ या दोनों तरफ गहरी खाई होती है।
भारत में ऐसे एयरपोर्ट है - कोझिकोड, मंगलोर और मिजोरम में लेंगपुई एयरपोर्ट।

ओडिशा के दो गांव को 'सुनामी तैयार' मान्यता मिली
हाल ही ओडिशा के 2 समुद्र तटीय गांवों को यूनेस्को द्वारा 'सुनामी तैयार मान्यता मिली है।
ओडिशा के जगतसिंह पुर जिला नोलिया साही एवं गंजाम जिले के वेंकटरायपुर गांव को देश में पहली बार सुनामी के लिए तैयार गांव के तौर पर घोषित किया है।
यह गौरव पाने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन गया है।
हिंदी महासागर क्षेत्र में मौजूद 50 देशों में से ओडिशा यह मान्यता प्राप्त करने वाला पहला राज्य है।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए गूगल के साथ समझौता किया है।
महाराष्ट्र इस तरह की परियोजना शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।


हाल ही अगस्त 2020 में चीन ने तजाकिस्तान के पामीर पठार के 45% भाग पर अपना दावा ठोका है।
इस साल तक तजाकिस्तान का आधे से ज्यादा कर्ज चीन द्वारा ही दिया गया है, जो कि तजाकिस्तान की जीडीपी का लगभग 35.9% है।

Amazing Ayodhya पुस्तक
इस पुस्तक की लेखिका नीना राय हैं।
यह पुस्तक अयोध्या शहर के बारे में 'प्रामाणिक जानकारी' देने का वादा करती है।

भारत ने 4 देशों के साथ पुनः हवाई संपर्क शुरू करने के लिए हस्ताक्षर किए हैं।
अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) कार्ड धारको को देश की यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव के सुनील जागलान की सामाजिक गतिविधियों पर केंद्रित फिल्म सनराइज को न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डॉक्युमेंट्री का अवार्ड मिला है।

हिमाचल के प्रसिद्ध छायाकार-पत्रकार बीरबल शर्मा को हिमाचल गौरव पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा।

आजाद भारत के इतिहास में संसद में पहली बार 100 से अधिक महिला सांसद हो गई है।
वर्तमान में संसद में 103 महिला सांसद है। (78 लोकसभा एवं 25 राज्य सभा से)

हलषष्ठी का व्रत कब किया जाता है ? - भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी को।
इस दिन महिलाएं संतान की दीर्घायु के लिए व्रत करती है।

103वां संविधान संशोधन
इस संविधान संशोधन अधिनियम का संबंध आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्गों को दिए गए 10% आरक्षण से है।
इससे संविधान के अनुच्छेद 15 व 16 में संशोधन कर अनुच्छेद 15 (6) व 16 (6) जोड़े गए हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments